गुरु गोरक्ष नाथ पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ के 54 में जन्मदिन पर विश्व हिंदू महासंघ ने रक्तदान किया

बलरामपुर।8 जून को गुरु गोरक्ष पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ के जन्म दिवस के शुभ अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ बलरामपुर के द्वारा रक्तदान का आयोजन किया गया जिसमें उद्योग जगत के व्यापारी प्रीतम सिंधी एवं प्रदेश अध्यक्ष सोशल मीडिया गंगा शर्मा कौशिक जिला अध्यक्ष चौधरी विजय सिंह के द्वारा फीता काटकर शुभारंभ किया गया जिसमें27 महादानियों ने रक्तदान बड़े उत्साह के साथ किया। जिसमें मातृशक्ति प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष सुनीता तिवारी की उपस्थित रही।

जिसमें प्रदेश अध्यक्ष सोशल मीडिया गंगा शर्मा कौशिक सुंदर बाबू सिंह मंडल प्रभारी संजय सिंह, जगदंबा द्विवेदी जिला महामंत्री, चौधरी विजय सिंह जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह मीडिया प्रभारी कश्यप जिला मंत्री अशोक कुमार सूर्य प्रकाश श्रीवास्तव उमेश कुमार भोला सरोज महेंद्र सिंह, दीपक श्रीवास्तव, राम उजागर वर्मा राज अग्रवाल यश अग्रवाल शगुन केसरवानी शशि केसरवानी श्यामल केसरवानी शशांक केसरवानी अंकित अग्रवाल प्रहलाद गुप्ता मोनिका शर्मा राकेश केसरवानी गौरव सिंह सौरभ तिवारी ने मौके पर रक्तदान किया।

भाजपा सुशासन और गरीब कल्याण के ग्यारहवें वर्ष पर आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम

बलरामपुर। भाजपा केन्द्र सरकार के ग्यारहवें वर्ष पर विकसित भारत संकल्प एवं सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के ग्यारहवें वर्ष पर पार्टी नेतृत्व द्वारा निर्धारित विभिन्न कार्यक्रम हेतु क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एंव जिला प्रभारी राहुल राज रस्तोगी के निर्देशन में भाजपा जिला अध्यक्ष रवि कुमार मिश्र के अध्यक्षता में बैठक कर जिम्मेदारी सौंपी गयी।11 जून को प्रोफेशनल मीट प्रबुद्ध समागम में तीन अलग-अलग वक्तों द्वारा विषयों पर सम्बोधित किया जायेगा विकसित भारत की संकल्पना एंव हमारी भूमिका,सेवा,सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष,सशक्त भारत -सुरक्षित भारत विषय पर विचार,प्रेसवार्ता,वीडियो बाइट रिकार्ड करके सोशल मीडिया पर अपलोड करना,मंडल संकल्प सभा,डिजिटल प्रतियोगिता,विश्व योग दिवस,शक्ति केंद्र स्तर पर चौपाल अभियान,डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस एंव जन्मदिन अभियान,वृक्षारोपण एक पेड़ मां के नाम अभियान को लेकर टोली बनाकर जिम्मेदारी दी गयी।

बैठक में जिला महामंत्री वरूण सिंह,बिंदु विश्वकर्मा,जिला मंत्री अवधेश तिवारी,जिला मीडिया प्रभारी डीपी सिंह 'बैस' संदीप उपाध्याय,अंशुमान शुक्ला,महेंद्र पांडे,जयंत सिंह,अभिषेक सिंह,मंयूर सिंह,कुशाग्र सिंह व अन्य उपस्थित रहे।

एक देश एक चुनाव के समर्थन में स्टीकर अभियान की शुरुआत

बलरामपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा एक देश एक चुनाव अभियान के अन्तर्गत चल रहे अभियान में कार्यशाला,गोष्ठी,प्रस्ताव पारित कराने के साथ साथ दीवाल लेखन एंव स्टीकर चार पहिया एवं दो पहिया वाहनों पर स्टीकर लगा कर अभियान को गति प्रदान की जा रही है।

इसी क्रम में भाजपा क्षेत्र उपाध्यक्ष एंव जिला प्रभारी राहुल राज रस्तोगी ने तुलसीपार्क में दीवार पर एक देश एक चुनाव अभियान के समर्थन में दीवाल पर नारे लिखकर एंव वाहनों पर स्टीकर लगा कर अभियान का शुभारम्भ किया।

उक्त अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष रवि कुमार मिश्र,जिला मीडिया प्रभारी डीपी सिंह बैस,जिला महामंत्री वरुण सिंह मोनू, मंत्री अवधेश तिवारी तरूण, अंशुमान शुक्ल,जयंत सिंह धर्मू,संदीप उपाध्याय, अभिषेक सिंह हाड़ा,सानू सिंह, महेंद्र पांन्डेय,सौरभ रत्न पांडेय आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बिजली कटौती को लेकर सौपा ज्ञापन

तुलसीपुर - नगर में बदहाल विद्युत आपूर्ति,लो वोल्टेज,अघोषित कटौती की समस्या को लेकर उ.प्र.उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला महामंत्री दिलीप कुमार गुप्ता की अगुवाई में उप खंड कार्यालय पर विभागीय अधिकारियों के साथ हुई बैठक में बिजली आपूर्ति में सुधार के लिए पांच सूत्रीय मांगपत्र अधिशासी अभियंता(विद्युत) अतुल कुमार को देकर समस्या में सुधार की मांग की गई है।

अध्यक्ष श्याम बिहारी अग्रहरि ने बताया कि यहां तैनात विभागीय अधिकारियों का रात्रि निवास सुनिश्चित किया जाए, रात्रि के समय पर्याप्त संख्या में लाइनमैनों की ड्यूटी लगाई जाए,संविदा कर्मी को आवश्यक उपकरण देने के साथ उनकी संख्या बढ़ाई जाए जिसे लगभग 40000 उपभोक्ताओं वाले नगर में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में सुधार हो, आपूर्ति बंद होने पर अधिकारियों के सी यू जी नम्बर चालू रखे जाएं।महामन्त्री रूप चन्द्र गुप्ता ने कहा कि लगभग 9 करोड़ की लागत से निर्मित 132 के वी बिजली केंद्र आधे नगर समेत 450 गांवों के उपभोक्ताओं के लिए निष्प्रयोज्य बन गया है,बेहतर वोल्टेज व आपूर्ति के लिए 132 स्टेशन शुगर मिल से 33/11 विद्युत उपकेंद्र नई बाज़ार को 33 केवी की लाइनों से जोड़ा जाए।

अधिशासी अभियंता अतुल कुमार ने कहा कि शीघ्र ही व्यवस्था में सुधार किया जाएगा और 132 केवी से नई बाज़ार को जोड़े जाने का प्रस्ताव विभाग द्वारा विगत दो वर्षों से भेजा जा रहा है जो कि कार्ययोजना में शामिल नहीं हो पाया इस वर्ष 25-26 में भी ऐसा प्रस्ताव भेजा गया है जिसे इस वर्ष की कार्ययोजना में शामिल किए जाने की पूरी संभावना है क्योकि इसके जुड़ जाने से नगर समेत ग्रामीण इलाकों को भी बिजली आपूर्ति में लाभ होगा।उप खंड अधिकारी राम सेवक गुप्ता ने कहा कि नई बाज़ार पावर हाउस के पास कार्यालय हेतु भवन का भी प्रस्ताव किया जा चुका है वहां पर कार्यालय बन जाने से बिजली बिल,मीटर खराबी आदि समस्याओं का समाधान शीघ्रता से हो सकेगा। अमिताभ चक्रवर्ती,राधेश्याम चौरसिया,सरदार बबलू सिंह,प्रदीप गुप्ता,राम गोपाल गुप्ता, ओम प्रकाश अग्रहरि,संजय सोनी मौजूद रहे।

आकांक्षी विकास खंड श्रीदत्तगंज में दिव्यागजनों को विधायक बलरामपुर सदर ने वितरित किए मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल सहित सहायक उपकरण

बलरामपुर ।आकांक्षी विकास खंड श्रीदत्तगंज में राष्ट्रीय व्योश्री योजना के तहत विकास खंड सभागार में एलिमको कानपुर और जिला प्रशासन के सहयोग से दिव्यांजनो को निशुल्क सहायक उपकरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक सदर पल्टूराम जी द्वारा 46 दिव्यांगजनों को 80 से अधिक उपकरण वितरित किए गए , जिसमें 20 मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल भी शामिल है।

मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल एवं सहायक उपकरण पाकर सभी दिव्यांगजन के चेहरे खुशी से खिल उठें।

इस अवसर पर विधायक बलरामपुर सदर पल्टूराम जी ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार द्वारा दिव्यांगजन सशक्तिकरण के कई योजनाएं चलाई जा रही हैं एवं लाभान्वित किया किया जा रहा हैं।

विश्व पर्यावरण दिवस पर जनपद में पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन संबंधी आयोजित हुई विभिन्न गतिविधियां , चलाया गया वृहद वृक्षारोपण अभियान

बलरामपुर।05 जून 2025 विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हर विकासखंड बलरामपुर के ग्राम हंसुआडोल में मुख्य अतिथि विधायक बलरामपुर सदर पल्टूराम एवं डीएम पवन अग्रवाल द्वारा श्रमदान कर सुआंव नदी के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारंभ किया गया।

सुआंव नदी को 10- 12 जोन में विभाजित करते हुए सिल्ट सफाई कराई जाएगी। इसके साथ ही साथ नदी के जोन में पड़ने वाले तालाबों एवं पोखरों का मनेरगा से जीर्णोद्धार करते हुए जल क्षमता वृद्धि की जाएगी। जिन तालाबों की गहराई अधिक है एवं जिनके कार्य मनरेगा के अंतर्गत नहीं कराया जा सकता उनके सौंदरीकरण का कार्य सिंचाई विभाग द्वारा किया जाएगा। 

इस अवसर पर विधायक बलरामपुर एवं डीएम द्वारा वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश दिया गया। 

इस अवसर पर विधायक बलरामपुर पल्टूराम ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन में सभी अपना सहभागिता दें एवं देश के यशस्वी प्रधानमंत्री के पहल पर शुरू "एक पेड़ मां के नाम" अभियान से जुड़ते वृक्षारोपण करते हुए धरती मां को हरा भरा बनाएं।मुख्यमंत्री के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में अभूतपूर्व कार्य किया जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन में अपनी सहभागिता देते हुए भविष्य को स्वस्थ बनाएं। 

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता , डीएफओ , परियोजना निदेशक डीआरडीए, जिला विकास अधिकारी, उपयुक्त मनरेगा, जनप्रतिनिधि गण व अन्य संबंधित अधिकारी / कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

विश्व पर्यावरण दिवस पर जनपद में विभिन्न स्थलों पर वृहद वृक्षारोपण किया गया।

विश्व हिंदू महासंघ ने मनाया गुरु गोरक्ष पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ का 54वा जन्म दिवस

बलरामपुर । विश्व हिंदू महासंघ बलरामपुर में जिला कार्यालय पर गुरु गोरक्ष पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ का 54 वा जन्मदिन प्रदेश अध्यक्ष सोशल मीडिया गंगा शर्मा कौशिक एवं जिला अध्यक्ष चौधरी विजय सिंह के साथ कार्यकर्ताओं द्वारा बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

सभी ने एक स्वर से योगी जी के दीर्घायु होने की कामना की चौधरी विजय सिंह ने बताया कि प्रदेश में कानून का राज स्थापित है अपराधी खौफ के साए में जी रहे हैं बिजली कृषि सड़क शिक्षा स्वास्थ्य सभी क्षेत्रों मेंउल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है आज हमारा प्रदेश देश और दुनिया में अपना नाम कर रहा है।

इस अवसर पर प्रदेश सोशल मीडिया अध्यक्ष गंगा शर्मा कौशिक जिला अध्यक्ष बलरामपुर चौधरी विजय सिंह सुग्रीव कश्यप दीपक श्रीवास्तव जय सिंह प्रहलाद गुप्ता शैलेंद्र शर्मा अभिषेक सिंह राम उजागर वर्मा भोला सरोज राजेश सरोज सोनू राजपूत अजय तिवारी सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री के दीर्घायु होने की कामना की

तुलसीपुर- सनातन जागृति मंच द्वारा उत्तर प्रदेश में सुशासन और कानून का राज स्थापित करने वाले यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 53 वां जन्मदिवस स्थानीय हनुमानगढ़ी परिसर में यज्ञ कर उनके दीर्घायु होने की कामना की।

संयोजक दिलीप गुप्ता ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि 2017 से प्रदेश में कानून का राज है,अपराधी खौफ के साये में किसी तरह से जी रहे हैं,बिजली,कृषि क्षेत्र और शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में प्रदेश ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।यह सब प्रदेश के मुखिया के ही पुरुषार्थ से संभव हुआ है जबकि 2017 से पहले प्रदेश गुंडों,माफियाओं व दंगाइयों के नाम से जाना जाता था लेकिन अब ऐसा सम्भव ही नहीं है क्योंकि पूरे प्रदेश में कानून का राज है।

सभी ने यज्ञ में आहुति डालकर मुख्यमंत्री के अच्छे स्वास्थ्य के साथ इनके नेतृत्व में राज्य के हर मोर्चे पर सफलता की कामना की।इस अवसर पर मीना किन्नर सभासद,शिव कुमार बाल्मीकि, राम दयाल सोनी,विजय प्रताप सोनी,प्रदीप गुप्ता,व्यापार मंडल अध्यक्ष श्याम बिहारी अग्रहरि,रूप चन्द्र गुप्ता,जय सिंह शंशाक सिंह,अरुण देव आर्य, जितेंद्र सोनी ,विशाल गुप्ता, अक्षय गुप्ता मौजूद रहे।

विश्व पर्यावरण दिवस पर जनपद में वृक्षारोपण , प्लास्टिक मुक्त अभियान के साथ पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन की विभिन्न गतिविधियां


बलरामपुर।05 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएम पवन अग्रवाल के निर्देशन में वृक्षारोपण , प्लास्टिक मुक्त अभियान सहित विभिन्न पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

सभी आयोजित किए जाने वाली गतिविधियों को बेहतर तरीके से आयोजित किए जाने हेतु डीएम द्वारा आदेश जारी करते हुए अलग अलग गतिविधियों हेतु जनपद स्तरीय अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया हैं।

विश्व पर्यावरण दिवस पर जनपद के समस्त ग्राम पंचायतों में #प्लास्टिक_मुक्त_अभियान के अंतर्गत ग्राम स्वच्छता समिति द्वारा विशेष ड्राइव का आयोजन रैली निकालकर किया जाएगा, जिसमें प्लास्टिक एवं अन्य अपशिष्ट पदार्थ एकत्रित करके आरआरसी एवं पीडब्लूएमयू पर लाया जायेगा ,इस गतिविधि के लिए जिला पंचायत राज अधिकारी एवं समस्त बीडीओ को नोडल अधिकारी बनाया गया हैं।

शहरी क्षेत्रों में गार्बेज विलनरेबल प्वाइंट को चिन्हित कर वहां से कूड़ा हटाने का विशेष अभियान चलाया जाएगा एवं ऐसे सभी प्वाइंट पर वेस्ट टू वंडर प्वाइंट बनाने की कार्ययोजना तैयार की जाएगी, इस गतिविधि हेतु समस्त एसडीएम एवं समस्त अधिशाषी अधिकारी नगर निकाय को नोडल अधिकारी बनाया गया हैं।

सभी स्कूलों में विश्व पर्यावरण दिवस पर वाद विवाद प्रतियोगिता , क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, इसके लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं जिला विद्यालय निरीक्षक को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा जगह जगह प्लास्टिक के रिड्यूस , रीयूज और रीसाइकिल के सिद्धांतों पर रैली एवं गोष्ठी का आयोजन एवं प्लास्टिक के विकल्पों पर परिचर्चा की जाएगी , इसके लिए उपायुक्त स्वतः रोजगार को नोडल अधिकारी बनाया गया हैं।

जनपद में जगह जगह विशेष वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा, इसके लिए डीएफओ एवं उपायुक्त मनरेगा को नोडल अधिकारी बनाया गया हैं।

इंडस्ट्रियल मार्केट एसोसियेशन के साथ समन्वय स्थापित कर जगह जगह अभियान चलाया जाएगा , इसके लिए उपायुक्त उद्योग को नोडल अधिकारी बनाया गया हैं।

पर्यावरण दिवस पर जनपद के सभी कार्यालयाध्यक्ष अपने अपने कार्यालय में प्लास्टिक मुक्त अभियान चलाकर अपने कार्यालय को प्लास्टिक मुक्त बनाएंगे।

डीएम ने निर्देश दिए है कि सभी नोडल अधिकारी सभी तैयारियां पूर्ण करते हुए जनसहभागिता के साथ सभी पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन गतिविधियो को बेहतर तरीके के आयोजित करेंगे।

सूचना विभाग बलरामपुर द्वारा जारी।

नागेश्वरपुरम होगा अब घोसियाना का नाम

बलरामपुर। बलरामपुर प्राचीन झारखन्डी मंदिर के निकट झारखंडी सरोवर का सुंदरीकरण एंव पर्यटन क्षेत्र के रुप में विकसित किया जा रहा है।इसी क्रम में घोसियाना मोहल्ला का नाम परिवर्तन करके नागेश्वरपुरम करने हेतु नगर पालिका कार्यवाही बैठक 9-4-2025 को 4 बजे पालिका मीटिंग हाल में अन्य आवश्यक विषय अध्यक्ष की अनुमति से बोर्ड प्रस्ताव सं.128(1)

नगरपालिका सीमान्तर्गत झारखंडी मंदिर के बगल मोहल्ला घोसियाना का नाम बदलकर नागेश्वरपुरम किये जाने पर विचार किया गया जिसे सर्वसम्मति से पारित कर स्वीकृति प्रदान की गयी।