विश्व हिंदू महासंघ ने मनाया गुरु गोरक्ष पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ का 54वा जन्म दिवस
![]()
बलरामपुर । विश्व हिंदू महासंघ बलरामपुर में जिला कार्यालय पर गुरु गोरक्ष पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ का 54 वा जन्मदिन प्रदेश अध्यक्ष सोशल मीडिया गंगा शर्मा कौशिक एवं जिला अध्यक्ष चौधरी विजय सिंह के साथ कार्यकर्ताओं द्वारा बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
सभी ने एक स्वर से योगी जी के दीर्घायु होने की कामना की चौधरी विजय सिंह ने बताया कि प्रदेश में कानून का राज स्थापित है अपराधी खौफ के साए में जी रहे हैं बिजली कृषि सड़क शिक्षा स्वास्थ्य सभी क्षेत्रों मेंउल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है आज हमारा प्रदेश देश और दुनिया में अपना नाम कर रहा है।
इस अवसर पर प्रदेश सोशल मीडिया अध्यक्ष गंगा शर्मा कौशिक जिला अध्यक्ष बलरामपुर चौधरी विजय सिंह सुग्रीव कश्यप दीपक श्रीवास्तव जय सिंह प्रहलाद गुप्ता शैलेंद्र शर्मा अभिषेक सिंह राम उजागर वर्मा भोला सरोज राजेश सरोज सोनू राजपूत अजय तिवारी सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
Jun 05 2025, 18:42