अखिल भारतीय क्रांतिकारी सम्मान संघर्ष मोर्चा एवं गुरुकृपा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में भारतीय सेना की शौर्यता, वीरता एवं पराक्रम की सराहना क
![]()
गोरखपुर। अखिल भारतीय क्रांतिकारी सम्मान संघर्ष मोर्चा एवं गुरुकृपा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में भारतीय सेना की शौर्यता, वीरता एवं पराक्रम की सराहना करते हुए शास्त्री चौक पर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की, मिठाईयां बांटी और तिरंगे के नीचे जोश हाई है के उदघोष कर भारत माता की जय के नारे लगाए।
अखिल भारतीय क्रांतिकारी सम्मान संघर्ष मोर्चा संगठन के प्रमुख बृजेश राम त्रिपाठी के नेतृत्व में सेना का हौसला अफजाई करते हुए सिंदूर आपरेशन के लिए गए ऐतिहासिक फैसले के लिए भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आतंकवाद के खात्मे को लेकर वैश्विक स्तर पर किए गए प्रयासों की प्रशंसा किया गया आयोजन द्वारा बधाई दी गई। त्रिपाठी ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व द्वारा भारतीय सेना को दिए गए खुली छूट जैसे विजयी अभियान में लगे जांबाजों सैनिकों के अदम्य साहस द्वारा पहलगाम के गुनहगारों के सिपहसालारों को उनके घर में घुसकर कब्र बनाने को लेकर देश में जबरदस्त उत्साह है।
भारतवासी एकजुट हैं सेना और सरकार के साथ है। जन गण मन अधिनायक जय हे भारत भाग्य विधाता भारतीय राष्ट्रगान के रचयिता रविन्द्र नाथ टैगोर के जन्मदिन के दिन देश के लिए किए गए इस जवाबी कार्रवाई से पहलगाम घटना के लगभग एक पखवारे के भीतर मारे गए पर्यटकों के परिजनों के मन को शांति मिलेगी चित्त को शुकून मिलेगा।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विष्णु प्रताप सिंह, मनीष जैन, अवनीश मणि त्रिपाठी, प्रमोद शुक्ला, प्रियांशु उपाध्याय, सुमित कुमार, प्रेम गौंड, शिवेंद्र पांडेय, अनिरूद्ध पांडेय एडवोकेट, राजन सिंह, केशव प्रसाद, सुखदेव यादव, सत्य प्रकाश भारती आदि उपस्थित थे।
May 07 2025, 18:44