समाजवादी पार्टी की जिला मासिक कार्यकारिणी की बैठक पार्टी कार्यालय पर हुई सम्पन्न
गोरखपुर। जिला समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम की अध्यक्षता में हुई संचालन जिला महासचिव रामनाथ यादव ने किया बैठक में पीडीए जन पंचायत चर्चा कार्यक्रमों,बुथ, सेक्टर तथा जोन की मजबूती, वोटर लिस्ट में नाम बढ़ाने व संशोधित करवाने पर चर्चा हुई जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम ने कहा कि सभी विधानसभा क्षेत्रों में बुथ स्तर पर पीडीए जन पंचायत कार्यक्रम समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने और अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री बनाने के संकल्प के साथ अनवरत जारी रहेगा।
पीडीए की ताकत के सामने भाजपा टिक नहीं पाएगी। जाति जनगणना का निर्णय लेने के लिए केन्द्र सरकार पीडीए की ताकत से ही मजबूर हुई है।भाजपा सरकार में सबका साथ और विकास कहीं नज़र नहीं आता है। महंगाई, भ्रष्टाचार पर भाजपा सरकारें नियंत्रण नहीं कर पा रही है। अस्पताल में इलाज नहीं है। मरीज मजबूर है। किसान को भाजपा ने धोखा दिया है। नौजवानों का भविष्य अंधकार में है। उन्हें रोजगार नहीं मिल रहा हे। महिलाएं असुरक्षित है।संविधान ने हमें सम्मान दिया है।2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से बाहर करना है। समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर महिलाओं का सम्मान होगा। रोजगार के ज्यादा अवसर मिलेंगे। प्रशासन भ्रष्टाचार से मुक्त होगा। किसान फले फूलेगा खुशहाली आएगी। इस सरकार में पीडीए समाज के लोगों का उत्पीड़न हो रहा है।भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था ध्वस्त है।
महंगाई, अन्याय और अपराध चरम पर है। विकास कार्य चौपट है। समाजवादी सरकार बनने पर ही प्रदेश का विकास होगा ।इस दौरान प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम जिला महासचिव रामनाथ यादव डाक्टर मोहसिन खान अवधेश यादव प्रहलाद यादव रजनीश यादव नगीना प्रसाद साहनी डाक्टर संजय कुमार रुपावती बेलदार मिर्जा कदीर बेग मुन्नीलाल यादव रामजतन यादव गिरीश यादव कबीर आलम महेंद्र तिवारी प्रमोद यादव संजय पहलवान राहुल यादव राजू प्रसाद श्रीराम सिंह यादव अशोक चौहान जयराम यादव छोटे लाल राजभर कमल किशोर यादव सन्तोष यादव रामनिरंजन यादव दयानंद विद्रोही अमरजीत यादव सुरेंद्र मौर्य सुनील यादव सुधीर यादव गणेश प्रजापति खरभान यादव बालेन्द्र यादव स्वतन्त्र सिंह यादव आनन्द राय सेराजुद्दीन रहमानी रामहर्ष यादव छोटे लाल राजभर अर्जून यादव विक्की निषाद धर्मेन्द्र निषाद दुर्गेश मास्टर रामशकल देहाती तौफीक, अशोक रणविजय हरिश्चंद्र मोहम्मद अली साधु सौरभ आदि मौजूद रहे
May 07 2025, 18:42