*खजनी तहसील के 12 गांवों में हुआ अंश निर्धारण का कार्य*
![]()
खजनी गोरखपुर।तहसील क्षेत्र के 12 गांवों में पहुंचे नोडल अधिकारियों ने किसानों के अंश निर्धारण का कार्य किया।
शासन की मंशा के अनुसार गांवों में किसानों की खतौनी में दर्ज सहखातेदारों के अंश निर्धारित करने के लिए तहसीलों में राजस्व विभाग द्वारा अभियान चला कर कार्य किए गए थे। किंतु खजनी तहसील के गांवों में कार्य पूर्ण नहीं हो पाया था।
बीते दिनों जिलाधिकारी कृष्ण करूणेश की समीक्षा बैठक दिनांक 02 मई 2025 को तहसील खजनी के अंश निर्धारण के कार्यों की प्रगति के सम्बन्ध में असंतोष व्यक्त किया गया था। तहसील खजनी में अंश निर्धारण 76.20 प्रतिशत पाया गया। गोरखपुर जिले में तहसील खजनी की स्थिति सभी तहसीलों में न्यूनतम स्तर पर पाई गई, उक्त असंतोषजनक प्रगति पर जिलाधिकारी महोदय द्वारा तहसील स्तर पर नोडल अधिकारी व क्षेत्रीय लेखपाल व राजस्व ग्राम समिति की उपस्थिति में खुली बैठक (कैम्प के माध्यम से) में अंश निर्धारण का कार्य शत प्रतिशत पूर्ण कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया था। उक्त के क्रम में विभिन्न गांवों में कुल 12 नोडल अधिकारी नामित किए गए, जिनमें सम्बन्धित क्षेत्रीय लेखपाल अपने राजस्व ग्राम में कैम्प आयोजन के दिनांक की सूचना ग्रामीणों को सूचित कर प्रचार-प्रसार करते हुए अंश निर्धारण का कार्य पूर्ण कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। जिनमें ग्राम बरपार में लेखपाल अभिषेक त्रिपाठी के साथ नोडल अधिकारी राजस्व निरीक्षक प्रयागदीन, ब्रह्मसारी गांव में लेखपाल मोहम्मद शमशाद के साथ नोडल अधिकारी राजस्व निरीक्षक दुर्विजय नरायण तिवारी,कुंआं बुजुर्ग गांव में लेखपाल प्रदीप यादव के साथ नोडल अधिकारी राजस्व निरीक्षक रामप्रकाश पांडेय, सिकरीडीह गांव में लेखपाल संजय कुमार सिंह के साथ राजस्व निरीक्षक धीरेन्द्र सिंह बरपरवाकाजी गांव में लेखपाल अमित के साथ राजस्व निरीक्षक देवनारायण मिश्र खुटभार गांव में राजीव रंजन शर्मा के साथ तहसीलदार नरेंद्र कुमार भाटाडीहा गांव में लेखपाल अश्विनी सिंह के साथ एसडीएम राजेश प्रताप सिंह मदनपुरा गांव में लेखपाल अविनाश दीक्षित के साथ राजस्व निरीक्षक बलिकरन यादव कस्बा संग्रामपुर में लेखपाल अभिषेक दीक्षित के साथ राजस्व निरीक्षक महेंद्र प्रताप सिंह गड़ैना गांव में लेखपाल खुशबू शर्मा के साथ राजस्व निरीक्षक रामरेखा तथा लाखुन बुजुर्ग गांव में लेखपाल रामअशीष के साथ नायब तहसीलदार बेलघाट हरीश कुमार यादव को नोडल अधिकारी नियुक्त करते हुए आज 5 मई 2025 को अपरान्ह 2 बजे से सायं 5 बजे तक संबंधित गांव में पहुंच कर कैंप लगाकर अंश निर्धारण का कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया था।
सभी नामित लेखपालों और नोडल अधिकारियों के द्वारा संबंधित गांवों में पहुंच कर अंश निर्धारण का कार्य किया गया। किंतु लगन का मौसम होने के कारण कई गांवों के लोग मौके पर नहीं पहुंच पाए। इस दौरान एसडीएम ने भाटाडीहा गांव में पहुंच कर अंश निर्धारण के कार्य की प्रगति की समीक्षा की।
May 05 2025, 20:10