*गोमती आरती में दिखा काशी का अंदाज,आरती देखने उमड़ा जन सैलाब*
सुल्तानपुर:- बारह वर्षों से लगातार सीताकुंड धाम पर हर रविवार शाम होने वाली मां गोमती की आरती के तेरहवें वर्ष में प्रवेश करने पर होने वाली पहले रविवार की आरती को गोमती मित्रों ने पूरी तरीके से काशी में मां गंगा के तट पर होने वाली आरती के अंदाज में कराने का प्रयास किया,युवा मण्डल के सदस्यों राज मिश्रा,आनन्द वत्स व प्रान्जल सिंह ने मुख्य पुजारी की भूमिका में बड़े ही भावमयी अंदाज में अलौकिक कलाओं के साथ संगीतमयी आरती को संपन्न कराया। धाम पर पहुंचे हुए श्रद्धालु इस दृश्य को देखकर भाव विभोर थे और एकटक इस दृश्य को देख रहे थे,उन्हें यकीन ही नहीं हो पा रहा था की वे इस वक्त सीता कुंड धाम पर मां गोमती के तट पर होने वाली आरती को देख रहे हैं,गजब का दृश्य था और आरती के बाद लगने वाले मां गोमती के जयकारों ने तो जैसे महसूस कराया की धरती से उठने वाली यह आवाज स्वर्ग लोक तक पहुंच रही हो,, पूरे आयोजन में मुख्य भूमिका रही। प्रदेश अध्यक्ष मदन सिंह,आरती संयोजक डॉ कुंवर दिनकर प्रताप सिंह, सह संयोजक राकेश सिंह दद्दू, सभासद रमेश सिंह टिन्नू, युवा मंडल के पूर्व अध्यक्ष विकास शर्मा,वर्तमान अध्यक्ष अजय वर्मा, महिला मंडल प्रदेश अध्यक्ष शालिनी कसौधन, अजीत शर्मा, दाऊजी कैलाशी आदि की। आरती के बाद आये हुये सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित कर उनसे श्रमदान व आरती में उपस्थित रहने का निवेदन किया गया।
*सामाजिक संतुलन और समान प्रतिनिधित्व के लिए मोदी सरकार ने लिया जातिगत जनगणना का ऐतिहासिक फैसला*
सामाजिक संतुलन और समान प्रतिनिधित्व के लिए मोदी सरकार ने लिया जातिगत जनगणना का ऐतिहासिक फैसला! आज भारतीय जनता पार्टी भाजपा ओ बी सी मोर्चा के जिलाध्यक्ष डॉ रामजी गुप्ता और भारतीय जनता पार्टी के लोकप्रिय जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी भाजपा सुल्तानपुर के तत्वाधान मे जाति जनगणना का ऐतिहासिक फैसला आने की ख़ुशी मे ढोल नागाड़ो के साथ सभी को मिठाई वितरण किया गया, सभी ने आदरणीय प्रधानमंत्री जी को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
*फल एवं सब्जी विक्रेता संघ के चुनाव हुआ संपन्न,मोहम्मद शमीम उर्फ लईया 28 मतों से हुए विजई घोषित*
सुल्तानपुर में आज फल एवं सब्जी विक्रेता संघ के चुनाव के दौरान उस समय हड़कंप मच गया जब मामूली बात को लेकर प्रत्याशियों के समर्थक आपस में ही भिड़ गए। इस दौरान जमकर लात घूसे तो चले ही साथ ही कुछ अराजकतत्वों से बेल्ट से पिटाई शुरू कर दी। फल विक्रेताओं की इस करतूत को वहां किसी ने मोबाइल में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बहरहाल घटना के बाद चुनाव भी संपन्न हो गया और अब विजई प्रत्याशी को शुभकामना देने का दौर चल रहा है। दरअसल ये मामला है नगर के अमहट स्थित नवीन सब्जी मंडी का। यहां पर फल एवं सब्जी विक्रेताओं का चुनाव संपन्न हो रहा था। चुनाव मैदान में चार प्रत्याशी अध्यक्ष पद के लिए चुनाव मैदान में थे। इसी दौरान फर्जी वोटिंग को लेकर प्रत्याशियों में विवाद शुरू हो गया। मामला इस कदर बिगड़ा कि आपस में ही लात घूसे चलने लगे वहीं कुछ अराजकतत्वों ने बेल्ट से पिटाई शुरू कर दी। फल एवं सब्जी विक्रेताओं की करतूत वहां किसी ने मोबाइल में कैद कर ली और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बहरहाल इसके बीच बचाव के बाद चुनाव पुनः शुरू हुआ । बताया जा रहा है इस चुनाव में 348 लोगों ने अपने मतों का प्रयोग किया जिसमें मोहम्मद शमीम उर्फ लईया 28 मतों से विजई घोषित किए गए। बहरहाल अब चुनाव जीतने के बाद लइया को बधाई देने वालों का तांता लग रहा है।
*देश रत्न अवार्ड से सम्मानित हुए सत्यम*
सुल्तानपुर,मंगलवार को जिले के युवा समाजसेवी सत्यम चौरसिया को दिल्ली के एलटीजी ऑडिटोरियम में भारतीय युवा वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में देश रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। लंभुआ के हरिहरपुर गांव निवासी सत्यम चौरसिया को यह पुरस्कार भाजपा नेता रघुराज सिंह राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश, श्याम जाजू पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान और सुरेंद्र पाल सिंह द्वारा प्रदान किया गया। मोहित नारायण राष्ट्रीय अध्यक्ष स्मृति रस्तोगी नेशनल न्यूज़ ऐंकर राज्य सभा टीवी विभिन्न प्रतिष्ठित हस्तियां शामिल रहीं देश के विभिन्न राज्यों से आए सर्वश्रेष्ठ क्षेत्रों में कार्य करने वाले युवाओं को सम्मानित किया गया। सत्यम चौरसिया ने "मेरी माटी, मेरा देश" राष्ट्रीय कार्यक्रम में जिले का प्रतिनिधित्व किया है और समाज सेवा के कार्यों में लगातार योगदान देते आ रहे हैं। वह अपने कार्यों को लेकर कई पुरस्कारों से सम्मानित हो चुके हैं, जिनमें नेशनल यूथ इंस्पिरेशन अवॉर्ड 2025 और न्याय पुरस्कार शामिल है लोकसभा मुख्य निर्वाचन अधिकारी रह चुके वेंकटेश्वर लू से भी सम्मानित हो चुके है। सत्यम चौरसिया को भारत सरकार की राष्ट्रीय सेवा योजना और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़कर राष्ट्र प्रेम और समाज सेवा की प्रेरणा मिली है। उनके कार्यों से प्रभावित होकर उन्हें देश रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।
*इंसानियत अगर जिंदा हो किसी भी प्राणी की जीवन बचाया जा सकता है*
बीती रात सुल्तानपुर स्थित पांचोंपीरन में बेसहारा गाय ने अपने बच्चे को जन्म दिया। उसी के तुरंत बाद उसे बच्चे पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। वहां पर मौजूद रियासत अली ने बीती रात्रि 11 बजे कुछ उच्चाधिकारियों को फोन के जरिए गाय के बच्चे की इलाज के लिए आग्रह किया लेकिन उन्होंने उसे पर कोई कार्रवाई नहीं की। रात काफी हो गई थी और बच्चे की हालत गंभीर होती जा रही थी। इसके बाद उन्होंने तुरंत कटक क्लब सामाजिक संस्था के अध्यक्ष सौरभ मिश्रा को इस घटना के बारे में 12:00 बजे अवगत कराया इसके बाद संस्था की टीम मौके पर पहुंचकर जिला अधिकारी सुल्तानपुर को अवगत कराने के बाद तत्काल प्रभाव से डॉक्टर मौके पर पहुंचकर गाय की बछड़े का समुचित इलाज किया। इस मौके पर कटका क्लब के अध्यक्ष सौरभ मिश्र सुल्तानपुर जिला अधिकारी का धन्यवाद देते हुए बताया कि गाय हमारी राष्ट्रीय माता को लेकर संस्था कार्य कर रही है। गाय की रक्षा करना हम सभी का नैतिक कर्तव्य है। उन्होंने बताया कि जहां लोग एक जाति धर्म पर आरोप प्रत्यारोप करते हैं वहीं इसी समाज में रियासत अली जैसे लोग भी मौजूद हैं। हालांकि रात में रियासत अली ने गाय की इलाज हो जाने के बाद उसे अपने हॉस्टल में ही रख लिया। मदद में आगे आए शीतला प्रसाद पांडेय, शिवकुमार मिश्र, निजाम अली, अब्दुल कलाम, उत्कर्ष यादव, आकाश वर्मा ने देर रात्रि तक उपस्थित रहे।
*विश्व पृथ्वी दिवस पर डी एस एम स्कूल में पोस्टर प्रतियोगिता एवं वृक्षारोपण हुआ*
सुल्तानपुर: विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर श्री धनंजय सिंह मेमो रियल जू० हाई स्कूल सुल्तानपुर में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इसमें कक्षा 6 से 8 तक के छात्र व छात्राओं ने प्रतिभाग किया। पोस्टर प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में डॉ संतोष सिंह अंश ,प्रबंधक रमेश सिंह टिन्नू, प्रधानाचार्या नीलम सिंह व उप प्रधानाचार्या सुधा सिंह के द्वारा विद्यार्थियों के पोस्टर का निरीक्षण किया गया और उनसे उनकी सृजनात्माकता पर सवाल जवाब किया गया। जिसका विद्यार्थियों ने उचित उत्तर दिया । इसमें उत्कृष्ट पोस्टर बनाने वाले 5 विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। तत्पश्चात विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया। इस मौके पर अध्यापिका लक्ष्मी श्रीवास्तव, शिल्पी श्रीवास्तव , पूजा वर्मा,सरोज कुमारी, श्रेया शुक्ला, प्रीति तिवारी, रीता पाण्डेय, मधु गुप्ता, समीक्षा सिंह, साक्षी सिंह अध्यापक परमेंद्र सिंह, रवि सिंह, अमित कुमार उपस्थित रहे ।
*हज पर जाने वाले यात्रियों सावधान,यात्रा पर रवाना होने वाले सभी यात्रियों का टीकाकरण एवं प्रशिक्षण कराया जाएगा आज*
सुल्तानपुर,हज पर जाने वाले यात्रियों के लिए एक अहम जानकारी सामने आई है। इस वर्ष हज यात्रा पर रवाना होने वाले सभी यात्रियों का टीकाकरण एवं प्रशिक्षण आज कराया जाएगा। यह कार्यक्रम सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक जामिया इस्लामिया खैराबाद में संपन्न होगा। जिला प्रशासन द्वारा इस कार्यक्रम की पूरी व्यवस्था की गई है, जिसमें वैक्सीनेशन का कार्य सरकार द्वारा नामित चिकित्सकों द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर हज यात्रियों को यात्रा के दौरान आवश्यक स्वास्थ्य सुरक्षा के साथ-साथ हज के सभी अरकान (अनिवार्य धार्मिक क्रियाएं) सिखाए जाएंगे, ताकि वे मक्का और मदीना में धार्मिक विधियों को सही तरीके से अदा कर सकें। प्रशिक्षण की जिम्मेदारी जिला हज ट्रेनर मौलाना मुहम्मद उस्मान कासमी निभाएंगे, जो जामिया इस्लामिया खैराबाद के प्रबंधक और मरकज मस्जिद के पेश इमाम भी हैं। उनकी देखरेख में यह संपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त हज यात्रियों की सुविधा हेतु टीकाकरण की दूसरी व्यवस्था मदरसा जामिया अरबिया में भी की गई है। मौलाना उस्मान कासमी ने हज यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे निर्धारित समय पर प्रशिक्षण व टीकाकरण स्थल पर उपस्थित होकर सभी जरूरी प्रक्रियाओं को पूरा करें। यह प्रशिक्षण यात्रियों को न केवल धार्मिक दृष्टि से सक्षम बनाएगा, बल्कि उन्हें किसी भी प्रकार की कठिनाई से भी बचाएगा।
*अनुराग कश्यप द्वारा ब्राह्मण समाज पर आपत्तिजनक शब्दों के प्रयोग करने से नाराज हुए ब्राह्मणों ने अनुराग कश्यप का पुतला दहन कर विरोध जताया*
ब्राह्मण समाज के द्वारा बटपरवा स्थित शंकरगढ़ व सुदानपुर बाजार में अनुराग कश्यप के द्वारा ब्राह्मण समाज के ऊपर आपत्तिजनक शब्दों के प्रयोग करने में नाराज हुए ब्राह्मणों ने अनुराग कश्यप का पुतला दहन कर विरोध जताया है। इस मौके पर उपस्थित सौरभ मिश्र विनम्र ने बताया कि अनुराग कश्यप ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी anuragkashyap10 से फुले मूवी के सेंसर बोर्ड द्वारा हटाए गए सीन को लेकर ब्राह्मण समाज के प्रति आपत्तिजनक और अशोभनीय टिप्पणी की है। जिससे समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। यह टिप्पणी सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाली है और देश में तनाव का माहौल बना सकती है। अनुराग कश्यप ने हमारे समाज की जो निंदा की है। उसके लिए उसे कभी माफ नहीं किया जाएगा इस मौके पर संतोष पांडेय रिंकू और नरेन्द्र कुमार मिश्र ने बताया कि अनुराग कश्यप की इस टिप्पणी ने पूरे ब्राह्मण समाज की भावना को ठेस पहुंचाई है। यह सीधा हमला ब्राह्मण समाज पर है, जिसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर नितिन मिश्र,चन्द्र प्रकाश तिवारी,कामेश, लालू तिवारी, देवी प्रसाद तिवारी,अवधेश शर्मा, बृजेन्द्र मिश्र,अंकित पांडेय, राजेश मिश्र,मनोज मिश्र, राजकुमार तिवारी,अशोक, अनिल,सी.पी. मिश्र, मनोज मिश्र, राम जनक,लाल बहादुर, उदयभान आदि लोग उपस्थित रहे।
*कटका क्लब ने आर. ए.वी.डी.स्पेक्ट्रम एकडमी मूंगर में पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया*
सुल्तानपुर कटका क्लब ने आर. ए.वी.डी.स्पेक्ट्रम एकडमी मूंगर में पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें आशुतोष सिंह को प्रथम स्थान, ईशान पटेल को द्वितीय और नेहा बानो को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री दुर्गा प्रसाद पांडेय ने किया। इस मौके पर उपस्थित मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षक साहित्यकार सर्वेश कांत वर्मा ने बताया कि जब से दुनिया शुरू हुई है, तभी से इंसान और क़ुदरत के बीच गहरा रिश्ता रहा है। पेड़ों से पेट भरने के लिए फल-सब्ज़ियां और अनाज मिला। तन ढकने के लिए कपड़ा मिला। घर के लिए लकड़ी मिली। इनसे जीवनदायिनी ऑक्सीज़न भी मिलती है, जिसके बिना कोई एक पल भी ज़िन्दा नहीं रह सकता। इस मौके पर उपस्थित संस्था अध्यक्ष सौरभ मिश्र विनम्र ने बताया कि भारतीय समाज में आदिकाल से ही पर्यावरण संरक्षण को महत्व दिया गया है। इसलिए सभी को कम से कम एक-एक पौधा जरूर लगाना चाहिए। बिना पेड़ पौधे के हमलोग जीवित नहीं रह सकते। विभिन्न वृक्षों में देवताओं का होता है वास उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में पेड़-पौधों को पूजा जाता है। विभिन्न वृक्षों में विभिन्न देवताओं का वास माना जाता है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में शिवमंगल उपाध्याय,कृष्ण कुमार वर्मा रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य आर. के. सिंह ने आए अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर बृजेन्द्र मिश्रा,आशा वर्मा, दीक्षा यादव, प्रेमांजलि सिंह, ममता मिश्रा, रजनी मिश्रा, श्रेया मिश्रा, रमेश यादव, विनय सिंह, इलियास, विकास, प्रेम आदि लोग उपस्थित रहे।
*बहुचर्चित पिता-पुत्र हत्याकांड के आरोपी अजय यादव को आश्रय देने समेत अन्य आरोपो में जेल भेजी गई सुनीता यादव को सीजेएम कोर्ट से मिली जमानत*
*सुलतानपुर,बहुचर्चित पिता-पुत्र हत्याकांड के आरोपी अजय यादव को आश्रय देने समेत अन्य आरोपो में जेल भेजी गई सुनीता यादव को सीजेएम कोर्ट से मिली जमानत। बचाव पक्ष के अधिवक्ता सदाशिव यादव के तर्कों से संतुष्ट होकर सीजेएम नवनीत सिंह की अदालत ने स्वीकार की जमानत* *थाना प्रभारी कूरेभार रवींद्र सिंह ने बीते 14 अप्रैल की घटना बताते हुए अपने ही थाने में शहरी गांव निवासी अजय यादव की पत्नी सुनीता यादव व अयोध्या जिले के निवासी उनके रिश्तेदार अमर बहादुर यादव व अरबिंद यादव पर दर्ज कराया था मुकदमा और की थी जेल भेजने की कार्रवाई। बीते 13 अप्रैल को कूरेभार थाना क्षेत्र स्थित शहरी गांव में दिनदहाड़े गोली मारकर पिता काशीराम यादव व उनके पुत्र सत्यप्रकाश यादव की हुई थी हत्या,अन्य पर भी हमले का है आरोप* *सूत्रों के मुताबिक वारदात में शामिल अन्य आरोपियो ने आपसी विवाद का फायदा उठाकर आरोपी अजय यादव को हत्या के लिए भड़काने के साथ-साथ गहरी साजिश रचने व पिता-पुत्र की हत्या के लिए हत्या में प्रयुक्त असलहा भी कराया उपलब्ध।
मामले में श्याम सिंह,राजदेव, अशोक सिंह समेत चार लोगों की इस वारदात में अजय यादव के साथ शामिल होने की बात आ रही सामने*
rb by ankush yadav