*भाजपा का गांव चलो अभियान, पीपर गांव में सघन जनसंपर्क*
*मण्डल प्रभारी बबीता तिवारी रही मुख्य अतिथि*
सुल्तानपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे गांव चलो अभियान के तहत शुक्रवार को पीपर गांव मंडल स्थित शक्ति केंद्र दरियापुर में पार्टी कार्यकर्ताओं ने सघन जनसंपर्क अभियान चलाया।
इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मण्डल प्रभारी बबिता तिवारी उपस्थित रही।कार्यकर्ताओं ने पार्टी ध्वज के साथ गांव-गांव भ्रमण कर स्थानीय जनता को भाजपा की रीति-नीति और सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराया। जनसंपर्क के दौरान लोगों को बताया गया कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारें किस प्रकार गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के हित में लगातार कार्य कर रही हैं।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष जग प्रसाद वर्मा, मण्डल महामंत्री सौरभ मिश्र, शक्ति केंद्र संयोजक दिलीप तिवारी, बूथ अध्यक्ष शिवलाल यादव, ललित मिश्र, आलोक मिश्र, प्रदीप वर्मा, युवा मोर्चा महामंत्री मोनू पांडेय, भाजपा कार्यकर्ता विपुल मिश्र ग्राम प्रधान अजय साहू, सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Apr 15 2025, 10:44
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
93.7k