सक्रिय सदस्य भाजपा के महत्वपूर्ण अंग : राकेश सिंह
![]()
बलरामपुर। भारतीय जनता पार्टी के 45 वें स्थापना दिवस पर चलाये जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों के अंतर्गत विधानसभा स्तरीय सक्रिय सदस्य सम्मेलन के क्रम में ब्लॉक सभागार बलरामपुर में भाजपा के सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन आयोजित किया गया जिसके मुख्य अतिथि सदर विधायक पल्टूराम और पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश सिंह रहे।
पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश सिंह ने सम्मेलन के प्रथम सत्र को सम्बोधित करते हुए भाजपा द्वारा राजनीति में लाये गए परिवर्तन पर विषय रखते हुए कहा कि भाजपा कोई परिवार की पार्टी नहीं है यहाँ कोई भी व्यक्ति उच्च स्तर के पद पर पहुँच सकता है लाखों कार्यकर्ताओं ने अपना सब कुछ गवां कर पार्टी को इस मुकाम पर पहुँचाया है सम्मेलन के द्वितीय सत्र को वरिष्ठ भाजपा डा अजय सिंह पिंकू' ने भाजपा का चुनावी संगठन एवं विस्तार विषय पर सम्बोधित करते हुए संगठनात्मक विषय पर अपना वकतव्य रखते हुए कहा कि भाजपा में लोकतांत्रिक दल है इसमें बूथ अध्यक्ष से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए चुनाव की प्रक्रिया है हर पद के लिए निष्पक्ष चुनाव होता है आज पार्टी का विस्तार पूरे देश में है,भाजपा ने सरकार बनाने के लिए भी अपने सिद्धांत से कभी समझौता नही किया।
सदर विधायक पल्टूराम ने समापन सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ 11 वर्षों की विकास यात्रा तथा केंद्र और प्रदेश सरकार के उपलब्धियों पर सम्बोधित करते हुए कहा कि भारत का गौरव भाजपा की सरकार ने बढाया है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विगत 11 वर्षों के कार्यकाल में दशकों से लम्बित मामलों का समाधान किया और हर क्षेत्र में सर्वागीण विकास करके दिखाया है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में पहले दिन उसकी चौखट को नमन किया। हमारे नेताओं ने जो संकल्प लिया था उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरा किया,सदर विधायक ने कहा कि सक्रिय सदस्यों की जिम्मेदारी है कि पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार सरकार के कार्यों का प्रचार प्रसार जन जन से संपर्क करके अवश्य करें। जिस तरह से संविधान खत्म करने का दुष्प्रचार विपक्षी दलों ने किया वो निंदनीय है सभी कार्यकर्ताओं को उनके षडयंत्र का पर्दाफाश करना है जिस तरह से विकास की रफ्तार केंद्र और प्रदेश सरकार के नेतृत्व में विधानसभा बलरामपुर में चल रहा है उसके लिए सभी को भाजपा सरकार का धन्यवाद देना चाहिए। बलरामपुर में रिंग रोड,मेडिकल कॉलेज,माँ पाटेश्वरी देवी विश्वविद्यालय का निर्माण चल रहा है। गरीबों की बेटियों की शादी का अनुदान बढ़ाकर 1 लाख कर दिया है,कोई भूखा न रहे इसके लिए मुफ्त राशन, आयुष्मान योजना के जरिये मुफ़्त इलाज सहित तमाम योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति तक पहुँच रहा है। विपक्षी इसीलिए घबड़ाहट में है कि जनता को सीधा लाभ दिया जा रहे हैं। नगर पालिका अध्य्क्ष डा धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
उक्त अवसर पर नगर पालिका अध्य्क्ष बलरामपुर डा धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू,जिला उपाध्यक्ष बृजेन्द्र तिवारी,आद्या सिंह,जिला महामंत्री वरूण सिंह,बिंदु विश्वकर्मा,जिला मंत्री राजेश वर्मा,जिला मीडिया प्रभारी डीपी सिंह बैस',ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि गोविन्द सोनकर,कार्यक्रम के सह संयोजक संदीप उपाध्याय,संजय शर्मा समाजसेवी विनय मिश्रा,मंडल अध्यक्ष आनंद श्रीवास्तव,सुरेश त्रिपाठी,राम निवास वर्मा,शिव प्रताप सिंह,वीरेंद्र त्रिपाठी,ओम प्रकाश त्रिगुणायत,वरिष्ठ पत्रकार सर्वेश सिंह,सेतु बंध त्रिपाठी,आनंद बाबा,प्रवीण सिंह,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ललिता तिवारी,मंजू तिवारी,प्रतिमा, सुधा, वंदना,डॉ श्रद्धा सिंह,सरोज तिवारी,संत मणि,अमन बसंल,रजनीश,सौरभ तुलस्यान,जयंत सिंह धर्मू,अभिषेक सहित सैकड़ों सक्रिय सदस्य उपस्थित रहे।
Apr 10 2025, 16:15