देवघर- के पालाजोरी प्रखंड स्तरीय झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का चुनाव संपन्न।
देवघर: के पालाजोरी मै 8 अप्रैल 2025 को  संघ के पालाजोरी प्रखंड कमेटी की आम सभा किरण कुमारी गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसका संचालन नीरू लता मिश्रा ने किया जिला स्वागत कमेटी के दिनांक 2 मार्च की बैठक में लिए गए फैसले के आलोक में प्रखंड कमेटियों के चुनाव के तहत पालाजोरी प्रखंड स्तरीय झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का चुनाव कर समिति एवं जिला के पदाधिकारी की देख रेख में संपन्न हुई। जिला की ओर से जिला मंत्री अरूणानंद झा स्वागत मंत्री मुन्ना कुमार राय पर मंडलीय संयोजक आसिफ हुसैन कार्यकारी सदस्य अलका कुमारी स्वागत कोष अध्यक्ष मनीष कुमार सिंह एवं राज्य को संयुक्त का नीरू लता बेसरा इत्यादि शामिल थे सर्व सम्मानित समिति से निम्नलिखित कार्यक्रमों पदाधिकारी का चयन किया गया।
देवघर-भारतीय जनता पार्टी ने मनाया स्थापना दिवस।
देवघर: भारतीय जनता पार्टी देवघर जिला की ओर से नवनिर्माण पार्टी कार्यालय में पार्टी का 46 वां स्थापना दिवस जिला अध्यक्ष सचिन रवानी के नेतृत्व में मनाया गया स्थापना दिवस के उपलक्ष पर सर्वप्रथम पार्टी का झंडा लगाया गया और पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई जिला अध्यक्ष सभी अतिथियों का एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत भाषण देकर सभी का स्वागत किया और स्थापना दिवस के उपलक्ष पर पूर्व विधायक नारायण दास ने कहा आज विश्व की सबसे बड़ी भारतीय जनता पार्टी है और हम सभी को इस पार्टी पर गर्व है हम इस पार्टी के कार्यकर्ता है। जिला अध्यक्ष सचिन रवानी ने कहा आज पार्टी के कार्यकर्ता सभी अपने-अपने घरों में पार्टी का झंडा लगाकर स्थापना दिवस मनाए जिला अध्यक्ष ने कहा पार्टी के द्वारा दिशा निर्देश दिया गया है 6 अप्रैल अथवा 7 अप्रैल को प्रत्येक बूथ पर प्राथमिक सदस्यों को एकत्रित होना है और पार्टी स्थापना दिवस मनाना है आठ एवं 9 अप्रैल को मंडल या विधानसभा स्तर पर सभी सक्रिय सदस्य का सम्मेलन आयोजित करना है मंदिर या अस्पताल या स्कूल या गलियों को स्वच्छता अभियान चलाना है आंगनबाड़ी केंद्र स्कूल या पशु चिकित्सालय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र या पंचायत कार्यालय या किसी अन्य सरकारी संस्थान का दौरा करना 14 अप्रैल भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती को मानना है मैं एक-एक कार्यकर्ता से कहना चाहूंगा 14 अप्रैल को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माली अर्पण कर और मिठाई बंटनी है भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी इस पार्टी की रीड इस पार्टी के कार्यकर्ता है भारतीय जनता पार्टी जो कहती है वह करती है इस बैठक को सफल बनाने में मुख्य रूप से उपस्थित जिला अध्यक्ष सचिन रवानी पूर्व विधायक नारायण दास प्रदेश कार्य समिति सदस्य संजीव जजवाडे विशाखा सिंह जिला महामंत्री अधीर चंद्र भैया प्रज्ञा झा सचिन सुल्तानिया विजया सिंह राजीव रंजन सिंह जूनियर बाबूलाल मरांडी धनंजय तिवारी गौरी शंकर शर्मा बलराम पोद्दार आशीष दुबे शेखर सुमन दिलीप सिंह नवल राय मुकेश पाठक रूपा केसरी अलका सोनी मनोज मिश्रा गौतम राय विष्णु राव मिथिलेश सिन्हा पवन पांडे पंकज शर्मा शिबू सिंह बबलू पासवान प्रेमलता बरनवाल दशरथ दास अशोक यादव राजेश मंडल राजेश महेंद्र भोकता गुप्ता चंद्रशेखर यादव अभिषेक कुमार मनोज कुमार मीणा झा मौसमी चटर्जी संध्या कुमारी एवं पार्टी के श्रेष्ठ जस्ट कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित है इस कार्यक्रम का मंच संचालन जिला महामंत्री अधीर चंद्र भैया ने किया धन्यवाद ज्ञापन प्रोफेसर राजीव रंजन सिंह ने दिया
देवघर- विश्व हिन्दू परिषद् बजरंग दल नगर टोली देवघर के द्वारा शोभा यात्रा निकाली गई।
देवघर,: विश्व हिन्दू परिषद् बजरंग दल नगर टोली देवघर के द्वारा आज श्री रामोत्सव के पावन अवसर पर एक भव्य शोभायात्रा रूपसागर शीतला मंदिर के प्रागंण से निकाला गया। शोभायात्रा का शुभारंभ मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीरामचंद्र जी के तस्वीर के समक्ष वेद मंत्रोच्चारण के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ हुआ। विहिप जिला कार्याध्यक्ष डॉ गोपाल जी शरण , विभाग सह मंत्री बिक्रम सिंह, जिला कोषाध्यक्ष अजय कुमार सिन्हा, जिला संयोजक अभिषेक मिश्रा के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर शोभायात्रा की मंगल शुभकामनाएं शोभायात्रा में शामिल सभी सनातनी को दिया गया। गाजे बाजे के साथ महावीर ध्वजा के साथ हर्षित महौल में शोभायात्रा रूपसागर , सारमूल, गोसाईं डीह, से चांदपुर से शोभायात्रा गुजरते हुए पुनः रुपसागर शीतला मंदिर प्रांगण पहुंचा जहाँ शोभायात्रा कार्यक्रम का समापन हुआ। शोभायात्रा में सभी गाँव के बच्चे बुढे नवयुवक और माता भगिनी शामिल थे और जय श्री राम के नारे को लगा रहे थे। नवयुवकों के द्वारा दंड संचालन, तलवार संचालन के कला को बेहद कौशलता पूर्वक कर रहे थे। सबसे आश्चर्य की बात यह रही कि स्थानीय एक 95 वर्ष के सनातनी ने अपने दंड संचालन से लोगों को विस्मय में डाल दिया। शोभायात्रा कार्यक्रम के सफल संचालन में नकुल राज और उनके सहयोगी मित्रों का योगदान रहा। पूर्व विधायक नारायण दास भी शोभायात्रा में शामिल थे और उनके द्वारा भी कुशलता पूर्वक दंड संचालन का कौशल प्रदर्शित किया गया। पूरे शोभायात्रा का तस्वीर ड्रोन कैमरे से लिया जा रहा था। आज का यह शोभायात्रा एतिहासिक रहा। शोभायात्रा में मुख्य रूप से मोहन पंडित, पंकज कुमार, जिला कार्यवाह राजेश प्रसाद, सौरभ पाठक, राहुल पाठक, शिवनाथ राव, एवं काफी संख्या में स्थानीय सनातनी महिला पुरुष बच्चे शामिल थे। भवदीय बिक्रम सिंह विभाग सह मंत्री विश्व हिन्दू परिषद्।
देवघर-महात्मा गांधी की देवघर और मधुपुर यात्रा के 100 साल पूरे, प्रदर्शनी और सेमिनार का आयोजन किया गया
देवघर: महात्मा गांधी की देवघर और मधुपुर यात्रा के 100 साल पूरे होने पर "झारखण्ड शोध संस्थान" की ओर से चित्र प्रदर्शनी और सेमिनार का आयोजन किया गया। चित्र प्रदर्शनी आरएन बोस लाइब्रेरी में लगाई गई थी, जबकि सेमिनार आइएमए हॉल में हुआ।चित्र प्रदर्शनी में महात्मा गांधी की देवघर-मधुपुर यात्रा से संबंधित चित्रों के साथ यहां के शहीदों के चित्र भी दिखाए गए।चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के गांधी विचार विभाग के सेवानिवृत्त अध्यक्ष डॉ.विजय कुमार, झारखण्ड राज्य दिगंबर जैन धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष ताराचंद जैन,''झारखण्ड शोध संस्थान'' के अध्यक्ष घनश्याम भाई, समाजसेवी रीता चौरसिया और पवन कुमार टमकोरिया ने संयुक्त रूप से किया। सेमिनार का आरंभ आईएमए हॉल में संगीतकार विश्वनाथ बनर्जी के द्वारा गाए "वैष्णव जन तो तेने कहिए जे पीड़ पराई जानी रे" से हुई।विषय प्रवेश कराते हुए "झारखण्ड शोध संस्थान" के सचिव उमेश कुमार ने महात्मा गांधी के देवघर आने के ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य और उनके आगमन के सामाजिक प्रभावों का उल्लेख किया। समारोह का संचालन प्रो.रामनंदन सिंह ने किया। इस अवसर पर आगत अतिथियों ने पर्यटन, कला-संस्कृति विभाग के अनुदान से प्रकाशित हो रही उमेश कुमार की प्रस्तावित किताब का डिजाइनर गोविंद मल्लिक द्वारा बनाए गए आवरण का लोकार्पण भी किया गया ताकि लोगों के विचारों के अनुसार इसके कलेवर को अंतिम आकार दिया जा सके। सेमिनार के मुख्य अतिथि टीएमबीयू गांधी विचार विभाग के सेवानिवृत्त विभागाध्यक्ष डॉ. विजय कुमार थे। उन्होंने कहा कि हम गांधी, राम, कृष्ण, बुद्ध, महावीर, ईसा मसीह, पैगबंर को आदरणीय मानते हैं, लेकिन अनुकरणीय नहीं मानते हैं। गांधी को ज्ञान से संयोजने की कोशिश नहीं हुई। गांधी के बारे में हमलोगों ने वे चीजें लोगों तक पहुंचाई, जिसका आज कोई मतलब नहीं है। "एएस कॉलेज" के इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. नंदन किशोर द्विवेदी ने कहा कि गांधी कोई व्यक्ति नहीं, बल्कि विचारधारा हैं। विचारधारा तबतक नहीं मरेगी, जब तक उमेश जी जैसे लोग हैं। गांधी जी के दो बार देवघर और मधुपुर आगमन में सर्वाधिक उद्देश्य सामाजिक था। लेकिन दु:खद यह है कि इंटरनेट और गूगल में गांधी के देवघर आगमन के बारे में भ्रामक बातें लिखी गई है। गूगल में लिखा गया है कि बापू बैद्यनाथ मंदिर से बैरंग लौट गए, जो बिल्कुल गलत है। गांधीजी ने कहा था कि जबतक दीवाने आम की स्वीकृति नहीं हो जाती है, तब तक बैद्यनाथ मंदिर में दलितों के प्रवेश को लेकर कोई विचार नहीं थोपूंगा। गांधीवादी समाजसेवी एवं संस्थान के अध्यक्ष घनश्याम भाई ने कहा कि गांधी को अंगीकार करने की जरूरत है। गांधी का महिमा मंडन छोड़ जब तक उन्हें हम बरतेंगे नहीं, तब तक आजादी का जो उन्होंने सपना देखा था, वह पूरा नहीं होगा। गांधीवादी विचारक कुमार रंजन ने कहा कि गांधी के विचारों में आज की पीढ़ी को जीने का कला सिखाना ज्यादा उचित होगा। जेपी आंदोलनकारी तारकेश्वर सिंह ने सवालिया लहजे में कहा कि गांधी की हत्या के बाद उनके विचार को आगे बढ़ाना था, तो क्या वह हो पाया? गांधी के देवघर आगमन के दौरान मेरे पूर्वजों ने अहम भूमिका निभाई थी, जिसे आज भी याद किया जाता है। प्राकृतिक चिकित्सा के जानकार डॉ. मनोज ने कहा कि ऐसे समय में सजग रहने की जरूरत है, जहां गांधी विचार की हत्या हो रही है। गांधी विचार पर सवाल खड़े किये जा रहे हैं। सोशल मीडिया गांधी को लेकर उल्टी-सीधी बातों से समाज को दिग्भ्रमित करने का काम किया जा रहा है। समारोह की अध्यक्षता कर रहे "झारखण्ड राज्य दिगंबर जैन धार्मिक न्यास बोर्ड" के अध्यक्ष ताराचंद जैन ने जैन परम्परा और गांधी-दर्शन का तुलनात्मक विवेचन करते हुए घनश्याम भाई से ''इतिहासघर'' को गांधी संग्रहालय के रूप में जल्द से जल्द आकार देने की अपील की।"झारखण्ड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड" के पूर्व अध्यक्ष मणिशंकर ने गांधी जी के देवघर आगमन को समारोहपूर्वक मनाने के साथ "गांधी संग्रहालय"(इतिहासघर)बनाने की अपील की। समारोह को पूर्व गृहमाता सुशीला सिन्हा, शिक्षाविद् और साहित्यकार डॉ.विजय शंकर, प्रधानाचार्य काजलकांति सिकदार, समाजसेवी चंदनानंद जी, समाजवादी तारकेश्वर सिंह आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कवि जलेश्वर ठाकुर 'शौकीन' ने गांधी जी के देवघर आगमन पर रचित अपनी कविता का पाठ किया। समारोह में इतिहासकार और मानवशास्त्री प्रसन्न कुमार चौधरी,साहित्यकार डॉ.शंकर मोहन झा, प्राध्यापक डॉ.कैलाश प्रसाद राउत, सेवानिवृत्त चिकित्सक डॉ.उमेश प्रसाद सिन्हा, कहानीकार अनिल कुमार झा,शिक्षक श्रीकांत जायसवाल,समाजसेवी पंकज सिंह भदौरिया,शिक्षक एवं कवि रवि शंकर साह,राकेश पुरोहितवार सहित अनेक बुद्धिजीवी उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन समारोह के संचालक और संस्थान के वरीय सदस्य प्रो.रामनंदन सिंह ने किया।
देवघर- सरहुल पर्व को लेकर ऑक्सफोर्ड इंग्लिश सेंटर में छात्राओं के बीच उपहार प्रदान किया गया।
देवघर: आज 1 अप्रैल 2025 दिन मंगलवार को वीआईपी चौक स्थित ऑक्सफोर्ड इंग्लिश सेंटर में झारखंड के प्रमुख त्योहार सरहुल के अवसर पर कई छात्रों को भरपूर उपहार प्रदान किए गए जिसमें सुमित्रा सोरेन, शिवांगी राज ,रिशिता दास ,निक्की कुमारी आदि छात्राओं ने सरहुल के महत्व पर प्रकाश डाला सुमित्रा सोरेन ने बताया कि हमारे जनजातिय समुदाय का यह एक प्रमुख त्यौहार है यह कई राज्यों में बिहार, झारखंड, उड़ीसा समेत कई राज्यों में मनाया जाता है यह मुख्यतः प्रकृति का त्यौहार है हम लोग पेड़ पौधों की पूजा करते हैं जो हमें जीवन देते हैं और तथा उनकी रक्षा करते हैं इस अवसर पर ऑक्सफोर्ड इंग्लिश सेंटर के निदेशक डॉ मनोज कौशिक ने इस त्यौहार पर झारखंड वासियों को बधाई देते हुए कहा की जनजातीय समुदाय के ही कारण आज पर्यावरण सुरक्षित है जिनका मुख्य उद्देश्य है जल,जंगल, जमीन का रक्षा करना यह जनजातीय समुदाय के नव वर्ष का भी शुभारंभ का त्यौहार है यह मुख्य रूप से कुरुख और सदान समुदाय बड़े ही धूमधाम से मनाते हैं मौके पर बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर सोसाइटी द्वारा सभी छात्रों को डाबर का रियल जूस, 1 किलो ग्लूकोज का पैकेट, टूथपेस्ट, तेल इत्यादि सामग्री वितरित गया किया गया।
देवघर-कला एवं संस्कृति की अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती की देवघर इकाई ने शिवगंगा के तट पर कार्यक्रम का आयोजन किया।
देवघर: वर्षप्रतिपदा के पावन अवसर पर एवं भारतीय नववर्ष संवत् २०८२ के आगमन पर कला एवं संस्कृति की अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती की देवघर इकाई ने शिवगंगा के तट पर कार्यक्रम का आयोजन किया। संस्कार भारती के सदस्यों ने उगते हुए सूर्य को अर्घ देकर एवं भजन के द्वारा गंगा आरती करके नव वर्ष के आगमन का स्वागत किया। इस अवसर पर सचिव अभिषेक सूर्य, सह सचिव रोशन मिश्र, संगीत संयोजिका राजनंदिनी, लोक कला संयोजक विजय कुमार, रंगोली संयोजिका गीता कुमारी, कार्यकारिणी सदस्य संतोष कुमार सिंह, बिट्टू कुमार, अनन्या एंजल, अभिनन्दिनी आन्या, आद्रिशा कशिश, सार्थक, सौम्य ,फाल्गुनी यादव, पांडेय जी विशेष रूप से मौजूद थे।
देवघर- नववर्ष की संध्या पर रिस्पांसिबिलिटी सिटीजंस आर्गेनाइजेशन की ओर से लड्डू वितरण किया गया।
देवघर: रिस्पांसिबिलिटी सिटीजंस ऑर्गेनाइजेशन की ओर से आज नववर्ष को लेकर लोगों के बीच लड्डू का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम रिस्पांसिबिलिटी सिटीजंस आर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष डॉक्टर एन डी मिश्रा के नेतृत्व में किया गया। जहां नव वर्ष की संध्या में 101 किलो लड्डू का वितरण सभी लोगों में किया गया । ताकि सभी को पता चले कि हिंदुओं का नववर्ष आज से शुरू होता है। इस मौके पर रजनीकांत डॉ राजेश राज रामनरेश रंजन सिंह अभय सिंह अभय देव मृत्युंजय पांडे शंकर रोशन झा धर्मेंद्र सिंह निरंजन पांडे रंजन प्रकाश वर्मा शिवम जितेंद्र विनोद सिंह उपस्थित थे।
देवघर-सूर्य नमस्कार महायज्ञ समिति के द्वारा नव वर्ष के प्रथम सूर्य का अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित की गई।
देवघर: सूर्य नमस्कार महायज्ञ समिति के द्वारा विगत 16 वर्षों से नव वर्ष के प्रथम सूर्य का अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित कर रही है इस वर्ष भी चैत्र शुक्ल प्रतिपदा अंग्रेजी तिथि 30 मार्च रविवार प्रातः 5:30 बजे शिव गंगा के दक्षिणी तट पर आयोजित किया गया। जिसमें सैकड़ो की संख्या में लोगों ने भाग लिया कार्यक्रम की शुरुआत युवा बहनों लक्ष्मी, सोनी ओर उनकी सहेलियों के द्वारा आकर्षक रूप से शिव गंगा घाटों पर रंगोली बनाई गई हिन्दू नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा विक्रम संवत 2082 के भव्य स्वागत में शिवगंगा के दक्षिण तट पर नव वर्ष के प्रथम सूर्य का अभिनंदन कार्यक्रम में सैकड़ो लोगों ने शामिल होकर अपनी सनातन संस्कृति के गौरव को बढ़ा ने भूमिका निभाई समिति के अमरेश सिंह ने कहा यह आयोजन हमारी एकता, आस्था और भविष्य के संकल्प का प्रतीक है। समिति के संरक्षक गायत्री शक्तिपीठ के कुलदीप महतो उम्र अधिक ओर शरीर से अस्वस्थ होने के बावजूद कार्यक्रम में आए ओर लोगों को सूर्य मंत्र से अध्य प्रदान करवाया किशोर नरौने के गीत नूतन वर्ष से लोगो को मंत्र मुग्ध किए विशाल बिंदल ने गलत मत कदम उठाओ एवं अशोक यादव ने भी एक से बढ़कर एक देशभक्ति गीत से पूरा शिवगंगा परिसर भक्ति मय हो गया सूर्य नमस्कार समिति के मीडिया प्रभारी विजय पाण्डे ने कहा हम सभी को मिलकर अपनी धरोहर को संजोएँ और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक मजबूत नींव रखने की जरूरत है। गीत के पश्चात आरती एवं हम तुम्हें प्रसाद वितरण कर एक दूसरे को नववर्ष की बधाई देकर कार्यक्रम को समाप्त किया गयाइस कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से पंकज, आशियारा कराटे के चंदन भार्गव, की पूरी टीम राजेश तिवारी, शैलेश सिंह, संदीप जयसवाल, राकेश रोशन, सुरभि कुमारी, राजलक्ष्मी, विजया सिंह, माया केसरी, अर्जुन शर्मा, शिवम कुमार, राजीव राय, दिनेश सिंह, अभिषेक पांडे, बिरेंद्र झा, रामानंद सिंह, अनिल, साकेत भारती, मुन्ना राउत, कुनाल, रामकिशोर सिंह, परशीला देवी, कुमारी तनुजा, भुनेश्वर यादव, अनु कुमारी, मुस्कान, अभिषेक सुरी, के साथ सैकड़ो की संख्या में लोगों उपस्थित थे इसकी जानकारी समिति की मीडिया प्रभारी विजय पांडे ने दी
देवघर- हिंदू नव वर्ष की संध्या पर विशाल झांकी का आयोजन किया गया।
देवघर: मे आज हिंदू नव वर्ष को लेकर आज एक विशाल झांकी का आयोजन किया गया। इस झांकी में भगवान के सभी पात्र बनाए गए साथ ही डीजे बैंड लाइट एवं बाहर से आए कलाकारों के द्वारा प्रदर्शन भी सड़कों पर किया जा रहा था। जो देखने में भव्य झांकी लग रहा था। जो केकेएन स्टेडियम से होते हुए बाजला चौक, टावर चौक होते हुए शिवलोक परिसर में इस जुलूस का समापन होगा। जहां हनुमान चालीसा सभी श्रद्धालु पाठ करेंगे। पूरे रास्ते में इंस्टॉल लगाया गया है जहां शरबत पानी सभी को दिया गया इस मौके पर श्री बैधनाथ सेवा संस्था, सखी सहेली, श्री श्याम कीर्तन मंडल, के द्वारा टावर चौक पर बोतल पानी एवं महिलाओं द्वारा पुष्प वर्षा की भी तैयारी की गई थी। यह झांकी हिंदू नव वर्ष आयोजन समिति के अध्यक्ष कन्हैया झा के द्वारा निकल गई है। वही बताते चले की देवघर के पूर्व विधायक नारायण दास सारठ के पूर्व विधायक रणधीर सिंह आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव महेश राय सहित हजारों लोग इस झांकी में शामिल थे।
देवघर- तिलक सेवा समिति के द्वारा 9वां देवघर रत्न-सह-सर्वोच्च नागरिक सम्मान समारोह का आयोजन।
देवघर: तिलक सेवा समिति के द्वारा 9वां देवघर रत्न-सह-सर्वोच्च नागरिक सम्मान समारोह का आयोजन आज शनिवार दोपहर 2 बजे शिवराम झा चौक स्थित श्यामा निवास में किया गया जिसमें माननीय मंत्री जल संसाधन हफीजुल हसन देवघर विधायक सुरेश पासवान जेएमएम वरिष्ठ नेता परिमल सिंह भूपेन के साथ-साथ कई गण्यमान लोगों ने इस आयोजन में शिरकत की। इस आयोजन में जो अपने क्षेत्र में अच्छा काम किया है उसे प्रशस्ति पत्र मोमेंट शाॅल देकर सम्मानित किया गया। यह संस्था गरीब बच्चों की शादी में गरीब बच्चों के लिए पढ़ाई लिखाई और बहुत से कम करते हैं।
मौके पर मंत्री हफीजुल हसन कहा कि लोगों की अपनी कमाई की कुछ हिस्सा इस संस्था में दान देना चाहिए जिससे गरीबों का उद्धार हो सके और यह नेक काम है इसे हर इंसान को करना चाहिए इस मौके पर कई एडवोकेट को भी शाॅल मोमेंटो प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया