पूर्व विधायक सुनील वर्मा ने आयोजित किया होली मिलन समारोह
लहरपुर सीतापुर क्षेत्र के ग्राम गूरेपारा में होली मिलन का किया गया आयोजन। जानकारी के अनुसार पूर्व विधायक भाजपा सुनील वर्मा के द्वारा रविवार को एक विशाल होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें भारी संख्या में लोगों ने विधायक सुनील वर्मा व आपस में गले मिलकर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं।
इस मौके पर उपस्थित लोगों को होली की शुभकामनाएं देते हुए पूर्व विधायक सुनील वर्मा ने कहा कि रंगों का त्योहार होली हमें आपसी एकता और प्यार का संदेश देता है वहीं हिन्दू संस्कृति की पौराणिक परंपराओं को भी दर्शाता है उन्होंने कहा कि होली हमें आपसी प्रेम सौहार्द और एकता का संदेश देती है।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से ब्लॉक प्रमुख एडवोकेट उमाशंकर वर्मा , चेयरमेन बिस्वां शुगर केन यूनियन सुधाकर शुक्ला, विशेष कार्याधिकारी विधानसभा आनंद वर्मा , गन्ना राज्यमंत्री के निजी सचिव सत्येंद्र सिंह,ब्लाक प्रमुख परसेंडी राजेंद्र राजवंशी, अरुण कुमार सिंह,पूर्व ब्लॉक प्रमुख परमेश्वर भार्गव , पंकज शुक्ल, अरूणसिंह आचार्य, दिनेश शुक्ल, गोविंद गोपाल सिंह, अखिलेश दीक्षित, संजय शुक्ला, शुभम श्रीवास्तव, सभासद मनीष शुक्ल, सर्वेस तिवारी, ओमप्रकाश शुक्ला, प्रधान संजय वर्मा, आदित्य अवस्थी, अमित त्रिपाठी, रेनू वर्मा, हरगोविंद मौर्य, उत्तम वर्मा, अवनीश मिश्रा, संजू प्रधान, सचिन दीक्षित, नेकराम प्रधान, जयद्रथ वर्मा, प्रांजुल मिश्रा सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
Mar 28 2025, 18:41