अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं ने लहराया अपनी दक्षता का परचम, इन सेवा क्षेत्रों का किया कुशलतापूर्वक संचालन
डेस्क : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महिलाओं ने अपनी दक्षता का परचम लहराया। बीते शनिवार को इस दिवस के मौके पर महिलाओं ने सेवा क्षेत्र के तीन महत्वपूर्ण कार्यों को कुशलतापूर्वक संचालित कर उन्होंने अपनी काबीलियत की मिसाल पेश की। यातायात, रेल और डाकघर की कमान महिलाओं ने संभाली।
![]()
महिला दिवस एक नयी मिसाल ‘पटना ट्रैफिक की जिम्मेदारी महिलाओं के हाथ’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल हुए। उन्होंने संजय गांधी जैविक उद्यान के प्रवेश द्वार संख्या-2 के समीप मॉडल ट्रैफिक पोस्ट का लोकार्पण किया।
पटना शहर में महिलाओं द्वारा संचालित 54 ट्रैफिक चौकियां बनेंगी। आज से पटना के चार स्थानों- चिड़ियाखाना गेट नंबर-2, सगुना मोड़, नवीन सचिवालय मोड़ तथा हड़ताली मोड़ पर मॉडल ट्रैफिक पोस्ट कार्यरत होगे। इधर, पटना जंक्शन जैसे बड़े यार्ड का संचालन महिला रेल कर्मचारियों द्वारा किया गया। महिला लोको पायलट रिचा कुमारी और सहायक लोको पायलट टिंकी कुमारी द्वारा पटना-इस्लामपुर मेमु ट्रेन का परिचालन किया गया। इस ट्रेन में मनीषा कुमारी ने ट्रेन मैनेजर की कमान संभाली।






Mar 09 2025, 10:12
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
16.6k