शपथ ग्रहण के बाद राज्यपाल की ओर से भोज का हुआ आयोजन, सीएम नीतीश समेत सभी मंत्री हुई शामिल
डेस्क : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश कैबिनेट का विस्तार आज बुधवार को महाशिवरात्रि के दिन हो गया। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने बिहार सरकार के नए मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने मंत्रिमंडल में सात नए चेहरों को जगह दी गई। मंत्री बनने वालों में सभी 7 विधायक भाजपा कोटे से हैं।
![]()
वही शपथ ग्रहण समारोह के बाद राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने सीएम नीतीश कुमार समेत उनकी कैबिनेट के सभी मंत्रियों को भोज दिया। राज्यपाल की ओर से दिए गए भोज में सीएम नीतीश कुमार समेत दोनों डिप्टी सीएम और अन्य मंत्री शामिल हुए।
बता दें कैबिनेट विस्तार के बाद अब नीतीश मंत्रिमंडल में कुल 36 मन्त्री हो गए हैं। इसमें भाजपा कोटे से सबसे ज्यादा मंत्री हैं। भाजपा से जहां 21 मंत्री हैं वहीं जदयू कोटे से सिर्फ 13 मंत्री हैं। एक मंत्री हम से संतोष सुमन हैं तो निर्दलीय सुमित सिंह भी मंत्री हैं। ऐसे में बिहार में एनडीए सरकार में भले ही मुख्यमंत्री की कुर्सी जदयू के नीतीश कुमार के पास हो लेकिन मंत्रियों की संख्या के लिहाज से भाजपा के सर्वाधिक मंत्री हैं।
गौरतलब है कि 243 सदस्यीय विधानसभा में 36 मंत्री हो सकते हैं। अब तक इसमें 30 मंत्री थे, जिनमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और दो उपमुख्यमंत्री शामिल हैं। बिहार की एनडीए सरकार के मंत्रिमंडल का आखिरी विस्तार 15 मार्च, 2024 को हुआ था, जब 21 मंत्रियों ने शपथ ली थी। इसमें नीतीश कुमार की जनता दल (यूनाइटेड) से नौ और सहयोगी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से 12 को मंत्री के रूप में शामिल किया गया था। इसके पहले 28 जनवरी, 2024 को नीतीश कुमार महागठबंधन से नाता तोड़कर भाजपा के साथ वापस चले गए थे और मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। साथ ही कुछ नेताओं को मंत्री बनाया गया था। उसके 46 दिन बाद नीतीश कुमार ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया था। अब करीब 13 महीने बाद फिर से नए मंत्रियों को शपथ दिलाई गई।







Feb 26 2025, 22:13
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
5.7k