झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 24 से शुरू, अध्यक्ष ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, भाजपा ने बनाई दूरी
रांची : झारखंड विधानसभा का बजट सत्र आगामी 24 फरवरी से 27 मार्च तक चलने वाला है। झारखंड विधानसभा बजट सत्र सुचारू रूप से चले इसके लिए विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने आज सर्वदा लिए बैठक बुलाई। इस सर्वदलीय बैठक में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कांग्रेस के विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, कांग्रेस कोटे से ही वित्त मंत्री राधा कृष्णकिशोर, जदयू से क्षारीय राय राजद से सुरेश पासवान, व लोजपा से जनार्दन पासवान उपस्थित रहे। वहीं मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी इस बैठक से दूर दिखी।
बैठक के उपरांत झारखंड विधानसभा अध्यक्ष ने विपक्षी दल के विधायकों की अनुपस्थिति पर कहा कि सदन सत्ता पक्ष विपक्ष और सभी माननीय सदस्यों का है और सदन सुचारू रूप से चलाएं जाने में शक्ति अहम भूमिका होती है इस कारण आसन सबका सहयोग अपेक्षा करता है
वही झारखंड के मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें उम्मीद है कि बजट सत्र काफी सुचारू रूप से चलेगा। सभी दल मिलकर झारखंड के विभिन्न विषयों को सदन में रखेंगे और सकारात्मक विचारों के साथ सदन चलेगा।
वही झारखंड के वित्त मंत्री ने कहा कि आज की बैठक में तय किया गया है कि सामान्य वाद विवाद दो दिनों का होगा उसके उपरांत सरकार का उत्तर होगा संशोधन के उपरांत तय 11 दिनों की अनुदान के माँग की तिथि अब 10 दिनों के लिए कर दी गई है। कोई यदि महत्वपूर्ण राजहित की बातें सामने आएगी जिस पर चर्चा कराया जाना महत्वपूर्ण होगा तो कार्य मंत्रणा समिति मे निर्णय लिया जाएगा की वैसे अति महत्वपूर्ण ज्वलंत विषय पर विशेष वाद विवाद का समय निर्धारित करें।
11 hours ago