महाकुंभ में श्रद्धालुओं की सेवा में जुटी डॉक्टर सोनी कुशवाहा
विश्वनाथ प्रताप सिंह
प्रयागराजकोरांव: प्रयागराज महाकुंभ के अवसर पर कोरांव की प्रख्यात महिला सर्जन डॉक्टर सोनी कुशवाहा ने श्रद्धालुओं की सेवा करने का निर्णय लिया है। नैनी सड़वा मोड़ के आगे बाहर की गाड़ियों का जाना अक्सर बंद रहता है, जिससे श्रद्धालुओं को घाट तक की पैदल यात्रा करनी पड़ती है।
डॉक्टर सोनी कुशवाहा ने इन श्रद्धालुओं का कष्ट देखकर उनकी सेवा करने का निर्णय लिया है। उनके अस्पताल के सामने ही श्रद्धालु गाड़ी से उतरते हैं और वहां से घाट तक की पैदल यात्रा करते हैं।
डॉक्टर सोनी कुशवाहा द्वारा लगातार मरीजों का निशुल्क परामर्श एवं दवाई का वितरण किया जा रहा है। साथ ही, भूखे लोगों को खिचड़ी, हलवा, बिस्किट और पानी का वितरण किया जा रहा है।
डॉक्टर सोनी कुशवाहा ने बताया कि श्रद्धालुओं की सेवा करने में उन्हें आत्मिक आनंद की अनुभूति होती है। उन्होंने कहा, "यदि व्यक्ति नर के रूप में नारायण को पहचानने लगे तो सारी दुनिया के दुख कलेश खत्म हो जाएंगे, लड़ाई झगड़े स्वतः ही बंद हो जाएंगे।"
डॉक्टर सोनी कुशवाहा ने हाल ही में गरीब असहाय लोगों का जगह-जगह कैंप लगाकर इलाज किया था एवं लगभग 1000 कंबल का वितरण किया था।
डॉ सोनी कुशवाहा यमुनापार की बेहद प्रतिष्ठित महिला चिकित्सक हैं। हजारों लोग उनके इलाज से लाभान्वित हो चुके हैं एवं सैकड़ो निःसंतान महिलाओं को उनके इलाज से संतान की प्राप्ति हुई है।
इस सेवा कार्य के लिए डॉक्टर सोनी कुशवाहा को श्रद्धालुओं की ओर से धन्यवाद और आशीर्वाद मिल रहा है। उनकी इस सेवा कार्य की जिले भर में प्रशंसा हो रही है।
Feb 21 2025, 17:22