सीएम नीतीश कुमार के प्रगति यात्रा के आज अंतिम दिन पटना का करेंगे दौरा, जिले को देंगे करोड़ो रुपये के विकाश योजनाओं की सौगात
डेस्क : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बीते दिसंबर माह से प्रगति यात्रा यात्रा पर थे। उनकी इस प्रगति यात्रा का आज शुक्रवार को समापन होने जा रहा है। नीतीश कुमार अपनी यात्रा के आखिरी चरण के अंतिम दिन आज पटना में यात्रा करेंगे।
![]()
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आज शुक्रवार को होने वाली प्रगति यात्रा को लेकर पुलिस ने सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किये हैं। जिन जगहों पर सीएम जायेंगे, वहां पहले से ही बलों की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है।
![]()
सीएम नीतीश आज पटना जिले में प्रगति यात्रा की शुरुआत बाढ़ से करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 1500 करोड़ की लागत से तैयार 500 योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान पटना में प्रस्तावित कई बड़ी योजनाओं का स्थल निरीक्षण भी मुख्यमंत्री करेंगे। इसमें पथ निर्माण विभाग और ग्रामीण कार्य विभाग की सड़क और पुल के निर्माण और चौड़ीकरण से जुड़ी योजनाएं शामिल हैं। इससे शहरी क्षेत्र के साथ ही ग्रामीण इलाकों के लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी। इसमें मुख्य रूप से जेपी गंगा पथ का पश्चिम की ओर दीघा से बिहटा (कोईलवर) तक और पूरब की तरफ दीदारगंज से मोकामा तक विस्तार शामिल है । गंगा पथ पर दीघा घाट के समीप पर्यटन के उद्देश्य से महाराष्ट्र और गुजरात में बने रिवर फ्रंट की तर्ज पर विकास किया जाएगा।
बाढ़ के उमानाथ मंदिर में पर्यटकीय सुविधाओं का विकास होगा। पास के शमशान घाट का विकास और विद्युत शवदाह गृह का निर्माण होगा। इसके अलावा भी कई घोषणा होनी है। वहीं रूपसपुर नहर से सगुना मोड़ तक दोनों तरफ नहर के ऊपर भूमिगत नाले के साथ सड़क निर्माण होगा। नेहरू पथ से गोला रोड का चौड़ीकरण व नेहरू पथ के दोनों तरफ से दीघा-एम्स पाटलि पथ को जोड़ा जाएगा। खगौल से नेहरू पथ होते हुए अशोक राजपथ तक रूपसपुर नहर पर फोरलेन सड़क बनेगी। पटेल गोलंबर से इको पार्क के पश्चिमी छोर तक और इको पार्क के पूर्वी छोर से अटल पथ तक सर्पेटाईन नाले पर भूमिगत नाला के साथ फोरलेन सड़क बनेगी। गाय घाट में जेपी गंगा पथ के डाउन रैंप बनेगा तो गाय घाट से कंगन घाट होते हुए दीदारगंज तक पुराने गंगा पथ को फोरलेन किया जाएगा।
Feb 21 2025, 09:35