देश के सबसे बड़े सोना लूटेरा गिरोह का सदस्य गिरफ्तार, वैशाली में हत्या और राजस्थान में सोना लूट कांड मामले में पुलिस को थी तलाश
डेस्क : बिहार के जिले की वैशाली पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। वैशाली पुलिस ने देश के सबसे बड़े सोना लुटेरे गिरोह के एक सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अपराधी की पहचान गुड्डू कुमार निवासी गोविंदपुर झखराहा चकसिकंद थाना राजापाकड़ वैशाली के रूप में हुई है। वह पटना जेल में बंद कुख्यात सोना लुटेरा सुबोध सिंह गिरोह का सक्रिय सदस्य है।
![]()
पुलिस के अनुसार, 2022 में राजस्थान के उदयपुर स्थित मडमपुरा गोल्ड लोन कंपनी से 24 किलो सोने की लूट को अंजाम दिया गया था। इस वारदात के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि वह अपने घर पर छिपा हुआ है। इस पर वैशाली एसपी ललित मोहन शर्मा के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया और छापामारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
वैशाली एसपी ललित मोहन शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी राजस्थान में हुए 24 किलो सोना लूट कांड और 2017 के हत्या मामले में वांछित था। वहीं वर्ष 2017 में वैशाली जिला के राजापाकड़ थाना क्षेत्र में हुए हत्याकांड मामले में भी फरार चल रहा था।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधी ने यह बताया कि राजस्थान में जो सोना लुट हुआ था वह सुबोध सिंह के कहने पर किया गया था। राजस्थान में मण्णापुरम गोल्ड लोन कंपनी में 24 किलो सोना लूट कांड को अंजाम दिया गया था। बताया गया राजापाकड़ में नवीन कुमार नामक युवक की 25 हजार रुपए के विवाद में घर से बुलाकर हत्या का अंजाम दिया गया था। जिसके बाद पिता के द्वारा हत्या का FIR दर्ज कराई गई थी।
Jan 31 2025, 18:04