बड़कागांव प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मॉडल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का विधायक रोशन लाल ने किया शिलान्यास
बड़कागांव: प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मॉडल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का निर्माण डीएमएफटी फंड से 4.95 करोड़ की लागत से बनना है। जिसके लिए शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिलान्यास कार्यक्रम के पूर्व ग्रामीणों ने विधायक को ढोल नगाड़े व फूल माला पहनकर स्वागत किया।
तत्पश्चात नारियल फोड़ कर शिलान्यास किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में सभा का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता भाजपा पश्चिमी मंडल अध्यक्ष आदित्य साहू सोनी व संचालन भाजपा नेता किशोर राणा ने किया।
शिलान्यास समारोह में बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी ने कहा कि बड़कागांव प्रखंड सहित आसपास के लोगों को बड़कागांव में बेहतर इलाज नहीं हो पता था और उन्हें हजारीबाग या अन्य शहर रेफर कर दिया जाता था।
इस कमी को पूरा करने के लिए बड़कागांव में मॉडल समुदाय स्वास्थ्य केंद्र भवन का निर्माण कराया जा रहा है जिससे बड़कागांव प्रखंड सहित आसपास के ग्रामीणों को अब बेहतर चिकित्सा सुविधा बड़कागांव में ही उपलब्ध हो जाएगा और उन्हें शहरों की ओर जाना नहीं पड़ेगा।
मौके पर मुख्य रूप से जिला परिषद सदस्य याशमीन निशा, चिकित्सा प्रभारी डॉ. अविनाश कुमार, मुखिया संघ प्रखंड अध्यक्ष रंजीत कुमार, केंद्रीय सदस्य संदीप कुशवाहा, पूर्व जीप सदस्य टुकेश्वर प्रसाद, उपेंद्र कुमार, गिरेंद्र प्रसाद,दमोदर प्रसाद मेहता,संवेदक कुलदीप कुशवाहा सहित दर्जनों की संख्या में महिला पुरुष उपस्थित थे।
Jan 31 2025, 17:18