*महाकुंभ: श्रद्धालुओं के लिए दो विशेष अनारक्षित रिंग ट्रेनों का होगा संचालन* *10 जनवरी से 28 फरवरी तक चलेगी*
रिपोर्ट -नितेश श्रीवास्तव
भदोही। आगामी महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए रेलवे दो जोड़ी अनारक्षित ट्रेनों का संचालन करेगा। ट्रेनों का संचालन 10 जनवरी से 28 फरवरी तक होगा।इस बीच केवल मौनी अमावस्या के स्नान अवधि के दौरान 28, 29 व 30 जनवरी को अनारक्षित ट्रेनों का संचालन नहीं होगा। पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने यह जानकारी दी। ये ट्रेनें ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन से होकर गुजरेंगी। बताया कि पूर्वोत्तर रेलवे प्रयागराज जंक्शन प्रयागराज-रामबाग, बनारस, जंघई, जफराबाद, अयोध्या धाम, प्रयाग और प्रयागराज जं. रिंग रेल अनारक्षित कुंभ मेला विशेष गाड़ी होगी।यह गाड़ी प्रयागराज जं. से सुबह छह बजे निकलकर सुबह 6.12 पर प्रयागराज रामबाग, 6.30 बजे झूसी, 6.52 बजे हंडिया खास, 7.17 बजे ज्ञानपुर रोड, 7.35 बजे माधोसिंह, 8.20 बजे बनारस, 9.15 बजे भदोही, 9.57 बजे जंघई, 10.35 बजे मड़ियांहू पहुंचेगी। इसी तरह 11.02 बजे जफराबाद, 11.20 बजे जौनपुर, 11.57 बजे शाहगंज, 12.50 बजे अकबरपुर, दोपहर 1.17 बजे गोशाईंगंज, 2.15 बजे अयोध्या धाम, 2.32 बजे अयोध्या कैंट, 15.35 बजे सुल्तानपुर, शाम 4.32 बजे मां बेल्हादेवी धाम प्रतापगढ़ जं., 5.17 बजे मऊ आइमा, 6.02 बजे फाफामऊ और 6.22 बजे प्रयाग से छूटकर 6.50 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी। इस ट्रेन की वापसी प्रयागराज जं.-प्रयाग-अयोध्या धाम-जफराबाद-जंघई-बनारस-प्रयागराज रामबाग-प्रयागराज जंक्शन होगी।जो प्रयागराज जंक्शन से 06.30 बजे प्रस्थान कर उन्हीं स्टेशनों से होते हुए रात नौ बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी। इसके अलावा दूसरी विशेष ट्रेन शाम 5.30 पर प्रयागराज जंक्शन से प्रयागराज रामबाग, झूसी, हंडिया खास, ज्ञानपुर रोड, माधोसिंह, बनारस, भदोही, जंघई, मड़ियाँहू, जफराबाद, जौनपुर, शाहगंज पहुंचेगी। दूसरे दिन अकबरपुर से रात 12.30 बजे छूटकर गोशाईंगंज, अयोध्या धाम, अयोध्या कैंट, सुल्तानपुर, माँ बेल्हादेवी धाम प्रतापगढ़ जं., मऊ आइमा, फाफामऊ और प्रयाग से होकर सुबह 7.45 पर प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी। इस गाड़ी में मेमू रेक के 12 कोच लगाए जाएंगे।
Dec 23 2024, 17:31