आजमगढ़:-फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव, जांच में जुटी अतरौलिया पुलिस
वी कुमार यदुवंशी
आजमगढ़। अतरौलिया थाना क्षेत्र के छितौना गांव निवासी महिला का शव फंदे पर लटकता मिलने से सनसनी फैल गयी। घटना की सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता के फांसी लगा कर जान देने की घटना सामने आयी है। फोरेंसिक टीम और पुलिस जांच में जुटी हई है। अतरौलिया थाना क्षेत्र के छितौनी गांव निवासी शर्मिला देवी पत्नी अजय कुमार शनिवार शायं अपने घर के कमरे में लोहे की पाइप के सहारे फंदा लगा ली। जिससे उसकी जीवन लीला समाप्त हो गयी।
परिजनो ने आनन फानन में उसे फंदे से नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दिया। इसके बाद नजदीकी 100 शैय्या अस्पताल व एक प्राइवेट हॉस्पिटल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने मृतका के मायके फोन कर इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह, उपनिरीक्षक संतोष कुमार भी घटनास्थल पर पहुंच गए। फोरेंसिक टीम बुलाकर घटना की जांच में जुट गए। मृतका की शादी 2003 में अजय कुमार के साथ हुई थी। जो रिक्शा चला कर अपने परिवार का भरण पोषण करते है। मृतका के पास दो लड़की गुंजा 15 वर्ष सिट्टू 5 वर्ष तथा एक लड़का सौरभ 12 वर्ष भी है। मृतका का मायका अहिरौला थाना क्षेत्र के परगाशपुर में है। घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। हालांकि मृतका के मायके की तरफ से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस व फोरेंसिक टीम ने जांच कर शव को अपने कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुट गई।

						
 






















 
 
Dec 09 2024, 17:49
- Whatsapp
 
								    - Facebook
 
							       
								  - Linkedin
 
								  - Google Plus
 
								 
							   
0- Whatsapp
 
								    - Facebook
 
							       
								  - Linkedin
 
								  - Google Plus
 
								 
							   
32.3k