झारखंड में दूसरे चरण की सभी 38 सीटों पर सुबह 11 बजे तक 31.37% मतदान, रांची जिला के 02 विधानसभा क्षेत्र सिल्ली - 37.6 % खिजरी - 33.09 %

Image 2Image 3

रिपोर्टर जयंत कुमार 

रांची : झारखंड में आज विधानसभा चुनाव 2024 के लिए दूसरे चरण का मतदान हो रहा है। दूसरे दौर में प्रदेश के 12 जिलों की 38 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है। सुबह 11 बजे तक के आंकड़े के अनुसार 38 सीटों पर 31.37% मतदान दर्ज किया गया है। दूसरे चरण में बुधवार को जहां चुनाव हो रहा है, वहां 2019 में 66.94% मतदान हुआ था। 

दूसरे चरण के इस चुनाव में कुल 528 प्रत्याशी मैदान में हैं। 1 करोड़ 23 लाख 58 हजार 195 लोग मतदान करेंगे। संथाल परगना की 18, उत्तरी छोटानागपुर की 18 और दक्षिणी छोटानागपुर की 2 सीटों पर मतदान होगा। दूसरे चरण 38 सीटों में NDA की तरफ से भाजपा 32 और आजसू 6 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। वहीं, INDIA ब्लॉक में झामुमो 20, कांग्रेस 12, राजद 2 और माले 4 सीटों पर लड़ रही है।

आज के चुनाव में कई दिग्गजों के किस्मत दाव पर लगी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, उनकी पत्नी कल्पना सोरेन पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, रवींद्र नाथ महतो सहित कई लोग है। इसके अलावा, जामताड़ा में राजनीतिक दिग्गज शिबू सोरेन की बहू सीता सोरेन कांग्रेस के इरफान अंसारी के सामने हैं।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त माधवी मिश्रा ने किया अपना मतदान


Image 2Image 3

झारखंड डेस्क 

 धनबाद : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त माधवी मिश्रा ने आज मध्य विद्यालय, झारुडीह स्थित मतदान केंद्र संख्या 162 में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस दौरान उन्होंने झारुडीह मध्य विद्यालय स्थित सभी मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया एवं मतदाताओं को किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो इसके लिए संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

मतदान करने के बाद उपायुक्त ने जिला वासियों से अपने घरों से निकल कर लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि सशक्त लोकतंत्र के निर्माण में एक-एक मतदाता की भूमिका अहम है। उनका हर एक वोट कीमती है।

वहीं उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन की तैयारियों के कारण सभी 6 विधानसभा में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान चल रहा है। मतदान केंद्रों में जिला प्रशासन ने मतदाताओं के लिए सभी बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित की है।

झारखंड ब्रेकिंग : मतदान अधिकारी गिरफ्तार, पार्टी विशेष के लिए मतदान कराने का आरोप


Image 2Image 3

 झारखंड विधानसभा चुनाव से जुड़ी एक ब्रेकिंग खबर सामने आ रही है। मतदान अधिकारी को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि मतदान अधिकारी वोटरों को एक पार्टी के पक्ष में मतदान के लिए काम कर रहे थे। गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया हैंडल पर इसे लेकर पोस्ट किया है।

निशिकांत दुबे ने कहा है कि चुनाव आयोग मधुपुर विधानसभा के बूथ नंबर 111 के मतदान पदाधिकारी को एक पार्टी के पक्ष में मतदान कराने के कारण गिरफ़्तार कर लिया गया है।

चुनाव का पर्व, देश का गर्व:इस नारों के साथ पीडब्लूडी वोटरों द्वारा लोकतंत्र के महापर्व में लिया जा रहा बढ़़ चढ़़ कर हिस्सा


हमने किया मतदान, क्या आपने किया.....?


घरों से निकल कर मतदान करें...!


झारखंड डेस्क

धनबाद : झारखंड विधानसभा आम निर्वाचन के निमित धनबाद जिला के सभी छः विधानसभा क्षेत्र में आज 20 नवंबर 2024 को मतदान जारी है। विधानसभा चुनाव हेतु पीडब्लूडी वोटर बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। उनके हौसले को और बढ़ाने हेतु जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न प्रकार की सुविधाएं मुहैया कराई गई है। 

Image 2Image 3

ऐसे मतदाताओं हेतु निःशुल्क परिवहन की व्यवस्था के साथ-साथ व्हीलचेयर एवं रैंप की व्यवस्था मतदान केंद्रों में किया गया है। 

जिला प्रशासन आप सभी से अनुरोध करता है कि आप सभी घरों से निकले और अपने अधिकार का प्रयोग करें। अपने-अपने बूथों पर जाकर वोट अवश्य करें। एक सशक्त समाज, राज्य, देश एवं लोकतंत्र का निर्माण हेतु अपने मताधिकार का प्रयोग करें।

झारखंड दूसरे चरण का अनुमानित मतदान सुबह 11 बजे तक 31.37%


Image 2Image 3

बाघमारा - 28.86%

बगोदर - 32.53%

बरहेट - 31.50%

बेरमो - 30.41%

बोकारो - 22.12%

बोरियो - 33.12%

चांदनकियारी - 32.69%

देवघर - 29.40%

धनबाद - 21.65%

धनवार - 32.35%

दुमका - 31.14%

डुमरी - 31.68%

गांडेय - 33.39%

गिरिडीह - 30.76%

गोड्डा - 33.84%

गोमिया - 30.88%

जामा - 34.13%

जामताड़ा - 31.97%

जमुआ - 28.63%

जरमुंडी - 32.61%

झरिया - 23.83%

खिजरी - 33.04%

लिट्टीपाड़ा - 34.71%

मधुपुर - 33.47%

महगामा - 33.28%

महेशपुर - 38.35%

मांडू - 31.04%

नाला - 36.18%

निरसा - 32.25%

पाकुड़ - 33.42%

पोड़ैयाहाट - 33.05%

राजमहल - 28.75%

रामगढ़ - 33.45%

सारठ - 36.86%

शिकारीपाड़ा - 35.03%

सिल्ली - 37.60%

सिंदरी - 32.05%

टुंडी - 31.57%

मतदान के बीच देवघर पीठासीन पदाधिकारी पर एक्शन

Image 2Image 3

झा. डेस्क 

देवघर झारखंड में मतदान के बीच देवघर पीठासीन पर एक्शन हुआ है। उनकी जगह दूसरे को ड्यूटी पर लगा दिया गया है। 

आरोप है कि वह वोट कास्टिंग कंपार्टमेंट के निकट पाए गए।

झामुमो ने BJP पर गंभीर आरोप,कहा -संताल परगना में आदिवासी वोटर केंद्रीय बल धमका रही है

Image 2Image 3

 झामुमो ने BJP पर गंभीर आरोप लगाए हैं, झारखंड में चल रहे दूसरे चरण के मतदान के बीच झामुमो ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। 

झामुमो ने पूछा है कि क्या केंद्रीय सुरक्षा बलों को बोरियो विधान सभा समेत संताल परगना में आदिवासियों को आतंकित करने के लिए लगाया गया है? सुबह से उनके आम आदिवासी वोटरों को डराने-धमकाने की खबर सामने आ रही है।

सिल्ली में सबसे अधिक 17.02 प्रतिशत मतदान

Image 2Image 3

चुनाव आयोग के आंकड़े के मुताबिक सिल्ली में सबसे अधिक 17.02 फीसदी मतदान हुआ है। यहां से आजसु प्रमुख सुदेश महतो चुनाव लड़ रहे हैं। 5वीं बार जीतने के लिए मैदान में हैं। वहीं इनके खिलाफ झारखंड मुक्ति मोर्चा के अमित महतो हैं।

झारखंड में सुबह 9 बजे तक हुआ 12.71 फीसदी मतदान जानिए किस सीट पर कितने प्रतिशत पड़े वोट

Image 2Image 3

 चुनाव आयोग के आंकड़े के मुताबिक झारखंड में सुबह 9 बजे तक 12.71 फीसदी मतदान हुआ है।

गिरिडीह में 12.69 फीसदी,

जामताड़ा में 14.90 फीसदी,

दुमका में 14.48 फीसदी,

देवघर में 14.24 फीसदी मतदान हुआ है।

धनबाद में 12.76 फीसदी मतदान हुआ है तो पाकुड़ में 16.12 फीसदी मतदान हुआ है। बोकारो में 12.48 फीसदी मतदान हुआ है। रांची में 16.00 फीसदी मतदान हुआ है। रामगढ़ में 15.87 फीसदी मतदान हुआ है। साहेबगंज में 14.17 फीसदी मतदान हुआ है।

वोटर कार्ड के बिना भी दिया जा सकताहैं वोट, 12 दस्तावेज आएंगे काम

Image 2Image 3

 यदि आप दूसरे चरण के 38 विधानसभा क्षेत्रों के मतदाता हैं तथा आपके पास मतदाता पहचान पत्र नहीं है तो भी आप वोट दे सकते हैं। बशर्ते आपका नाम मतदाता सूची में होना चाहिए। आप निर्धारित 12 दस्तावेज में कोई एक दिखाकर वोट दे सकेंगे।

इनमें आधार कार्ड, मनरेगा जाब कार्ड, बैंकों/डाकघरों द्वारा जारी फोटोयुक्त पासबुक, श्रम मंत्रालय द्वारा स्वास्थ्य बीमा स्कीम के तहत जारी स्मार्ट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, रजिस्टार जनरल ऑफ इंडिया द्वारा नेशनल पाेपुलेशन रजिस्टर के अंतर्गत जारी स्मार्ट कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, केंद्र/राज्य सरकार/लोक उपक्रम/पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा अपने कर्मचारियों को जारी किया गया फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, सांसदों/विधायकों को जारी किया गया सरकारी पहचान पत्र या भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा दिव्यांगजनों को जारी यूनिक डिसएबिलिटी आईडी (यूडीआइडी) कार्ड सम्मिलित हैं।