जरूरतमंद के साथ खुशियों को साझा कर जीवन में दे सकारात्मक ऊर्जा का संदेश :अरविंद चौरसिया
अयोध्या।दीपोत्सव को लेकर अयोध्या में ड्यूटी पर आए उन्नाव के बांगरमऊ के सी ओ अरविंद चौरसिया ने पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के आदेश के क्रम में दीपावली के दिन दिनांक 31.10.2024 को ड्यूटी के दौरान श्रीराम अवध अंध ज्ञान विद्यालय अयोध्या के बच्चों के साथ दीपावली मनाई।
उन्हें मिठाई, फल, मोमबत्ती, दीप और फुलझड़ी वितरित किया। सभी को हैप्पी दीवाली बोलने के साथ-साथ बच्चों को उपहार वितरित कर खुशियां बांटी गईं। सी ओ अरविंद चौरसिया ने बच्चों से उनकी जानकारी साझा करने के साथ-साथ उनको नंबर देते समय- समय पर हर संभव मदद करने का आश्वाशन दिया और कहा कि पुलिस आपके लिए सदैव तत्पर है।दीपावली पर्व पर मिठाई और फुलझड़ी के साथ अपने बीच पुलिस अंकल को पाकर बच्चे काफी गदगद हुए।
सी ओ अरविंद चौरसिया ने कहा कि कहा कि नेत्रहीन बच्चों के साथ कोई भी पर्व और त्योहार मनाने से अपार खुशी मिलती है। उन्होंने कहा की कोई भी पर्व और त्योहार आपसी प्रेम और सद्भाव और भाईचारे का होता है। इस दौरान अगर बच्चों के साथ दीपावली पर्व मनाया जाए तो इससे बड़ा आनंद और खुशी हो ही नहीं सकती। सभी को अपने आस पास जरूरत मंद की मदद करनी चाहिए। जिससे सभी त्योहार का आनन्द ले सकें। इससे बच्चों के मन में सकारात्मक भावना का संचार होता है। इसलिए हर किसी को अपने आसपास रहने वाले सभी जरूरतमंद के साथ खुशियों को साझा करके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देना चाहिए।







अयोध्या।अयोध्या में बने दो नए वर्ल्ड रिकार्ड ।2512585 दीपक जालकर नया रिकॉर्ड बना,1121 बटुकों ने एक साथ सरयू आरती कर वर्ल्ड रिकार्ड बनाया,गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड टीम ने की घोषणा,सीएम योगी ने अवार्ड ग्रहण किया ।




























Nov 01 2024, 18:02
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.1k