कुम्हारों के दीयों की कीमत चाइनीज सामान से अधिक : मंडलायुक्त गौरव दयाल
![]()
अयोध्या। दिल्ली से आए 15 सदस्यीय राष्ट्रीय मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने आज अयोध्या में विकास कार्यों का अवलोकन किया। मंडलायुक्त श्री गौरव दयाल ने मीडिया दल को संबोधित करते हुए कहा, "कुम्हारों द्वारा बनाए गए दीयों की कीमत हमारे लिए चाइनीज सामान से अधिक है," जो स्थानीय कला और स्वदेशी उत्पादों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दशार्ता है।
सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी देते हुए, आईजी प्रवीण कुमार ने बताया कि अयोध्या में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 10,000 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए ए आई तकनीक का भी सहारा लिया जा रहा है।प्रतिनिधिमंडल ने अयोध्या में विकास परियोजनाओं का अवलोकन किया और केंद्र और राज्य सरकार के प्रयासों की जानकारी ली।
प्रतिनिधिमंडल में राष्ट्रीय स्तर के कई मीडियाकर्मी शामिल है और इस यात्रा का उद्देश्य उनके माध्यम से देश की जनता को अयोध्या की विरासत, राम मंदिर निर्माण की प्रगति और दीपोत्सव के दौरान आयोजित कार्यक्रमों के बारे में जानकारी साझा करना है।इससे क्षेत्र में पर्यटन और आर्थिक विकास को प्रोत्साहन मिलेगा। पीआईबी दिल्ली के अपर महानिदेशक संतोष कुमार के नेतृत्व में आया यह दल अयोध्या और राजधानी लखनऊ में केंद्र सरकार के प्रयासों द्वारा उत्तर प्रदेश में हुए विकास कार्यों का अवलोकन कर रहा है।







अयोध्या। एक-एक दीए प्रज्ज्वलित कर दीपोत्सव में पिछला रिकार्ड तोड़ने की तैयारी है। डाॅ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के 30 हजार वालंटियर सोमवार को सरयू के 55 घाटों पर 28 लाख दीए बिछाने के लक्ष्य की ओर पहुंच रहे हैं। घाट समन्वयक व घाट प्रभारी की देखरेख में जय श्रीराम के उद्घोष के साथ दीपोत्सव के उत्साहित वालंटियर घाटों पर दीए बिछाने का कार्य शुरू किया।
अयोध्या। जिलाधिकारी चंद्रविजय सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरन नैय्यर ने सोमवार को रामकथा पार्क में अष्टम दीपोत्सव को भव्य रूप देते हुए सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु जिला प्रशासन द्वारा तैनात किये गये मजिस्ट्रेटों के निर्धारित किये गये दायित्वों की जानकारी उन्हें दी।
Oct 29 2024, 19:29
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2.0k