झारखंड में एनडीए के साथ मिलकर लड़ेगे चुनाव ,11 सीटों की जदयू ने रखी है मांग : श्रवण कुमार*
*

पटना - आज जदयू कार्यालय में मंत्री श्रवण कुमार लोगों का समस्या सुन रहे थे। समस्या सुनने के बाद पत्रकारों से बातचीत किया और झारखंड चुनाव पर बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि झारखंड में एनडीए के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगे। उन्होंने कहा जदयू की ओर से 11 सीटों पर चुनाव लड़ने की मांग रखी गई है। बातचीत चल रही है फाइनल होगा तो इसकी जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस करके जानकारी दी जायेगी की कितने सीटों पर चुनाव लड़ेगे कितने उम्मीदवार लड़ेगे। सभी जो भी सीट है उसको राष्ट्रीय नेतृत्व तय कर रही है। वहीं श्रवण कुमार ने बिहार की 4 सीटों पर हो रहे चुनाव पर कहा कि 4 की 4 सीटों पर हम चुनाव जीतने जा रहे है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देशन में जिस प्रकार से काम हुआ है इसका लाभ हर तबके को मिला है। हर वर्ग को मिला है हर समुदाय को मिला है। कहा कि देश का पहला राज्य बिहार है जहां पर हर घर में सरकार का सुविधा पहुंचाया गया है। बिहार के विकास की रफ्तार को बढ़ाकर हर गाँव को सुन्दर बनाया गया जिसका लाभ हमें चुनाव में मिलेगा। पटना से मनीष प्रसाद
अपने बिहार यात्रा के तहत बांका के लिए रवाना हुए नेता प्रतिप तेजस्वी यादव, मीडिया से बातचीत के दौरान प्रदेश की नीतीश सरकार पर जमकर साधा निशाना*
*
पटना : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का आज से बिहार यात्रा पर निकल गए है। वे सबसे पहले बांका जिले के दौरे पर जा रहे है। वहीं बांका रवाना होने से पहले मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने अपने इस कार्यकर्ता संवाद यात्रा को लेकर कहा कि अभी वो अपने कार्यकर्ताओं के बीच जा रहे हैं। जहां पंचायत और ब्लॉक के अध्यक्ष से डायरेक्ट संवाद करेंगे ताकि पार्टी के संगठन को मजबूत और धारदार कैसे किया जाये। उसके बाद फिर हम जनता के बीच भी जायेगे। वहीं तेजस्वी यादव ने कहा कि अब इस सरकार में कोई काम नहीं हो रहा है। जब हम साथ थे तो काम होता था, लोगों को रोज़गार मिलता था लेकिन अब कुछ नहीं हो रहा है। वहीं बिहार में चार सीटों पर होने वाले उपचुनाव पर कहा कि पिछले बार चार में से तीन सीटें हमारी गठबंधन जीती थी इस बार चारों की चारों सीटें हम जीतेंगे। वहीं रावण वध के दौरान सीएम नीतीश कुमार के हाथ से तीर और धनुष गिरने पर कहा कि आजकल पता नहीं उनको क्या हो गया है। यही हमलोगों से हुआ होता तो राम का अपमान होता। लेकिन चलिए हो सकता है उम्र का प्रभाव वो दिखा है। लेकिन इसपर हम राजनीति हम करते नहीं है। अलग विषय है। वहीं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की यात्रा पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि सब धर्म का सम्मान होना चाहिए। नफरत फैलाने की राजनीति नहीं होनी चाहिए,और इनलोगों के पास कोई उपलब्धि तो है नहीं। गिरिराज सिंह कितने सालों से केन्द्र में मंत्री है। कोई उपलब्धी होती तो इसकी यात्रा करते। बताते कि ये उपलब्धि की है बताते कि बिहार के लिए विशेष राज्य का दर्जा लाया। तेजस्वी ने एनडीए पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग नौकरी की बात नहीं करेगे,ये लोग शिक्षा की बात नहीं करेगे ये लोग चिकित्सा की बात नहीं करेगे,ये लोग मंहगाई को लेकर बात नहीं करेगे,सिर्फ बात करेगे हिन्दू और मुस्लिम को लड़ाने को लेकर। उन्होंने साफ़ शब्दों मे भाजपा और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर हमला करते हुए कहा कि कोई भी बड़ा से बड़ा व्यक्ति भी क्यों ना हो अगर जहर घोlलेगा नफरत की राजनीत करेगा बिहार मे ,हिन्दू मुसलमान दंगा कराने की कोशिश करेगा बिहार मे तो राष्ट्रीय जनता दल चुप बैठने वाला नहीं है। ऐसे लोगों को सबक जरूर सिखायेगा। पटना से मनीष प्रसाद
राजधानी पटना में सेवानिवृत अधिकारी और उनकी पत्नी की हत्या, घर के अंदर इस हाल में मिली लाश
*
* पटना : राजधानी पटना में एकबार फिर हत्या की बड़ी वारदात हुई है। जहां सेवानिवृत अधिकारी और उनकी पत्नी की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई है। घटना पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के नेहरू नगर रोड नंबर 2 मकान नंबर 62 मे हुई है। मृतक नागेन्द्र कुमार श्रीवास्तव बिस्कोमान के रिटायर्ड कर्मी थे और अपनी पत्नी सुजाता श्रीवास्तव के साथ नेहरु नगर रोड न.-2 स्थित अपने मकान सुजाता निवास में रहते थे। जहां से दोनो की लाश बरामद हुई है। बताया जा रहा है कि नागेंद्र कुमार श्रीवास्त के तीन बेटे है जो नीदरलैंड, दुबई और दिल्ली में रहते हैं। जबकि दंपति सुजाता निवास में रहते थे। पत्नी का बॉडी किचेन में और पति का बॉडी बेड से बरामद किया गया है। सिटी एसपी सेंट्रल स्वीटी शेरावत ने बताया कि घर का सारा सामान सुरक्षित है और अलमारी वगैरह सब बंद है। इससे यह लगता है कि घर में बाहरी व्यक्ति कोई नहीं घुसा है। पति-पत्नी में जो लड़ाई होती थी उस एंगल पर भी पुलिस काम कर रही है। वही उन्होंने बताया कि डॉग एस्कॉर्ट की टीम भी घटनास्थल पर आ रही है। फिंगर प्रिंट लिए जा रहे हैं और घर के आसपास जो कैमरा लगे हैं उनको भी देखा जाएगा और तमाम बिंदुओं को देखने के बाद फिर छानबीन किया जाएगा ताकि जल्द से जल्द अपराधियों को पकड़ा जा सके। पटना से मनीष प्रसाद
तेजस्वी यादव ने झारखंड चुनाव पर दिया बड़ा बयान, बीजेपी को परास्त करने की तैयारी पूरी*
*
पटना नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव दिल्ली से पटना पहुंचे वहीं झारखंड चुनाव की घोषणा होने पर तेजस्वी यादव ने कहा कि चुनाव की घोषणा हुई है हम लोग वहां इंडिया एयरलाइंस में है हम लोगों की वहां सरकार है इस बार भी हम लोग बीजेपी को चुनाव में परास्त करेंगे हम लोगों की चुनाव में तैयारियां पूरी है। कितने सीटों पर चुनाव लड़ेंगे इस पर तेजस्वी यादव ने कहा कि सीटों की संख्या पर फैसला कुछ दिन में हो जाएगा लेकिन हम लोग बीजेपी को परास्त् करेंगे इसकी तैयारी पूरी है गिरिराज सिंह के स्वाभिमान यात्रा पर तेजस्वी यादव निशाना साधा कहा इन लोगों के द्वारा नफरत फैलाया जाता है हिंदू मुसलमान किया जाता है केंद्रीय मंत्रिमंडल में मंत्रियों को कोई काम है नहीं वहां पर सिर्फ दो व्यक्ति फैसला करते हैं इसलिए यह लोग यात्रा पर निकले हैं उनकी यात्रा का मकसद सिर्फ हिंसा और हिन्दु मुसलमान करना है ।तेजस्वी ने कहा कि बात होनी चाहिए शिक्षा की बात होनी चाहिए रोजगार की लेकिन यह लोग सिर्फ हिंदू और मुसलमान करते हैंजहां यह लोग जगाने जा रहे हैं जनता इनको अच्छे से जगा देगी।
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बिहार यात्रा पर मंत्री लेसी सिंह ने कसी तंज, कहीं यह बात


* पटना ; बिहार सरकार की मंत्री लेसी सिंह ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बिहार यात्रा पर तंज कसी हैय़ उन्होंने कहा कि यात्रा निकालना हर पार्टी की जिम्मेदारी है, लेकिन नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का जन सरोकारों से कोई लेना-देना नहीं रहता है। यही कारण है कि जब जनता की मुसीबत होती है तब तेजस्वी यादव देश-विदेश की यात्रा पर निकल जाते हैं इसलिए उनके इस यात्रा से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। वहीं मंत्री लेसी सिंह ने गिरिराज सिंह की यात्रा पर कहा कि यह उनका निजी यात्रा है। सभी को यात्रा करने का अधिकार है। जब पत्रकारों से उनसे पूछा कि उनके यात्रा से सामाजिक सौहार्द खराब होगा तो उन्होंने कहा कि बिहार में सामाजिक सौहार्द बरकरार है और आगे भी बरकरार रहेगाय़ उसमें कहीं कोई दिक्कत नहीं है। उन्होंने कहा कि बिहार में एनडीए की सरकार है और हमारे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नेतृत्व में बिहार की सरकार चल रही हैय़ बिहार में किसी का तरह की कोई सौहार्द बिगड़ने वाला नहीं है। वहीं उन्होंने झारखंड चुनाव पर कहा कि वहां हम लोग एनडीए के साथ मजबूती से चुनाव लड़ेंगा। पटना से मनीष प्रसाद
झारखंड में जदयू को दो सीट मिलने की बात को मंत्री अशोक चौधरी ने बताया अफवाह, कहा-अभी चल रही है बात*

पटना : झारखंड विधान सभा चुनाव में जदयू को दो सीट मिलने की बात को जदयू नेता व मंत्री अशोक चौधरी ने अफवाह करार दिया है। आज झारखंड में चुनाव की घोषणा से पहले झारखंड के जनता दल यू के चुनाव प्रभारी मंत्री अशोक चौधरी की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बैठक हुई। वहीं बैठक खत्म होने के बाद झारखंड के चुनाव प्रभारी अशोक चौधरी ने बताया कि हमारे आलाकमान और बीजेपी के आलाकमान के बीच बातचीत चल रही है। उन्होंने कहा कि बातचीत बातचीत के बाद ही सीट बंटवारे को लेकर कुछ कहा जा सकता है। अशोक चौधरी ने कहा कि अभी बातचीत ही चल रही है और यह कह पाना की दो सीट जनता दल यूनाइटेड को दिया गया है यह अभी ठीक नहीं है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार झारखंड के जनता दल यु के प्रभारी मंत्री अशोक चौधरी से पूरे मामले पर फीडबैक लिया है। बैठक में चुनाव और सीट बंटवारे को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की गई है। पटना से मनीष प्रसाद
महिला हॉकी चैंपियनशिप की ट्रॉफी का पटना में हुआ भव्य स्वागत, डीएम-एसएसपी समेत जिला प्रशासन के सभी अधिकारी रहे मौजूद*
*

पटना : 11 नवंबर से राजगीर में शुरू हो रहे है महिला हॉकी चैंपियनशिप की चैंपियनशिप ट्रॉफी का पटना में हुआ आज भव्य स्वागत किया गया। जिला प्रशासन की तरफ से गांधी मैदान में डीएम चंद्रशेखर सिंह,एसएसपी समेत सभी अधिकारी स्वागत के लिए मौजूद रहे। वही खिलाड़ी और स्कूली छात्राओं ने बैलून उड़ाकर स्वागत किया इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। वही पटना डीएम ने बताया कि 11 से 20 नवम्बर तक महिला हॉकी का आयोजन राजगीर मे होगा। जहां जापान, चीन, भारत सहित छह देश शामिल होगे।राजगीर मे कार्यक्रम का आयोजन भव्य तरिके से किया जायेगा। पटना जिलाधिकारी ने बताया कि 2010 में इसके शुरुआत हुई थी और अभी तक दो बार भारत चैंम्पियन बना है और हम आशा करते हैं कि इस बारे में अच्छा खेल देखने को मिलेगा। यह हमारे लिए बहुत गर्व की बात है कि एशियाई महिला हॉकी का आयोजन बिहार में हो रहा है और विशेष कर हम इस कार्यक्रम में महिलाओं को शामिल कर रहे हैं। इसलिए की महिला हॉकी की प्रतियोगिता है ताकि जो बच्चियों खेल से रुचि रखती हैं उसे उन्हें इससे बहुत प्रेरणा मिलेगी। पटना से मनीष प्रसाद
गिरिराज सिंह की यात्रा पर राजद की तीखी प्रतिक्रिया, भाई वीरेंद्र ने कही यह बात*
*

पटना : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की यात्रा पर राजद की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। सबसे पहले राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि तेजस्वी प्रसाद यादव देश के आम आवाम की चिंता कर रहे है और देश में जातीय गणना हो इसलिए वह लोगों को जगाने का काम कर रहे है। जो बिहार मे आरक्षण का दायरा जो जातीय गणना हुआ और आरक्षण का दायरा बढ़ा था उसको 9 वी अनुसूची में शामिल करने के लिए अपने कार्यकर्ताओं को जगाने के लिए और बताने के लिए हर जिले मे जा रहे है। दूसरा चरण का शुरुआत 16 अक्टूबर से हो रहा है। वही केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह जो कर रहे है केवल हिंसा फैलाने वाला काम कर रहे है। नफरत पैदा करने वाला काम, कर रहे हैं। देश कभी नफरत पैदा करने वाले का साथ नहीं देती है। इसलिए देश और बिहार मे नफरत फैलाना, फैलाना छोड दे लोग। क्यूंकि नफरत फैलाने वाले का क्या हर्ष होता है जैसा यह सब लोग जानते हैं। राजद नेता भाई वीरेंद्र ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि गिरिराज सिंह हिंसा और नफरत फैलाना चाह्ते है। यहां हिन्दू-मुस्लिम शिख-ईसाई सब ने अपनी जान की कुर्बानी देकर देश को आजाद करवाया था। इनके कुछ करने से लाभ मिलने वाला नहीं है और ये चाह्ते है नफरत पैदा करना।नफरत पैदा करना बीजेपी का काम है और हमारा काम है सद्भावना पैदा करना। देश में सद्भावना लाना और बिहार मे सद्भावना फैलाना। उन्होंने कहा कि गिरिराज सिंह नफरत फैलाने के लिए यात्रा पर निकल रहे हैं। जिससे बिहार का माहौल खराब होगा। पटना से मनीष प्रसाद
राजद, कांग्रेस और माले के यात्रा पर मंत्री मंगल पांडेय ने कसा तंज, जानिए क्या कहा*
*

पटना : माले सरकार जन विरोधी नीतियों के करण 16 से यात्रा निकाल रही है। कांग्रेस स्मार्ट मीटर के खिलाफ यात्रा निकाल रही है। तेजस्वी यादव कार्यकर्ताओं को एकजुट करने के लिए यात्रा निकाल रहे हैं। इस पर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने तंज कसा है। आज मीडिया द्वारा इसपर सवाल किए जाने पर कहा कि विपक्ष बिखरा हुआ है तभी तो अलग-अलग अपना कार्यक्रम कर रहे हैं। विपक्ष मुद्दाविहीन है। कोई मुद्दा नहीं है उनके पास। कुछ समय पहले जब वह सरकार में थे इन्हीं सब कार्यों का समर्थन करते थे। आज जब सभी काम अच्छे तरीके से हो रहे हैं तो उन लोग को उस पर कमियां दिखाई पड़ रही है। वही मंगल पांडे ने कहा कि जब चुनाव आएगा तो उनको अपनी राजनीतिक दुकान चलाने के लिए कुछ तो गतिविधियां करनी पड़ेगी। बिहार में आज एनडीए की सरकार नीतीश कुमार के नेतृत्व में चल रही है। एनडीए गठबंधन के जो दल है वह जिस तरीके से सरकार में रहकर जनकल्याणी काम कर रहे हैं। राजनीतिक और सांगठनिक रूप से एकजुट होकर गांव में जाकर संगठन को सुदृढ़ और चुनाव के लिए तैयारी कर रहे हैं। लोगों का जो जन समर्थन मिल रहा है उसके कारण विपक्ष मैं थोड़ा बौखलाहट है। उसी का परिणाम है एक छोटे राजकुमार जो विदेश से घूम कर आए हैं। विदेश भ्रमण कर लिया है तो अब कार्यकर्ताओं के बीच भ्रमण करेंगे। बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार के सवाल पर मंत्री ने कहा यह मुख्यमंत्री जी का विशेषाधिकार है। वहीं गिरिराज सिंह के बयान अल्पसंख्यकों का दर्जा छीन लेना चाहिए इस पर मंत्री मंगल पांडे ने कहा कि वह अपने अनुभव के आधार पर यह विचार रख रहे हैं। पटना से मनीष प्रसाद
सांसद रवि शंकर प्रसाद एवं कौशलेंद्र कुमार द्वारा पटना-हावड़ा वंदे भारत एक्स्प्रेस का बख्तियारपुर जंक्शन पर ठहराव का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया
*
पटना : आज दिनांक 13.10.24 को माननीय सांसद श्री रवि शंकर प्रसाद जी एवं श्री कौशलेंद्र कुमार जी द्वारा गाड़ी सं. 22348 / 22347 पटना - हावड़ा - पटना " वंदे भारत एक्स्प्रेस " का बख्तियारपुर जंक्शन स्टेशन पर ठहराव का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक ( इंफ्रा ) श्री अनुपम कुमार , वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक एवं अन्य अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। विदित हो गाड़ी सं. 22348 पटना- हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस 08.37 बजे बख्तिायारपुर पहुंचेगी और 08.39 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी । इसी तरह दिनांक 13.10.2024 से गाड़ी सं. 22347 हावड़ा - पटना वंदे भारत एक्सप्रेस 21.32 बजे बख्तिायारपुर पहुंचेगी और 21.34 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी । इस कारण गाड़ी सं. 22348 पटना - हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस का मोकामा एवं लखीसराय स्टेशनों पर ठहराव समय में संशोधन किया गया है । दिनांक 13.10.24 से गाड़ी सं. 22348 पटना-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस संशोधित समयानुसार मोकामा में 09.02/09.04 बजे तथा लखीसराय में 09.24/09.26 बजे रूकते हुए आगे के लिए प्रस्थान करेगी। पटना से मनीष प्रसाद