योगी सरकार ने बाढ़ से क्षतिग्रस्त फसलों के मुआवजे में अन्नदाताओं को अब तक दिये करीब 164 करोड़
![]()
लखनऊ। योगी सरकार अन्नदाता किसानों की आय में वृद्धि के लिए प्रतिबद्ध है तो वहीं, उन्हें होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए भी तत्पर रहती है। इसी क्रम में योगी सरकार ने प्रदेश में बाढ़ की वजह से फसलों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए इस मानसून में अब तक 163.151 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया है। योगी सरकार ने प्रदेश के बाढ़ से प्रभावित रहे 34 जिलों के 3,12,866 किसानों को मुआवजा जारी किया है। सर्वाधिक मुआवजा लखीमपुर खीरी के किसानों को दिया गया है। यहां के 1.10 लाख से अधिक किसानों को 70 करोड़ से अधिक रुपये का मुआवजा दिया गया है।
सबसे अधिक लखीमपुर खीरी में दिया गया 70.88 करोड़ का मुआवजा
राहत आयुक्त भानु चंद्र गोस्वामी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश के बाढ़ ग्रस्त इलाकों में क्षतिग्रस्त फसलों का सर्वे कराया गया ताकि अन्नदाताओं को समय से मुआवजा का भुगतान किया जा सके। उन्हाेंने बताया कि नेपाल और पहाड़ी क्षेत्रों से छोड़े गये पानी से प्रदेश के 34 जिलों की 110989.26 हेक्टेयर फसल प्रभावित हुई थी। बता दें कि बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि और बाढ़ से क्षतिग्रस्त 33 प्रतिशत से अधिक फसल के नुकसान पर सरकार की ओर से मुआवजा दिया जाता है।
राहत आयुक्त ने बताया कि बाढ़ से 3,71,370 किसानों की फसल प्रभावित हुई। इसके सापेक्ष अब तक 3,12,866 किसानों को 163.151 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जा चुका है। इसमें सबसे अधिक लखीमपुर खीरी के 1,10,990 किसानों की फसल बाढ़ से प्रभावित हुई। इसके सापेक्ष अब तक 1,10,105 किसानों को 70.88 करोड़ का भुगतान किया जा चुका है। इसी तरह ललितपुर के 81,839 किसानों की फसल बाढ़ से प्रभावित हुई। इसके सापेक्ष अब तक 54,462 किसानों को 21.9 करोड़ का भुगतान किया जा चुका है। वहीं सिद्धार्थनगर के 30,144 किसानों की फसल बाढ़ से प्रभावित हुई। इसके सापेक्ष 29,261 किसानों को 15.41 करोड़ का मुआवजा दिया जा चुका है।
प्रदेश के यह जिले बाढ़ से रहे प्रभावित
सीएम योगी के निर्देश पर बाढ़ से प्रभावित अन्नदाताओं को क्षतिग्रस्त फसलों का मुआवजा ससमय दिया गया है। इनमें अंबेडकरनगर, औरैया, अयोध्या, आजमगढ़, बदायूं, बहराइच, बलिया, बलरामपुर, बांदा, बाराबंकी, बस्ती, बुलंदशहर, फर्रुखाबाद, गोंडा, गोरखपुर, हमीरपुर, हरदोई, हाथरस, जालौन, झांसी, कानपुर देहात, कुशीनगर, मऊ, मीरजापुर, पीलीभीत, रामपुर, सहारनपुर, शाहजहांपुर, श्रावस्ती, सीतापुर और वाराणसी आदि जिले शामिल हैं। इन जिलों के बाढ़ प्रभावित 98 प्रतिशत अन्नदाताओं को अब तक क्षतिग्रस्त फसलों को मुआवजा दिया जा चुका है। शेष दो प्रतिशत अन्नदाताओं को मुआवजा देने की कार्यवाही चल रही है।


लखनऊ। योगी सरकार अन्नदाता किसानों की आय में वृद्धि के लिए प्रतिबद्ध है तो वहीं, उन्हें होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए भी तत्पर रहती है। इसी क्रम में योगी सरकार ने प्रदेश में बाढ़ की वजह से फसलों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए इस मानसून में अब तक 163.151 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया है। योगी सरकार ने प्रदेश के बाढ़ से प्रभावित रहे 34 जिलों के 3,12,866 किसानों को मुआवजा जारी किया है। सर्वाधिक मुआवजा लखीमपुर खीरी के किसानों को दिया गया है। यहां के 1.10 लाख से अधिक किसानों को 70 करोड़ से अधिक रुपये का मुआवजा दिया गया है।




लखनऊ। उत्तरप्रदेश के इटावा जनपद में चलती ट्रेन में छेड़खानी का विरोध करने युवती को बेहोश कर अगवा करने के बाद गैंगरेप की वारदात सामने आई है। युवती के साथ हैवानियत की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक युवती को कार से नेशनल हाइवे पर फेंककर फरार हो गए। बेसुध हालत में घरवालों के संपर्क में आई युवती के बताने पर परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्यवाही में जुट गई है।
लखनऊ। गाजियाबाद से हरियाणा की ओर जा रहे दो ट्रक ईस्टर्न पेरिफेरल पर रविवार की सुबह आपस में टकरा गये। सूचना पर स्थानीय पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया गया है। जबकि की एक की हालत गंभीर है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लेते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
लखनऊ। मुंबई में हुए बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में यूपी के दो शूटरों का नाम सामने आ रहा है। इस घटना में शामिल धर्मराज कश्यप और शिव कुमार उर्फ शिवा गौतम दोनों कैसरगंज कोतवाली के गंडारा गांव के रहने वाले थे। दोनों परिवार के भरण पोषण के लिए मुंबई कमाने गए थे। एसपी वृंदा शुक्ला ने बताया की दोनो का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। यह दोनों ही सामान्य परिवार के लोग हैं। अभी तक नियमित रूप से यह परिवार के साथ जुड़े हुए भी थे। पुलिस घर पहुंचकर परिवार से बात कर रही है। साथ ही यह जानने की कोशिश कर रही है कि इस घटना के बारे में परिवार के पास क्या जानकारी है।
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को शुक्रवार को जयप्रकाश नारायण की जयंती पर उनके आवास पर लगी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित करते ही कार्यकर्ताओं व पुलिस की रास्साकशी थम गई। उन्होंने श्रद्धांजलि देने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।
लखनऊ । जेपीएनआईसी सेंटर पर अखिलेश को भीतर न घुसने देने का मामला एक बार फिर गरमा गया है। इस मौके पर अखिलेश यादव ने कहा कि जयप्रकाश नारायण की जयंती के दिन सपा कार्यकर्ता उनके म्यूजियम में जयंती मनाते हैं। लेकिन हमें दो बार से माल्यार्पण करने से रोका जा रहा है। अखिलेश यादव ने कहा कि यह सरकार इस सेंटर को बेचना चाहती है।
लखनऊ । जयप्रकाश नारायण की जयंती पर शुक्रवार को समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की निर्धारित यात्रा से पहले जय प्रकाश नारायण अंतर्राष्ट्रीय केंद्र (जेपीएनआईसी) को सील कर दिया गया है। बैरिकेडिंग की गई है और पुलिस बल तैनात किया गया है। अखिलेश के घर के बाहर पुलिस तैनात कर दी गई है। इससे सपा नेता आक्रोशित हैं। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता पुलिस बल और बैरिकेडिंग की मौजूदगी के बीच पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के आवास पर इकट्ठा होने लगे हैं। बता दें कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव आज जयप्रकाश नारायण की जयंती पर गोमती नगर स्थित जेपीएनआईसी का दौरा करने वाले हैं।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शारदीय नवरात्र में महाअष्टमी एवं महानवमी के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि जगत की समस्त व्यवस्थाओं को आदिशक्ति भगवती संचालित करती हैं। इनके अनंत रूप हैं। आदिशक्ति प्रधान नौ रूपों में नवदुर्गा बनकर चराचर जगत पर अपनी करुणा की वर्षा करती हैं। नवरात्र में माँ के इन नौ रूपों का पूजन श्रद्धा एवं भक्तिभाव से किया जाता है।
Oct 14 2024, 16:53
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
4.0k