मौर्य एक्सप्रेस से 12 करोड़ की कोकीन के साथ कोच अटेंडेंट गिरफ्तार, मुजफ्फरपुर रेल थाने की टीम ने दबोचा

डेस्क : मुजफ्फरपुर रेल थाने की टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। रेल थाने की टीम ने 15027 मौर्य एक्सप्रेस के ए-वन कोच से 1.048 किग्रा कोकीन और विदेशी शराब के चार टेट्रा पैक के साथ कोच अटेंडेंट को गिरफ्तार किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 12 करोड़ रुपए से अधिक आंकी गयी है।

गिरफ्तार कोच अटेंडेंट की पहचान धनंजय कुमार आरा के तरारी थाना के बरसी धनगांव निवासी के रुप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ के बाद उसे शनिवार को सोनपुर स्थित रेल कोर्ट में पेशकर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने उसका मोबाइल, कोच अटेंडेंट का आइकार्ड भी जब्त किया है।

मामले में इंस्पेक्टर रंजीत कुमार के बयान पर मादक अधिनियम के तरह केस दर्ज किया गया है। दारोगा जयप्रकाश को केस का आईओ बनाया गया है। यह पहला मामला है कि मुजफ्फरपुर जंक्शन पर किसी भी एजेंसी ने चलती ट्रेन से कोकीन जैसा मादक पदार्थ जब्त किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 12 करोड़ रुपए से अधिक आंकी गयी है। रेल थानेदार इंस्पेक्टर रंजीत कुमार ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

पूछताछ में धनंजय ने रेल पुलिस को बताया कि वह ढाई-तीन साल से मौर्य एक्सप्रेस में कोच अटेंडेंट है। उसे एक 25-30 साल के युवक ने ओडिशा के झाड़सुगुडा स्टेशन पर पैकेट दिया था। बदले उसने मोटी रकम देते हुए यूपी के देवरिया सदर स्टेशन पर एक व्यक्ति सौंपने को कहा था। उसके बारे में युवक ने कुछ नहीं बताया। एक कोड वर्ड दिया, जिससे वह उस व्यक्ति की पहचान कर सके। धनंजय ने बताया कि उसने यात्रियों को देने वाले कंबल-चादर में पैकेट छिपाकर रख दिया। साथ ही अपने लिए टेट्रा पैक विदेशी शराब भी रखी थी।

धनंजय ने पुलिस को बताया कि वह पहली बार कोकीन जैसा मादक पदार्थ संग ले जा रहा था। मुजफ्फरपुर जंक्शन पर जब पुलिस तलाशी लेने लगी तो वह पसीने से तरबतर हो गया। इससे पुलिस ने भांप लिया और सख्ती से पूछताछ की तो उसने कंबल-चादर के बीच से निकाल कोकीन का पैकेट पुलिस को सौंपा।

बाइक से घर लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या, गांव के ही युवक पर हत्या को अंजाम देने की आशंका

डेस्क : प्रदेश में अपराधियों के हौसले काफी बुलंद हो गए है। वे हत्या, लूट जैसी बड़ी वारदात को अंजाम देकर आराम से चलते बन रहे है। ताजा मामला मुजफ्फरपुर जिले से सामने आया है। जहां पानापुर ओपी क्षेत्र के डुमरिया में बीते रविवार की देर शाम एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक कैलाश सहनी का 25 वर्षीय पुत्र विकास सहनी था।

मिली जानकारी के अनुसार विकास देर शाम करीब आठ बजे बाइक से विशुनपुर बाजार से घर लौट रहा था। इसी दौरान एक युवक से उसका विवाद हुआ। इसके बाद विकास को गोली मारकर आरोपित युवक फरार हो गया। घटना के बाद लोग वहां पहुंचे। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इधर, विकास की मौत के बाद परिजन रोने बिलखने लगे।

ओपी अध्यक्ष अभिषेक कुमार गुप्ता ने कहा कि आपसी विवाद में गोली मारे जाने की सूचना मिली है। घटना की जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार गोली मारने की घटना में गांव के ही युवक की संलिप्तता की सूचना है। मृतक के परिजन के बयान पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।

राज्य के वित्त संपोषित डिग्री कॉलेजों के लिए बड़ी खबर, जल्द मिलेगा बकाया अनुदान की राशि

डेस्क : प्रदेश के वित्त संपोषित डिग्री कॉलेजों के लिए बड़ी खबर है। कॉलेजों को शीघ्र ही बकाया अनुदान राशि मिलेगी। इसकी तैयारी अंतिम चरण में है। शिक्षा विभाग की ओर से इसका प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। विभागीय मंत्री की सहमति मिलने के बाद इसे लोक वित्त समिति को भेजा जाएगा। कैबिनेट की स्वीकृति के बाद संस्थानों को अनुदान जारी कर दिया जाएगा।

गौरतलब है कि वित्त संपोषित डिग्री कॉलेजों को शैक्षणिक सत्र 2014-17 से ही अनुदान नहीं मिला है। फिलहाल एक साल की अनुदान राशि भेजी जाएगी। शेष सत्रों का अनुदान आगे के चरण में भेजे जाएंगे। राज्य में वित्त संपोषित डिग्री कॉलेजों की संख्या करीब 225 है।

मिली जानकारी के अनुसार चालू वित्तीय वर्ष में करीब 230 करोड़ का प्रबंध इसके लिए किया गया है। राशि संबंधित विश्वविद्यालयों को भेजी जाएगी। फिर विश्वविद्यालय के माध्यम से राशि संबंधित कॉलेजों को दी जाएगी। इस राशि से कॉलेजों के शिक्षकों और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को वेतन भुगतान किया जाएगा। इस राशि का उपयोग किसी अन्य कार्य के लिए नहीं किया जाएगा। इससे करीब दस हजार शिक्षकों-कर्मियों को बकाया वेतन मिल सकेगा।

कॉलेजों में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं की संख्या के आधार पर इनकी अनुदान राशि तय होती है। विभागीय पदाधिकारी बताते हैं कि विश्वविद्यालयों की ओर से पूर्व में भेजी गयी अनुदान राशि का उपयोगिता प्रमाणपत्र नहीं आने के कारण भुगतान लंबित रहा है।

*गाड़ी के आरसी और ड्राइविंग लाइसेंस में जल्द करवा ले यह काम, नही तो होगी कार्रवाई

डेस्क : वाहन निबंधन और ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नंबर को अपडेट करवाने में लोग रुचि नहीं ले रहे हैं। इसको लेकर जिला परिवहन कार्यालय सख्त हो गया है। अब ऐसे लोगों को चिह्नित किया जाएगा, जिन्होंने अपने मोबाइल नंबर को अपडेट नहीं किया है। जिला परिवहन कार्यालय की मानें तो ऐसे सैकड़ों लोग हैं, जिन्होंने अभी तक मोबाइल नंबर अपडेट नहीं किया है। ऐसे लोगों को परिवहन कार्यालय ने जल्द से जल्द मोबाइल अपडेट करने की जानकारी भी दी थी। परिवहन विभाग ने आम लोगों से वाहन रजिस्ट्रेशन और ड्राइविंग लाइसेंस के लिए मोबाइल नंबर अपडेट करने का निर्देश दिया था। इसके लिए एक महीने का समय दिया गया था। आधार नंबर से लिंक मोबाइल नंबर को ही अपडेट करना है। इसके लिए आम लोगों को वाहन और ड्राइविंग लाइसेंस का डेटा वाहन और सारथी पोर्टल पर अपडेट करना है। अपडेट की पूरी प्रक्रिया परिवहन सेवा पोर्टल से होगी। नंबर अपडेट नहीं होने की स्थिति में संबंधित वाहन का प्रदूषण प्रमाणपत्र भी नहीं बन पाएगा। मोबाइल नंबर अपडेट नहीं होने से ई-चालान में दिक्कत हो रही है। इसके अलावा दुर्घटना एवं अन्य घटना की स्थिति में वाहन मालिक की पहचान में परेशानी होती है। वाहन रजिस्ट्रेशन से लिंक मोबाइल नंबर अपडेट नहीं होने से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालोंपर कार्रवाई नहीं हो पाती है।
बिहार से मानसून की हो गई विदाई, सामान्य से इतने प्रतिशत कम हुई बारिश

डेस्क : बिहार में इस साल भी किसानों को मानसून की मार झेलनी पड़ी है। बीते रविवार को पटना सहित प्रदेश से मानसून की विदाई हो गई। इस बार राज्य में सामान्य से 20 प्रतिशत कम बारिश हुई। वहीं, पटना जिले में 39कम बारिश रिकॉर्ड की गई। इस वर्ष प्रदेश में एक सप्ताह की देरी से 20 जून को मानसून ने दस्तक दी थी। वहीं 28 जून तक पूरे प्रदेश में इसका प्रसार हुआ था।

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार से मानसून की वापसी का सिलसिला प्रारंभ हुआ था। प्रदेश में सामान्य तौर पर 992.2 मिमी बारिश होनी चाहिए थी। लेकिन, इस बार 798.3 मिमी ही वर्षा हुई। इस दौरान औरंगाबाद, किशनगंज, नवादा और शेखपुरा जिलों में ही सामान्य से अधिक जबकि, बांका में सामान्य बारिश हुई।

राज्य के 33 जिलों में 1 से लेकर 49 प्रतिशत तक सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई। लगातार तीसरे वर्ष सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई। वर्ष 2024 में पिछले साल की अपेक्षा थोड़ी ज्यादा बारिश हुई। 2023 में 760 जबकि इस बार 798 मिमी बारिश हुई। 2023 में समय से एक दिन पहले 12 जून को मानसून आया था। वहीं, वर्ष 2022 में मानसून अपने निर्धारित समय पर 13 जून को प्रवेश कर गया था। लेकिन 683 मिमी बारिश हुई।

हैवानियत की सारी सीमांओ को किया पार, दशहरा का मेला देखकर लौट रही मासूम को बनाया हवश का शिकार

डेस्क : बेगूसराय से मानवता को शर्मसार करने वाली एक खबर सामने आई है। जहां एक मासूम बच्ची के साथ दरिंदों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। बच्ची बीते शनिवार की रात विजयादशमी का मेला घूमने गई थी। उसके बाद देर रात वह घर वापस नहीं आई तो परिजन परेशान हो गए। उसके बाद इसकी पड़ताल शुरू हो गई। इसके साथ ही पुलिस को इसकी सुचना दे दी गई। उसके बाद पुलिस की टीम भी मामले की जांच में जूट गई है। बच्ची को शनिवार की रात करीब 2 बजे चकिया थाना पुलिस ने एक चिमनी के पास सड़क किनारे से अर्धनग्न और बेहोशी की हालत में बरामद किया।

बताया जा रहा है कि बच्ची को शनिवार की रात करीब 2 बजे चकिया थाना पुलिस ने एक चिमनी के पास सड़क किनारे से अर्धनग्न और बेहोशी की हालत में बरामद किया। जिसके बाद पुलीस उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय में भर्ती कराया गया। वहीं दूसरी ओर बच्ची के मेला देखकर घर नहीं लौटने पर परिजन खोजबीन कर रहे थे। तभी बेगूसराय सदर अस्पताल में बच्ची की होने की जानकारी मिली जिसके बाद परिजन सदर अस्पताल पहुंचे और उसकी पहचान हुई।

बच्ची के परिजनों की माने तो उसे एक साइकिल सवार के द्वारा बहला फुसलाकर कर चिमनी के पास ले जाया गया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। इस संबंध में पिता ने बताया कि मेला देखकर घर जा रही थी, लेकिन पिता मेला में बेटी को ढूंढते रह गया पूरी रात कुछ आता पता नहीं चला। इस मामले में सदर डीएसपी-टू भास्कर रंजन ने बताया कि रात मेला देखने गई एक सात आठ साल बच्ची को अगवा किया गया और उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया गया है।

वहीं घटना की गंभीरता को देखते हुए सदर डीएसपी-टू भास्कर रंजन के नेतृत्व में चकिया थाने की पुलीस पूरी टीम के साथ सदर अस्पताल पहुंचकर परिजनों से पूछताछ की। घटना के बारे में विस्तृत जानकारी ली। घटना के बाद एफएसएल की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची है पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

फिलहाल मेडिकल बोर्ड के द्वारा पूरे मामले की जांच कराई जा रही है बच्ची की हालत गंभीर होने पर उसे बाल चिकित्सा वार्ड आईसीयू में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। विजयदशमी के मौके पर जिस तरह से दरिंदों ने एक नाबालिक बच्ची को अगवा कर रेप की घटना को अंजाम दिया है वह अपने आप में एक बड़ा सवाल खड़ी कर रही है।

डीएसपी ने कहा कि पूरे मामले की जांच के साथ-साथ आरोपी की पहचान के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और जल्दी बदमाशों की पहचान कर गिरफ्तार किया जाएगा। हालांकि मेडिकल जांच के बाद ही स्पष्ट होगा की बच्ची के साथ एक युवक ने रेप किया है या उसके साथ सामूहिक रेप की घटना को अंजाम दिया गया है क्योंकि बच्ची अभी भी बोलने की स्थिति में नहीं है।

मुम्बई में बाबा सिद्दकी की हत्या पर बिहार की सियासत गरम, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी ने एनडीए पर साधा निशाना

डेस्क : बीती रात एनसीपी के नेता और महाराष्ट्र सरकार के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या अपराधियों ने बांद्रा में कर दी। बांद्रा के खेर वाड़ी सिग्नल के पास उनके बेटे जीशान सिद्दीकी के दफ्तर के बाहर ही गोली मार कर बाबा सिद्दीकी की हत्या कर दी गई। वहीं इस घटना के बाद देश की सियासत गरमाई हुई है। तेजस्वी भी इस घटना को लेकर एनडीए सरकार पर जमकर निशाना साधा हैं।

तेजस्वी यादव ने पहले ट्विट कर एनडीए सरकार पर हमला बोला था। तेजस्वी ने कहा था कि, "महाराष्ट्र के वरीय नेता बाबा सिद्दक़ी की हत्या का समाचार बेहद दुखद है। परवरदिग़ार से इल्तिजा है कि मरहूम को जन्नत में आला मक़ाम दें और परिजनों को सब्र और हिम्मत। महाराष्ट्र में NDA शासन में लगातार हो रही ऐसी आपराधिक घटनाओं को क्या नाम देंगे"?

वहीं आज दिल्ली जाने से पहले पटना एयरपोर्ट पर तेजस्वी यादव ने बाबा सिद्दीकी की हत्या पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आश्चर्य की बात है कि मुंबई के बांद्रा जैसे जगह में यह हत्या हो गई। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन को पूरे मामला को गंभीरता से देखना चाहिए।

उन्होंने कहा कि बाबा सिद्दीकी हमारे जिला गोपालगंज के रहने वाले हैं और बिहार के निवासी है। कुछ दिन पहले ही हमारी उनसे बातचीत हुई थी। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से बाबा सिद्दीकी की हत्या हुई है उसे लग रहा है कि कोई भी सुरक्षित नहीं है। उन्होंने कहा कि आज सरकार को लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति को सुधारना चाहिए।

बड़ी खबर : प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, तकरीबन 1 करोड़ से अधिक रुपये की संपत्ति के नुकसान की जताई जा रही आशंका

डेस्क : बिहार के बेगूसराय जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां आज अहले सुबह प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आगलगी की घटना में तकरीबन 1 करोड़ रुपये से अधिक के संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। घटना जिले के रिफाइनरी थाना क्षेत्र के मोसादपुर औद्योगिक क्षेत्र की है। आगलगी का कारण बिजली की शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि आज जैसे ही लोगों की आंख खुली और लोग बाहर निकले तो देखा कि मोसादपुर देवना स्थित बियाडा के द्वारा संचालित एक निजी प्लास्टिक के फैक्ट्री में आग लगी हुई थी। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दी ।

जबतक अग्निशमन विभाग वहां पहुंचकर आग पर काबू पाती तब तक धू धू कर पूरी फैक्ट्री जल चुकी थी। उक्त फैक्ट्री में प्लास्टिक के बोतल, ढक्कन, आर ओ प्लांट में उपयोग होने वाले प्लास्टिक के बर्तन सहित कई प्लास्टिक की सामग्री बनाई जाती थी।

काफी मशक्कत के बाद अग्नि समन विभाग ने आग पर काबू पाया। गनीमत रही की आसपास के अन्य औद्योगिक प्रतिष्ठान में आग नहीं लगी अगर समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो काफी बड़ी क्षति हो सकती थी। फिलहाल अग्निशमन विभाग के द्वारा आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है।

NCP के वरिष्ठ नेता बाबा सिद्दकी की हत्या पर नेता प्रतिपक्ष समेत बिहार के कई नेताओं ने जताया गहरा दुख

डेस्क : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की बीते शनिवार की रात मुंबई के बांद्रा ईस्ट इलाके में तीन लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। महाराष्ट्र की राजनीति में उनका एक बड़ा राजनीतक कद रहा है। मूल रुप से बाबा सिद्दीकी बिहार के निवासी थे। उनका जन्म 1956 में पटना में हुआ था। गोपालगंज उनका पुश्तैनी घर है। बिहार के मूल निवासी होने के वाबजूद बाबा सिद्दीकी ने मुंबई को अपना कर्म क्षेत्र बनाया और महाराष्ट्र की राजनीति में अपनी एक अलग पहचान बनाई।

इधर बाबा सिद्दीकी की हत्या पर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई हैं। बिहार विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उनकी हत्या पर गहरा शोक प्रकट किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया के पोस्ट में लिखा है “महाराष्ट्र के वरीय नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या का समाचार बेहद दुखद है। परवरदिगार से इल्तिजा है कि मरहूम को जन्नत में आला मकाम दें और परिजनों को सब्र और हिम्मत। महाराष्ट्र में एनडीए शासन में लगातार हो रही ऐसी आपराधिक घटनाओं को क्या नाम देंगे?”

इधर, पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा कि बाबा सिद्दीकी की हत्या बहुत दुखद है। दो आरोपियों को पकड़ लिया गया है, एक फरार है। शिवसेना-बीजेपी के राज में कोई भी हत्या करके बच नहीं सकता है। अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा।

वहीं बाबा सिद्दीकी की हत्या पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने एक्स पर लिखा, “बिहार से ताल्लुक रखने वाले एनसीपी के बड़े लीडरान में शामिल बाबा सिद्दीकी साहब के कत्ल की खबर बेहद गमजदा कर देने वाली है। वह एक जिन्दादिल इंसान थे। पाक परवरदिगार से दरखास्त है कि उन्हें जन्नत-उल-फिरदौस में उंचा मुकाम दें और उनके चाहने वालों को सब्र अता करें।”

जेल में बंद पति से मिलने नहीं गई पत्नी, तो जमानत पर बाहर आते ही बीवी को पीट-पीटकर मार डाला

डेस्क: भोजपुर जिले के बड़हरा थाना क्षेत्र के रामशहर के छितनी के टोला गांव में शुक्रवार की देर रात जेल से जमानत पर छूटकर आए नशेड़ी पति ने अपनी पत्नी की लोहे के राड और लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी।

मृतका 34 वर्षीय कविता देवी बड़हरा थाना क्षेत्र छितनी टोला निवासी भोला लाल की पत्नी थी । वह महिला समूह में काम करती थी।शनिवार की सुबह शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल, आरा में कराया गया।

मृतक के सिर समेत शरीर के अन्य भाग में जख्म के निशान पाए गए हैं। पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के पीछे पत्नी द्वारा जेल जाकर मुलाकात नहीं किए जाने को लेकर उपजे विवाद की बात सामने आ रही है।

पहले भी पत्नी के साथ मारपीट करने में गया था जेल

इधर ,बड़हरा थाना क्षेत्र के गुलाब छपरा गांव निवासी मृतका के पिता बलिराम लाल ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री कविता की शादी वर्ष 2013 के अप्रैल महीने में राम शहर छितनी के बाग गांव निवासी भोला लाल से की थी।

पहले वह कपड़े का फेरी करता था। लेकिन ,शादी के कुछ दिन बाद से ही उसे नशे की लत लग गई। जिसके कारण उसने फेरी करना छोड़ दिया। इसके बाद उनकी बेटी महिला समूह में काम कर अपने दोनों बच्चों का पालन-पोषण और घर का खर्च चलाती थी।

छह माह पूर्व उसने भोला लाल जिद करने पर उसे सेकंड हैंड ऑटो खरीद कर दिया था, पर उसने वह भी नहीं चलाया। 10 सितंबर को उसके नशेड़ी पति भोला लाल ने दांत शरीर उसके शरीर को कई जगह पर काट लिया था। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई थी।

इसके बाद उसने पति को पुलिस के हवाले कर दिया था। पुलिस ने 11 सितंबर को पत्नी के साथ मारपीट के मामले में उसे जेल भेज दिया था। उसी समय से उनकी बेटी मायके में ही रह रही थी।

इस बीच 10 अक्टूबर को आरोपित पति मैला जेल से बाहर आया और अपनी पत्नी कविता देवी से यह बोलकर लड़ने लगा कि जेल में मुझसे मिलने क्यों नहीं आई। इसके बाद वह उसे बहला-फुसला कर वापस ससुराल ले गया। वहां ले जाने के बाद शुक्रवार की रात लाठी-डंडे एवं लोहे के राड से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी।

सूचना पर स्वजन तत्काल वहां पहुंच गए। इसके बेटे ने बताया कि पापा ने मम्मी को लाठी-डंडे एवं लोहे के राड से मारकर उन्हें मार डाला है। इसके बाद स्वजन द्वारा इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी गई।

मृतका के पिता बलिराम लाल ने उसके पति भोला लाल पर नशा करने के लिए पैसे की मांग करने व जेल में मिलने नहीं जाने के कारण अपनी बेटी की लाठी-डंडे एवं लोहे के राड से पीटकर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है।

मृतका अपने चार बहन व दो भाई में दूसरे स्थान पर थी। परिवार में मां दौलत देवी व दो पुत्र आयुष एवं सार्थक है। मृतका की मां दौलत देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मम्मी पापा से मिलने जेल पर नहीं जाती थी,इसलिए बाहर आकर पापा ने लोहे के रॉड और डंडा से मारकर मम्मी को मार डाला । ये बातें मृत महिला के छह वर्षीय पुत्र आयुष ने कहा है। आयुष के सामने ही उसके पिता ने उसकी मम्मी की हत्या कर दी है।