राजधानी पटना मे दुर्गापूजा की धूम, एक से बढ़कर एक बने है पूजा पंडाल*
*
पटना : राजधानी पटना में धूमधाम से शारदीय नवरात्र में माता की पूजा अर्चना की जा रही है। राजधानी मैं कई जगह पूजा पंडाल बने हैं। एक से एक बेहतरीन पूजा पंडालों का निर्माण किया गया है और उस पंडाल में मां की मूर्ति की विधिवत पूजा की जा रही है। स्ट्रीट बज न्यूज़ आपको राजधानी के सबसे बेहतर पंडाल और मूर्ति की एक झलक दिखा रहा है। राजधानी में एक से एक विशाल पंडाल बनाए गए हैं और कई जगह माता की विशालकाय मूर्तियों का भी निर्माण किया गया है। राजधानी के आशियाना नगर में बरसों से मां की पूजा की जा रही है और इस बार भी माता की विशेष पूजा अर्चना हो रही है। कंकड़बाग में भी वर्षों से मां की पूजा की जा रही है। जहां मां की विशेष मूर्ति बनाई गई है। राजधानी के जे डी वूमेनस कॉलेज में गुफा में मां की विशाल मूर्ति का निर्माण किया गया है ।वही राजा बाजार पिलर नंबर 53 में भी विशालकाय पंडाल के निर्माण के साथी साथ बुद्ध की विशाल मूर्ति पंडाल के ऊपर बनाई गई है। मीठापुर में खाटू के श्याम मंदिर के तर्ज पर पंडाल बनाया गया है और मां की विशालकाय मूर्ति बनाई गई है। यही नहीं खाजपुरा शिव मंदिर में भी बृहत स्तर पर पंडाल बनाए गए हैं। राजाबाजार में पूरे सड़क को बेहतरीन रूप से सजाया गया है। भूतनाथ रोड में भी मां की बेहतरीन मूर्ति और बेहतरीन पंडाल बनाए गए हैं। जहां श्रद्धालु भारी मात्रा में पहुंच रहे हैं। मां के दर्शन के लिए जगदेव पथ में भी मां की विशालकाय मूर्ति और गुफा बनाया गया है। राजधानी के चूड़ी मार्केट में व्यवसाईयों के द्वारा वर्षों से पूजा का आयोजन किया जाता है। यहां भी माता की विशेष मूर्ति बनाई गई है। राजधानी के हनुमान नगर में भी टोकरी से पंडाल बनाए गए है और मां की विशाल मूर्ति बनाई गई है। पटना से मनीष प्रसाद
दशहरा कमेटी ने पटना के गांधी मैदान में होने वाले रावण वध के पूरे कार्यक्रम का किया एलान, जानिए पूरा डिटेल

* पटना : दशहरा कमेटी के द्वारा इस बार भी रावण दहन का कार्यक्रम किया जाएगा। आज दशहरा कमेटी के द्वारा गांधी मैदान में प्रेस वार्ता की गई और रावण दहन के बारे में तमाम जानकारी दी गई। दशहरा कमेटी के संयोजक कमल नोपानी ने बताया कि 3 बजे नागा बाबा ठाकुरबारी से रामलीला की झांकी निकलेगी जो गांधी मैदान 4 बजे पहुंचेगी। वहीं 5 बजे से कार्यक्रम की शुरुआत होगी और 6 बजे तक कार्यक्रम चलेगा। मुख्यमंत्री सहित कई मंत्री और विशिष्ट अतिथि के रूप में बिहार के राज्यपाल रावण दहन के कार्यक्रम में शामिल होंगे। वही कमल नोपानी ने यह भी बताया कि सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन के द्वारा तमाम व्यवस्थाएं की गई है। यही नहीं छोटे-छोटे बच्चों के लिए भी कमल नोपानी ने जरूरी दिशा निर्देश दिए। कहा कि भीड़ बहुत ज्यादा होती है इसलिए जो अपने बच्चों के साथ आए बच्चों के पैकेट में मोबाइल नंबर और घर का पता अवश्य लिखकर रख दें। पटना से मनीष प्रसाद
*नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश को बताया मानसिक रूप से बीमार, केन्द्रीय मंत्री मांझी ने किया यह पलटवार*


पटना : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के ये कहने की नीतीश कुमार मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं है। इस पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी अगर चिकित्सक है तो इस पर मैं नहीं कह सकता हूं। चिकित्सा के दृष्टिकोण से बताते हैं तो हम कुछ नहीं कह सकते। लेकिन जहां तक नीतीश कुमार का सवाल है कौन ऐसा काम है जो नही कर रहे है। कहा कि नीतीश मंत्रिमंडल की बैठक कर रहे हैं। बाढ़ में देखा आप लोगों ने उन्होंने कितना काम किया और हर काम को वह कर रहे हैं। बहुत लोगों की जो जयंती होती है पुण्यतिथि होती है उस अवसर पर वह जा रहे हैं। यह सारा काम नीतीश कुमार कर रहे हैं। उनको कैसे लग रहा है कि वह स्वस्थ नही है। हमको लगता है कि तेजस्वी खुद अस्वस्थ हो गए हैं। झारखंड चुनाव में पार्टी की क्या रणनीति है। इस पर जीतन राम मांझी ने कहा कि हम लोगों ने बैठक की थी और 10 सीटों पर लड़ने का प्रयास करेंगे। लेकिन हम nda में है। एनडीए में चर्चा चल रहा है चर्चा चलाएंगे और जो भी सीट मिलेंगे उस सीट पर हम लोग लड़ेंगे। लेकिन चुनाव हम लोग जरूर लड़ेंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस हिंदुओं को लड़ाकर और मुसलमानों को डराकर राजनीति करती है। इस पर मांझी ने कहा कि उनके मुख से जो भी बातें निकलती है वह मौलिक होती है। हिंदुस्तान के लिए भारत के लिए लाभदायक होती है। आज कह सकते हैं कांग्रेस की बात जब वो लोग करते हैं तो जम्मू कश्मीर में जब वह लोग प्रचार कर रहे थे। कांग्रेस वाले लोग क्या नारा दे रहे थे। जम्मू कश्मीर पार्क अधिकृत कश्मीर के बारे में उन्होंने क्या-क्या नहीं बोला। ऐसी बातें बोलना और फिर विदेश में जाकर के हिंदुस्तान के बारे में कुछ कहना ये सब राष्ट्रभक्ति नहीं। ऐसे लोग अगर कुछ बोलते हैं उनकी बात पर हम लोग भरोसा नहीं करते हैं और उस चीज के लिए नरेंद्र मोदी अगर कुछ कहा है तो उन्होंने ठीक ही कहा है कि वह लोग डरा कर राजनीति करना चाहते हैं। हरियाणा का चुनाव आपने देखा कुछ नहीं चला उन लोगों का फिर सरकार भाजपा की बनी है। चिराग पासवान रामविलास पासवान के असली वारिस नही है पशुपति पारस है इस पर मांझी ने कहा ऐसा हमने कभी नहीं कहा। पटना से मनीष प्रसाद
डिप्टी सीएम के बंगले से गायब सामान पर सियासत जारी, बीजेपी ने अब लगाया यह पोस्टर
*
* पटना : बिहार में बंगले की सियासत ने अब पोस्टर वार का रूप ले लिया है। तेजस्वी ने बंगला खाली किया और बीजेपी ने आरोप लगाया कि बंगले से काफी सामान गायब है। यहां तक की नल की टोटी भी गायब है। इसको लेकर जहां बीजेपी के नेता लगातार तेजस्वी पर निशाना साध रहे थे तो तेजस्वी ने भी तमाम नेताओं पर मानहानि करने की धमकी दे डाली। इसके बाद आज बात आगे बढ़ी और पोस्टर बाजी शुरू हो गई है। राजधानी पटना के चौक चौराहों पर टोटी चोर को लेकर पोस्टर लगाया गया है। जिसमें तेजस्वी यादव को टोटी चोर दिखाया गया है। वही पोस्टर् में लालू यादव को चारा चोर भी बताया गया है। बंगले की सियासत अब कितनी आगे बढ़ेगी और कितने आयाम देखने के लिए मिलेंगे यह देखना लाजमी होगा। पटना से मनीष प्रसाद
बिहार के बाढ़ पीड़ितो के लिए रेड क्रॉस सोसायटी की ओर से दिए गए 17 वैन राहत सामग्री को राज्यपाल ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना,
*

पटना : बिहार में दर्जनभर से अधिक जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। तकरीबन 18 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित है और उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिहार सरकार के द्वारा लगातार राहत सामग्री मुहैया कराई जा रही है। वहीं अब रेड क्रॉस के द्वारा भी इनकी सहायता के लिए हाथ बढ़ाया गया है। रेड क्रॉस की ओर से दी गई 17 वैन राहत सामग्री बाढ़ पीड़ितों के लिए आज राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आरलेंकर ने राजभवन से राहत वैन को रवाना किया। वहीं राज्यपाल ने कहा कि जिस तरह से राज्य में आपदा आई है बाढ़ पीड़ितों के लिए राज सरकार के द्वारा लगातार काम किया जा रहा है और रेड क्रॉस के द्वारा भी राहत सामग्री को बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचा जा रहा है। वही रतन टाटा के निधन पर बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अलंकार ने कहा वह तो स्वयं ही रतन थे। देश के लिए टाटा समूह ने जो किया है स्वतंत्रता के पहले से जो उन्होंने किया है ,जो उनके परिवार ने काम किया है वह बहुत ही आवश्यक था और इसके लिए पूरा देश उनका ऋणी है। कहा कि मुझे लगता है उनको भगवान हमेशा के लिए सद्गति प्रदान करें उन्होंने देश के लिए जो उद्योग क्षेत्र में जो काम किया है वह पूरी दुनिया जानती है ।केवल अपना देश नही पूरी दुनिया जानती है उनका स्थान बहुत ही ऊंचा है। इसके लिए मैं उनको श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। पटना से मनीष प्रसाद
बिहार के शिक्षकों के लिए विभाग ने जारी किया बड़ा आदेश, इस ड्रेस में स्कूल जाने पर लगाया रोक*
*
पटना : बिहार के सरकारी शिक्षकों के लिए शिक्षा विभाग ने नया आदेश जारी किया है। शिक्षा विभाग शिक्षकों के और शिक्षक कर्मचारियों के ने टी-शर्ट और जींस पहनकर स्कूल जान पर रोक लगा दी है। इस बावत विभाग की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है। शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर कहा है कि स्कूलों में टी-शर्ट और जींस पहनकर स्कूल के शिक्षक नजर आ रहे हैं जो बिल्कुल गलत है। शिक्षा विभाग ने यह भी आदेश जारी किया है कि स्कूल के दौरान युटुब फेसबुक ट्विटर इंस्टाग्राम पर लगातार शिक्षक शिक्षक कर्मचारी व्यस्त रहते हैं और इस बात की जानकारी विभाग को मिली है जो बिल्कुल गलत है। यह शिक्षा विभाग के नियम का पूरी तरह से उल्लंघन है। इस पर पूरी तरीके से प्रतिबंध लगाने को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दे दिया गया है। पत्र में कहा गया है कि इस तरह की चीज कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि इस पर रोक लगाया जाए और राज्य सरकार का जो नियम है उसके अनुसार ही पूरी स्थिति बनाई जाए। पटना से मनीष प्रसाद
पटना में शारदीय नवरात्र के सप्तमी दिन मां कालरात्रि की पूजा धूमधाम से की गई, भक्तों को मिला मां का दर्शन*
*
पटना शारदीय नवरात्र का आज सप्तमी दिन है और आज मां कालरात्रि की पूजा राजधानी के पूजा पंडालो में धूमधाम से की जा रही है राजधानी के कई पूजा पंडालो में आज मां का पट खुल और मां ने भक्तों को दर्शन दिया राजधानी के ही आशियाना नगर में भी आज विधिवत पूजा अर्चना के बाद देर रात मां का पट खुला और मां ने भक्तों को दर्शन दिए बनारस से आए हुए पुरोहितों के द्वारा भव्य मंत्रोचरण और भव्य आरती के साथ मां की आरती की गई और उसके बाद मां के दर्शन के लिए पट को खोल दिया गया काफी संख्या में लोग और श्रद्धालु पूजा पंडाल में उपस्थित थे जब मां की आरती शुरू हुई तो लोगों की उत्साह देखते ही बन रही थी पूरा पंडाल मां के भक्ति में डूब गया था
*नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम के दूसरे चरण की इस तारीख से करेंगे शुरुआत, जानिए पूरा डिटेल

* पटना : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम के दूसरे चरण का एलान हुआ है। बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव का दूसरे चरण का कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम 16 अक्टूबर से 26 अक्टूबर 2024 तक विभिन्न जिलों में आयोजित किया जाएगा। इन्होंने बताया कि प्रदेश प्रधान महासचिव रणविजय साहू के हस्ताक्षर से जारी किये गये नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी जी के कार्यक्रम की सूचना सभी जिला अध्यक्ष को भेज दी गई है , और उसी अनुसार जिन जिलों में कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया है ,उसकी तैयारी चल रही है। इस इस संबंध में जानकारी देते हुए एजाज अहमद ने आगे बताया कि दिनांक 16 अक्टूबर को बांका, 17 अक्टूबर को जमुई, 18 अक्टूबर को मुंगेर, 19 अक्टूबर को खगड़िया ,20 अक्टूबर को बेगूसराय, 21 अक्टूबर को लखीसराय /शेखपुरा, 22 अक्टूबर को नवादा ,23 अक्टूबर को नालंदा, 24 अक्टूबर को जहानाबाद /अरवल, 25 अक्टूबर को गया तथा 26 अक्टूबर को संगठन जिला टेकारी में कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। इन्होंने यह भी बताया कि आगे का कार्यक्रम की सूचना बाद में दी जाएगी। पटना से मनीष प्रसाद
बोरिंग रोड चौराहा स्थित पूजा पंडाल पहुंच मां दुर्गा का दर्शन किए डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, प्रदेश की उन्नति की कामना


* पटना : नौ दिनों तक नवरात्रि पूजा का आज सप्तमी पूजा है और लोगों के लिए मां के दर्शन के लिए पट खोल दिया गया है। मां का दर्शन करने के लिए आज बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी बोरिंग रोड स्थित पंडाल में पहुंचे और मां का दर्शन किया उन्होंने कहा कि मां दुर्गे की आराधना करके बिहार जैसा राज्य समृद्धि की ओर जाए और आर्थिक रूप से बिहार का विकास हो। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार आगे बढ़ेगा देश आगे बढ़ेगा मैं मां से यही कामना करता हूं। हरियाणा के हार पर कांग्रेस द्वारा सवाल खड़े करने पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अब हारने के लिए जानी जाती है और कांग्रेस पार्टी इस लोकतंत्र की हत्या कर रही है। जिस तरह से लोकतंत्र में हरियाणा का जनता ने भारतीय जनता पार्टी को समर्थन दिया है देश के प्रधानमंत्री के प्रति विश्वास व्यक्त किया है इसके लिए हरियाणा की जनता को मैं धन्यवाद देता हूं। वहीं भाजपा के द्वारा सरकारी संपत्ति की चोरी के आरोप पर तेजस्वी यादव ने कहा है कि जिन लोगों ने उन पर गलत बयान ब्याजी की है उन्हें वह कोर्ट घसीटेंगे उन पर गलत आरोप लगाया जा रहा है। इस पर सम्राट चौधरी ने कहा हमको पता नहीं है क्या हो रहा है उनको जहां जाना है जाए और जवाब दें। पटना से मनीष प्रसाद
हरियाणा मे हासिल किया फतह, अब झारखंड और महाराष्ट्र की बारी : ऋतुराज सिन्हा

* पटना : हरियाणा और जम्मू कश्मीर के चुनाव परिणाम पर भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की जीत हमारी है। अब झारखंड और महाराष्ट्र की बारी है। हरियाणा की जनता ने न केवल तीसरी बार लगातार भाजपा की सरकार बनाकर एक नया रिकॉर्ड बनाया है। साथ ही उन लोगों को मुंहतोड़ जवाब दिया है जिन्होंने हरियाणा की पावन धरती को पहले किसान आंदोलन का अखाड़ा बनाया। उससे काम नहीं बना तो अग्नि वीर आंदोलन का वहां निर्माण हुआ। उससे भी काम नहीं बना तो नूह में हिंदू-मुसलमान के दंगे करा दिए। उससे भी काम नहीं बना तो कास्ट सेंसस का छलावा देने के लिए पूरा हरियाणा चुनाव में घूमे और कुछ नहीं बचा तो राहुल बाबा ने जलेबी की फैक्ट्री लगाने तक का वादा कर दिया। वही बंगले को लेकर तेजस्वी यादव के द्वारा दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए ऋतुराज सिन्हा ने कहा राजनीति में एक स्तर और एक सुचिता रखनी चाहिए। अगर ऐसा कोई विषय सामने आया है तो तेजस्वी यादव को बनता है कि जनता के सामने आकर वीडियो दिखा दे और सच्चाई बता दें। तथ्यों को साफ कर दे तो किसी के मन में कोई भ्रम नहीं रहेगा। पटना से मनीष प्रसाद