50 हजार की इनामी बिहार की यह महिला डॉन गिरफ्तार, एसटीएफ और मोतिहारी पुलिस की संयुक्त टीम ने दबोचा
डेस्क : पूर्वी चंपारण जिला पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम एक कुख्यात महिला अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। गिरफ्तार महिला रीता सिंह अपराधी प्रतिबंधित संगठन की सदस्य थी। इसके उपर सरकार ने 50 हजार का इनाम घोषित कर रखा था और यह फरार चल रही थी। महिला पर जिले के विभिन्न थाने में हत्या, हत्या का प्रयास, लूट और रंगदारी से संबंधित आठ मामले दर्ज हैं। अब एसटीएफ ने इसे गया रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है।
रीता की गिरफ्तारी को लेकर एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि पकड़ीदयाल डीएसपी सुबोध कुमार के नेतृत्व में पताही थाना और एसटीएफ के एसओजी 8 टीम ने जिला की कुख्यात अपराधी रीता सिंह को पताही से गिरफ्तार किया है। इस अपराधी पर कुल 50 हजार का इनाम घोषित किया गया था। रीता सिंह पर एक दर्जन से भी ज्यादा केस है। कुल आठ कांडों में यह फरार चल रही थी।
गिरफ्तार रीता सिंह पताही थाना क्षेत्र के बेतौना गांव की रहने वाली है। पुलिस के अनुसार इसका संबंध प्रतिबंधित संगठन आजाद हिन्द फौज से भी रहा है। इतना ही नहीं रीता सिंह का पति मुखिया था। लेकिन, उसके पति की नक्सलियों ने हत्या कर दी थी। इसी घटना के बाद रीता ने घर त्याग दिया और फिर श्री श्री रविशंकर के आर्ट ऑफ लिविंग से जुड़ गई। इसके बाद वह कई जेलों में रीता सिंह आर्ट ऑफ लिविंग का प्रशिक्षण शिविर लगाती रही है।
इन सबके बीच रीता सिंह का नाम अचानक अपराधिक गतिविधियों में आने लगा। उस पर पकड़ीदयाल थाना में हत्या का प्रयास, फेनहारा थाना में लूट और रंगदारी के दो अलग-अलग मामले, पताही थाना में लूट, हत्या, रंगदारी और विविध कांड के चार अलग-अलग मामले के अलावा मधुबन थाना में रंगदारी का एक कांड दर्ज है।








Oct 09 2024, 19:52
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
26.2k