वेस्ट बोकारो ओ पी क्षेत्र में दो घरों में हुई लूट की घटना का पुलिस ने किया उद्वेदन , तीन गिरफ्तार
रामगढ : 21सितंबर को वेस्ट बोकारो ऑ०पी० अंतर्गत ग्राम सोनडीहा से संतोष सोनी पिता रामप्रकाश सोनी के घर में 3-4 अज्ञात हथियारबंद अपराधकर्मी एवं दिनांक-26/27 सितंबर को रात्रि में वेस्ट बोकारो ऑ०पी० अंतर्गत ग्राम सोनडीहा निवासी बबलू सोनी पे० शिवचरण साव के घर में 06 अज्ञात हथियारबंद अपराधी घर में घुसकर घर के सदस्यों को कब्जे में लेकर घर में रखे जेवरात तथा कैश रुपये लूटने की घटना को अंजाम दिया गया था। इस संदर्भ क्रमशः 1. माण्डू (वे०बो०) थाना काण्ड संख्या 226/24 एवं 2. मांडू (वे०बो०) थाना काण्ड संख्या-230/24 दर्ज किया गया। उक्त दोनों काण्ड की गंभीरता को देखते हुए अजय कुमार (भा०पु०से०) पुलिस अधीक्षक, रामगढ़ के द्वारा परमेश्वर प्रसाद, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, रामगढ़ के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा तकनीकी अनुसंधान करते हुए घटना में शामिल अभियुक्तों का पता लगाते हुए छापामारी अभियान चलाया गया। छापामारी अभियान के दौरान मानवीय एवं तकनिकी साक्ष्यों के आधार पर दो व्यक्ति दीपक कुमार उम्र 28 वर्ष, पिता अखिलेश्वर प्रसाद, अतना, माण्डू (वे०बो०) रामगढ़ एवं 2. शमीम खान उर्फ सोनी खान उम्र 39 वर्ष, पिता-स्व० शमशेर भादवा, माण्डू (वे०बो०) रामगढ़ को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार व्यक्ति से आवश्यक पूछताछ करते हुए उनका अपराध स्वीकारोक्ति बयान लिया गया एवं उनके निशानदेही पर काण्ड में लूटी गयी सामान चरही स्थित श्रृष्टि ज्वेलर्स दुकान से बरामद किया गया तथा ज्वेलर्स दुकान के मालिक रविन्द्र सोनी उम्र 40 वर्ष, पिता-मनोहर सोनी, कजरी, चरही हजारीबाग को भी गिरफ्तार किया गया। उक्त दोनों काण्डों में शामिल अन्य 06 अपराधियों कि गिरफ्तारी हेतु गठित टीम के द्वारा लगातार छापेमारी अभियान की जा रही है।गिरफ्तार उक्त तीनों अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। इस घटना में प्रयुक्त एक स्प्लेंडर बाइक रजि०नं०- JH02B 6392, 12 जोडा चांदी का पायल वजन करीब 475 ग्राम, 06 पीस चांदी का चौन-66 ग्राम , सोने का बिस्कुट का कटिंग वजन करीब 10 ग्राम (24 कैरेट) ,चांदी का बिस्कुट वजन करीब 948 ग्राम बरामद किया गया है। इस छापेमारी दल में शामिल पुलिस पदा० परमेश्वर प्रसाद, अनु०पु०पदा० रामगढ़, सुरेश लिण्डा, पु०नि० माण्डू अंचल , पु०अ०नि० सदानंद कुमार प्रभारी, प्रभारी वेंस्ट बोकारो , पु०अ०नि० संजय बेदिया, स०अ०नि० राजेश कुमार राय एवं वेस्ट बोकारो ऑ०पी० सशस्त्र बल शामिल थे।
Oct 08 2024, 20:04
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
9.3k