केन्द्रीय मंत्री मांझी पर लालू प्रसाद के बीच जाति को लेकर चल रहे बयानबाजी पर भड़के चिराग पासवान, कही यह बात*
*
पटना : केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने लालू प्रसाद यादव और जीतन राम मांझी के बीच जात-पात के विवाद पर कहा कि जिस तरीके से मांझी जी को अपमानित करने की कोशिश की गई यह गलत है और महादलित का एक बड़ा वर्ग इससे बहुत नाखुश है। उन्होंने कहा कि इस मामले में लालू प्रसाद यादव को सोच समझकर बात करनी चाहिए इससे कहीं ना कहीं जातीय विद्वेष की भावना भड़काने का काम हुआ है। यह पूरी तरह गलत है। पश्चिम बंगाल में बिहारी छात्रों पर हमले पर सीधे तौर पर चिराग पासवान ने तेजस्वी यादव को नसीहत दे दिया कि आप अगर उनके साथ गठबंधन में है तो गठबंधन छोड़ दें। चिराग पासवान ने कहा कि इससे ज्यादा बड़ा काम क्या हो सकता है कि वहां बिहारी की पिटाई हो रही है और यहां लोग गठबंधन का मुंह देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी की सरकार की यह सोच कितनी गलत है कि वहां बिहारी को पीटा जा रहा है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी के साथ जो इंडिया गठबंधन के लोग हैं उनको भी जवाब देने की जरूरत है और बिहार का युवा देख रहा है इसका जवाब मिलेगा। पटना से मनीष प्रसाद
स्मार्ट मीटर को लेकर मचे घमासान पर बोले मंत्री मदन सहनी : जिन्होंने लगाया है मीटर उन्हें नहीं आपत्ति, विपक्ष वेवजह कर रहा हंगामा*
*
पटना : स्मार्ट मीटर पर लगातार विवाद बढ़ रहा है। जिसको लेकर बिहार सरकार के समाज कल्याण मंत्री मदन साहनी ने आज जदयू कार्यालय में कहा कि विभाग के मंत्री ने पहले ही बताया है कि बिहार में लगभग 50 लाख स्मार्ट मीटर लगे हैं। लेकिन उन परिवार को कोई आपत्ति नहीं है जिन्होंने अपने घरों में मीटर लगाया है और जो लोग यह सवाल उठा रहे हैं उनके घर पर भी स्मार्ट मीटर लगे हुए हैं और उनका बिजली बिल पहले से भी काम आ रहा है और जो लोग इसका विरोध कर रहे हैं उन्हें पार्टी और दलगत राजनीति से ऊपर उठाना चाहिए। वही मंत्री ने कहा कि जिन लोगों के घर में स्मार्ट मीटर लगा है उनके घर में पहले से कम बिजली बिल आ रहे हैं और किसी परिवार का कोई विरोध नहीं है यह केवल राजनीति के स्तर पर विरोध किया जा रहा है जो जनहित के लिए अच्छा नहीं है। जो लोग विरोध कर रहे हैं वह सिर्फ अपना वोट बैंक चमकाने की कोशिश कर रहे हैं। मीडिया द्वारा पूछे गए सवाल की तेजस्वी यादव के द्वारा यह घोषणा की गई है कि अगर वह 2025 के चुनाव में जीते हैं तो बिहार में 200 यूनिट बिजली फ्री कर देंगे। इस सवाल पर मंत्री ने कहा कि जब वह सरकार में थे तो इस तरह की घोषणा उन्होंने क्यों नहीं किया और अब सरकार से बाहर हैं तो इस पर राजनीति कर रहे हैं। उनके पास कोई काम बचा नहीं है इसलिए वह इस तरह के राजनीति में लगे हुए हैं। मुकेश साहनी के द्वारा मुख्यमंत्री के उम्र पर उठाए सवाल पर मंत्री मदन साहनी ने कहा कि वह चाहते हैं कि दूसरे लोग घर पर बैठे और खुद सत्ता के कुर्सी पर बैठना चाहते हैं इसलिए पहले वह संघर्ष करें बाद में इस तरह की राजनीति वाली बातें किया करें। पटना से मनीष प्रसाद
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी के विदेश यात्रा पर जदयू प्रवक्ता का कटाक्ष, जानिए नीरज कुमार ने क्या कहा*
पटना : विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस किया और इस दौरान तेजस्वी यादव के विदेश पर्यटन पर जमकर तंज कसा। प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि जब बिहार में पर्यटन की विशेष व्यवस्था है और बड़े पैमाने पर पर्यटक बिहार आ रहे हैं तो तेजस्वी यादव पर्यटन करने के लिए बिहार से बाहर क्यों जा रहे हैं। कहा कि तेजस्वी यादव का विधानसभा राघोपुर बाढ़ से प्रभावित है। जनता परेशान है, लेकिन तेजस्वी यादव राघोपुर जाने के बजाय विदेशी पर्यटन पर हैं। उन्होंने कहा कि राघोपुर में 22 पंचायत बाढ़ से प्रभावित है। सरकार ने 13 सामुदायिक केंद्र खोल रखे हैं 9787 लोगों को सुबह शाम भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। नीरज कुमार ने कहा कि 10 प्रमुख पर्यटन राज आज बिहार में शामिल है और 2023-24 में बिहार में 4.3% विदेशी पर्यटक बिहार आए हैं। जबकि गोवा में 4.2 प्रतिशत ही पर्यटक आए हैं। नीतीश कुमार भी विदेश गए थे वहां से रबड़ डैम की तकनीक लेकर आए हैं और फल्गु नदी पर रबड़ डैम बना है। वही उन्होंने कहा कि राजद के राज में 39 लाख पर्यटक आते थे। आंकड़ा राष्ट्रीय स्तर पर है उसमें बिहार भी शामिल था लेकिन नीतीश कुमार के राज में 2023 24 में 8 करोड़ से ज्यादा पर्यटक बिहार आए हैं। पटना से मनीष प्रसाद
बंगाल मे बिहार के छात्र के साथ हुई घटना को मंत्री श्रवण कुमार ने बताया दुखद, कही यह बात*
*
पटना : बंगाल में बिहार के छात्रों के साथ हुए दुव्यवहार पर बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने दुखद बताया है। उन्होंने कहा कि बिहार के बच्चों के साथ देश के अनेक हिस्सों में इस तरह की घटना सुनने को मिलती है ये दुखद है। इसकी जितनी भी निन्दा की जाए वह बहुत कम है। कहा कि वहां की सरकार को इस पर ध्यान रखना चाहिए और भारत सरकार को भी ऐसी नीतियां बनाने चाहिए जिससे कि बिहार के जो टैलेंट है जो प्रतिभा देश के अनेक राज्यों में जाते हैं उनके साथ इस तरह का व्यवहार नहीं हो। इसके लिए भारत सरकार को विचार करना चाहिए। पटना से मनीष प्रसाद
स्मार्ट मीटर के खिलाफ राजद के आंदोलन के एलान पर उर्जा मंत्री ने विजेन्द्र यादव ने संभाला मोर्चा, पीसी कर कही यह बात
*

* डेस्क : बिहार में स्मार्ट मीटर को लेकर बवाल जारी है। विपक्ष इसे मुद्दा बनाकर सरकार पर हमलावर है। इधर इस मामले को लेकर आरजेडी के आंदोलन करने की चेतावनी पर बिहार सरकार के तरफ से ऊर्जा विभाग के मंत्री विजेन्द्र यादव ने मोर्चा संभालते हुए आरजेडी को जवाब दिया है। ऊर्जा मंत्री विजेन्द्र यादव ने आरजेडी के आरोप को बेतुका बताया। कहा कि आज जो लोग सवाल उठा रहे हैं उनके समय बिजली का उत्पादन कितना होता था यह किसी से छिपी हुई नहीं है? पहले 60 फीसदी से अधिक उत्पादन नहीं होता था। बिहार में 2005 में केवल 17 लाख उपभोक्ता थे। बिहार में अब 2 करोड़ 7 लाख से अधिक कस्टमर हो गये हैं। 2005 में विद्युत का अधिकतम मांग 700 मेगावाट था जो बढ़कर 8000 मेगावाट से अधिक हो गया है। प्रति व्यक्ति ऊर्जा की खपत 2005 में 70 यूनिट थी। अब यह बढ़कर 360 यूनिट हो गई है। ऊर्जा मंत्री विजेंद्र यादव ने कहा कि आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह का बिजली बिल कम हुआ है। 17 फीसदी बिजली बिल जगदानंद सिंह का कम हुआ है। राजनैतिक द्वेष को लेकर विपक्ष इस तरह की बातें कर रहे हैं। विजेंद्र यादव ने कहा कि बिजली स्मार्ट मीटर में यदि कोई गड़बड़ी है तो उसकी जांच होगी। स्मार्ट मीटर लगना बंद नहीं होगा। 2025 तक हर घर में स्मार्ट मीटर लग जाएगा। बिहार में लोगों को फ्री बिजली नहीं मिलेगी। पटना से मनीष प्रसाद
जब तक स्मार्ट मीटर लगना रुकता नहीं, तब तक चरणबद्ध तरीके से होता रहेगा आंदोलन : कांग्रेस*
*
पटना : स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस ने अभियान को तेज करने का फैसला किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा है कि जब तक स्मार्ट मीटर लगना रुकता नहीं तब तक चरणबद्ध तरीके से आंदोलन होता रहेगा। कहा कि अगले चरण के आंदोलन की शुरुआत 30 सितंबर को सभी जिलों में स्मार्ट मीटर पर संवाददाता सम्मेलन का आयोजन कर होगा । 2 अक्टूबर से फिर से जन जागरण अभियान चलाएगी पार्टी। जिसकी नालंदा जिले से शुरुआत होगी। कहा कि 2022 की स्टडी के अनुसार 65 से 70 प्रतिशत आबादी के पास बिहार में स्मार्टफोन की सुविधा नहीं है। ऐसे में स्मार्ट मीटर लगाने का कोई मतलब नहीं। बिहार जैसे गरीब और पिछले राज्य में स्मार्ट मीटर लगाने की जरूरत नहीं। बिहार प्रदेश कांग्रेस प्रभारी मोहन प्रकाश ने कहा कि मोदी सरकार में जिस पर भी स्मार्ट शब्द लग गया वह लूट का धंधा बन गया। पटना से मनीष प्रसाद
ऑपरेशन मुस्कान के तहत पटना रेल पुलिस ने 101 लोगों को वापस किया उनका गुम मोबाइल, लोगों के चेहरे पर लौटी मुस्कान
* * पटना : आज ऑपरेशन मुस्कान के तहत 16वीं वार पटना रेल पुलिस के द्वारा पटना जंक्शन से चोरी और खोए हुए करीब 101 मोबाइल को लोगों को वापस किया गया। जिसकी कीमत लगभग 15 लख रुपए से ऊपर की है। वही अपने मोबाइल को पकड़ लोगों के चेहरे पर मुस्कान देखने को मिली। पटना रेल पुलिस की माने तो अबतक करीब 2 करोड़ 44 लाख के फोन को ढूंढा गया है और लोगों को वापस किया गया है। वही रेल एसपी ने बताया कि आज जो मोबाइल लोगों को लौटाया गया है वह पटना, गया, भभुआ, बक्सर से बरामद किया गया था। एसपी ने कहा कि हालांकि यह काम काफी मुश्किल होता है, लेकिन डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर के नेतृत्व में काम किया जा रहा है। वही दूसरे राज्यों से भी मोबाइल की बरामदगी की जा रही है और लोगों को कोरियर के द्वारा भी मोबाइल भेजा जा रहा है। पटना से मनीष प्रसाद
तेजस्वी के क्राइम बुलेटिन जारी करने पर परिवहन मंत्री ने किया बड़ा कटाक्ष, मीडिया पर लगाईं यह आरोप
*
* पटना : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव इनदिनो प्रदेश की नीतीश सरकार पर हमलावर है। वे प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे और क्राइम बुलेटिन जारी कर रहे है। इधर तेजस्वी द्वारा क्राइम बुलेटिन जारी करने पर परिवहन मंत्री शीला मंडल तंज कसी है और साथ ही मीडिया पर भी आरोप लगाईं है। आज उन्होंने मीडिया द्वारा इस मामले पर सवाल करने पर कहा कि उनका नाम बार-बार लेकर आप लोग उनका प्रचार प्रसार कर रहे हैं और उनका टीआरपी बढ़ा रहे हैं। सीएम नीतीश कुमार ने बिहार के लिए कितना डेवलपमेंट किया है तेजस्वी को यह बताना चाहिए और राज के हित में दल से ऊपर उठकर यह सोचना चाहिए। उन्होंने कहा कि बिहार जब झारखंड से अलग हुआ था उस समय बिहार की स्थिति क्या थी और उनके टाइम में क्या स्थिति थी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज में आज लोग रात में भी बेफिक्र होकर घूमते हैं। लेकिन जब उनकी सरकार थी तो उसे समय स्टेशन से जब लोग उतरते थे तब घर नहीं जाते थे। इसलिए की टेंपो और और रिक्शा नहीं मिलता था। बिहार की जनता समझ रही है इस बात को इसलिए लोगों को वर्गलाने का काम वह ना करें। देश की जनता और बिहार की जनता समझ चुकी है कि नीतीश कुमार क्या चीज है। वहीं डीजल गाड़ी बंद करने के सवाल पर मंत्री ने कहा कि डीजल गाड़ी बंद करने का आदेश हुआ था। स्कूल वाले कुछ दिनों के लिए मोहलत मांगा था लेकिन मामला कोर्ट में चला गया है। न्यायालय का जो फैसला होगा वह अब मन्य होगा। पटना से मनीष प्रसाद
जीतन राम मांझी ने तेजस्वी यादव पर साधा निशाना: कहा- अपनी डिग्री दिखाएं, नीतीश कुमार की उम्र पर भी दिया बयान
*
* पटना तेजस्वी यादव के द्वारा ये कहने की जीतन राम मांझी और संतोष सुमन आरएसएस के स्कूल से पढ़कर आये है और आप जीतन राम मांझी नही जीतन राम शर्मा है इस पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा वो कितने पढ़े है और हम कितने पढ़े है अपनी डिग्री दिखाए वो PHD है तो हम भी BA ऑनर्स करके आये है। अगर वो हमको शर्मा कहते है तो उनके पिताजी किसके जन्मे हुए है गरेरिया के जन्मे हुए है तो वो यादव नही है वही नीतीश कुमार की उम्र को लेकर चल रहे विवाद पर जिंतन राम मांझी ने कहा शरीर बुढ़ा होता है दिमाग़ नही नीतीश कुमार हमसे चार साल छोटे है और बिहार के लिए बहुत कुछ किया है उनका देश विदेश मे बहुत नाम है जो भी ऐसा बोलते है उनकी मानसिक स्थिति ठीक नही है मनीष पटना
पटना के राजेंद्रनगर मंडल के सदस्यता महाअभियान में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हुए शामिल, जुब्बा सहनी पार्क में किया पौधारोपण*
*
पटना : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार के राजस्व और भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल आज पटना में कुम्हरार विधानसभा के राजेंद्र नगर मंडल के बूथ संख्या 49 और 50 पर श्रद्धेय पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर सदस्यता महाअभियान में शामिल होकर माता-बहनों और बुजुर्गों को भाजपा की सदस्यता दिलवाई। इस अभियान के माध्यम से क्षेत्र के निवासियों ने पार्टी की सदस्यता ली और समावेशी विकास और प्रगति की दिशा में भाजपा के प्रयासों का समर्थन किया। डॉ. दिलीप जायसवाल ने अपने संबोधन में राजनीतिक भागीदारी और सामुदायिक योगदान के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि उनके जुड़ने से पार्टी का आधार और मजबूत होगा और समाज के सभी वर्गों तक भाजपा का संदेश पहुंचेगा। सदस्यता अभियान के साथ-साथ डॉ. जायसवाल ने राजेंद्रनगर के जुब्बा सहनी पार्क में पौधरोपण अभियान का भी नेतृत्व किया तथा पर्यावरणीय स्थिरता के प्रति भाजपा की प्रतिबद्धता को दर्शाया। उन्होंने कहा, "हमारा विजन केवल राजनीति तक सीमित नहीं है। हम पर्यावरण संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक हरित भविष्य सुनिश्चित करने के लिए भी प्रतिबद्ध हैं।" इस अवसर पर स्थानीय नेताओं, पार्टी कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने पार्टी के एजेंडे और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपने समर्थन का इजहार किया। वृक्षारोपण अभियान क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ। उन्होंने कहा कि भाजपा समाज के हर वर्ग तक पहुँचने और सामाजिक समानता, विकास और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत कर रही है। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि भाजपा सदस्यता अभियान सही अर्थों में राष्ट्रवाद को मजबूत करने का अभियान है। उन्होंने कहा कि वर्तमान हालात को देखते हुए पौधारोपण करना आवश्यक हो गया है, अन्यथा भविष्य में हालात भयावह होंगे। उन्होंने पौधारोपण करने पर जोर दिया। पटना से मनीष प्रसाद