मनोज गर्ग

Sep 26 2024, 22:07

दुर्गा पूजा को लेकर सभी बीडीओ ,सीओ करें शांति समिति की बैठक - उपायुक्त
By - मनोज गर्ग


बोकारो - समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त विजया जाधव ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं अंचलाधिकारियों के साथ आगामी दुर्गा पूजा को लेकर बैठक की। मौके पर उप विकास आयुक्त गिरजा शंकर प्रसाद, डीआरडीए निदेशक मेनका, अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी, मुख्यालय डीएसपी अनिमेश गुप्ता, सिविल सर्जन डा. ए बी प्रसाद, जिला नजारत उप समाहर्ता वंदना शेजवलकर, अनुमंडल पदाधिकारी चास प्रभाष दत्ता, अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो मनोज कुमार आदि उपस्थित थे।


          उपायुक्त विजया जाधव ने कहा कि जिले में धूमधाम से दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाएगा, इस बार श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल सकती है। इसलिए अलर्ट मोड में रहते हुए छोटी बड़ी सभी बातों पर ध्यान रखना होगा। संबंधित क्षेत्र के प्रखंड विकास पदाधिकारी अंचलाधिकारी एवं थाना प्रभारी अपने अपने क्षेत्र स्थित पूजा पंडालों का निरीक्षण कर सुनिश्चित करें कि सभी जगह अग्निशमन की व्यवस्था हो, अलग अलग प्रवेश और निकास द्वार हो, पंडाल व आस पास सीसीटीवी कैमरा अधिष्ठापित और पंडाल में ही मीनी कंट्रोल रूम स्थापित हो। उन्होंने सभी थानों में दो तीन दिनों के अंदर शांति समिति की बैठक करने का निर्देश दिया तथा अतिसंवेदनशील संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने को कहा। उपायुक्त ने सभी पदाधिकारियों को पूजा पंडालों का निरीक्षण क्रम में पूजा समिति सदस्यों के साथ बैठक करने जिला द्वारा तैयार 29 बिंदुओं की चेक लिस्ट को चेक करने एवं पूजा समिति सदस्यों को सुनिश्चित करने के लिए जरूरी निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी आगामी 5 अक्टूबर तक उपलब्ध चेकलिस्ट में विवरणी भड़कर जिला को उपलब्ध कराएंगे। पंडाल के आस पास ट्रैफिक व्यवस्था के लिए समिति अपना वोलेंटियर लगाएं। विसर्जन का रूट पारंपरिक ही रहेगा, रूट में कोई बदलाव नहीं होगा।


        बैठक क्रम में संबंधित बीडीओ , सीओ को विशेष शाखा द्वारा उपलब्ध कराएं गई बातों शतर्कता से अवगत कराया गया। साथ ही, क्रमवार थाना क्षेत्रों में पूर्व में दुर्गा पूजा के दौरान हुई घटना के विषय से सभी को अवगत कराया गया। वहीं, मुख्यालय डीएसपी अनिमेश गुप्ता ने थाना प्रभारी बीडीओ,सीओ को आपस में समन्वय स्थापित कर शांतिपूर्ण माहौल में दुर्गापूजा दशहरा (रावण दहन) संपन्न कराने को लेकर दिशा निर्देश दिया। आवश्यकता अनुरूप मिनी कंट्रोल रूम स्थापित करने को कहा। उन्होंने कहा कि पूर्व की घटनाओं से सीख लेते हुए अधिक से अधिक सावधानी एवं चौकसी बरतें और सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखें। उन्होंने अतिसंवेदनशील संवेदनशील क्षेत्रों पर ड्रोन, सीसीटीवी कैमरे से निगरानी कराने को कहा। पूजा में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल सभी थानों को प्रतिनियुक्त किया जाएगा। इससे पूर्व, उप विकास आयुक्त एवं अपर समाहर्ता ने क्रमवार पूजा समितियों को सुनिश्चित करने वाली बातों से सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी को निर्देश दिया। मौके पर सभी प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी अंचलाधिकारी आदि उपस्थित थे।

मनोज गर्ग

Sep 26 2024, 21:59

सेल की 52वीं वार्षिक आम बैठक का आयोजन सेल आगे बने रहने का प्रयास जारी रखेगा - सेल अध्यक्ष अमरेंदु प्रकाश
By - मनोज गर्ग


बोकारो - स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड ने लोदी रोड, नई दिल्ली स्थित कंपनी के मुख्यालय में अपनी 52वीं वार्षिक आम बैठक (एजीएम) का आयोजन किया। सेल के अध्यक्ष अमरेंदु प्रकाश ने वर्चुअल प्लेटफॉर्म के माध्यम से आयोजित बैठक में शेयरधारकों को संबोधित किया. कंपनी के शेयरधारकों को संबोधित करते हुए प्रकाश ने कहा, पिछले वित्त वर्ष के प्रदर्शन को देखते हुए और आने वाला समय, यह मेरे इस विश्वास को और मज़बूत करता है कि एक संगठन के रूप में हम 'नंबर वन' यानी अपने उद्योग में सर्वश्रेष्ठ बनने की आकांक्षा रख सकते हैं।


            उन्होंने आगे कहा कि 2047 तक विकसित भारत के विजन” के साथ देश के सामाजिक, डिजिटल और भौतिक बुनियादी ढांचे को बदलने के लिए भारत सरकार के निरंतर प्रयास ने देश के सभी क्षेत्रों में स्टील की मांग को बढ़ावा दिया है।उन्होंने वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान सेल के प्रदर्शन का सारांश दिया और कहा कि सेल ने वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान क्रमशः 20.5 मिलियन टन, 19.24 मिलियन टन और 18.44 मिलियन टन हॉट मेटल, क्रूड स्टील और सेलेबल स्टील का उत्पादन करके नए मानक स्थापित किए, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की तुलना में क्रमशः 5.6%, 5.2% और 6.9% अधिक है।


      उन्होंने उल्लेख किया कि कंपनी ने वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान 1,04,545 करोड़ रुपये का सर्वश्रेष्ठ विक्रय कारोबार हासिल किया।उन्होंने आगे कहा कि सेल दो फोकस क्षेत्रों में उत्कृष्टता हासिल करने की राह पर है, जो हैं क्षमता उपयोग को अधिकतम करना और ग्राहकों को सर्वोत्तम मूल्य प्रदान करना। उन्होंने कहा, "सेल स्टेकहोल्डर्स के साथ जुड़ाव बनाए रखेगा, परिसंपत्ति उपयोग में सुधार करेगा और सक्रिय रूप से आगे बने रहने का प्रयास जारी रखेगा"।

मनोज गर्ग

Sep 26 2024, 17:14

सीसीएल सीकेएस ढोरी द्वारा महाप्रबंधक कार्यालय में एकदिवसीय धरना प्रदर्शन
By - मनोज गर्ग


बोकारो - भारतीय मजदूर संघ से संबंद्ध सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ ढोरी द्वारा अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ के आवाहन पर कोयला उधोग में कार्यरत्त कर्मचारियों के 17 सुत्री जायज माँगो को लेकर ढोरी क्षेत्र सहित पूरे सीसीएल तथा कोल इंडिया स्तर पर कोल इंडिया के सभी अनुसंगी इकाई में विगत दिनों 1 सितंबर 2024 से 10 सितंबर 2024 तक द्वार सभा संगठन द्वारा आयोजित किया गया उसी निमित्त आज बृहस्पतिवार को सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ ढोरी क्षेत्र द्वारा महाप्रबंधक कार्यालय ढोरी के मुख्य द्वार पर एक दिवसीय विशाल धरना प्रदर्शन तथा 17 सुत्री माँगो को लेकर ढोरी महाप्रबंधक के माध्यम से कोल इंडिया अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक सहित कोल सचिव भारत सरकार को आज ढोरी क्षेत्र के कार्मिक पदाधिकारी सुरेश सिंह को ज्ञापन सौपा।


          मुख्य रूप से सीसीएल सीकेएस के कार्यसमिति सदस्य सह संयुक्त सालाहाकर संचालन समिति सदस्य सीसीएल रवींद्र कुमार मिश्रा, ढोरी क्षेत्रीय अध्यक्ष कुलदीप तथा क्षेत्रीय सचिव विनय कुमार सिंह सहित बोकारो जिला संगठन मंत्री संत सिंह सभी परियोजना के अध्यक्ष,सचिव क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्यों के साथ-साथ जुझारू कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन में उपस्थित रहे।

     उक्त मौके पर नुनुचंद महतो,बुधन प्रसाद नोनिया,प्रमोद कुमार गौतम,अजय कुमार सिंह,सुबीर मुखर्जी, सोमनाथ मिश्रा, राजेश पासवान,भुनेश्वर,कुंडा सिंह,जमुना नोनिया, निरंजन वर्मा,अरविन्द ठाकुर,फुलचंद किष्को, अरविंद शर्मा,गब्बर सिंह, जीवनलाल रजक,प्रतोष कुमार रॉय,शरद कुमार,संदीप ओराँव,लखन प्रसाद बाउरी,प्रशांत कुमार मिश्रा,अभय त्रिपाठी राजेश मिश्रा, मुकरी राम ,बंधु डोम,भादो बाउरी, आगाश राम,सहदेव रवानी,मनोज कुमार,जयप्रकाश सिंह,देवनंदन महतो,तेजलाल महतो, गीता देवी, पारो देवी,आदि उपस्थित रहे।

मनोज गर्ग

Sep 26 2024, 09:38

बोकारो में मालगाड़ी हुई डिटेल परिचालन बाधित
By - मनोज गर्ग


बोकारो - बोकारो रेलखंड के बहादुरगढ़ डाउन मालगाड़ी तुपकाडीह से पार करते समय दो हिस्सों में बट गई और इसके दो बैंगन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त होकर उलट गए, बेपटरी हो गए। ट्रेन के दो हिस्से में बंट जाने से बोगी संख्या सेक 15852 और दूसरा बैगन संख्या डब्ल्यू आर 10948 क्षतिग्रस्त हो गई। यह घटना तुपकाडीहऔर राजा बेड़ा सेक्शन के बीच 412/30 किलोमीटर संख्या को पार करते वक्त हुई। इस दुर्घटना से ओवरहेड तार और मास्क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं जिसकी वजह से रेल यातायात बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। इस मार्ग पर अप और डाउन लाइन पर रेल आवाजाही बंद हो गई है। घटना की वजह से डाउन लाइन ट्रैक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुआ है।
          इस घटना को देखते हुए आरपीएफ बोकारो की पंद्रह सदस्यीय टीम मौके पर कैंप कर रही है। अभी उस कारण का पता नहीं चल पाया है की यह घटना कैसे घाटी । इस रेलमार्ग पर रेल यातायात शुरू करने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। इस हादसे से रेलवे यातायात ठप्प पड़ गयी है।घटना की वजह से ओवरहेड तार को हुई बडी क्षति को दुरुस्त करने का काम किया जा रहा है। फिलहाल इस घटना की जांच स्थानीय स्तर पर की जा रही है। इस हादसे की वजह से रेलवे को भारी नुकसान हुआ है

मनोज गर्ग

Sep 25 2024, 22:02

बेरमो विधायक ने स्टेडियम को लेकर किया भूमी पूजन
By - मनोज गर्ग


बोकारो - बेरमो के ढोरी में स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद सिंह स्टेडियम को लेकर बेरमो विधायक ने किया भूमी पूजन। बोकारो जिला अंतर्गत फुसरो स्थित ढोरी में बेरमो विधायक कुमार जय मंगल सिंह ने लगभग 10 करोड़ की लागत से बनने वाला स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद सिंह फुटबॉल स्टेडियम निर्माण कार्य को लेकर  भूमि पूजन किया गया। पुजारी के द्वारा मंत्रोंच्चारण के साथ पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ।

  
      इस दौरान उपस्थित अतिथियों ने संबोधन में बताया कि स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद सिंह एक विकास पुरुष के नाम से जाने जाते थे और ढोरी फुटबॉल ग्राउंड को एक स्टेडियम के रूप में देखना उनका सपना था आज वह सपना साकार होते दिख रहा है। बताया कि विकास को लेकर हमेशा ऊर्जावान बने रहते थे इस दौरान स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया । साथ ही इस कार्य को लेकर विधायक सहित उपस्थित लोगों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को धन्यवाद दिया वही बेरमो विधायक के द्वारा अपने विधानसभा क्षेत्र के बेरमो प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में करोड़ों की लागत से बनने वाली विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास किया।

मनोज गर्ग

Sep 25 2024, 15:35

बोकारो के सुभाषनगर मे मनाया गया पं. दीनदयाल उपाध्याय का जंयती
By मनोज गर्ग


बोकारो - फुसरो नगर परिषद क्षेत्र अन्तर्गत सुभाषनगर मे भाजपा नेता प्रकाश  सिंह के आवासीय कार्यालय सुभाषनगर मे  पं. दीनदयाल उपाध्याय का जंयती मनाया  गया। उनके प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके विचारों को लोगो तक पहुंचने का शपथ लिया गया। भाजपा के वरिष्ठ नेता मधुसूदन सिंह ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवनी पर प्रकाश डाला। कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय से हम लोगों को सीखने की जरूरत है.उनका जीवन काफी कष्ट दायक रहा है। भाजपा नेता प्रकाश कुमार सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन से मैं काफी प्रेरित हुआ हूं मैं उनके विचारधारा को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करता रहता हूं। कहा कि बेरमो में आज युवा पीढ़ी का भविष्य अंधकार में है। इससे बडा दुर्भाग्य क्या हो सकता है।


       इस मौके पर बेरमो विधायक अनूप सिंह पर जमकर बरसे और कहा कि इस बार बेरमो की जनता बेरमो के कांग्रेस विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह को वोट से चोट करने काम करेगी। इस बार बेरमो विधानसभा में भाजपा के प्रत्याशी की जीत निश्चित है। इस बार पुरे झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार से जनता पुरी तरह परेशान है। इस बार हेमंत सोरेन कि सरकार को उखाड़ फेंकने का काम किया जायेगा।


        कार्यक्रम की अध्यक्षता फुसरो नगर अध्यक्ष दिनेश यादव और संचालन महामंत्री रमेश स्वर्णकार ने किया। मौके पर मुख्य रूप से बेरमो विधानसभा प्रवासी प्रभारी दुर्गेश सिंह, बेरमो विधानसभा विस्तारक सुखेन मंडल बेरमो मंडल अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सिंह फुसरो मंडल महामंत्री टुनटुन तिवारी, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष चंदन राम भाजयुमो मंडल अध्यक्ष सुमित सिंह, वरिष्ठ श्रमिक नेता ओम शंकर सिंह जी, विकास सिंह , कुंजबिहारी , वरिष्ठ भाजपा नेता नवल किशोर सिंह विवेश सिंह श्री लालमोहन सहित भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

मनोज गर्ग

Sep 25 2024, 12:42

मलेशिया में फंसे झारखंड के 70 मजदूर, वीडियो शेयर कर सरकार से वतन वापसी की लगाई गुहार
By - मनोज गर्ग


बोकारो - झारखंड के हजारीबाग, गिरिडीह,बोकारो और धनबाद जिले के मजदूरों का विदेश में फंसने का सिलसिला जारी है. झारखंड के प्रवासी मजदूरों के विदेश में फंसे होने का मामला एक बार फिर मलेशिया से सामने आया है.


    इस बार झारखंड के 70 प्रवासी मजदूर मलेशिया में फंसे हुए हैं. पिछले चार माह से मजदूरों को कंपनी द्वारा मजदूरी का भुगतान नहीं किया जा रहा है. मजदूरों के सामने खाने-पीने का संकट खड़ा हो गया है. मजदूरों ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर अपनी दुर्दशा बताई है और सरकार से वतन वापसी की गुहार लगाई है. साथ ही उन्होंने बकाया वेतन के भुगतान की मांग भी की है.

मनोज गर्ग

Sep 24 2024, 22:27

पश्चिम बंगाल में भ्रष्टाचार नेता सलाखों में जा रहे है उसी तरह झारखंड में भी -शुभेंदु अधिकारी झारखंड के वर्तमान सरकार ठगने वाली सरकार है- बाउरी
By - मनोज गर्ग


बोकारो - भाजपा पार्टी की परिवर्तन यात्रा रैली मंगलवार को चंदनकियारी के चंडीपुर फुटबॉल मैदान में आयोजित की गई ,जिसमे पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी एवं झारखंड के नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी मुख्य रूप से शामिल थे , इस परिवर्तन रैली में पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि झारखंड और पश्चिम बंगाल दोनों जगह भ्रष्टाचार की सरकार है। दोनों ही राज्य में इंडी गठबंधन वाली यह सरकार सिर्फ तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में लगातार हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है, पश्चिम बंगाल और झारखंड की सरकार में कई समानता है जिस तरह पश्चिम बंगाल के नेता कई मामलों में जेल के सलाखों के पीछे हैं इस तरह झारखंड में भी हेमंत सोरेन के मंत्री भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में बंद है।


      घुसपैठ के मामले में भी पश्चिम बंगाल की सरकार बांग्लादेश के मुस्लिम को अवैध तरीके से बंगाल में प्रवेश करवा रही है इसी तरह झारखंड की सरकार भी पश्चिम बंगाल के रास्ते झारखंड के सीमावर्ती इलाकों में बांग्लादेशी और रोहिंग्या को पनाह दे रही है।उन्होंने जनता से अपील किया कि यदि इस बार झारखंड में भारतीय जनता पार्टी के बहुमत वाली एनडीए की सरकार बनती है तो 15 महीने बाद होने वाले पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हुए ममता बनर्जी की सरकार को उखाड़ फेंकेंगे,उन्होंने कहा कि इस बार न सिर्फ चंदनकियारी बल्कि भारतीय जनता पार्टी के सभी प्रत्याशियों को भारी जीत हासिल कराना है और इसके लिए भाजपा परिवार एक जुट होकर झारखंड में काम करेगी।


       वहीं नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि झारखंड के वर्तमान सरकार ठगने वाली सरकार है। जब हेमंत सोरेन की सरकार सत्ता में आने वाली थी उसी वक्त उन्होंने 5 लाख युवाओं को नौकरी देने का वादा किया था। नौकरी न मिलने पर युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने, महिलाओं को चूल्हा भत्ता, गरीब परिवार को 72000 प्रति वर्ष, किसानों को कर्ज माफ कर देने का वादा किया था लेकिन आज कोई भी वादा पूरा नहीं हुआ है। और जब चुनाव के मात्र 100 दिन से भी कम शेष बचे है, उसे वक्त मइँया योजना के माध्यम से एक बार फिर से राज्य की जनता को ठगने का काम कर रही है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा झारखंड की जनता अब समझ चुकी है वह हेमंत सोरेन के लुभावने वादों के झांसे में नहीं आएंगे। वहीं उन्होंने कहा कि एक तरफ जहां सरकार नौकरी नहीं दे सक रही वहीं दूसरी तरफ नौकरी के नाम पर 18 युवाओं की उत्पाद सिपाही के भर्ती के दौरान मौत हो गई है। यह हत्यारी सरकार है जिसने 18 परिवारों के चिराग को बुझा दिया। घुसपैठ के मामले पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड की सरकार संथाल परगना और अन्य जिलों में डेमोग्राफी बदलने का प्रयास कर रही है ताकि पश्चिम बंगाल की तरह झारखंड में भी तुष्टिकरण की राजनीति चलती रहे और भी सता में बने रहे।


     उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अब कुछ भी संभव नहीं होगा, क्योंकि राज्य के युवा और जनता समझ चुकी है कि परिवारवाद से ग्रसित यह सरकार सिर्फ अपनी तिजोरी भरने का काम कर रही है। इसलिए इस बार के विधानसभा चुनाव में जनता हेमंत सोरेन और उसके गठबंधन वाली पार्टी को मुंहतोड़ जवाब देगी। इस दौरान चंदनकियारी विधानसभा क्षेत्र के बिरसा पुल से चंडीपुर फुटबॉल मैदान तक एक रोड शो भी किया गया।

मनोज गर्ग

Sep 24 2024, 22:18

बोकारो भाजपा की सरकार सरकारी नौकरी के लिए कलेंडर बनाकर युवाओं को नौकरी देगी - शिवराज सिंह चौहान
By - मनोज गर्ग


बोकारो - भाजपा पार्टी द्वारा आयोजित परिवर्तन यात्रा के दौरान बोकारो के सेक्टर 1 मैदान में आयोजित परिवर्तन सभा मे केंद्रीय मंत्री सह झारखण्ड प्रभारी शिवराज सिंह चौहान पूरी फार्म में नज़र आये।उन्होने सभा मे मौजूद लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि अगर आपने भाजपा का समर्थन किया तो भाजपा ना सिर्फ झारखण्ड की तस्वीर बदल देगी वरन झारखंड वासियों की तकदीर भी बदल देगी यह आपसे हमारा वादा है। साथ ही उन्होंने गीता का सार समझते हुए कहा कि जब जब धरती पर पाप बढ़ता है तो करिश्माई नेतृत्व आकर पाप का नाश करता है वो समय आ गया है।


          आज यहाँ बेटियों का धड़ल्ले से धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है, अभी वक्त है बेटी और रोटी दोनों सुरक्षित करने का। ये सब वोट की राजनीति के लिए किया जा रहा है अगर ऐसा ही चलता रहा तो कुछ ही वर्षों में झारखण्ड पर विदेशियों का कब्जा हो जाएगा।साथ ही कहा कि 5 लाख युवाओं को नॉकरी देने का झांसा देकर सत्ता में आई हेमन्त सरकार चुनाव के दो महीने पूर्व फिर एक बार युवाओं को नॉकरी का झांसा देकर दौड़ा दौड़ा के मार दिया। जिन युवाओं की माँ ने यह सोचकर घर से विदा किया था कि उनका बेटा सरकारी वर्दी पहनकर घर आएगा उसी बेटे का शव कफ़न में लिपटा घर पहुँचा।

     
      श्री चौहान ने मइया योजना पर भी सवाल उठाते हुए हेमन्त सरकार पर तंज कसा,उंन्होने सभा मे मौजूद लोगों से भाजपा के पक्ष में वोट करने की अपील करते हुए उनसे वादा किया कि अभी प्रदेश में 2. 87 लाख सरकारी पद रिक्त पड़े हुए है, सरकार कैबिनेट की पहली बैठक में ही इस पर फैसला ले लिया जाएगा, साथ ही कहा कि भाजपा की सरकार सरकारी नॉकरी के लिए कलेंडर बनाकर युवाओं को नॉकरी देगी जिसका प्रतिवर्ष आकलन भी किया जाएगा यह मेरा आपसे वादा है। इस परिवर्तन सभा मे भाजपा के पूर्व प्रदेशध्यक्ष रविन्द्र राय, संसद ढुल्लू महतो, विधायक सहित पार्टी के वरीय नेता मंच पर मौजूद थे।

मनोज गर्ग

Sep 24 2024, 22:04

बीएसएल के इस्पात भवन तथा क्रिकेट स्टेडियम के समीप वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन
By - मनोज गर्ग


बोकारो - बी.एस.एल. के इस्पात भवन में मानव संसाधन के अंतिम निपटारा प्रकोष्ठ परिसर में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत स्वच्छ बोकारो, हरा-भरा बोकारो" के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. हरियाली और जैव-विविधता बढ़ाने के लिए अधिशासी निदेशक (परियोजनाएँ एवं अतिरिक्त प्रभार सामग्री प्रबंधन) सी आर महापात्रा, अधिशासी निदेशक (माइंस) जयदीप दासगुप्ता के नेतृत्व में वृक्षारोपण किया गया.


         मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन), हरिमोहन झा एवं मानव संसाधन डिवीज़न के वरीय अधिकारियों व कर्मियों ने वृक्षारोपण कर स्वच्छ बोकारो, हरा-भरा बोकारो" अभियान की शुरुआत की. इसी क्रम में बोकारो स्टील सिटी के क्रिकेट स्टेडियम के समीप स्वच्छता ही सेवा अभियान में स्वच्छ बोकारो, हरा-भरा बोकारो के तहत मुख्य महाप्रबंधक (नगर सेवा) कुंदन कुमार तथा मुख्य महाप्रबंधक (सी ई डी) शालिग्राम सिंह के नेतृत्व में वरीय अधिकारियों के द्वारा वृक्षारोपण किया गया.