महिला ने दामोदर नदी में लगायी छलांग, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल
![]()
रामगढ (रजरप्पा ) : रजरप्पा स्थित छिन्नमस्तिका मंदिर प्रक्षेत्र में बुधवार को एक महिला ने दामोदर नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया है। उक्त महिला की पहचान बालीडीह थाना अंतर्गत कराड़िया जैनामोड़ निवासी देवेन्द्र धर की पत्नी राखी कुमारी (25 वर्ष ) के रूप में हुई है। इस दौरान वहां मौजूद मछुआरों द्वारा उसे बचाने का प्रयास किया गया। लेकिन उसे बचाया नही जा सका, वह गहरे पानी के अंदर समां गई। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों द्वारा रजरप्पा पुलिस को दिया गया। घटना की जानकारी मिलते हीं थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडेय व अवर निरीक्षक विकास कुमार पुलिस बल के साथ तुरंत घटनास्थल पहुंचे। और उसकी खोजबीन शुरू कर दिया। लेकिन काफी प्रयास के बावजूद महिला को ढूंढने में पुलिस असफल रही। इधर महिला के डूबने की सूचना मिलने के बाद उसके परिजन रजरप्पा स्थित दामोदर नदी पहुंचे, जहां रोरोकर उनका बुरा हाल था। दामोदर नदी में छलांग लगाने से पूर्व महिला तांत्रिक घाट पहुंची। काफी देर तक वहां चुपचाप बैठी रही। उसके बाद उसने फेसबुक में एक पोस्ट भी डाली। जिसमे उसने आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप अपने पति के अलावे सास ससुर पर लगाई है। उसने लिखा कि मैं इस दुनिया को छोड़कर जा रही हूं। मेरी मौत का जिम्मेवार मेरे पति व सास ससुर है। जिसके बाद वह फेसबुक में लाइव आकर नदी में छलांग लगा दिया।






रामगढ : भाजपा नेता और रामगढ़ विधान सभा चुनाव में प्रत्याशी रहे प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रणंजय कुमार उर्फ कुंटू बाबु के आवासीय कार्यालय रानीबागी में प्रेस वार्ता रखी गई है। भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश प्रवक्ता अविनेश कुमार भारतीय जनता पार्टी के संकल्प यात्रा और अन्य विषयों पर जानकारी दी । उन्होंने परिवर्तन यात्रा के उद्देश्य तथा रोड मैप पर विस्तार से जानकारी दी। परिवर्तन यात्रा भोगनाडीह से 20 सितंबर से प्रारम्भ होकर चाईबासा विधानसभा में 2 अक्टूबर को विशाल जनसभा के साथ समापन होगा। उन्होंने परिवर्तन यात्रा को झारखन्ड की हेमन्त सरकार के वादाखिलाफी और झारखन्ड की घटती मूल आबादी के लिए निशाना बनाना है और जनता के बीच उनके झूठ का पोल खोलना है साथ ही झारखंडी स्वाभिमान और अस्मिता को जगाते हुए हेमन्त सरकार के 5 साल का हिसाब मांगना हैं। झारखंड में बढ़ती घुसपैठियों से यहां के डेमोग्राफी काफी प्रभावित हुए हैं। झारखन्ड के रोटी - बेटी - माटी की रक्षा का संकल्प को लेकर यह परिवर्तन यात्रा होना है। झारखन्ड - कांग्रेस युक्त सरकार के द्वारा झारखन्ड को बुनियादी सेवाओं से वंचित करने की साजिश को उजागर करने को लेकर यह परिवर्तन यात्रा है।यात्रा का नारा है- न सहेंगे, न कहेंगे, बदल के रहेगें। इस परिवर्तन संकल्प यात्रा झारखन्ड की संस्कृति की सुरक्षा, झारखन्ड के युवाओं के भविष्य के सुरक्षा के लिए संकल्प है झारखन्ड में परिवर्तन लाने का। उन्होंने बताया कि यह यात्रा झारखन्ड के 81 विधान सभा क्षेत्र के 200 से अधिक प्रखण्ड से हो कर गुजरेंगी। कार्यक्रम का शुभारंभ गृह मंत्री अमित शाह के द्वारा होना है वहीं समापन विशाल जनसभा में उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री आदित्यनाथ योगी का सानिध्य प्राप्त होगा। प्रेस वार्ता में जिला अध्यक्ष प्रवीण मेहता ने बताया कि रामगढ़ जिला में परिवर्तन यात्रा 26 ,27 और 28 सितंबर से पतरातु से गोला चितरपुर,रामगढ़ कैंट , मांडू होते हुए हजारीबाग पहुंचेगी। 27 सितम्बर को रामगढ़ कैंट में जनसभा होना है ।बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और हजारीबाग लोकसभा सांसद मनीष जायसवाल जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रेस वार्ता में वरिष्ठ नेता रंजीत कुमार सिन्हा जिला उपाध्यक्ष दिनेश प्रसाद,जिला महामंत्री राजू चतुर्वेदी,विजय जायसवाल , जिला मीडिया प्रभारी राजीव पामदात्त, भीमसेन चौहान, सोशल मीडिया प्रभारी संतोष शर्मा, नगर अध्यक्ष सूर्यवंश श्रीवास्तव और कुणाल दास उपस्थित रहें।




रामगढ : रामगढ़ जिले में बीते दो दिनों से हो रहे लगातार बारिश के बाद पतरातू डैम का चौथ फाटक आज खोल दिया गया है। बताया गया कि पतरातू डैम के चारो फाटकों खोल कर तीन इंच पानी छोड़ जा रहा है ।डैम का जलस्तर लगातार हो रहे बारिश के बढ़ता जा रहा था। डेम का फाटक खोलने से दामोदर नदी और रजरप्पा में भैरवी नदी भी उफान पर है भैरवी नदी में बना पुल पूरे तरीके से डूब गया है इसके कारण गोला से रजरप्पा मंदिर आने का रास्ता फिलहाल बंद है बताया गया कि अगले दो दिनों तक इसी तरह बारिश पूरे रामगढ़ जिले में होता रहेगा लगातार बारिश के बाद कई जगह पर जल जमाव की स्थिति बनी हुई है बारिश होने से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है । रोड में लोग एका दुका देखने को मिल रहे हैं हालांकि धान के किसान लगातार हो रहे बारिश से काफी खुशी महसूस के रहे हैं।


Sep 18 2024, 20:23
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
10.1k