SanatanDharm

Sep 15 2024, 08:18

ओणम दक्षिण भारत में मुख्यतः केरल का सबसे प्राचीन और पारंपरिक उत्सव है।ओणम पर्व आज से शुरू

ओणम का त्यौहार दक्षिण भारत के सर्वाधिक प्रमुख त्यौहारों में से एक है जो बेहद ख़ास माना जाता है। ओणम के पर्व को मुख्य रूप से केरल में मनाया जाता हैं, लेकिन इसकी रौनक समूचे दक्षिण भारत में दिखाई देती है। ओणम को मलयालम भाषा में थिरुवोणम भी कहा जाता हैं। 

यह प्रीतिभोज,नाच-गान और खुशियां मनाने का पर्व है। 

ओणम का महत्व

हिन्दू पंचांग के अनुसार, दस दिनों तक निरंतर चलने वाले ओणम के प्रत्येक दिन का विशेष महत्व माना गया है। मलयालम कैलेंडर के अनुसार, चिंगम महीने में श्रावण या थिरुवोणम नक्षत्र के प्रबल होने की स्थिति पर थिरु ओणम का पूजन किया जाता है। मलयालम में श्रावन नक्षत्र को थिरु ओनम कहते है। 

ओणम दक्षिण भारत में मुख्यतः केरल का सबसे प्राचीन और पारंपरिक उत्सव है। देशभर में जिस प्रकार दशहरा, दुर्गापूजा और गणेशोत्सव दस दिनों तक धूमधाम से मनाया जाता हैं उसी प्रकार केरल में दस दिवसीय ओणम पर्व को बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। दस दिन तक निरंतर चलने वाले ओणम का दसवाँ और अंतिम दिन बेहद ख़ास माना जाता है जिसे थिरुवोणम कहा जाता हैं। 

मलयालम कलैंडर के अनुसार, ओणम को प्रतिवर्ष चिंगम के महीने में मनाया जाता है। मलयालम लोगों द्वारा चिंगम को साल का पहला महीना माना जाता है। इसी प्रकार, हिन्दू कलैंडर के अनुसार, चिंगम का महीना अगस्त या सितंबर का होता है। दस दिवसीय ओणम के हर दिन का अपना अलग महत्व होता हैं। ओणम के पर्व के दौरान लोग अपने घरों को 12 दिनों तक फूलों से सजाते हैं, साथ ही इस दिन विधि-विधान से भगवान विष्णु एवं महाबली की पूजा-अर्चना करने का विधान हैं। ओणम का पर्व नयी फसल की खुशी में भी मनाया जाता है। 

थिरुवोणम और इसका महत्व

थिरुवोणम शब्द की उत्पति ‘थिरु और ओणम’ दो शब्दों से मिलकर हुई है, अर्थात "थिरु" का अर्थ है ‘पवित्र’, यह संस्कृत भाषा के ‘श्री’ शब्द के तुल्य माना गया है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन प्रत्येक वर्ष राजा महाबलि पाताल लोक से धरती पर अपनी प्रजा को आशीर्वाद देने के लिए आते हैं। इसके अतिरिक्त थिरुवोणम के साथ अनेक आस्थाएँ जुड़ी हुई हैं, इन्ही में से एक मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु ने वामन अवतार लिया था।

इस त्यौहार के लिए केरल में चार दिवसीय अवकाश रहता है जिसका आरम्भ थिरुवोणम से एक दिन पूर्व होता है और उसके दो दिन बाद यह पर्व समाप्त होता है। इन चार दिनों को प्रथम ओणम, द्वितीय ओणम, तृतीय ओणम और चथुर्थ ओणम के रुप में जाना जाता हैं। द्वितीय ओणम का दिन मुख्य रुप से थिरुवोणम के नाम से विख्यात है।

दस दिवसीय पर्व ओणम 

प्रथम दिन:एथम या अथम: ओणम के प्रथम दिन सभी लोग प्रातःकाल जल्दी उठकर मंदिर में ईश्वर की उपासना करते हैं। इस दिन सुबह के नाश्ते में केला और पापड़ का सेवन करते हैं। इस नाश्ते को अधिकांश लोगों द्वारा पूरे ओणम के दौरान ग्रहण किया जाता हैं, उसके बाद लोग ओणम पुष्पकालीन या पूकलम बनाते हैं।

दूसरा दिन-चिथिरा: ओणम के दूसरा दिन का आरम्भ भी पूजा के साथ होता है। उसके बाद महिलाओं द्वारा पुष्प का लीन में नए पुष्पों को जोड़ा जाता हैं और यह सभी फूल पुरुषों द्वारा लाएं जाते हैं।

तीसरा दिन-चोधी: इस पर्व का तीसरा दिन बेहद ख़ास होता है, क्योंकि इस दिन थिरुवोणम की तैयारियां करने के लिए लोग ख़रीदारी करते हैं।

चौथा दिन-विसाकम: ओणम के चौथे दिन कई स्थानों पर फूलों का कालीन बनाने की प्रतियोगिता आयोजित की जाती है। इस दिन महिलाओं द्वारा ओणम के अंतिम दिन के लिए अचार, आलू की चिप्स आदि तैयार किये जाते हैं।

पाँचवां दिन-अनिज़ाम: ओणम पर्व के पांचवे दिन का मुख्य आकर्षण नौका दौड़ प्रतियोगिता होती है जो वल्लमकली के नाम से जानी जाती हैं।

छठा दिन-थ्रिकेता: इस दिन अनेक प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जाते है जिसमे सभी उम्र के लोग हिस्सा लेते हैं, साथ ही लोग इस दिन अपने प्रियजनों को बधाई देने के लिए भी जाते हैं।

सातवां दिन- मूलम: इस दिन लोगों का जोश एवं उत्साह चरम पर होता है। बाज़ार अनेक प्रकार के खाद्य पदार्थों से सजे होते हैं। सभी लोग घूमने के अलावा पकवानों एवं व्यंजनों की कई किस्मों का लुत्फ़ उठाते हैं।

आठवां दिन-पूरादम: ओणम के आठवें दिन लोगों द्वारा मिट्टी के पिरामिड के आकार की मूर्तियों का निर्माण किया जाता हैं। इस मूर्तियों को ‘माँ’ कहकर पुकारा जाता हैं और पुष्प अर्पित किये जाते हैं।

नौवां दिन-उथिरादम: इस दिन को प्रथम ओणम भी कहा जाता है। यह दिन लोगों के लिए अत्यंत विशेष होता है, क्योंकि इस दिन लोग अपने राजा महाबलि का इंतज़ार करते है। 

दसवाँ दिन-थिरुवोणम: ओणम त्यौहार का सर्वाधित महत्वपूर्ण दिन होता है थिरुवोणम। जैसे ही इस दिन राजा का धरती पर आगमन होता है सभी लोग एक-दूसरे को बधाई देने लगते हैं। इस दिन कई तरह की ख़ूबसूरत पुष्प कालीन बनाई जाती है। ओणम के लिए तैयार किये गए पकवानों को थालियों में सजाया जाता है और साध्या तैयार किया जाता है। यह दिन दूसरा ओणम के नाम से भी प्रसिद्ध है।

ओणम का पर्व थिरुवोणम के उपरांत भी दो दिनों तक मनाया जाता है अर्थात यह त्यौहार कुल 12 दिनों तक मनाया जाता है, हालाँकि ओणम में पहले के 10 दिन ही मुख्य होते हैं।

ओणम का सांस्कृतिक महत्व

ओणम के दौरान केरल की संस्कृति और परंपराओं को बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। यह त्योहार भाईचारे, समृद्धि, और एकता का प्रतीक है. विभिन्न जातियों और धर्मों के लोग इसे मिलजुल कर मनाते हैं, जिससे समाज में एकता और सांस्कृतिक विविधता की भावना बढ़ती है।ओणम के इस समय, केरल के लोग अपने पारंपरिक वस्त्र पहनते हैं, और पूरे उत्सव के दौरान आनंद और उत्साह का माहौल रहता है। यह त्योहार जीवन की खुशियों और समृद्धि के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है।

ओणम की कथा

धर्म शास्त्रों में वर्णित पौराणिक कथा के अनुसार, प्राचीनकाल में महाबलि नामक एक शक्तिशाली राजा थे जिनका तीनों लोकों भू, देव और पाताल पर राज था। राक्षस योनि में जन्म लेने के बावजूद भी उदार एवं दयालु होने के कारण उनकी प्रजा उन्हें बहुत प्यार करती थी, लेकिन देवता उनसे नाख़ुश थे, इसका कारण था महाबलि ने देवताओं को युद्ध में परास्त करने के बाद देवलोक पर शासन किया था। युद्ध में पराजित होने के बाद सभी देवता सहायता के लिए भगवान विष्णु के पास पहुँचे और उनसे देवलोक वापस दिलाने की प्रार्थना की। 

देवताओं की सहायता के लिए भगवान विष्णु ने वामन अवतार लिया, जिसमें वे एक बौने ब्राह्मण बने। वामन का रुप धारण कर भगवान विष्णु राजा महाबलि के दरबार में पहुँचे। राजा बलि ने जैसे ही ब्राह्मण से उनकी इच्छा के बारे में पूछा, तो भगवान विष्णु ने उनसे तीन क़दम ज़मीन मांगी। राजा महाबलि ने यह सुनते ही हाँ कह दिया और तभी भगवान विष्णु अपने असली रूप में प्रकट हुए। 

उन्होंने अपने पहले कदम देवलोक में रखा जबकि दूसरा कदम भू-लोक में, इस प्रकार तीसरे क़दम के लिए कोई स्थान नहीं बचा तो राजा ने अपना सिर उनके आगे कर दिया। विष्णुजी ने उनके सिर पर अपना पैर रखा और इस तरह राजा महाबलि पाताल लोक पहुँच गए। राजा ने यह सब बेहद विनम्र भाव से किया। राजा की विनम्रता से प्रसन्न होकर भगवान विष्णु ने उनसे वरदान मांगने के लिए कहा, तब महाबलि ने कहा कि, हे प्रभु! मेरी आपसे यही प्रार्थना है कि मुझे वर्ष में एक बार अपनी प्रजा से मिलने का अवसर दिया जाए। भगवान ने उनकी इच्छा को स्वीकार कर लिया, इसी के फलस्वरूप थिरुवोणम के दिन राजा महाबलि धरती पर अपनी प्रजा से मिलने आते हैं।

SanatanDharm

Sep 15 2024, 08:16

आज का राशिफल 15 सितंबर 2024: मेष से मीन राशि वालों का कैसा रहेगा आज का दिन..?जानिए अपने राशि का हाल"!

 वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकलन किया जाता है। जानें आज का राशिफल

मेष राशि: पिता का साथ होगा। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर,प्रेम की स्थिति बहुत अच्छी,संतान की स्थिति बहुत अच्छी और व्यापार तो बहुत अच्छा चलेगा ही। विद्यार्थियों के लिए भी बहुत अच्छा समय रहेगा। राजनीतिक लाभ भी मिलेगा। सुखद समय का निर्माण हो रहा है। सूर्य को जल देते रहें।

वृषभ राशि : भाग्यवर्धक दिनों का निर्माण हो रहा है। भाग्य साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए। बाकि, प्रेम-संतान और व्यापार सबकुछ बहुत अच्छा है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

मिथुन राशि : चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। वाहन धीरे चलाएं। प्रेम पर ध्यान दें और संतान पर ध्यान दें। व्यापार ठीक रहेगा। कालीजी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि : स्वास्थ्य में सुधार, जीवन सुखमय, नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी,प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है जीवन में,जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। सुखद समय,रंगीन समय और एक एंजॉयिंग समय का निर्माण हो रहा है। नीली वस्तु का दान करें।

सिंह राशि : डिस्टर्बिंग दिन,चोट-चपेट लग सकता है। विरोधी थोड़ा-सा हावी होने की कोशिश करेंगे। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार अच्छा है। नीली वस्तु का दान करें।

कन्या राशि : भावुकता पर काबू रखें। प्रेम में तू-तू,मैं-मैं से बचें। बच्चों के सेहत पर ध्यान दें। व्यापार अच्छा चलेगा। मानसिक स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा। बाकी स्वास्थ्य ठीक रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि : घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। कलहकारी सृष्टि का सृजन होगा। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम,प्रेम-संतान ठीक-ठाक और व्यापार भी ठीक रहेगा। नीली वस्तु पास रखें।

वृश्चिक राशि : पराक्रमी बने रहेंगे। पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम-संतान अच्छा है और व्यापार अच्छा है। नीली वस्तु का दान करें।

धनु राशि : प्रेम-संतान और व्यापार बिल्कुल ठीक-ठाक,स्वास्थ्य भी बहुत अच्छा है। रुपए-पैसे का आगमन होगा। निवेश अभी वर्जित रहेगा। जुबान के कारण अपनों में थोड़ी-सी तू-तू,मैं-मैं हो सकती है। इन सब बातों पर ध्यान दीजिए। बाकी बहुत शुभ दिन दिख रहा है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि : आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-संतान और व्यापार थोड़ा मध्यम है, लेकिन पहले से वह भी बेहतर है। कालीजी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि : मन चिंतित रहेगा। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। थोड़ा-सा कुछ हानि हो सकता है, जो अस्थायी होगा। उस बात का ध्यान रखें। प्रेम-संतान और व्यापार ठीक है। गणेशजी को प्रणाम करते रहें।

मीन राशि : आर्थिक सुधार होगा। आय के नवीन स्त्रोत बनेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। यात्रा का योग बनेगा। प्रेम-संतान और व्यापार अच्छा दिख रहा है। शिवजी का जलाभिषेक करें। शुभ होगा।

SanatanDharm

Sep 15 2024, 08:15

आज का पंचांग- 15 सितंबर 2024:जानिए पंचांग के अनुसार आज का मुहूर्त और ग्रहयोग

विक्रम संवत - 2081, पिंगल

शक सम्वत - 1946, क्रोधी

पूर्णिमांत - भाद्रपद

अमांत - भाद्रपद

तिथि

द्वादशी - 06:12 पी एम तक

नक्षत्र

श्रवण - 06:49 पी एम तक

योग

अतिगण्ड - 03:14 पी एम तक

सूर्य और चंद्रमा का समय

सूर्योदय - 6:06 AM

सूर्यास्त - 6:27 PM

चन्द्रोदय - 4:03 PM

चन्द्रास्त - 2:37 AM

अशुभ काल

राहू - 04:53 पी एम से 06:26 पी एम

यम गण्ड - 12:16 पी एम से 01:48 पी एम

गुलिक - 03:21 पी एम से 04:53 पी एम

दुर्मुहूर्त - 04:47 पी एम से 05:36 पी एम

शुभ काल

अभिजीत मुहूर्त - 11:51 ए एम से 12:41 पी एम

अमृत काल -09:10 ए एम से 10:39 ए एम

ब्रह्म मुहूर्त - 04:33 ए एम से 05:19 ए एम

SanatanDharm

Sep 14 2024, 08:38

आज का राशिफ़ल,14 सितंबर 2024:जानिए आज के रशिफल के अनुसार आज कैसा रहेगा आप का दिन...?

आज 14 सितंबर शनिवार को शनि की राशि में हो रहा चंद्रमा का संचार वृषभ, कन्या और मकर राशि के जातकों के लिए लाभकारी रहेगा। 

दरअसल इस गोचर के दौरान चंद्रमा उत्तराषाढ़ा उपरांत श्रवण नक्षत्र से भ्रमण करते हुए शुक्र और गुरु से त्रिकोण योग बनाएंगे। दरअसल गुरु और शुक्र दोनों ही ग्रह आज चंद्रमा से नवम पंचम भाव में होगे। 

आइए जानते हैं ग्रह नक्षत्रों की इस स्थिति से आज का दिन मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, जानें आज का राशिफल।

​मेष राशि वालों को सफलता से खुशी मिलेगी

मेष राशि के जातकों के लिए आज शनिवार का दिन लाभप्रद लेकिन व्यस्तता भरा रहेगा। आपकी कार्ययोजना आज सफल रहेगी और आपको आज कोराबार में लाभ भी अच्छा मिलने वाला है। वैसे आज दिन की शुरुआत में काम की गति धीमी रहेगी, लेकिन दिन के दूसरे भाग में आपको आज अपने प्रयास में सफलता मिलने की खुशी होगी। पारिवारिक जीवन में आज आपको जीवनसाथी और बच्चों के साथ मनोरंजक समय बिताने का मौका मिलेगा।

आज भाग्य 76% आपके पक्ष में रहेगा। पीपल को जल देना शुभ फलदायी रहेगा।

​वृषभ राशि वालों को आर्थिक लाभ मिलेगा

आज वृषभ राशि के जातको का काम सुचारू रूप से चलेगा आपको आज घर बड़ों से सहयोग और आशीर्वाद प्राप्त होगा। आपको आज अचानक आर्थिक लाभ भी मिलने वाला है। पढने लिखने में आज वृषभ राशि के जातक रुचि दिखाएंगे। आज जीवनसाथी के सहयोग से आप घर की व्यवस्था और साज सज्जा को बेहतर करने का प्रयास करेंगे। पड़ोसियों से भी आपको आज सहयोग मिल सकता है।

आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। आपको आज शिवजी का अभिषेक करना चाहिए।

​मिथुन राशि वालों का काम अटक सकता है

मिथुन राशि के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको आज अपने कामकाज पर पूरा ध्यान देना होगा क्योंकि किसी न किसी तकनीकी समस्या की वजह से आपका काम आज बनते-बनते अटक सकता है। साझेदारी के काम में आज साझेदारों से आपको तनाव मिल सकता है। प्रेम संबंध में आज आपको प्रेमी की ओर से कोई उपहार मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में आज आपका आपसी तालमेल बना रहेगा लेकिन बच्चों की सेहत को लेकर आज चिंता होगी।

आज भाग्य 80% आपके पक्ष में रहेगा। शनि चालीसा का पाठ करना लाभदायक रहेगा।

​कर्क राशि वालो के अनचाहे खर्च होगे

आज सितारे कहते हैं कि कर्क राशि वालों के लिए दिन कुल मिलाकर अनुकूल रहेगा। आपको आज सफलता मिलेगी लेकिन परिश्रम अधिक करना होगा। साथ ही आज आपकी सेहत भी नरम रह सकती है। किसी अनचाहे खर्च की वजह से आपको आज मानसिक तनाव हो सकता है। आप आपके घर किसी मित्र अथवा मेहमान का आगमन होने से शाम का समय चहल पहल भरा रहेगा। आपको आज रुचिकर भोजन का भी आनंद मिलने वाला है।

आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। श्री दुर्गा चालीसा का पाठ करना लाभदायक रहेगा।

​सिंह राशि वालों की कमाई आज अच्छी होगी

आज सिंह राशि के सितार बताते हैं कि, आज आपको अपने काम में सफलता मिलने की खुशी मिलेगी। आप आज सुबह से ही अपने काम को पूरा करने के लिए सक्रिय रहेंगे। बिजनेस आज कमाई अच्छी होने से आपका मन आनंदित होगा। सरकारी क्षेत्र के काम को आज टाल देना बेहतर होगा। लव लाइफ में आज आपको प्रेमी के साथ डेट पर जाने का मौका मिल सकता। मित्रों के सहयोग से आपका कोई काम आज पूरा होगा।

आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। श्री शिव चालीसा का पाठ करें।

​कन्या राशि वाले सुख साधन प्राप्त करेंगे

कन्या राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपका दिन आज व्यस्तता भरा रहेगा। सेहत आपकी अच्छी रहेगी कोई मानसिक परेशानी चल रही है तो आज उससे भी आप निजात पा सकते है। आपको आज बिजनेस में भाग्य का साथ मिलेगा और कमाई से मन आनंदित होगा। आपको आज भौतिक सुख साधनों की प्राप्ति होगी। परिवार के साथ आज कहीं घूमने का प्लान भी बन सकता है। क्रोध पर आपको नियंत्रण रखना होगा इससे घर का वातावरण सामान्य और सुखद बना रहेगा

आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। शनि स्तोत्र का पाठ करना आपके लिए लाभप्रद रहेगा।

​तुला राशि वाले लेनदेन में समझदारी दिखाएं

तुला राशि के जातक आज दिन के पहले भाग में सुस्ती महसूस करेंगे। लेकिन दिन के दूसरे भाग सक्रिय होकर काम पर ध्यान देंगे। नौकरी पेशा जातकों को आज काम में सफलता मिलेगी और अचानक लाभ मिलने से आज तुला राशि के जातक रोमांचित होंगे। आज तुला राशि के लोगों को आर्थिक मामलों में लेनदेन का ध्यान रखना चाहिए और किसी से उधार या ऋण लिया है तो उसे चुकाने का प्रयास करना चाहिए इससे आपकी साख बनी रहेगी नहीं तो आपकी छवि खराब हो सकती है। लेनदार आप से अपना पैसा मांग सकते हैं।

आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु का पूजन करें।

​वृश्चिक राशि वाले कमाई करेंगे

वृश्चिक राशि के सितारे बताते हैं कि आज आपको आपने काम में परिश्रम से बढ़कर लाभ मिलेगा। आपका कोई काम जो काफी समय से अटक रहा था आज पूरा हो सकता है। आपको आज आर्थिक लाभ भी मिलेगा। आप एक से अधिक स्रोत से आज धन कमा सकते हैं। पारिवारिक जीवन में आज आपको भाई बहनों से सहयोग मिलेगा। ससुराल पक्ष से भी आज आपको लाभ मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में मान सम्मान पाएंगे।

आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। पीपल को जल दें और भगवान शिव का अभिषेक करे।

​धनु राशि वाले आर्थिक लेन देन में सावधानी बरतें

धनु राशि के सितारे कहते हैं कि आज आपको अपने काम में सावधानी बरतने की जरूरत है। जीवनसाथी से संबंधित किसी समस्या को लेकर आपको आज मानसिक परेशानी हो सकती है। आर्थिक मामलों में आज के दिन आपको संभलकर व्यवहार करना चाहिए क्योंकि आपका धन आज फंस सकता है और आपको नुकसान हो सकता है। वैसे आज अच्छी बात यह है कि आपको पिता और परिवार से सहयोग मिलेगा और उनके साथ सहयोग से आपको फायदा होगा। शाम के समय आज आप किसी मनोरंजक कार्यक्रम का आनंद लेंगे और रुचिकर भोजन का लुत्फ लेंगे।

आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। गणपतिजी को दूर्वा चढ़ाएं।

​मकर राशि वालों को सफलता मिलेगी

आज मकर राशि के जातकों के लिए सितारे बताते हैं कि आज आप कानूनी दायरे में रहकर ही काम करें गलत तरीके अपनाएंगे तो नुकसान हो सकता है। वैसे आज का दिन आपके लिए लाभप्रद रहेगा आपको आज अपनी मेहनत ओर निवेश लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको आज सफलता मिलेगी, मित्रों और सहकर्मियों से भी आपको आज सहयोग मिलेगा। आपको आज पैतृक धन संपत्ति का लाभ मिलेगा। ससुराल से भी आपको आज फायदा मिलने वाला है। किसी वरिष्ठ व्यक्ति के सहयोग से आपको आज फायदा होगा और आपकी किसी समस्या का समाधान हो जाएगा।

आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। शनि चालीसा का पाठ करें और कुत्ते को रोटी खिलाएं।

​कुंभ राशि वालों को अचानक लाभ मिलेगा

आज का दिन कुंभ राशि के लिए मिश्रित फलदायी रहेगा। सरकारी क्षेत्र के काम आज आपके अटक सकते हैं। मानसिक तनाव और उलझन भी आज आप महसूस करेंगे। नौकरी में आपको आज प्लान बनाकर काम करना होगा क्योंकि एक साथ कई काम में हाथ डालने से आपका काम उलझ सकता है। आपके सितारे कहते हैं कि आज आप शौक मौज पर धन खर्च करेगे। वैसे आज अचानक ही आपको धन लाभ भी मिल सकता है। आपको आज शाम के समय किसी सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का मौका मिलेगा। मनपसंद भोजन का भी आप आनंद लेंगे।

आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। शनिदेव के दर्शन करें और तेल चढ़ाएं।

​मीन राशि वालों को लाभ का मौका मिलेगा

आज मीन राशि के सितारे बताते हें कि आपको आज लाभ का मौका मिलेगा। आप अपने शौक को पूरा करने के लिए आज धन और समय दोनों ही निकालेंगे। कार्यक्षेत्र में आज एक से अधिक साधनों से कमाई होगी। आपकी संपर्क का दायरा भी आज बढेगा। सामाजिक कार्यों में भाग लेने से आज आपका मान सम्मान बढेगा। विपरीतलिंगी सहयोगियों और सहकर्मियों से आज आपको सहयोग मिलेगा। पिता और घर के बड़ों का मार्गदर्शन आपके लिए आज लाभकारी रहेगा। जीवनसाथी के साथ आज आपका प्रेम और तालमेल बना रहेगा।

आज भाग्य 90% आपके पक्ष में रहेगा। आपको आज काले कुत्ते को रोटी खिलाना चाहिए और शनि स्तोत्र का पाठ भी करना चाहिए।

SanatanDharm

Sep 14 2024, 08:36

आज का पंचांग- 14 सितंबर 2024,जानिए पंचांग के अनुसार आज का मुहूर्त और ग्रहयोग

विक्रम संवत - 2081, पिंगल

शक सम्वत - 1946, क्रोधी

पूर्णिमांत - भाद्रपद

अमांत - भाद्रपद

तिथि

शुक्ल पक्ष एकादशी - 08:41 पी एम तक

नक्षत्र

उत्तराषाढा - 08:32 पी एम तक

योग

शोभन - 06:18 पी एम तक

सूर्य और चंद्रमा का समय

सूर्योदय - 6:06 AM

सूर्यास्त - 6:27 PM

चन्द्रोदय - 4:03 PM

चन्द्रास्त - 2:37 AM

अशुभ काल

राहू - 09:11 ए एम से 10:44 ए एम

यम गण्ड - 01:49 पी एम से 03:22 पी एम

गुलिक - 06:06 ए एम से 07:38 ए एम

दुर्मुहूर्त - 06:06 ए एम से 06:55 ए एम, 06:55 ए एम से 07:44 ए एम

शुभ काल

अभिजीत मुहूर्त - 11:58 AM- 12:47 PM

अमृत काल -02:25 पी एम से 03:57 पी एम

ब्रह्म मुहूर्त - 04:33 ए एम से 05:19 ए एम

शुभ योग

सर्वार्थ सिद्धि योग- 08:32 पी एम से 06:06 ए एम, सितम्बर 15

SanatanDharm

Sep 13 2024, 07:05

आज का राशिफ़ल,13 सितंबर 2024: जानिए राशिफ़ल के अनुसार आज कैसा रहेगा आप का दिन...?


मेष दैनिक राशिफल 

आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में सावधान रहने के लिए रहेगा। पारिवारिक जीवन में आपको सावधान रहना होगा। आप किसी नए वाहन को घर लेकर आ सकते हैं। यदि आपने किसी बैंक, व्यक्ति या संस्था आदि से धन उधार लेने का सोचा है, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा। आप अपने पिताजी से कुछ बिजनेस की बारीकियों को लेकर टिप्स ले सकते हैं। राजनीति में हाथ बढ़ाना अच्छा रहेगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपका कोई लड़ाई झगड़ा हो सकता है। आपको नौकरी में बदलाव थोड़ा सोच विचारकर करना होगा।

वृषभ दैनिक राशिफल 

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपको कार्यों में यदि कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था, तो वह भी दूर होगी। आप किसी काम को लेकर अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं। संपत्ति को लेकर आपका भाइयों में कुछ खटपट रहेगी। आप किसी यात्रा पर जाएं, तो उसमें अपने कीमती सामानों की सुरक्षा आवश्यक करें। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। कुछ अपरिचित लोगों से दूरी बनाकर रखना बेहतर रहेगा।

मिथुन दैनिक राशिफल 

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। आपका कोई संपति संबंधित मामला यदि कानून में चल रहा था, तो उसमें जीत मिलेगी। आपके भाई-बहन आपके कामों में आपका पूरा साथ देंगे, लेकिन आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। बिजनेस से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण मामला आपको ध्यान रखना होगा। यदि आपको किसी विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़े, तो आपस उसमें धैर्य बनाए रखें। आपके मन में कुछ उलझनें रहेगी।

कर्क दैनिक राशिफल 

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आप कामों को लेकर जल्दबाजी न दिखाएं। कार्यक्षेत्र में कुछ सदस्य आपके कामों में रुकावट डालने की कोशिश करेंगे। आप किसी नए घर, मकान और दुकान आदि की खरीदारी कर सकते हैं। आपको परिवार में किसी सदस्य की कोई बात बुरी लगेगी, लेकिन फिर भी आप उनसे कुछ नहीं कहेंगे। आप अपने दोस्तों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। गृहस्थ जीवन में आपको खुशियां रहेगी। नौकरी को लेकर आप किसी परिजन से बातचीत कर सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल 

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। सामाजिक क्षेत्रों में आप नए लोगों से मेलजोल बढ़ाएंगे। आपको परिवार में किसी सरप्राइज गिफ्ट के मिलने से आपको खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपकी माताजी यदि आपसे कोई फरमाइश करें, तो आप उसे समय रहते पूरा करें। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों से दूरी बनाकर रखनी होगी। आपकी जल्दबाजी के कारण कामों मे आपसे कोई गड़बड़ी हो सकती है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में नयापन रहेगा।

कन्या दैनिक राशिफल 

आज का दिन आपके लिए लाभ के अवसर लेकर आने वाला है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के मान सम्मान में वृद्धि होगी। आपको आय की योजनाओं पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। आपके घर परिवार में लोग आपके कामों में पूरा साथ देंगे। आपको अपने घर की साज सज्जा पर अच्छा धन खर्च करेंगे। संतान को किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। आपको अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाना होगा। करियर में आपको अच्छा उछाल देखने को मिलेगा।

 

तुला दैनिक राशिफल 

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपको कुछ नए संपर्कों से लाभ मिलेगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है। आपके आज कुछ नए शत्रु उत्पन्न हो सकते हैं। यदि किसी काम को लेकर आप लंबे समय से परेशान चल रहे थे, तो वह भी पूरा हो सकता है। आप किसी से यदि धन संबंधित कोई मदद लेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। आपको बिजनेस को लेकर कोई जल्दबाजी दिखाने से बचना होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था, तो वह भी दूर होती दिख रही है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल 

आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको वरिष्ठ सदस्यों की बातों पर ध्यान देना होगा। जीवनसाथी से यदि आपकी कुछ खटपट चल रही है, तो आपको उसे दूर करने की आवश्यकता है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको अपने सगे संबंधियों से कोई भी बात सोच विचारकर करनी होगी, जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें कोई बेहतर अवसर हाथ लग सकता है।

धनु दैनिक राशिफल 

आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रखने वाला है। दांपत्य जीवन में खुशियां रहेगी। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी की किसी बात को लेकर वाद-विवाद में पड़ सकते हैं। शेयर मार्केट में धन लगाना आपके लिए बेहतर रहेगा, लेकिन आपको कोई भी काम जल्दबाजी में करने से बचना होगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आप बिजनेस के कामों को लेकर आप कहीं बाहर जा सकते हैं। आपके खानपान में बदलाव आने के कारण आपको कोई लीवर से संबंधित समस्या हो सकती है।

मकर दैनिक राशिफल 

मकर राशि के जातकों को शीघ्रता व भावुकता में कोई निर्णय लेने से बचना होगा। आपको वाहन सावधानी से चलना होगा, नहीं तो दुर्घटना होने की संभावना है। संतान के व्यवहार में कुछ बदलाव आ सकता है, जो आपको समस्या देगा। आपको किसी दूर रह रहे परिजन की याद सता सकती हैं, जिनसे आप मिलने जा सकते हैं। आपको अपने सहयोगियों की बातों का विरोध करने से बचना होगा। मित्रों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे।

 

कुंभ दैनिक राशिफल  

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। यदि आपका कुछ धन डूबा हुआ था, तो उसके आपको मिलने की पूरी संभावना है। आप किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए सोच विचारकर सकते हैं। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आपका धन से संबंधित मामले में आपसे कोई गड़बड़ी होने की संभावना है। आप अपने पारिवारिक जिम्मेदारियों को कल पर टालने से बचना होगा। यदि किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी करने जा रहे हैं, तो आपको उसके चल-अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांचने की आवश्यकता है।

 

मीन दैनिक राशिफल 

आज का दिन आपके लिए अपनी आय और व्यय में तालमेल बनाकर रखने के लिए रहेगा। आप किसी के बहकावे में आकर कोई निर्णय न लें और आपको किसी पारिवारिक समस्या को लेकर अपने पिताजी से बातचीत करनी होगी। विद्यार्थियों को अपने कामों में यदि समस्या आ रही थी, तब वह भी दूर होगी। माताजी को कोई पैरों से संबंधित समस्या होने की संभावना है। भाई- बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। परिवार में किसी सदस्य से आप कोई वादा कर सकते हैं।

SanatanDharm

Sep 13 2024, 06:56

आज का पंचांग- 13 सितंबर 2024:जानिए पंचांग के अनुसार आज का मुहूर्त और ग्रहयोग

विक्रम संवत - 2081, पिंगल

शक सम्वत - 1946, क्रोधी

पूर्णिमांत - भाद्रपद

अमांत - भाद्रपद

तिथि

शुक्ल पक्ष दशमी- सितंबर 12 11:33 PM- सितंबर 13 10:30 PM

नक्षत्र

पूर्वाषाढ़ा - सितंबर 12 09:52 PM- सितंबर 13 09:35 PM

योग

सौभाग्य - सितंबर 12 10:40 PM- सितंबर 13 08:48 PM

सूर्य और चंद्रमा का समय

सूर्योदय - 6:05 AM

सूर्यास्त - 6:29 PM

चन्द्रोदय - 3:13 PM

चन्द्रास्त - 1:28 AM

अशुभ काल

राहू - 10:44 AM- 12:17 PM

यम गण्ड - 3:22 PM- 4:55 PM

गुलिक - 7:28 AM- 9:511 AM

दुर्मुहूर्त - 08:34 AM- 09:23 AM, 12:41 PM- 01:31 PM

शुभ काल

अभिजीत मुहूर्त - 11:58 AM- 12:47 PM

अमृत काल - 04:51 PM- 06:26 PM

ब्रह्म मुहूर्त - 04:40 AM- 05:28 AM

शुभ योग

रवि योग- पूरे दिन

SanatanDharm

Sep 12 2024, 09:57

हिंदू धर्म में क्यों रखा जाता है व्रत? जानें व्रत रखने के नियम


हिंदू धर्म में प्रमुख व्रत-त्योहारों के मौके पर व्रत रखने की परंपरा होती है. तीज-त्योहार पर हिंदू धर्म में व्रत रखना एक अभिन्न अंग माना जाता है. व्रत जिसे उपवास भी कहते हैं ऐसी मान्यता है कि व्रत रखने से भगवान की विशेष कृपा प्राप्त होती है और व्यक्ति को पुण्य की प्राप्ति होती है. व्रत को धारण करने के लिए विशेष नियम होते हैं जिसका पालन करना बहुत जरूरी होता है।

हिंदू धर्म में हर एक पर्व पर व्रत का विशेष महत्व होता है और उसे रखने के अलग-अलग नियम होते है. व्रत के नियमों का अगर पालन सही तरीके से न किया जाए तो व्रती को व्रत का शुभ फल प्राप्त नहीं होता है। आइए जानते हैं व्रत का धार्मिक, वैज्ञानिक और व्रत रखने के नियम-

व्रत का धार्मिक महत्व

सनातन धर्म में व्रत रखने का विशेष महत्व होता है. व्रत रखने से व्यक्ति को मानसिक शांति, भगवान के नजदीक रहने के शक्ति और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है. शास्त्रों में उपवास रखने का विशेष महत्व होता है. मान्यता है कि व्रत रखने पर सभी तरह के पापों और कष्टों से मुक्ति मिलती है. व्रत रखने से व्यक्ति का मन,दिमाग और आत्मा शुद्ध होती है. हिंदू धर्म में व्रत रखने से भगवान के प्रति अपनी श्रद्धा,भाव, भक्ति और समर्पण का भाव आता है. इसी कारण से हर एक धार्मिक मौके पर किसी न किसी रूप में अलग-अलग तरीके से व्रत रखा जाता है।

व्रत का वैज्ञानिक महत्व

व्रत का जितना धार्मिक महत्व होता है उतना ही वैज्ञानिक महत्व होता है. विज्ञान के अनुसार व्रत धारण करने से व्यक्ति की सेहत अच्छी बनी रहती है. व्रत के दौरान भोजन नहीं किया जाता है कुछ अल्पाहार लेकर ही पूरा दिन बिताया जाता है इससे व्यक्ति का पाचन तंत्र ठीक बना रहता है और पाचन तंत्र की क्रियाएं मजबूत बनी रहती है. व्रत रखने व्यक्ति के शरीर में मोटापा और कोलेस्ट्ऱॉल का मात्रा काबू में रहती है जिससे व्यक्ति का शरीर सेहतमंद रहता है।

व्रत रखने के नियम

1- व्रत रखने वालों को साफ कपड़े पहनने चाहिए। व्रत का संकल्प लेने वाले व्यक्ति को व्रत के दिन सुबह जल्दी से उठकर दैनिक क्रियाओं को करते हुए स्नान करना चाहिए। उसके बाद साफ वस्त्र धारण करना चाहिए.

2- व्रत पर संबंधित देवी-देवता की करें पूजा-

जिस विशेष दिन पर व्रत रखें उस दिन उससे संबंध रखने वाले देवी-देवता की पूजा आराधना जरूर करनी चाहिए.

3- व्रत के दिन न सोएं-

जिस दिन विशेष पर व्रत रखने का संकल्प आपने लिया हुआ उस दिन व्रती को दिन के समय नहीं सोना चाहिए.

4- व्रत के दिन बार-बार खाने से बचें-

व्रती को व्रत के दिन बार-बार खाने से बचना चाहिए. व्रत पर अन्न का त्याग करना चाहिए और केवल जल और फलाहार ही ग्रहण करें. इस व्रत पूर्ण माना जाता है।

5- व्रत के दिन झूठ और गलत आदत से बचें-

व्रत रखने पर व्यक्ति को हमेशा सत्य ही बोलना चाहिए. किसी को बेवजह परेशान नहीं करना चाहिए. इसके अलावा व्रत पर चोरी आदि नहीं करनी चाहिए. व्रती को व्रत रखने के दौरान किसी सी निंदा या बुराई नहीं करनी चाहिए।

6- दान करना शुभ-

व्रत वाले दिन व्रती को गरीबों को दान अवश्य करना चाहिए और असहायों की हमेशा मदद करें. व्रत के दिन भगवान के मंत्रों का दिनभर जाप करते रहना चाहिए.

7- व्रत के बाद सात्विक भोजन ही करें-

व्यक्ति को व्रत की समाप्ति के बाद हमेशा सात्विक भोजन ही ग्रहण करना चाहिए. साथ ही व्रत के बाद हल्का ही भोजन ग्रहण करना चाहिए।

SanatanDharm

Sep 12 2024, 06:53

आज का पंचांग- 12 सितंबर 2024:जानिये पंचांग के अनुसार आज का मुहूर्त और ग्रहयोग

विक्रम संवत - 2081, पिंगल

शक सम्वत - 1946, क्रोधी

पूर्णिमांत - भाद्रपद

अमांत - भाद्रपद

तिथि

शुक्ल पक्ष नवमी- सितंबर 11 11:46 PM- सितंबर 12 11:33 PM

शुक्ल पक्ष दशमी- सितंबर 12 11:33 PM- सितंबर 13 10:30 PM

नक्षत्र

मूल - सितंबर 11 09:22 PM- सितंबर 12 09:52 PM

पूर्वाषाढ़ा - सितंबर 12 09:52 PM- सितंबर 13 09:35 PM

योग

आयुष्मान - सितंबर 11 11:54 PM- सितंबर 12 10:40 PM

सौभाग्य - सितंबर 12 10:40 PM- सितंबर 13 08:48 PM

सूर्य और चंद्रमा का समय

सूर्योदय - 6:16 AM

सूर्यास्त - 6:29 PM

चन्द्रोदय - सितंबर 12 2:08 PM

चन्द्रास्त - सितंबर 13 12:45 AM

अशुभ काल

राहू - 1:54 PM- 3:26 PM

यम गण्ड - 6:16 AM- 7:48 AM

गुलिक - 9:19 AM- 10:51 AM

दुर्मुहूर्त - 10:20 AM- 11:09 AM, 03:14 PM- 04:02 PM

वर्ज्यम् - 05:32 AM- 07:10 AM, 08:14 PM- 09:52 PM

शुभ काल

अभिजीत मुहूर्त - 11:58 AM- 12:47 PM

अमृत काल - 03:24 PM- 05:02 PM

ब्रह्म मुहूर्त - 04:40 AM- 05:28 AM

SanatanDharm

Sep 12 2024, 06:52

आज का राशिफल 12 सितम्बर 2024 :जानिये राशिफल के अनुसार आज आप का दिन कैसा रहेगा...?

ग्रहों की स्थिति- गुरु वृषभ राशि में। मंगल मिथुन राशि में। सूर्य, बुध सिंह राशि में। शुक्र और केतु कन्या राशि में, जहां शुक्र नीच के हैं। चंद्रमा धनु राशि में। वक्री शनि कुंभ राशि में। राहु मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं।

मेष राशि- भाग्यवर्धक दिनों का निर्माण हो रहा है। यात्रा का योग बन रहा है। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम-संतान का साथ। व्यापार बहुत अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।

वृषभ राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। बचकर पार करें। कोई रिस्क न लें। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम की स्थिति अच्छी है। संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार बहुत अच्छा चल रहा है। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि- जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम-संतान मध्यम। व्यापार अच्छा। भगवान विष्णु को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- स्वास्थ्य में ध्यान दें। प्रेम-संतान मध्यम है। व्यापार ठीक है। शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। लेकिन परेशानी भरा समय है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तूतू-मैंमैं से बचें। व्यापार अच्छा है। स्वास्थ्य अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- गृहकलह के संकेत हैं लेकिन भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी संभव है। प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। भगवान विष्णु को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। अपनों का साथ होगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान अच्छा रहेगा। व्यापार अच्छा। पीली वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि- धन आगमन दिख रहा है। कुटुंबों में वृद्धि। स्वास्थ्य बहुत अच्छा है। प्रेम-संतान बहुत अच्छा है। व्यापार बहुत अच्छा है लेकिन निवेश करने से बचें। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- ओजस्वी-तेजस्वी बने रहेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-संतान बहुत अच्छा। व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। जरूरत के हिसाब से वस्तुएं उपलब्ध होंगी। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- चिंताकारी सृष्टि का सृजन होगा। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान व व्यापार भी मध्यम है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- आय के नवीन सोर्स बनेंगे। पुराने सोर्स से भी पैसे आएंगे। प्रेम-संतान, व्यापार बहुत अच्छा दिख रहा है। नीली वस्तु पास रखें।

मीन राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान का साथ होगा। एक अच्छी स्थिति दिख रही है लेकिन स्वास्थ्य पर ध्यान दें। काली वस्तु का दान करना आपके लिए शुभ होगा।