bablusah00004

Aug 30 2024, 07:37

देवघर- राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पे स्थानीय इंडोर स्टेडियम में देवघर जिला ओलंपिक संघ के द्वारा खेल सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

देवघर: राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पे स्थानीय इंडोर स्टेडियम में देवघर जिला ओलंपिक संघ के द्वारा खेल सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमे जिला स्तर पे मेडलिस्ट या जिन्होंने राष्ट्रीय स्तर पे अपनी सहभागिता निभाई है उनको सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।।सबसे पहले स्व मेजर ध्यानचंद चंद्र के फोटो पे पुष्पांजलि किया गया। *अध्यक्ष डॉ सुनील खवाड़े ने खेल दिवस पे स्व मेजर ध्यान चंद के उपलब्धियों के बारे बताते हुए कहा की क्यों उनके जन्मदिन में खेल दिवस मनाया जाता है।। जिला खेल पदाधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि खेल संबंधित आ रही समस्या को जल्द ही दूर किया जाएगा । कुमैथा का स्विमिंग पूल, ट्रैक सब जल्द हीं चालू हो जाएगा।उसके उपरान्त देवघर जिला स्कूल ओलंपिक सीजन 3 का मस्कट का अनावरण ओलंपिक संघ के अध्यक्ष डॉ सुनील खवाड़े,सचिव श्री मति चंदना झा ,डीएसए सचिव आशीष झा, जिला खेल पदाधिकारी संतोष कुमार जिला ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष नवीन शर्मा ,बीरेंद्र सिंह ,संजय मालवीय, आजाद पाठक,कृष्णकुमार बर्नवाल, मधुरंजन मालवीय के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया,।स्कूल ओलंपिक संघ के सचिव आशीष झा ने बताया इस बार देवघर स्कूल ओलंपिक सीजन3 में 2000 बच्चों के भाग लेने का लक्ष्य है पिछले बार 1500 बच्चों ने भाग लिया था।।।उसके बाद ताइक्वांडो और शारदा योगा डांस एकेडमी के बच्चों द्वारा अदभुत कला का प्रदर्शन किया । ओलंपिक संघ के अध्यक्ष डॉ सुनील खवाड़े द्वारा योगा डांस एकेडमी के बच्चों को जो लगातार अपनी प्रतिभा का लोहा पूरे झारखंड सहित राष्टीय स्तर पे भी मनवा रहे उनके प्रक्षिषण में आ रहे दिक्कत को समझते हुए 51000rs योगा मैट देने का घोषणा किया।। उसके बाद सभी प्रतिभावान खिलाड़ियों को उनके कोच को भी सर्टिफिकेट प्रदान किया गया।उद्घोषक के भूमिका राकेश राय ने निभाई।इस दौरान खेल संघ से दीपक कुमार,पंकज भलोटिया,आलोक कुमार,गणेश श्रींगारी,सुधाकर चौधरी,प्रीतम भारद्वाज,मौजूद थे।।

bablusah00004

Aug 30 2024, 07:25

देवघर-उप विकास आयुक्त ने राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
देवघर: पर्यटन कला, संस्कृति, खेल-कूद एवं युवा कार्य विभाग द्वारा आयोजित आज दिनांक 29.08.2024 को राष्ट्रीय खेल दिवस, 2024 अंतर्गत विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ उप विकास आयुक्त द्वारा किया गया। इस दौरान उप विकास आयुक्त नवीन कुमार द्वारा मेजर ध्यानचंद की तस्वीर पर पुष्प अर्पित करने के पश्चात दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। आगे उप विकास आयुक्त ने राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खिलाड़ियों से बातचीत करते हुए उनका मनोबल बढ़ाया और बेहतर भविष्य को लेकर सभी को शुभकामनाएं दी। वहीं प्रतियोगिता के दौरान कई बच्चे एवं बच्चियों द्वारा एथलिटिक्स, योगा, रस्सा-कस्सी, बैडमिंटन, कबड्डी आदि प्रतियोगिता में भाग लिया गया। इसके अलावे उप विकास आयुक्त नवीन कुमार ने राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि हमारे जीवन में खेलों का बड़ा महत्व होता है। मनुष्य के स्वस्थ शरीर और दिमाग को विकसित करने के लिए खेल महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वर्तमन समय मे खेल एक बेहतर विकल्प के रूप में युवाओं के सामने उपलब्ध है जो कई बेहतर अवसर भी प्रदान करता है। दुनियाभर में अलग-अलग तारीख को खेल दिवस मनाया जाता है। भारत में हर साल 29 अगस्त को हॉकी के जादुगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर नेशनल स्पोर्ट्स डे (राष्ट्रीय खेल दिवस) मनाया जाता है। आगे उप विकास आयुक्त ने खिलाड़ियो को खेल भावना के साथ-साथ अनुशासित तरीके से खेलते हुए एक उदाहरण पेश करने की बात कही। साथ ही उप विकास आयुक्त ने राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर सभी खिलाड़ियों को अपने खेल में बेहतर प्रर्दशन करने को लेकर बधाई व शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के दौरान बच्चों से कहा कि खेल गतिविधियों से बच्चे एक दूसरे का सम्मान करना सीखते हैं एवं शारीरिक व मानसिक तौर पर भी मजबूत बनते हैं। आज शिक्षा के साथ-साथ खेलों का महत्व भी बढ़ा है तथा खेलों के माध्यम से भी बच्चे अपना बेहतरीन भविष्य बना रहे हैं। उन्होंने छात्राओं से खेलकूद गतिविधियों में बढ़-चढ़ कर भाग लेने तथा खेलों के माध्यम से अपने क्षेत्र, जिला, प्रदेश व देश का नाम रौशन करने की बात कही। आज राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित विभिन्न खेलों के पदक विजेता निम्न प्रकार हैः- ताईक्वांडो’’बालक वर्ग *अंडर 20 केजी* अशोक कुमार - स्वर्ण आदित्य कुमार - रजत रघु कुमार - काश्य *अंडर 25 केजी* तेजस कुमार - स्वर्ण सुशांत कुमार- रजत आयुष्मान कुमार - काश्य *अंडर 30 केजी* अमन कुमार - स्वर्ण सचिन कुमार- रजत शिवम् कुमार - काश्य *अंडर 35 केजी* अभिषेक जॉब - स्वर्ण सत्यम कुमार - रजत सौरभ कुमार - कष्य *अंडर -40 केजी* ऋषब देव -स्वर्ण अमन कुमार- रजत भारत कुमार-कष्य *अंडर 45 केजी* राहुल कुमार -सवर्ण आरव कुमार - रजत सुजल कुमार - काश्य *अंडर 50 केजी* जैवीर कुमार - सवर्ण पीयूष चौधरी - रजत नमन कुमार -काश्य *अंडर -55 केजी* सौरभ पांडेय- स्वर्ण अभिक कश्यप -रजत अभिषेक कुमार-काष्य *अंडर 60 केजी* अभिनाश कुमार -स्वर्ण सुभम् कुमार - रजत सप्ताज -काश्य *अंडर 60 केजी* प्रीस कुमार -स्वर्ण सिंध कुमार - रजत सानुदेव -कष्य ताईक्वांडो परिणाम बालिका *अंडर 20 केजी* मिष्टी कुमारी -सवर्ण माही कुमारी - रजत *अंडर 25 केजी* सुलोचना कुमारी -स्वर्ण अनन्या -रजत *अंडर 30 केजी* रिया कुमारी - सवर्ण रूबी कुमारी -रजत *अंडर-35 केजी* राजनंदनी कुमारी -सवर्ण ज्योति कुमारी -रजत *अंडर-40 केजी* नंदनी कुमारी -सवर्ण श्रृष्टि कुमारी - रजत *अंडर 25 केजी* इशिका टुडू-स्वर्ण आश्विन -रजत *अंडर 50 केजी* अदिति किरण-स्वर्ण *एभव 50 केजी* सिमरन कुमारी -स्वर्ण *कबड्डी बालक परिणाम* विजेता -देवघर उप विजेता -मधुपुर *कबड्डी बालिका परिणाम* विजेता-देवघर उप विजेता-माउंट लिटेरा जी विद्यालय परिणाम बैडमिण्टन बालक *अंडर 13 सिंगल्स बालक* अतिक्ष गुप्ता (विनर) अर्ष राज (रनर) *अंडर 13 डबल्स बालक* अतिक्ष गुप्ता, अर्ष राज (विनर) अरव, प्रत्यूष कुमार(रनर) *अंडर 13 सिंगल्स बालिका* आरोही सिन्हा (विनर) आन्या (रनर) *अंडर 15 सिंगल्स बालक* अभिषेक कुमार(विनर) अंकित कश्यप (रनर) *अंडर 15 डबल्स बालक* श्रेयास, श्रेयांश (विनर) यश, अंकित(रनर) *अंडर 15 सिंगल्स बालिका* लाडली रोज (विनर) सृष्टि सुमन (रनर) *अंडर 15 डबल्स बालिका* प्राची, नेहा (विनर) सृष्टि, लाडली (रनर) *अंडर 19 सिंगल्स बालक* अभिषेक कुमार (विनर) यश चौरसिया (रनर) *अंडर 19 डबल्स बालक* अंकित, अभिषेक (विनर) श्रेयास, श्रेयास (रनर) *अंडर 19 सिंगल्स बालिका* निवेदिता (विनर ) नेहा (रनर) *अंडर 19 डबल्स बालिका* अंजलि, निवेदिता (विनर) लाडली रोज, सृष्टि सुमन (रनर) ऑफिसियल कबड्डी आलोक कुमार रंजित सिंह मोनू कुमार चंदन राहुल रोहित मिश्रा कौशल सिंह *ऑफिसियल ताईक्वानडो* आशुतोष राय प्रिया घोष राकेश पांडेय रितेश कुमार राय मैरीराज मण्डल *ऑफिसियल बैडमिंटन* राज कुमार सिंह राहुल कुमार सौरभ कुमार यशराज गुप्ता इस दौरान उपरोक्त के अलावे जिला भू अर्जन पदाधिकारी विभूति मंडल, जिला खेल पदाधिकारी संतोष कुमार, आशीष झा सचिव जिला खेल प्राधिकरण देवघर, नवीन शर्मा कोषाध्यक्ष जिला ओलंपिक संघ देवघर, साथ ही देवघर जिला में संचालित विभिन्न खेलों के आवासीय एवं डे बोर्डिंग प्रशिक्षण केंद्र के प्रशिक्षक संजय चौधरी, रश पाल सिंह, रुपेश सिंह, नीतेश पंडित, आलोक कुमार, राहुल राय, दीपक कुमार व संबंधित विभाग के अधिकारी एवं कर्मी आदि उपस्थित थे।

bablusah00004

Aug 29 2024, 18:06

देवघर- महगामा विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के संभावित उम्मीदवार निरंजन कुमार सिन्हा ने देवघर मै प्रेस कॉन्फ्रेंस किया।
देवघर: महगामा विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के संभावित उम्मीदवार निरंजन कुमार सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जो वादा किया था उस पर वह खडा नहीं उतरे हैं। जिसके कारण पिछले दिनों आक्रोश रैली निकाली गई थी लेकिन राज्य सरकार ने अपने नाकामी को छुपाने के उद्देश्य से भाजपा कार्यकर्ताओं पर कुर्ता क्रुरता पूर्ण व्यवहार किया जो काफी निंदनीय है। साथ ही ऐसे नेताओं के खिलाफ प्राथमिक की दर्ज कराया गया जो एक कंकड़ भी नहीं चलाया था। इससे स्पष्ट हो गई है। कि झारखंड के युवाओं से हेमंत सरकार डर गई है। उन्होंने आज प्रेस वार्ता में कहा कि महगामा विधानसभा क्षेत्र में ऐसी योजनाओं का मंत्री दीपिका पांडे सिंह के द्वारा शिलान्यास किया जा रहा है। जिसे उन्होंने अपने विधायक कल में शिलान्यास किया था। इससे स्पष्ट होता है। कि जनता को गुमराह करने के लिए यह कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पाकुड़ में बांग्लादेशी घुसपैठ कर आदिवासी युवतियो के साथ शादी कर रहा है। इस पर कहीं रोक नहीं लगाया जा रहा है। साथ ही ऐसी लड़कियों के साथ दुष्कर्म जैसा कार्य किया जा रहा है। और राज्य सरकार चुप्पी साधे हुए हैं मइया पेंशन योजना के तहत झारखंड की महिलाओं को ठगने का काम किया जा रहा है। श्री सिन्हा ने कहा कि हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकना है। एवं झारखंड में भाजपा की सरकार को स्थापित करना है। उन्होंने कहा कि जहां झामुमो के समर्पित नेता चंपई सोरेन को जलील कर उनके साथ अन्याय किया गया है। इससे स्पष्ट होता है। कि झामुमो आदिवासी विरोधी है। इससे पूर्व लंदन से लौटे निरंजन सिंह के पुत्र शिवम कुमार सिन्हा ने कहा कि वह लंदन से क्रिटिकल ज्योग्राफी में रिसर्च कर लौटे हैं। लेकिन पिता की सोच संघर्ष के कारण वापस देवघर पहुंचे हैं। करोड़ों की नौकरी को छोड़कर यहां आए हैं। एवं अपने पिता के संघर्ष को देखते हुए महागामा विधानसभा क्षेत्र के लोगों की सेवा करना चाहते हैं।

bablusah00004

Aug 29 2024, 08:07

देवघर- अबुआ आवास को लेकर उप विकास आयुक्त एवं जिला परिषद अध्यक्ष ने अंतिम अनुमोदन हेतु बैठक किया।
देवघर: विभागीय निदेशानुसार अबुआ आवास योजना वित्त वर्ष 2024-25 हेतु प्रखंड को निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध सभी प्रखंड अंतर्गत सभी पंचायतों में दिनांक 26.07.2024 से 29.07.2024 के बीच ग्राम सभा उपरांत सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, देवघर जिला से अनुशंसित योग्य एवं अयोग्य लाभुकों की सूची जिला कार्यालय को उपलब्ध कराई गई। जिला स्तर पर आयोजित आज की बैठक में उक्त लाभुक सूची पर अंतिम अनुमोदन लेने हेतु सभी संबंधित सदस्य को विशेष आमंत्रित करते हुए विभिन्न प्रखंडों से प्राप्त उक्त लाभुक सूची पर अंतिम अनुमोदन हेतु बैठक किया गया। इस बैठक मे उपविकास आयुक्त देवघर ,माननीय जिला परिषद अध्यक्ष  किरण कुमारी एवम माननीय विधायकों के प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहें l

bablusah00004

Aug 28 2024, 16:02

देवघर-राज्य सरकार द्वारा देवघर जिला अंतर्गत संचालित महत्वपूर्ण कल्याणकारी योजनाओं की अनुश्रवण संबंधित बैठक की।
देवघर:
उपविकास आयुक्त ,नवीन कुमार द्वारा आज दिनांक 28.08.2024 को विकास भवन स्थित अपने कार्यालय प्रकोष्ट मे राज्य सरकार द्वारा देवघर जिला अंतर्गत संचालित महत्वपूर्ण जन कल्याणकारी योजनाओं की संतोषजनक प्रगति एवम् निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति हेतु विशेष अनुश्रवण संबंधित बैठक का आयोजन किया गयाl उक्त बैठक मे निम्नलिखित एजेंडे पर गहन समीक्षा की गई- 1. झारखंड मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना 2. अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना 3. अबुआ आवास योजना, 4. मुख्यमंत्री पशुधन योजना 5. बिरसा हरित ग्राम योजना 6. किसान क्रेडिट कार्ड योजना 7. सर्वजन पेंशन योजना 8. सावित्री बाई फुले किशोरी समृधि योजना l 9.बिरसा सिंचाई संबर्धन कूप मिशन योजना, 10.मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना आदि की गहन समीक्षा करते हुए कार्य को त्वरित गति से पूर्ण करने हेतु उपस्थित पदाधिकारियों को आवश्यक एवम् उचित निर्देश दिया गया l इस समीक्षा बैठक मे विभिन्न प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी , जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, अग्रणी बैंक प्रबंधक,भारतीय स्टेट बैंक आदि उपस्थित थे l

bablusah00004

Aug 28 2024, 09:32

देवघर- जसीडीह मुख्य मार्ग पर स्थित इस्कॉन में नंद उत्सव धूमधाम से मनाया गया।
देवघर: जसीडीह मुख्य मार्ग पर स्थित रोहिणी मोड़ के सम ऐप दामोदर ग्राम इस्कॉन देवघर में आज बड़े ही उत्साह के साथ नंद उत्सव एवं संस्थापक आचार्य भक्ति वेदांत स्वामी श्री प्रभुपाद का आविर्भाव तिथि मनाया गया। नंद उत्सव पर इस्कॉन देवघर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। इस्कॉन अनुयायियों द्वारा एवं उनके बच्चों के द्वारा भावपूर्ण नृत्य संगीत एवं विभिन्न नाटकों का मंचन किया गया। इन कार्यक्रम में दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं के बीच इस्कॉन देवघर के प्रमुख श्री श्रीनिवास गोपाल दास प्रभु ने नंद उत्सव पर व्याख्यान देते हुए बताया की अर्ध रात्रि में कृष्ण का जन्म कंस के कारागार में होने के बाद पिता वासुदेव कंस के भय से बालक को रात्रि में ही यमुना नदी पार कर नंद बाबा के यहां गोकुल छोड़ आए थे। इस कारण कृष्ण जन्म के दूसरे दिन गोकुल में नंद उत्सव मनाया जाता है। भाद्रपद नवमी के दिन समस्त ब्रजमंडल में नंद उत्सव की धूम रहती है। विश्व में हरे कृष्ण महामंत्र तथा सनातन धर्म के प्रसिद्ध प्रचारक अभयचरणविंद भक्ति वेदांत स्वामी श्री प्रभुपाद भगवान कृष्ण के एक शुद्ध भक्त एवं गोरडीय वैष्णव गुरु थे। उन्होंने पूरे विश्व में इस्कॉन की स्थापना सनातन धर्म प्रचार हेतु करी थी। विशेष कार्यक्रम में उनके जन्मदिन पर केक काटकर एवं कीर्तन- भजन का आयोजन कर मनाया गया। बाद में आए हुए भक्तों के बीच प्रसाद (भोजन) का वितरण लगातार दिन के 12:30 बजे से रात्रि के 8:30 बजे तक चलता रहा। जन्माष्टमी एवं नंदोत्सव विशेष कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर देवघर इस्कॉन प्रमुख श्रीनिवास गोपाल दास जी ने सभी देवघर नगर वासियों एवं आसपास से आए वक्त वृंदों का हृदय से आभार व्यक्त किया।

bablusah00004

Aug 27 2024, 07:55

देवघर-राजकीय श्रावणी मेला, 2024 के सफल संचालन में सहयोग हेतु उपायुक्त ने सभी का आभार प्रकट किया। मीडिया प्रतिनिधि को किया सम्मानित।
देवघर:
राजकीय श्रावणी मेला, 2024 के सफल संचालन पश्चात आज दिनांक-26.08.2024 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी विशाल सागर एवं पुलिस अधीक्षक अजीत पीटर डुंगडुंग की अध्यक्षता में देवघर परिसदन के सभागार में अंतिम साप्ताहिक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस मौके पर उपविकास आयुक्त नवीन कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी मधुपुर आशीष अग्रवाल, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ऋत्विक श्रीवास्तव, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती एवं विभिन्न मीडियाकर्मी उपस्थित थे। इसके अलावा कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त श्री विशाल सागर ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि यह हम सभी के लिए खुशी की बात है कि राजकीय श्रावणी मेला,2024 का सफल संचालन के उपरांत उसका विधिवत समापन हुआ। यह आप सभी के सहयोग से हीं संभव हो सका है। उन्होंने आगे कहा कि श्रावणी मेला के दौरान दिनांक-22.07.2024 से दिनांक-19.08.2024 तक में कुल 47,28,544 कांवरियों द्वारा बाबा बैद्यनाथ को जलार्पण किया गया है, जिनमें बाह्य अरघा के माध्यम से जलार्पण करने वाले 13,8425, श्रद्धालु शामिल हैं। वहीं बाबा मंदिर के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि दिनांक-22.07.2024 से दिनांक-19.08.2024 तक में बाबा मंदिर की कुल आय 6,62,02,312.00रूपये रही, जिसमें मंदिर के अन्य स्त्रोतों से आय भी शामिल है। इसके अतिरिक्त मेला क्षेत्र में कांवरियों को स्वास्थ्य सुविधाओं कें संदर्भ में बात करते हुए उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के द्वारा मेला क्षेत्र में कुल 35 अस्थाई स्वास्थ्य केन्द्र लगाये गये थें एवं इन स्वास्थ्य केन्द्रों में दिनांक-22.07.2024 से दिनांक-19.08.2024 तक में कुल 2,12,735 श्रद्धालुओं का ईलाज किया गया है, जिनमें से 1,43,516 पुरूष, 59,775 महिलाएँ एवं 9,444 बच्चे शामिल हैं। साथ हीं परिवहन विभाग द्वारा अन्य राज्य के निबंधित व्यवसायिक वाहनों से झारखंड राज्य प्रवेश शुल्क (अन्य राज्य पथ कर) के रूप में कुल 1,60,43,175 रुपये की प्राप्ति हुई है। उपायुक्त द्वारा बतलाया गया कि मेला क्षेत्र में नगर निगम द्वारा 1,490 सफाईकर्मी द्वारा मेला क्षेत्र की साफ-सफाई का कार्य किया गया। इसके अतिरिक्त सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा मेला क्षेत्र में कुल 31 सूचना-सह-सहायता केन्द्र लगाये गये थें, ताकि इन सूचना केन्द्रों के माध्यम से बिछुडे हुए कांवरियों को उनके परिजनों से मिलाया जा सके। इसके अलावा उपायुक्त  विशाल सागर द्वारा जानकारी दी गई कि इस वर्ष जिला प्रशासन द्वारा हर संभव प्रयास किया गया कि यहां आगन्तुक कांवरियों को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। इसके लिए मेला क्षेत्र में प्रतिनियुक्त सभी लोगों द्वारा पूरे तत्परता के साथ अपने दायित्वों का निवर्हन किया गया है एवं हम सभी का प्रयास है कि अगले वर्ष यहां आगन्तुक श्रद्धालुओं को और बेहतर सुविधा मुहैया करायी जाय। भादो मेला के संबंध में चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन प्रयासरत है कि श्रावणी मेला के हीं तरह भादो मेला में भी आगन्तुक श्रद्धालुओं को हर संभव सुविधा मुहैया करायी जाएगी। इसके अलावे कार्यक्रम के दौरान विभिन्न मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधियों को उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने सम्मानित किया।

bablusah00004

Aug 26 2024, 07:34

देवघर- प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी की मन की बात कार्यक्रम देवघर विधायक नारायण दास के साथ दर्जनों कार्यकर्ताओं ने सुना।
देवघर: प्रधानमंत्री मन की बात कार्यक्रम में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी महीना के अंतिम रविवार को प्रधानमंत्री मन की बात कार्यक्रम करते हैं आज मन की बात कार्यक्रम में उन्होंने कहा इस साल मैंने लाल किले से बिना राजनीति बैकग्राउंड वाले एक लाख युवाओं को Political system से जोड़ने का आहवाहन किया है | मेरी इस बात पर जबरदस्त प्रतिक्रिया हुई है | इससे पता चलता है कि कितनी बड़ी संख्या में हमारे युवा, राजनीति में आने को तैयार बैठे हैं | बस उन्हें सही मौके और सही मार्गदर्शन की तलाश है | इस विषय पर मुझे देश-भर के युवाओं के पत्र भी मिले हैं | सोशल मीडिया भी जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है | लोगों ने मुझे कई तरह के सुझाव भी भेजे हैं | कुछ युवाओं ने पत्र में लिखा है कि ये उनके लिए वाकई अकल्पनीय है | दादा या माता-पिता की कोई राजनीतिक विरासत नहीं होने की वजह से, वो, राजनीति में चाहकर भी नहीं आ पाते थे | कुछ युवाओं ने लिखा कि उनके पास जमीनी स्तर पर काम करने का अच्छा अनुभव है, इसलिए, वे लोगों की समस्याओं को सुलझाने में मददगार बन सकते हैं | कुछ युवाओं ने ये भी लिखा कि परिवारवादी राजनीति, नई प्रतिभाओं का दमन कर देती है | कुछ युवाओं ने कहा कि इस तरह के प्रयासों से हमारे लोकतंत्र को और मजबूती मिलेगी | मैं इस विषय पर सुझाव भेजने के लिए हर किसी का धन्यवाद करता हूँ | मुझे उम्मीद है कि अब हमारे सामूहिक प्रयास से ऐसे युवा, जिनका कोई Political background नहीं है, वे भी राजनीति में आगे आ सकेंगे, उनका अनुभव, और उनका जोश, देश के काम आएगा | साथियो, स्वतंत्रता संग्राम के दौरान भी समाज के हर क्षेत्र से ऐसे अनेकों लोग सामने आए थे, जिनकी कोई राजनीतिक पृष्टभूमि नहीं थी | उन्होनें खुद को भारत की आजादी के लिए झोंक दिया था | आज हमें विकसित भारत का लक्ष्य पाने के लिए एक बार फिर उसी spirit की जरूरत है | मैं अपने सभी युवा साथियों को कहूँगा इस अभियान से जरूर जुड़ें | आपका ये कदम अपने और देश के भविष्य को बदलने वाला होगा | मेरे प्यारे देशवासियो, ‘हर घर तिरंगा और पूरा देश तिरंगा’ इस बार ये अभियान अपनी पूरी ऊंचाई पर रहा | देश के कोने-कोने से इस अभियान से जुड़ी अद्भुत तस्वीरें सामने आई हैं | हमने घरों पर तिरंगा लहराते देखा - स्कूल कॉलेज यूनिवर्सिटी में तिरंगा देखा | लोगों ने अपनी दुकानों, दफ्तरों में तिरंगा लगाया, लोगों ने अपने Desktop, Mobile और गाड़ियों में भी तिरंगा लगाया | जब लोग एक साथ जुड़कर अपनी भावना प्रकट करते हैं, तो इसी तरह हर अभियान को चार चाँद लग जाते हैं | अभी आप अपने TV Screen पर जो तस्वीरें देख रहे हैं, ये जम्मू-कश्मीर के रियासी की हैं | यहाँ 750 मीटर लंबे झंडे के साथ तिरंगा रैली निकाली गई और ये रैली दुनिया के सबसे ऊंचे चिनाब रेलवे ब्रिज पर निकाली गई | जिसने भी इन तस्वीरों को देखा, उसका मन खुशी से झूम उठा | श्रीनगर के डल लेक में भी तिरंगा यात्रा की मनमोहक तस्वीरें हम सबने देखी | अरुणाचल प्रदेश के ईस्ट कामेंग जिले में भी 600 फीट लंबे तिरंगे के साथ यात्रा निकाली गई | देश के अन्य राज्यों में भी इसी तरह, हर उम्र के लोग, ऐसी तिरंगा यात्राओं में शामिल हुए | स्वतंत्रता दिवस अब एक सामाजिक पर्व भी बनता जा रहा है, ये, आपने भी अनुभव किया होगा | इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी देवघर विधानसभा में भी प्रधानमंत्री मन की बात कार्यक्रम को सुना गया जिसमें विधायक नारायण दास सचिन रवानी संजीव जजवाड़े संतोष उपाध्याय अधीर चंद्र भैया रीता चौरसिया विजया सिंह सचिन सुल्तानिया अमनदीप गोलू धनंजय खवाड़े प्रज्ञा झा विनय चंद्रवंशी अतुल सिंह अजीत सिंह चंद्रशेखर खवाडे अमृत मिश्रा भूषण सोनी राजीव सिंह सागर झा रमेश राय इत्यादि कार्यकर्ताओं ने मन की बात कार्यक्रम को सुना

bablusah00004

Aug 26 2024, 07:18

देवघर- इग्नू के तहत डॉ जगन्नाथ मिश्रा महाविद्यालय जसीडीह में संस्कृत सप्ताह का आयोजन किया गया।
देवघर: इग्नू अध्ययन केंद्र कोड 87012 (डॉ जगन्नाथ मिश्रा महाविद्यालय जसीडीह) में "संस्कृत सप्ताह" का आयोजन डॉ सरोज कुमार मिश्र, सहायक निदेशक, इग्नू क्षेत्रीय कार्यालय, देवघर की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम का श्री गणेश डॉ मिश्र द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। समन्वयक डॉ रामकृष्ण चौधरी द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर डॉ सरोज कुमार मिश्र को सम्मानित किया गया एवं सभी संस्कृत के उपस्थित विद्वानों का अभिवादन किया गया। इस अवसर डॉ श्वेता नरौने द्वारा संस्कृत के महत्व का सांगोपांग वर्णन किया गया। डॉ मुक्तेश्वर मिश्र ने कहा कि संस्कृत भाषा सभी भाषाओं की जननी है। भारत की सांस्कृतिक पहचान अगर पूरी दुनिया में है तो उनमें से एक संस्कृत भाषा भी है जिसे हम देव भाषा भी कहते हैं। डॉ गौतम राजहंस ने कहा कि संस्कृत की उत्पत्ति भगवान ब्रह्मा से उत्पन्न है।वेदों की रचना इसी भाषा में की गई है क्योंकि यह शुद्धता का भी प्रमाण है। शुभा देवी मेमोरियल ट्रस्ट के निदेशक हिमांशु देव ने इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार को संस्कृत सप्ताह आयोजित करने के लिए धन्यवाद दिया। इस अवसर पर इग्नू अध्ययन केंद्र के समन्वयक डॉ रामकृष्ण चौधरी ने कहा कि संस्कृत भाषा हिंदू धर्म, जैन धर्म, बौद्ध धर्म और सिख धर्म में संचार का पारंपरिक साधन रही है। इग्नू अध्ययन केंद्र के सहायक समन्वयक प्रो अनन्त कुमार सिन्हा ने कहा कि भारत की मातृ भूमि कई प्रजातियों की जन्मदात्री रही है और संस्कृत यूरोपीय भाषाओं की जननी थी इस प्रकार संस्कृत भाषा के महत्व को नकारा नहीं जा सकता। संस्कृत कंप्यूटर की कोडिंग के लिए सबसे उपयुक्त भाषा है। अंत में सभी विद्वानों एवं आगुंतुकों का धन्यवाद करते हुए संस्कृत सप्ताह के अवसर पर शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर डॉ शंकर मोहन झा, अनिल कुमार मिश्र, डॉ किरण पाठक, डॉ विनोद कुमार शर्मा, राम रूप मिश्रा, भावना भारती एवं मनोज कुमार दास इत्यादि उपस्थित थे। डॉ रामकृष्ण चौधरी समन्वयक इग्नू अध्ययन केंद्र डॉ जगन्नाथ मिश्र महाविद्यालय, जसीडीह

bablusah00004

Aug 26 2024, 06:54

देवघर- विधायक नारायण दास ने किया खोरीपानन में रोड का शिलान्यास।
देवघर: पिछले कई वर्षो से देवघर के खोरिपानन से पुनासी और पुनासी से जसीडीह रेल फाटक वाया कोयरिडीह सड़क की साइडिंग क्वालिटी में सुधार की मांग आख़िरकार पूरी हो गई। देवघर विधायक नारायण दास ने 29 किलोमीटर की इस कार्य योजना का शिलान्यास किया। इस मौके पर खोरिपानन पहुंचे विधायक का भाषाकोला मंडल अध्यक्ष ईश्वर प्रसाद राय एवं मानिकपुर मंडल अध्यक्ष अशोक यादव के साथ स्थानीय लोगों ने ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया और मांग पूरी होने की खुशी में फूल मलाओं से ढक दिया। इस इलाके से जुडी पुरानी यादों को ताज़ा करते हुए विधायक नारायण दास ने कहा की, इसी इलाके से कभी उनकी पत्नी मुखिया हुआ करती थीं और उनके किए कार्यों से प्रभावित होकर राज्य सरकार ने उन्हें अवार्ड से नवाजा था। आज एक बार फिर इस इलाके में शिलान्यास कर वह खुद को गौरवांवित महसूस कर रहे हैं। साथ ही बताते चले की इस कार्यक्रम के दौरान दर्जनों युवाओं ने बीजेपी का दामन थामा। वही ग्रामीणों में काफी उत्साह देखी जा रही थी जिससे यहां के पर्यटन स्थलों को काफी लाभ भी होगा अगर रास्ते सही हो तो पर्यटक लोग उस स्थान तक जाएंगे। ऐसे में स्थानीय लोगों को इसका काफी लाभ मिलेगा। इस कार्यक्रम में शकों की संख्या में ग्रामीण एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे