MadhyaPradesh

Aug 20 2024, 18:56

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय को महाकालेश्वर मंदिर की प्रतिमा भेंट की

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के उज्जैन आगमन पर उनका पुष्प-गुच्छ भेंट कर स्वागत किया और उन्हें भगवान महाकालेश्वर मंदिर की प्रतिमा भेंट की।

श्रावण माह के आखिरी सोमवार तथा रक्षाबंधन पर्व पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय भगवान महाकालेश्वर के दर्शन करने सपरिवार उज्जैन आए। साय के स्वागत के दौरान राज्यसभा सांसद बाल योगी उमेश नाथ जी महाराज, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, विधायक सतीश मालवीय, संजय अग्रवाल जन-प्रतिनिधि एवं नागरिक मौजूद रहे।

MadhyaPradesh

Aug 17 2024, 13:39

विक्रमपुर को नये औद्योगिक क्षेत्र के रूप में किया जायेगा विकसित: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सीएम बोले- युवाओं को रोजगार के नये अवसर उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता मुख्यमंत्री मोहन यादव डिंडोरी में लाड़ली बहनों के आभार सह उपहार कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां उन्होंने 147 करोड़ के 38 विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन किया। इस मौके पर गाड़ा सरई को उप तहसील बनाने की घोषणा भी सीएम ने की वहीं औषधिय संपदाओं से भरपूर डिंडोरी में आयुर्वेदिक कॉलेज खोलने की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि डिंडौरी के विकास में कोई कोर-कसर नहीं रहने दी जाएगी। जिले में युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराये कराये जायेंगे। क्षेत्र में औद्योगिक विकास, रोजगार और व्यापार को बढावा देने के लिए विक्रमपुर को नये औद्योगिक क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाएगा। डिंडौरी में बिजली की समस्या दूर करने के लिए शहपुरा में 132 केवी का सब स्टेशन बनाया जाएगा। मोबाइल कनेक्टिविटी के लिए बीएसएनएल के 75 टावर लगाए जाएंगे। डिंडौरी की औषधिय संपदाओं को दृष्टिगत रखते हुए डिंडौरी में आयुर्वेदिक कॉलेज खोला जाएगा। राजस्व संबंधी सुविधाओं के लिए ग्राम पंचायत गाड़ासरई को उप तहसील बनाया जाएगा। क्षेत्र में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार के लिए डिंडौरी की नहरों को पक्का कराया जाएगा। साथ ही नर्मदा नदी में अपर नर्मदा, बसुनिया और राघवपुर के बांधो से प्रभावित गांवों के लोगों को मिलने वाली मुआवजा राशि बढ़ाई जाएगी। उन्होंने कहा कि आवागमन सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए डिंडौरी से मुड़की तक टू लेन सड़क और बछरगांव के पास चकरार नदी में पुल बनाया जाएगा। नर्मदा नदी के घाटों का अधोसंरचनात्मक विकास करेंगे, जिससे श्रृद्धालुओं को स्नान करने में किसी भी प्रकार की कठिनाई न हो। साथ ही इन घाटों का सौन्दर्यीकरण भी किया जाएगा। नगर परिषद डिंडौरी के लिए नया भवन बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अगली बार समनापुर आने पर समनापुर को भी तहसील बनाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव रक्षाबंधन एवं श्रावण उत्सव में डिंडौरी के कॉलेज ग्राउंड में आयोजित लाड़ली बहनों के आभार सह उपहार कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि बहनों के सशक्तिकरण के लिए सरकार दृढ़ संकल्पित है। बहनों के सम्मान, उनके सुरक्षा और खुशहाली के लिए ही लाड़ली बहना की राशि 1250 रूपए पिछले दिनों उनके खाते में अंतरित की गई। साथ ही 250 रूपए की रक्षाबंधन उपहार भी दिए गए। बहनों की खुशियों को दोगुना करने का प्रयास जारी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि डिंडौरी में महिलाओं को मिले सामाजिक सम्मान से ही प्रदेश में लिंगानुपात बढ़ा है। यहां 1 हजार पुरूषों पर 1002 महिलाएं हैं। जनजाति समाज के सशक्तिकरण के लिए तेंदुपत्ता संग्राहकों की राशि 3 हजार रूपए प्रति बोरा से बढ़ाकर 4 हजार रूपए किया गया है। पीएम जनमन योजना में जनजाति क्षेत्रों में 7300 करोड़ रूपए के निर्माण हुए हैं। बैगा, भारिया और सहरिया जनजाति की महिलाओं को आहार अनुदान कें अंतर्गत 148 करोड़ की राशि अंतरित की गई है। महिलाओं को 1500 रूपए प्रति माह दी जा रही है। प्री-मैट्रिक और पोस्ट मैट्रिक की छात्रवृति अंतर्गत 505 करोड़ रूपये की राशि वितरित की गई है। धान की फसल पर भी दी जाएगी बोनस राशि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गेंहू की भांति धान पर भी बोनस राशि दी जाएगी। दुग्ध उत्पादकों को भी दूध बेचने पर बोनस दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि कृषि को समृद्ध करने के लिए केन्द्र सरकार के 6 हजार रूपए के साथ राज्य सरकार भी सालाना 6 हजार रूपए मिला रही हैं। इस तरह से किसानों को सालाना 12 हजार रूपए मिल रहे है। मिलेट्स (श्रीअन्न) उत्पादकों को प्रोत्साहित करने के लिए कोदो-कुटकी के साथ रागी की उपज भी समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार कर एम्बूलेंस व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। किसी मरीज को जिले के बाहर बड़े अस्पतालों में त्वरित इलाज की आवश्यकता है तो उन्हें एयर एम्बुलेंस की सुविधा दिलाना सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में शव वाहन का भी प्रबंध किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जिले के लोक-कलाकारों में प्रतिभा की कमी नहीं है। यहां की प्रतिभाओं में भज्जू श्याम, दुर्गाबाई व्याम और अर्जुन सिंह धुर्वे को अखिल भारतीय अलंकरण पदमश्री से सम्मानित किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लाड़ली बहनों के आभार सहित उपहार कार्यक्रम में डिंडौरी जिले में 147 करोड़ 60 लाख के 38 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम स्थल महिला स्व-सहायता समूह द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ भी वितरित किये। मुख्यमंत्री को बहनों ने बांधी स्नेह की राखी मुख्यमंत्री डॉ. यादव को कार्यक्रम में जिले की बहनों ने राखी बांधकर कहा कि हम सबके भैया, मोहन भैया हैं जिन्होंने हमारी कठिनाइयों को समझा है और लाडली बहना योजना की राशि के साथ रक्षाबंधन उपहार की राशि भी दी। मुख्यमंत्री ने बहनों द्वारा राखी बांधने पर अभिभूत होकर कहा कि दुनिया में भारत ही एक ऐसा देश है जहां भाई-बहन के स्नेह का त्यौहार रक्षाबंधन मनाया जाता है, जो हमारी सांस्कृतिक सुदृढ़ता को प्रदर्शित करता है। नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री तथा जिले की प्रभारी मंत्री प्रतिमा बागरी ने डिंडोरी जिले में राखी के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव का अभिवादन किया। उन्होंने कहा कि राखी के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री का आगमन जिले का सौभाग्य है। वीरांगना रानी अवंती बाई के जन्मोत्सव पर उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि वीरांगना रानी ने 1857 की क्रांति में अंग्रेजों के छक्के छुड़ाकर क्षेत्र का गौरव बढाया है। उन्होंने आदर्श राजनीति के लिए प्रसिद्ध पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न, स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये। सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने भी क्षेत्र की उपलब्धियां और आवश्यकता के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर म.प्र. पर्यटन निगम के पूर्व अध्यक्ष विनोद गोटिया, विधायक,ओमप्रकाश धुर्वे, ओमकार सिंह मरकाम, जिला पंचायत अध्यक्ष रुद्रेश परस्ते, नगर पंचायत जन-प्रति प्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में बहनें शामिल रही।

MadhyaPradesh

Aug 16 2024, 19:36

आजादी का पर्व अमर शहीदों के बलिदान, साहस और शौर्य के पुनर्स्मरण का दिन है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री "आजादी का महापर्व" सांस्कृतिक संध्या में हुए शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि स्वतंत्रता दिवस (आजादी का पर्व) अमर शहीदों के बलिदान, साहस और शौर्य को पुन: स्मरण का दिन है। देश के वीर सपूतों ने मातृभूमि को रक्त से सींचकर हमें स्वतंत्रता दिलाई है। रानी दुर्गावती, चंद्रशेखर आजाद, झांसी रानी लक्ष्मी बाई और पृथ्वीराज जैसे वीर बलिदानियों के शौर्य को सदैव स्मरण रखने की जरूरत है। स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में पृथ्वी राज चौहान की वीरता, संघर्ष और विजय पताका का उदाहरण हमारे लिए गर्व का विषय है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारे देश का इतिहास रानी दुर्गावती जैसी कई वीरांगनाओं की शौर्य गाथाओं से भरा पड़ा है। स्वतंत्रता संग्राम, स्वतंत्रता सेनानियों और वीरों के बलिदान, व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाशित पुस्तकें देश और प्रदेश के लिए बड़ा दस्तावेज हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व के हमारे वीर शासकों ने नवीन तकनीक का उपयोग नहीं किया लेकिन आजादी के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर देश के अभिमान को बचाए रखा। हमें समय की प्रासंगिकता को दृष्टिगत रखते हुए नवीन तकनीक का उपयोग करना चाहिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव स्वतंत्रता दिवस पर रवींद्र भवन सभागार में आयोजित "आजादी का महापर्व" सांस्कृतिक संध्या को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संस्कृति एवं पर्यटन धर्मेन्द्र सिंह लोधी, विधायक भगवानदास सबनानी और प्रमुख सचिव संस्कृति एवं पर्यटन शिव शेखर शुक्ला उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सुप्रसिद्ध पार्श्व गायिका सुश्री पलक मुछाल और गायक पलाश मुछाल का स्वागत किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बदलते दौर में देश आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व पर हमें गर्व है। हमारी सेना किसी से कम नहीं है। उन्होंने भारत के सैनिकों की वीरता को सराहा। हमारी सेना ने अनेक अवसरों पर दुश्मन के छक्के छुड़ा दिए।

संस्कृति एवं पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने 78 वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए देश को आजादी दिलाने वाले अमर शहीदों को याद कर नमन किया। उन्होंने कहा कि वीर सपूतों की वजह से ही हम स्वतंत्र हुए हैं। देश, समाज और राष्ट्र के विकास में प्रधानमंत्री मोदी कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी का संकल्प है कि देश फिर से विश्व गुरु बने।

स्वराज संस्थान संचालनालय संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रख्यात पार्श्व गायिका सुश्री पलक मुछाल और गायक पलाश मुछाल के कलाकार दल ने राष्ट्र भक्ति के गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश में स्वाधीनता संग्राम विषय पर आधारित 15 पुस्तकों का विमोचन किया गया। संस्कृति विभाग के कला पंचाग 2024-25 का विमोचन भी किया गया। प्रमुख सचिव संस्कृति शिव शेखर शुक्ला ने पौधा भेंट कर मुख्यमंत्री डॉ. यादव का स्वागत किया और आभार प्रदर्शन भी किया।

MadhyaPradesh

Aug 16 2024, 19:33

समृद्ध भाषा और सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने का अवसर है भारतीय भाषा महोत्सव - मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री ने सप्रे संग्रहालय की गतिविधियों को सराहा

सप्रे संग्रहालय की अनुदान राशि की दोगुनी

मुख्यमंत्री ने महोत्सव का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भारतीय भाषा महोत्सव हमारी समृद्ध भाषा और सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने और प्रोत्साहित करने का अद्भुत अवसर है। भारतीय भाषाओं में हिंदी का विशेष महत्व रहा है। हिंदी का संबंध संस्कृत से है। संपूर्ण भारतीय संस्कृति में संस्कृत की व्यापकता है और यही सांस्कृतिक व भाषाई विस्तार अखंड भारत के स्वरूप का आधार है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने माधवराव सप्रे संग्रहालय द्वारा संचालित गतिविधियों की सराहना करते हुए संग्रहालय को राज्य सरकार द्वारा दिए जा रहे 10 लाख रुपये के अनुदान को बढ़ाकर 20 लाख रुपये करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव माधवराव सप्रे स्मृति समाचार पत्र संग्रहालय द्वारा आयोजित भारतीय भाषा महोत्सव का शुभारंभ कर संबोधित कर रहे थे।

सप्रे संग्रहालय संदर्भिका और भाषा सत्याग्रह पुस्तिकाओं का हुआ विमोचन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव का सप्रे संग्रहालय में शॉल, पुस्तकें और कलम की प्रतिकृति भेंट कर अभिवादन किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सप्रे संग्रहालय संदर्भिका और भाषा सत्याग्रह पुस्तिका का विमोचन किया। उन्होंने सप्रे संग्रहालय में विशेष सहयोग के लिए आशीष अग्रवाल का सम्मान किया। इसके साथ ही पंडित रामेश्वर दास गार्गव स्मृति ई-लाइब्रेरी में योगदान के लिए डॉ. नरेंद्र दत्त गार्गव और कृष्ण गोपाल व्यास विज्ञान संचार प्रभाग में सहयोग के लिए डॉ. जयप्रकाश शुक्ला का सम्मान किया गया। इस अवसर पर डॉ. वीणा सिन्हा और डॉ. हेमंत सिंह को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने की।

भाषाओं के साथ-साथ बोलियों का भी विशेष महत्व

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारतीय संस्कृति में भाषाओं के साथ-साथ बोलियों का भी विशेष महत्व रहा है। बोलियों की विशेषता क्षेत्रीय इतिहास से भी जुड़ी है। बुंदेली जहां शौर्य, पराक्रम और पुरुषार्थ से परिपूर्ण है, वहीं मालवी बोली की अपनी गहराई है। इस पर स्थानीय परिस्थितियों का प्रभाव रहा, परन्तु मालवी बोली ने हमेशा अपनी पहचान बनाए रखी। कई भाषाओं और बोलियों को समाहित करते हुए हिंदी निरंतर समृद्ध होती जा रही है। लगभग एक हजार साल की ऐतिहासिक यात्रा तय कर हिंदी ने वर्तमान स्वरूप प्राप्त किया है। इस ऐतिहासिक कालखंड में कई गैर हिंदी भाषी महापुरुषों ने भी हिंदी का समर्थन किया। इसमें साहित्यकार माधवराव सप्रे की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति में सभी भाषाओं को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष प्रावधान किए हैं। प्रदेश में विकसित हो रहे पीएम एक्सीलेंस कॉलेजों में पुस्तकालय स्थापित किए गए हैं, जिनमें सभी विचारों की पुस्तक उपलब्ध कराई जा रही है।

स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में प्रदेश में संस्कृत और क्षेत्रीय भाषाओं को प्रोत्साहन देने के लिए विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। प्रदेश राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू करने में देश में अग्रणी रहा है।

भाषायी सौहार्द-समन्वय और सर्वसमावेशी भाव से आयोजित हो रहा है भारतीय भाषा महोत्सव

कार्यक्रम के संयोजक विजयदत्त श्रीधर ने बताया कि सप्रे संग्रहालय द्वारा 'अपनी भाषा पर अभिमान-सभी भाषाओं का सम्मान' के विचार सूत्र के साथ भाषायी सौहार्द-समन्वय और सर्वसमावेशी भाव से भारतीय भाषा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। हिन्दी और भारतीय भाषाओं के साथ दैनिक कार्य व्यवहार में जनता की भाषा को अधिक से अधिक शामिल करने के प्रयास इस आयोजन के प्रमुख आयाम हैं।

MadhyaPradesh

Aug 16 2024, 19:31

स्मार्ट मीटर परियोजना का विस्तार किया जाएगा - एसीएस ऊर्जा श्रीवास्तव

कंट्रोल सेंटर इंदौर पहुंचकर उपभोक्ता सुविधाओं में वृद्धि की जानकारी ली

अपर मुख्य सचिव ऊर्जा मनु श्रीवास्तव ने शुक्रवार को इंदौर में पोलोग्राउंड स्थित मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के स्मार्ट मीटर कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण किया और बिंदुवार जानकारी ली। श्रीवास्तव ने स्मार्ट मीटर परियोजना संबंधी संचार तंत्र, ऑटोमेटेड रीडिंग, मीटर डाटा मैनेजमेंट, लाइन लॉस में कमी, उपभोक्ता सुविधाओं में बढ़ोत्तरी में स्मार्ट मीटर की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की। अपर मुख्य सचिव ने अब तक पश्चिम क्षेत्र कंपनी द्वारा स्मार्ट मीटर परियोजना के विभिन्न चरणों के कार्यों को सराहा और टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस परियोजना का विस्तार किया जाएगा।

 श्रीवास्तव ने पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा लागू स्मार्ट मीटर परियोजना की सफलता और अब तक मिली सराहना, पुरस्कार इत्यादि के बारे में भी जानकारी ली। मप्र की दो अन्य कंपनी मध्य क्षेत्र कंपनी भोपाल और पूर्व क्षेत्र कंपनी जबलपुर को इंदौर की स्मार्ट मीटर सीख से रूबरू कराया जाएगा। इस अवसर पर पश्चिम क्षेत्र कंपनी के प्रबंध निदेशक अमित तोमर ने बताया कि अब तक 7 लाख 17 हजार स्मार्ट मीटर लग चुके हैं। तोमर ने बताया कि दो शहर महू और खरगोन पूरी तरह स्मार्ट मीटरीकृत हैं, दो अन्य शहर कुछ दिनों बाद शत प्रतिशत स्मार्ट मीटरीकृत हो जाएंगे। हमारी टीम पूरे मनोयोग और समर्पण से शासन के इस महत्वपूर्ण कार्य में जुटी हुई हैं।

[6:31 PM, 8/16/2024] +91 74007 94801: .....

MadhyaPradesh

Aug 16 2024, 19:30

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. वाजपेयी के विचार देश और दुनिया को सदैव प्रेरणा देते रहेंगे - मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. वाजपेयी की पुण्य-तिथि पर किया नमन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी का जीवन खुली किताब की तरह है। उनके भाषण, विचार और शब्द रचना ध्येय वाक्य की तरह प्रभावशील हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उनकी कालजयी कविता आओं फिर दिया जलाएं की पंक्तियों "छोटे मन से कोई बड़ा नहीं होता है-टूटे मन से कोई खड़ा नहीं होता है" का उल्लेख करते हुए कहा कि ऐसी कई रचनाएं लम्बे समय तक लोगों के लिए प्रेरणास्पद रहेंगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. वाजपेयी की पुण्य-तिथि पर उन्हें नमन किया। डॉ. यादव ने अरेरा हिल्स स्थित पूर्व प्रधानमंत्री स्व. वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद संबोधित कर उक्त विचार व्यक्त किए।

संयुक्त राष्ट्र संघ में हिन्दी को किया स्थापित

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. वाजपेयी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक के रूप में अपनी जीवन यात्रा आरंभ की और 5 प्रधानमंत्रियों के सामने विपक्ष के नेता के रूप में अपने दायित्व का प्रभावी रूप से निर्वहन किया। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र संघ में भी हिंदी को स्थापित करके दिखाया और यह भी बताया कि मातृ भाषा से प्रेम किसे कहते हैं। इसी का प्रभाव था कि उन्हें विपक्षी दल का नेता होने के बावजूद भी भारत सरकार का प्रतिनिधि बनाकर संयुक्त राष्ट्र संघ भेजा गया।

देश के सामर्थ्य से दुनिया को अवगत कराया

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विदेश नीति के संबंध में स्व. वाजपेयी का स्पष्ट मानना था कि हम सब कुछ बदल सकते हैं, लेकिन अपने पड़ौसी नहीं बदल सकते। इस विचार के साथ ही उन्होंने देश के पड़ोसियों और दुनिया को देश के सामर्थ्य से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि वे सभी सौभाग्यशाली हैं जिन्हें पूर्व प्रधानमंत्री स्व. वाजपेयी के भाषणों को सुनने तथा उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन में काम करने का अवसर प्राप्त हुआ। उनके विचार देश और दुनिया को सदैव मार्गदर्शन प्रदान करते रहेंगे। इस अवसर पर खेल एवं युवक कल्याण तथा सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग, पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर, सांसद वी.डी. शर्मा, विधायक रामेश्वर शर्मा, विधायक भगवानदास सबनानी सहित हितानंद शर्मा और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

MadhyaPradesh

Aug 16 2024, 19:27

पुलिस का व्यवहार और दृष्टिकोण जनता के प्रति रहे संवेदनशील - राज्यपाल पटेल

पुलिस का व्यवहार और दृष्टिकोण जनता के प्रति रहे संवेदनशील - राज्यपाल पटेल

राज्यपाल ने राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित अधिकारियों-कर्मचारियों को दी शुभकामनाएं

राजभवन के सांदीपनि सभागार में आयोजित हुआ कार्यक्रम

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि जनता की सेवा में पुलिस का व्यवहार और दृष्टिकोण महत्वपूर्ण है। पुलिस का व्यवहार जनता के प्रति संवेदनशील होना चाहिए। पुलिस का संवेदनशील व्यवहार जनता के मन में पुलिस के प्रति सम्मान को बढ़ाता है साथ ही पुलिस की छवि को जन हितैषी बनाता है। राज्यपाल पटेल “राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित अधिकारी-कर्मचरियों से भेंट” कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने मध्यप्रदेश पुलिस, जेल और होम गार्ड के पदक प्राप्तकर्ताओं एवं उनके परिजनों को बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस वर्ष प्रदेश पुलिस के कुल 69 पुलिस अधिकारी-कर्मचारी राष्ट्रपति के पुलिस पदक से सम्मानित हुए हैं। यह सम्मान वीरता, विशिष्ट सेवा और सराहनीय सेवा के लिए प्रदान किया गया। कार्यक्रम राजभवन के सांदपनि सभागार में आयोजित हुआ।

राज्यपाल पटेल ने कहा कि मध्यप्रदेश पुलिस ने कानून एवं व्यवस्था के उत्तरदायित्वों के साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सराहनीय कार्य किया है। पुलिस ने “एक पेड़-माँ के नाम” अभियान में एक दिन में सवा लाख पौधे लगाए हैं। राज्यपाल पटेल ने मध्यप्रदेश पुलिस बल को इस सफलता के लिए बधाई दीं। उन्होंने प्रदेश पुलिस से आह्वान भी किया कि रोपे गए पौधों की भविष्य में देख-भाल की जिम्मेदारी भी तत्परतापूर्वक निभाएं।

सायबर जागरूकता में पुलिस की भूमिका महत्वपूर्ण

राज्यपाल पटेल ने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी के दौर में सायबर अपराधों की प्रकृति बदली है। सायबर अपराधों का शिकार अधिकांशत: बच्चे, महिलाएं, ग्रामीण और वंचित वर्ग के लोग हो रहे हैं।पुलिस को सायबर जागरूकता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाना होगा। पुलिस को तकनीकी और कानूनी रूप से दक्ष होकर, संवेदनशील विवेचना कर, सायबर अपराधियों के विरुद्ध दण्डात्मक कार्रवाई करनी होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश पुलिस का हर अधिकारी-कर्मचारी अपने कर्तव्यों का संपूर्ण निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ पालन करें।

अब रिएक्टिव पुलिसिंग से प्रिडिक्टिव पुलिसिंग की जरूरत

राज्यपाल पटेल ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में सक्रिय पुलिस सशक्त और स्वस्थ समाज का आधार होती है। समाज के विकास के लिए सुरक्षा जरूरी है, सुरक्षा के लिए पुलिस जरूरी है। पुलिस को समय के अनुसार स्वयं को अपडेट रखना होगा। अब रिएक्टिव पुलिसिंग से प्रिडिक्टिव पुलिसिंग की जरूरत है। राज्यपाल पटेल ने कहा कि विगत 6 माह में पुलिस द्वारा नक्सल गतिविधियों पर कड़ाई के साथ निरंतर कार्रवाई की गई है। 4 हार्डकोर नक्सलियों को मार कर, नक्सल गतिविधियों पर काफ़ी हद तक नियंत्रण पाया है। राज्यपाल पटेल ने कहा कि प्रदेश पुलिस ने असामाजिक तत्वों, राष्ट्रविरोधी ताकतों का कठोरता से दमन और गौ-वंश के अवैध परिवहन रोकने की प्रभावी कार्रवाई भी की है।

राज्यपाल पटेल का समारोह में पुलिस महानिदेशक सुधीर कुमार सक्सेना ने पुष्प-गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। डीजीपी सक्सेना ने स्वागत उद्बोधन दिया। उन्होंने पदक प्राप्तकर्ताओं, प्रदेश की कानून-व्यवस्था और पुलिस के सामाजिक सरोकारों पर आधारित कार्यों की जानकारी दी। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक साजिद फरीद शापू ने आभार व्यक्त किया। महानिदेशक जेल गोविंद प्रताप सिंह, महानिदेशक होमगार्ड अरविंद कुमार, राज्यपाल के प्रमुख सचिव मुकेश चंद गुप्ता, मध्यप्रदेश पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, मध्यप्रदेश पुलिस, होमगार्ड और जेल विभाग के पदक प्राप्तकर्ता और उनके परिजन उपस्थित थे।

MadhyaPradesh

Aug 16 2024, 19:26

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 78वें स्वतंत्रता दिवस पर भोपाल के लाल परेड मैदान पर आयोजित राज्य स्तरीय परेड में उल्लेखनीय सेवाओं के लिये पुलिस अधि

वीरता के लिये पुलिस पदक

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पुलिस अधीक्षक राजगढ़ आदित्य मिश्रा, निरीक्षक पीटीएस तिघरा अंशुमान सिंह चौहान, निरीक्षक हॉक फोर्स बालाघाट रामपदम शर्मा, उप निरीक्षक हॉक फोर्स बालाघाट आशीष शर्मा, उप निरीक्षक हॉक फोर्स बालाघाट अतुल कुमार शुक्ला, उप निरीक्षक हॉक फोर्स बालाघाट मनोज कुमार कापसे और प्रधान आरक्षक हॉक फोर्स बालाघाट रमेश विश्वकर्मा को वीरता के लिये पुलिस पदक प्रदान किया हैा।

विशिष्ट सेवा के लिये राष्ट्रपति पुलिस पदक

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आशुतोष रॉय अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अग्निशमन सेवा भोपाल, ए. साईं मनोहर ओएसडी मध्यप्रदेश भवन नई दिल्ली, योगेश चौधरी अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त भोपाल, मोहम्मद शाहिद अबसार अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ई.ओ.डब्ल्यू. भोपाल, मनीष कपूरिया पुलिस महानिरीक्षक कानून और व्यवस्था इंदौर (सेवानिवृत्त), भारत भूषण राय उप सेनानी 7वीं वाहिनी विसबल भोपाल (सेवानिवृत्त), शारदा प्रसाद चौधरी मानसेवी उप पुलिस अधीक्षक विशेष शाखा जबलपुर और अशोक कुमार रघुवंशी कार्यवाहक निरीक्षक पीटीसी, इंदौर को विशिष्ट सेवा के लिये राष्ट्रपति का पुलिस पदक प्रदान किया गया है।

नागरिक सुरक्षा विशिष्ट सेवा के लिये राष्ट्रपति पदक

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नगर सेना तथा नागरिक सुरक्षा विशिष्ट सेवा के लिये भूपेन्द्र सिंह ठाकुर कार्यवाहक डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेन्ट होमगार्ड छतरपुर को राष्ट्रपति पदक प्रदान किया है।

सराहनीय सेवा के लिये पुलिस पदक

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लाल परेड मैदान में हुए स्वतंत्रता दिवस समारोह में सराहनीय सेवा के लिये पुलिस पदक भी प्रदान किये। जिन पुलिसकर्मियों को यह पदक प्राप्त हुए उनमें अभय सिंह पुलिस महानिरीक्षक देहात जोन-अतिरिक्त प्रभार पुलिस महानिरीक्षक विसबल भोपाल रेंज भोपाल, सुशांत कुमार सक्सेना पुलिस महानिरीक्षक चम्बल जोन मुरैना, डॉ आशीष पुलिस महानिरीक्षक इंटेलीजेंस पुलिस मुख्यालय भोपाल, मनोज कुमार श्रीवास्तव अतिरिक्त पुलिस आयुक्त क्राइम मुख्यालय इंदौर, सत्येन्द्र कुमार शुक्ला उप पुलिस महानिरीक्षक प्रशासन पुलिस मुख्यालय भोपाल, प्रशांत खरे उप पुलिस महानिरीक्षक नर्मदापुरम, अतुल सिंह उप पुलिस महानिरीक्षक खरगौन रेंज, पंकज कुमार पाण्डेय पुलिस उपायुक्त जोन-3 (शहर) जिला इंदौर, सुरेन्द्र कुमार जैन पुलिस अधीक्षक पीटीएस रीवा, मलय जैन सहायक पुलिस महानिरीक्षक प्रशिक्षण पुलिस मुख्यालय भोपाल, मनीषा पाठक सोनी अतिरिक्त. पुलिस अधीक्षक रेल इंदौर, सुमन गुर्जर पुलिस अधीक्षक पीटीएस, तिघरा ग्वालियर, दिनेश कुमार कौशल पुलिस अधीक्षक पीटीएस सागर, प्रणय कुमार नागवंशी पुलिस अधीक्षक एटीएस मुख्यालय भोपाल, रामेश्वर सिंह यादव पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त ग्वालियर, संदेश कुमार जैन स्टॉफ ऑफिसर टू डीजीपी पुलिस मुख्यालय भोपाल, वेदान्त शर्मा सहायक सेनानी आरएपीटीसी इंदौर और अजय कैथवास उप पुलिस अधीक्षक ई.ओ.डब्ल्यू, उज्जैन शामिल हैं।

इसी तरह सराहनीय सेवा के लिये जिन पुलिसकर्मियों को पुलिस पदक प्राप्त हुए हैं, उनमें सुनील कुमार तालान उप पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त उज्जैन, तिलकराज प्रधान कार्यवाहक उप पुलिस अधीक्षक मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भौंरी भोपाल, सुनील कुमार राय कार्यवाहक निरीक्षक (एम) विशेष शाखा पुलिस मुख्यालय भोपाल, सैयद अशफाक अली कार्यवाहक निरीक्षक प्रेस पुलिस मुख्यालय भोपाल, राम कुमार मोरन्दानी कार्यवाहक सूबेदार (एम) ई.ओ.डब्लयू भोपाल, डी.पी. सक्सेना कार्यवाहक सूबेदार (अ), कार्यालय उमनि, (ग्रामीण) भोपाल, विष्णु प्रसाद व्यास, कार्यवाहक सूबेदार (अ) जिला शाजापुर, रेवाधर पंत सूबेदार (अ) 23वीं वाहिनी विसबल भोपाल, भंवरलाल जायसवाल उप निरीक्षक (रेडियो) पी.आर.टी.एस. इंदौर, सी.डी. डैनियल, कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक (चालक) एम.टी. पूल भोपाल (सेवानिवृत्त), केशव राव इंगले कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक छिन्दवाड़ा, नन्दकिशोर कोसरकर कार्यवाहक सउनि डीपीओ बालाघाट, अशोक सिंह भदौरिया प्रधान आरक्षक पुलिस लाईन ग्वालियर, राम रतन नन्देड़ा प्रधान आरक्षक 731 32वीं वाहिनी विसबल उज्जैन, अमरनाथ यादव प्रधान आरक्षक आरएपीटीसी इंदौर, रामचन्द्र सिंह प्रधान आरक्षक 580 7वीं वाहिनी विसबल भोपाल, मोहनलाल सिंह तिवारी कार्यवाहक प्रधान आरक्षक 307 आरएपीटीसी इंदौर और रमेश जोशी कार्यवाहक प्रधान आरक्षक 374, 10वीं वाहिनी विसबल सागर शामिल हैं।

जेल विभाग में सराहनीय सेवा के लिये पदक

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 78वें स्वतंत्रता दिवस पर जेल विभाग के कर्मियों को भी सराहनीय सेवा के लिये पदक प्रदान किये है। जिन कर्मियों को पदक प्रदान किये हैं, उनमें राकेश कुमार भांगरे जेल अधीक्षक केन्द्रीय जेल भोपाल, महेश शर्मा सहायक जेल अधीक्षक सब जेल डबरा ग्वालियर,अनिल कुमार पाठक सहायक जेल अधीक्षक सब जेल लवकुशनगर, शोभल सिंह ठाकुर शिक्षक जिला जेल देवास, गीता रायकवार शिक्षक केन्द्रीय जेल सागर सूरज सिंह रांणा प्रमुख मुख्य प्रहरी केन्द्रीय जेल भोपाल, करुणेन्द्र सिंह परिहार कार्यवाहक प्रमुख मुख्य प्रहरी सब जेल रहली, चंद्रभान सिंह नामदेव मुख्य प्रहरी सब जेल करैरा और जगदीश पाटीदार प्रहरी जिला जेल खरगौन शामिल हैं।

नगर सेना तथा नागरिक सुरक्षा सराहनीय सेवा के लिये पदक

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में नगर सेना तथानागरिक सुरक्षा सराहनीय सेवा के लिये पदक प्रदान किये। जिन कर्मियों को यह पदक प्रदान किये गये हैं, उनमें मधु राजेश तिवारी डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेन्ट होमगार्ड देवास, पंजाबराव बारस्कर सहायक उप निरीक्षक (एम) होमगार्ड बैतूल, राकेश कुमार श्रीवास्तव हवलदार आरमोरर होमगार्ड जबलपुर (सेवानिवृत्त), राम शंकर तिवारी वाहन चालक एसडीईआरएफ जबलपुर, मुकेश चौरसिया डिवीजनल वार्डन सिविल डिफेन्स जबलपुर, श्याम लाल यादव स्वयंसेवी नायक क्रं. 246, होमगार्ड नर्मदापुरम, शोभाराम सोलंकी स्वयंसेवी सैनिक क्रं. 314, होमगार्ड इंदौर और मधु बाला बिलवाल स्वयंसेवी महिला सैनिक क्रं. 550, होमगार्ड इंदौर शामिल है।

पुलिस बैंड की टुकड़ी रही आकर्षण का केन्द्र

प्रदेश में 78वें स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित परेड में पुलिस बैंड की टुकड़ी आकर्षण का केन्द्र रही। प्रदेश के 53 जिला मुख्यालयों में हुई परेड में पहली बार पुलिस बैंड की टुकड़ी शामिल हुई। पुलिस बैंड के प्रदर्शन ने अपनी सुरम्‍य धूनों से नागरिकों का दिल जीत लिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वतंत्रता दिवस पर जिला मुख्यालय पर हुई परेड में पुलिस बैंड की टुकड़ी को भी शामिल करने के निर्देश दिये थे।

MadhyaPradesh

Aug 16 2024, 19:23

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शैक्षिक डिजिटल बस का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान भोपाल के लाल परेड ग्राउंड से शैक्षिक डिजिटल बस का शुभारंभ किया और हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने डिजिटल बस की कार्यप्रणाली को जाना और छात्रों से संवाद भी किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान शिक्षा प्रणाली में डिजिटल बस छात्रों के लिये उपयोगी साबित होगी।

राज्य शिक्षा केंद्र की सहयोगी संस्था एसआरएफ फाउंडेशन द्वारा संचालित डिजिटल बस में 20 कम्प्यूटर के साथ इंटरनेट की सुविधा भी है। डिजिटल बस विद्यालयीन छात्रों को स्मार्ट शिक्षा कार्यक्रम के तहत विषय आधारित जानकारी उपलब्ध करायेगी। छात्रों को स्मार्ट शिक्षा प्रदान करने डिजिटल बस राजधानी भोपाल के चयनित विद्यालयों में निरंतर भ्रमण करेगी। डिजिटल बस शुभारंभ अवसर पर शिक्षा विभाग के अधिकारी एसआरएफ फाउंडेशन के पदाधिकारी और विद्यार्थी मजूद रहे।

MadhyaPradesh

Aug 16 2024, 10:52

म.प्र केश शिल्पी बोर्ड और सिलाई कला बोर्ड के कार्यालय में हुआ झंडा वंदन

अच्छे अंक लाने वाले छात्रों सहित समाज सेवियों का हुआ सम्मान

भोपाल। देश की आज़ादी के महोत्सव में मध्यप्रदेश भी तिरंगे रंग में रंगा हुआ नजर आया, राजधानी भोपाल की बात करें तो यहां जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों सहित समाज के हर वर्ग ने स्वतंत्रता दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाया। 78वें स्वाधीनता दिवस के उपलक्ष्य में अनेकों जगह ध्वजारोहण किया गया और मिठाइयां बांटी गई। मध्यप्रदेश शासन के केश शिल्पी बोर्ड, सिलाई कला बोर्ड एवं स्वर्ण कला बोर्ड के अध्यक्षों द्वारा केश शिल्पी बोर्ड के कार्यालय में ध्वजारोहण किया गया। मंत्री दर्जा प्राप्त तीनो अध्यक्षों द्वारा भारत माता के सामने दीप प्रजवलित कर पुष्पानजलि की गई। तत्पश्चात ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देकर राष्ट्रगान हुआ, मंच का संचालन कर रहे हीरालाल श्रीवास ने सभी अथितियों का स्वागत करते हुए स्वतंत्रता की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। केश शिल्पी बोर्ड द्वारा सेन समाज के युवाओं का वार्षिक परीक्षा में अच्छे अंक लाने पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया, इस मौके पर केश शिल्पी बोर्ड के अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री दर्जा नंदकिशोर वर्मा ने कहा की समाज का युवा आगे बड़े और समाज का नाम रोशन करें। उसकी राह में आने वाले रोड़ों से लड़ने के लिए हम उसके साथ खड़े है और आने वाले समय में हम समाज के चतुर्दिक उत्थान के लिए नए अवसर खोज रहे है। ताकि उन्हें हर स्तर पर मदद कर सकें !