*भाकियू का धरना दूसरे दिन भी जारी, बिजली कटौती का कर रहे विरोध*
संभल- भारतीय किसान यूनियन असली अराजनैतिक का धनारी बिजली घर पर धरना आंदोलन दूसरे दिन भी जारी रहा। धरने के दौरान एक्शन बबराला महेश चंद अपनी पूरी टीम के साथ आंदोलन स्थल धनारी पर आये किसानों और अधिकारियों के बीच लंबी वार्ता हुई। किसानों ने अधिकारियों के ऊपर समस्याओं की बौछार कर दी। जिम्मेदार अधिकारी समस्या के समाधान से बचते हुए दिखाई दिए। किसान अपनी मांगों पर अड़े रहे।
किसानों ने सीधा सवाल पूछा की सरकार से हमें कितने घंटे बिजली मिलती है और आप हमें कितने घंटे बिजी दे रहे हैं। इसका जवाब वार्ता की टीम के पास नहीं था। काफी देर बाद एक्शन ने स्वीकार किया कि शासन से 17 घंटे बिजली मिलती है। इस पर अधिकारियों ने मंगल तक का आश्वासन दिया कि सोमवार व मंगलवार तक समस्याएं हल करने का पूरा प्रयास करेंगे।
इस पर किसानों ने कहा कि हम भी सोमवार मंगल तक आराम से शांतिपूर्ण आंदोलन करते रहेंगे। हमारी मांगे पूर्ण हो जाएंगे तो हम अपना धरना समाप्त कर देंगे। समस्याओं की बहुत लंबी कतार थी, जिसमें ओवर बिलिंग खराब मीटर सप्लाई कटौती स्थानीय विभागीय लोगों द्वारा सुविधा स्वरूप आज इस मौके पर बहादुर सिंह यादव जी ऋषिपाल सिंह यादव मोरध्वज यादव जाकिर हुसैन रामजीत सिंह वीरेश पूरन सिंह पूरन सिंह मनमोहन अंगद राम राम अवतार श्रीपाल सुरजन पुष्पेंद्र नेकपाल वेदपाल भास्कर हुकुम सिंह गोपाल राजू चंद्रभान धीरेन्द्र सिंह मनवीरआदि लोग उपस्थित रहे।










Aug 17 2024, 16:32
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.4k