Aug 09 2024, 16:48
*विधानमंडल की सार्वजनिक उपक्रम एवं निगम संयुक्त समिति 2022-2023 की प्रथम उप समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न*
सुल्तानपुर,समिति के सदस्यों द्वारा जल जीवन मिशन अन्तर्गत नवनिर्मित पानी की टंकी हरखी दौलतपुर व पर्यटन विभाग के अन्तर्गत सीताकुण्ड घाट स्थित निर्मित चित्रगुप्त धाम मंदिर के सौंदर्यीकरण कार्य का किया गया निरीक्षण।जनपद सुलतानपुर में विधानमंडल की सार्वजनिक उपक्रम एवं निगम संयुक्त समिति 2022-2023 की प्रथम उप समिति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट स्थित नये सभागार में आयोजित की गयी।
उक्त समिति के संयोजक श्रीमती सरिता भदौरिया, सदस्य डा0 अवधेश सिंह, सदस्य श्री माधवेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना, मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक सहित अन्य अधिकारियों व कार्यदायी संस्थाओं की उपस्थिति में विभिन्न निगमों एवं उपक्रमों की समीक्षा बैठक की गयी। समिति के सदस्यों द्वारा विभिन्न विभागों में चल रहे निर्माण कार्यों की गहन समीक्षा की गयी।
समिति के सदस्यों द्वारा जनपद में संचालित निर्माण से संबंधित कार्यो की समीक्षा के दौरान सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि धीमी प्रगति वाले निर्माण कार्यों को समयान्तर्गत पूर्ण कर जनोपयोगी कराया जाय तथा जो भी कार्य हो रहे हैं उनकी गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाय। समिति के सदस्यों द्वारा निर्देशित किया गय कि सभी कार्यदायी संस्थाएं कार्य को समय पर पूर्ण करें। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी सम्बन्धित अधिकारी अपने-अपने विभाग के चल रहे निर्माण कार्यों का नियमित निरीक्षण कर गुवणत्ता पर विशेष ध्यान दें। तत्पश्चात समिति के सदस्यों द्वारा जल जीवन मिशन अन्तर्गत नवनिर्मित पानी की टंकी हरखी दौलतपुर वि0ख0 दुबेपुर का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान मा0 सदस्यों द्वारा ग्राम प्रधान से लाभान्वित होने वाले ग्रामीणों की संख्या के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी।उन्होंने ग्राम प्रधान से जानकारी प्राप्त की कि टंकी के निर्माण में गुणवत्ता की कोई कमी तो नहीं है। ग्राम प्रधान द्वारा अवगत कराया गया कि कुछ जगह पानी की सप्लाई में समस्या आ रही थी, जिसे अब दूर करा दिया गया है। तत्पश्चात मा0 सदस्यों द्वारा पर्यटन विभाग के अन्तर्गत सीताकुण्ड घाट स्थित चित्रगुप्त धाम मंदिर के सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान स्टीमेट के अनुसार कराये गये कार्यों का अवलोकन किया गया। उन्होंने यात्री हाल, टायलेट व इण्टरलाकिंग के कार्य का अवलोकन किया गया। उनके द्वारा कार्य की गुणवत्ता को परखा गया, जो सहीं पायी गयी। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक, अधिशासी अभियन्ता जल जीवन मिशन संतोष, उपनिदेशक पर्यटन राजेन्द्र यादव, जिला सूचना अधिकारी/पर्यटन अधिकारी डॉ0 धीरेन्द्र कुमार सहित कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक में मुख्य राजसव अधिकारी बाबूराम सहित विभिन्न कार्यदायी संस्थाएं- जल निगम, ग्रामीण/नगरीय, उ0प्र0 पावर कारपोरेशन लि0, उ0प्र0 राज्य चीनी निगम लि0, उ0प्र0 अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम लि0, यू0पी0 सिडको, उ0प्र0 राजकीय निर्माण निगम लि0, उ0प्र0 राज्य सेतु निगम लि0, यू0पी0 प्रोजेक्ट कारपोरेशन लि0, उ0प्र0 वक्फ विकास निगम लि0, उ0प्र0 पुलिस आवास निगम लि0, उ0प्र0 आवास एवं विकास परिषद, उ0प्र0 राज्य भण्डारण निगम एवं उ0प्र0 वन निगम के अधिकारी उपस्थित रहे।
Aug 09 2024, 17:24