Aug 09 2024, 14:34
जनपद स्तरीय खरीफ गोष्ठी और मक्का विकास गोष्ठी,तिलहन उत्पादकता गोष्ठी,फसल अवशेष प्रबंधन गोष्ठी का आयोजन किया गया।
आज कृषि विज्ञान केंद्र, के एन आई, सुल्तानपुर में जनपद स्तरीय खरीफ गोष्ठी और मक्का विकास गोष्ठी, तिलहन उत्पादकता गोष्ठी,फसल अवशेष प्रबंधन गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसका विधायक सुलतानपुर विनोद सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया शुभारंभ।
कार्यक्रम में उप कृषि निदेशक, सुल्तानपुर रामाश्रय यादव,जिला कृषि अधिकारी सदानंद चौधरी,जिला उद्यान अधिकारी रणविजय सिंह,जिला कृषि रक्षा अधिकारी,मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी,भूमि संरक्षण अधिकारी, गन्ना,डेयरी,मत्स्य विभाग,लघु सिंचाई विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
गोष्ठी में जनपद के सभी विकास खंडों से लगभग 450 किसानों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
गोष्ठी में प्राकृतिक खेती, जैविक खेती,मक्का की खेती,फसल अवशेष प्रबंधन पर किसानों को तकनीकी जानकारी प्रदान किया गया, तथा रीफ फसलों की सुरक्षा, कीट नियंत्रण आदि पर विस्तार से बताया गया।
Aug 09 2024, 16:09