lucknow

Jul 30 2024, 09:02

दिल्ली की घटना के बाद योगी सरकार गंभीर, अवैध तरीके से बेसमेंट बनाने वालों पर को कार्रवाई के निर्देश
लखनऊ । दिल्ली के राजेन्द्र नगर में बेसमेंट में संचालित कोचिंग सेंटर में जलभराव से छात्रा की मौत के बाद अब योगी सरकार गंभीर हो चली है। इसीलिए अवैध तरीके से बने बेसमेंट के खिलाफ कार्रवाई करने का फैसला लिया है। आवास विभाग ने सभी विकास प्राधिकरणों को इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किया है, जिसमें अवैध तरीके बेसमेंट के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा गया है। वहीं, बेसमेंट में पार्किंग के इतर संचालित होने वाली गतिविधियों की जांच करके उनके खिलाफ कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

आवास विभाग के प्रमुख सचिव नीतिन रमेश गोकर्ण की ओर से जारी निर्देश में सभी विकास प्राधिकरणों के उपाध्यक्ष, सभी विशेष क्षेत्र प्राधिकरणों के अध्यक्ष और विनियमित क्षेत्रों के अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि वे अपने यहां बेसमेंटों की जांच करें। यह देखें कि नक्शे के मुताबिक बेसमेंट बने हैं या नहीं? बेसमेंट जिस लिए बनाए गए थे उसी के मुताबिक उनका संचालन हो रहा है या नहीं।अपर मुख्य सचिव ने आदेश दिए हैं कि अगर बिना नक्शे के बेसमेंट बने हैं तो उनपर कार्रवाई की जाए।

अगर नक्शे के मुताबिक बेसमेंट बने हैं तो यह सुनिश्चित किया जाए उनका अनुपालन हो रहा है। उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं की जहां नक्शा स्वीकृत है वहां भी बरसात में बेसमेंटों की खोदाई न हो। अगर अपरिहार्य वजहों से खोदाई की जानी हो तो सुरक्षा मानकों का प्रयोग हो। अपर मुख्य सचिव ने आदेश दिए हैं कि बिना स्वीकृत मानचित्र के बने बेसमेंटों और स्वीकृत नक्शे के विपरीत बने बेसमेंटों के मामलों में संबंधित पर कठोर कार्रवाई की जाए।

lucknow

Jul 29 2024, 19:50

भाजपा ओबीसी मोर्चा की बैठक में विपक्ष पर बरसे योगी,बोले- पिछले 7 वर्षों में हमने 6.50 लाख सरकारी भर्ती की

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब कोई समाज अपने स्व का बोध खोता है तो पहचान का संकट खड़ा होता है। ऐसा ही षडयंत्र इस समाज के साथ हुआ। जो समाज अपने बल बुद्धि पौरुष से भारत को सोने की चिड़िया बनाने और समृद्ध बनाने का जज्बा रखता था,उसको आपस मे लड़ा कर पहचान का संकट पैदा कर दिया गया। विश्वेश्वरैया भवन सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के ओबीसी मोर्चा की बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि वे ताकतें जानती थीं कि अगर ये समाज ऐसे ही पौरुष से भरपूर रहा तो भारत का कोई
भी बाल बांका नहीं कर पायेगा।

इसीलिए उन्होंने इस समाज को आपस मे लड़ा दिया। जो विदेशी ताकतें करती थीं, वही कार्य आज छद्म सेक्युलर कहलाने वाले दल कर रहे हैं। सीएम योगी ने कहा कि बीते लोकसभा चुनाव में आपने देखा कि कैसे आपस मे लड़ाने का प्रयास किया गया। इस समय पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा चल रही है। यही कावंड़ यात्रा सपा बसपा कांग्रेस की सरकारों में प्रतिबंधित थी। यह केवल शिव भक्तों की यात्रा नहीं है बल्कि रोजगार का माध्यम भी थी। एक बार की कांवड़ यात्रा से वो हस्तशिल्पी वर्ष भर की आय प्राप्त कर लेते थे। विपक्षी गठबंधन के पिछड़ा समर्थक होने के दावे पर योगी ने कहा कि सपा सरकार में 86 एसडीएम की नियुक्ति हुई।

86 में से 56 सिर्फ एक ही जाति से थे। वे लोग इस बात पर खामोश हो जाते हैं। पिछले 7 वर्षों में हमने 6.50 लाख सरकारी भर्ती की। इसमे 60फीसदी ओबीसी समाज की भर्ती की। 69 हजार शिक्षकों की भर्ती में हमने इसको लागू किया। ये वही लोग प्रश्न खड़ा करते हैं जो 86 में 56 एक ही समाज की भर्ती करते थे। सीएम योगी ने कहा कि 2006 में भाजपा विधायक कृष्णानन्द राय की गाजीपुर में हत्या हुई थी। उनके साथ उनके सुरक्षा में लगे रमेश पटेल थे। रमेश यादव थे। क्या वे ओबीसी नहीं थे  यानी भाजपा के साथ हो गए थे तो आप उनको ओबीसी नहीं मानोगे प्रयागराज में उमेश पाल,राजू पाल क्या ओबीसी नहीं थे ? उसी माफिया को ये लोग गले लगाते फिरते थे। जिन लोगों ने युवाओं के नौकरी रोजगार में डकैती डाली,और उत्तर प्रदेश को अराजकता की आग में झोंक दिया था, आज वही लोग समाज को लगातार गुमराह कर रहे हैं। भाजपा ओबीसी मोर्चा की बैठक को यूपी भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, जलशक्ति मंत्र स्वतंत्रदेव सिंह समेत अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया।

lucknow

Jul 29 2024, 16:17

सीएम योगी ने नवनियुक्त नेता प्रतिपक्ष को दी बधाई, समिति कक्ष का किया उद्घाटन

लखनऊ। विधानमंडल के मानसून सत्र प्रारंभ होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय को बधाई दी। सीएम योगी ने पुष्पगुच्छ देकर नवनियुक्त नेता प्रतिपक्ष व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष को शुभकामनाएं दीं। सीएम ने विश्वास जताया कि मानसून सत्र के सकुशल संचालन में विपक्ष भी बहुमूल्य योगदान देगा। वहीं मुख्यमंत्री ने मानसून सत्र प्रारंभ होने के पूर्व विधान भवन स्थित नवनिर्मित समिति कक्ष का भी उद्घाटन किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने 'उत्तर प्रदेश विधानसभा में अध्यक्ष सतीश महाना के दो वर्ष' स्मारिका का विमोचन भी किया।

सीएम योगी ने सभी का अभिवादन किया स्वीकार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानभवन के गलियारे में सभी का अभिवादन भी स्वीकार किया।इन कार्यक्रमों के दौरान विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना,विधान परिषद के सभापति मानवेंद्र सिंह, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय, संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना,  मयंकेश्वर शरण सिंह, कांग्रेस विधायक अनुराधा मिश्रा 'मोना', सपा विधायक ओमप्रकाश सिंह, संग्राम सिंह यादव, जयकुमार सिंह जैकी, आकाश सक्सेना, प्रेमसागर पटेल आदि मौजूद रहे।

lucknow

Jul 29 2024, 16:14

मानसून सत्र : उप्र विधानसभा मंगलवार तक स्थगित


लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार की सुबह 11:00 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी। यूपी विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार को शुरू हुआ। सुबह 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू हुई। शुरुआत में विपक्ष ने सरकार को घेरने की कोशिश की, लेकिन विधानसभा अध्यक्ष के हस्तक्षेप के बाद विपक्षी मान गए।

लेकिन शून्य प्रहर के दौरान सपा ने नियम 56 के तहत बिजली की खराब व्यवस्था पर चर्चा कराने की मांग की गई। नेता प्रतिपक्ष समेत सपा के अन्य सदस्यों ने सवाल किए। इस पर सरकार की तरफ से ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने जवाब दिया। जवाब से असंतुष्ट सपा के सदस्य बेल में गए। सरकारी विरोधी नारेबाजी की। इसी मुद्दे पर सपा ने सदन से वाकआउट किया। इसके बाद सदन मंगलवार की सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।

lucknow

Jul 29 2024, 16:13

मानसून सत्र : केशव प्रसाद ने सपा के पीडीए को बताया धोखा, नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद ने किया पलटवार l
लखनऊ। उप्र विधानसभा का मानसून सत्र प्रारंभ होने के साथ ही भारतीय जनता पार्टी  और समाजवादी पार्टी नेताओं के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। इसी क्रम में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के पीडीए को धोखा करार दिया है। वहीं उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद के इस हमले का नव नियुक्ति नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने पलटवार किया है।

सपा अध्यक्ष ने पिछड़ों-दलितों को दिया धोखा: केशव प्रसाद

दरअसल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने नेता प्रतिपक्ष समेत नये बनाए गए सपा के विधानसभा के पदाधिकारियों को लेकर सवाल खड़ा किया है। उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को नये पदाधिकारियों को लेकर पिछड़ों, दलित व अल्पसंख्यक (पीडीए) को लेकर आड़े हाथों लिया है। उन्होंने नये पदाधिकारियों में पिछड़ों और दलितों की शामिल न किए जाने पर अखिलेश के पीडीए दावों को धोखा बताया है। उन्होंने यह भी कहा कि सपा अध्यक्ष ने पिछड़ों-दलितों को धोखा दिया है। सपा का पीडीए का मतलब धोखा है।

हम पीडीए की लड़ाई लड़ते रहेंगे: माता प्रसाद

उपमुख्यमंत्री के सोशल मीडिया एक्स पर इस पोस्ट के बाद विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाए गए माता प्रसाद पांडेय ने पलटवार करते हुए कहा कि आप (केशव प्रसाद मौर्य) घबराइए नहीं, हम पीडीए की लड़ाई लड़ते रहेंगे। सदन में माता प्रसाद पांडेय ने समस्याओं पर चर्चा की बात कहीनेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने आज से प्रारंभ हुए विधानसभा मानसून सत्र को लेकर कहा कि मैं विधानसभा में इस सरकार द्वारा उपेक्षित, वंचित लोगों के मुद्दों को उठाने की पूरी कोशिश करूंगा। हम सभी मुद्दों को उठाएंगे चाहे वह बिजली का मामला हो, कानून व्यवस्था का मामला हो या शासन का। हमने अनुरोध किया था कि सत्र को पांच दिन और बढ़ाया जाए। अब सरकार तय करती है कि सदन कितने दिन का होगा। लेकिन हम इसे आगे भी जारी रखने की कोशिश करेंगे ताकि सभी समस्याओं पर चर्चा हो सके।

lucknow

Jul 29 2024, 13:17

विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होने से पहले बोले सीएम योगी आदित्यनाथ,जनता से जुड़ी हर समस्या का समाधान करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को विधान सभा का मानसून सत्र शुरू होने के पहले पत्रकारों से कहा कि जनता जनार्दन से जुड़ी हर समस्या का समाधान करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।सीएम ने कहा सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चले, इसके लिए सदन के सभी सदस्यों वह चाहे सत्ता पक्ष के हों या विपक्ष के सबका योगदान चाहिए। मैं सबका आवाह्न करता हूं खास तौर पर विपक्ष के सदस्यों से आवाह्न करता हूं कि प्रदेश के विकास को लेकर उन्हें सदन का ध्यान आकृष्ट करना चाहिए।

सदन का मंच चर्चा का विषय बने: सीएम

उन्होंने कहा कि सदन का मंच चर्चा का विषय बने, इसलिए हमलोग पूरी तैयारी के साथ जवाब देंगे। हमारी सरकार के सदस्य जवाब देने के लिए सदन में मौजूद रहेंगे। सदन के सभी सदस्य अपना सकारात्मक योगदान सदन की कार्यवाही में दें।योगी ने कहा कि सावन के माह में बड़े पैमाने पर शिवभक्त इस कार्यक्रम से जुड़े हुए हैं। हमारे जनप्रतिनिधि उनकी सेवा और प्रदेश की समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास कर रहे हैं। सदन को सार्थक चर्चा का केंद्र बनाएं। द्वय उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, बृजेश पाठक, संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना व अन्य सहयोगियों की तरफ से सभी सदस्यों का स्वागत करता हूं। मुख्यमंत्री के साथ इस मौके पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक,केशव प्रसाद मौर्य,सुरेश खन्ना संसदीय कार्य राज्य मंत्री मयंकेश्वर सिंह मौजूद रहे।

मानसून सत्र : उप्र विधानसभा की कार्यवाही शुरू

उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र के पहले दिन सोमवार को सदन की कार्यवाही शुरू हुई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी सरकार के नए चार मंत्रियों ओपी राजभर, अनिल कुमार, दारा सिंह चौहान और सुनील शर्मा का परिचय कराया। इसके बाद सदन की कार्यवाही आगे बढ़ी।

इनका जीवन हमेशा से समाज के लिए समर्पित रहा: महाना

कार्यवाही शुरू होते ही विधानसभा अध्यक्ष महाना ने नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय का परिचय कराते हुए कहा कि इनका जीवन हमेशा से समाज के लिए समर्पित रहा है। माता प्रसाद पांडे सात बार चुनकर आये हैं। इनके अनुभव का सदन को लाभ मिलेगा। हम उम्मीद करते हैं कि नेता प्रतिपक्ष सदन को सुचारू रूप से चलाने में अपना पूरा सहयोग करेंगे। सदन की कार्यवाही आगे बढ़ती, उससे पहले सपा के सदस्य सरकार विरोधी नारेबाजी शुरू कर दिया। हालांकि पीठ से अध्यक्ष ने सदन को चलाने की अपील की और सब शांत हुए। इसके बाद प्रश्नकाल के दौरान सपा विधायक डॉ. रागिनी सोनकर ने गंभीर मरीजों के इलाज की व्यवस्था पर सवाल उठाया। सदन की कार्यवाही आगे बढ़ी।

lucknow

Jul 29 2024, 12:59

यूपी विधानसभा में प्रतिपक्ष का नेता बनाने पर मायावती ने सपा पर हमला बोला
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने सोमवार को सपा पर जमकर हमला बोला है।मायावती ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि, सपा मुखिया ने लोकसभा आमचुनाव में खासकर संविधान बचाने की आड़ में यहाँ पीडीए को गुमराह करके उनका वोट तो जरूर ले लिया, लेकिन यूपी विधानसभा में प्रतिपक्ष का नेता बनाने में जो इनकी उपेक्षा की गई, यह भी सोचने की बात।

जबकि सपा में एक जाति विशेष को छोड़कर बाकी पीडीए के लिए कोई जगह नहीं। ब्राह्मण समाज की तो कतई नहीं क्योंकि सपा व भाजपा सरकार में जो इनका उत्पीड़न व उपेक्षा हुई है वह किसी से छिपा नहीं। वास्तव में इनका विकास एवं उत्थान केवल बसपा सरकार में ही हुआ। अतः ये लोग ज़रूर सावधान रहें।

lucknow

Jul 29 2024, 12:57

गाजीपुर में पांच कांवड़ियों को बोलेरो ने रौंदा, दो की मौत

लखनऊ । गाजीपुर जनपद में खानपुर थाना क्षेत्र के बिहारीगंज डगरा-मेहनाजपुर मार्ग पर रविवार की देर रात बोलेरो ने पांच कांवड़ियों को रौंद दिया। हादसे में दो कांवड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई और तीन लोग घायल है। सूचना के बाद सीओ सैदपुर समेत वहां की पुलिस फोर्स भी घटनास्थल पर पहुंच गई।

सीओ ने बताया कि, रविवार की देर शाम क्षेत्र के तमाम कांवड़िए कैथी मारकंडेय धाम पर गंगा जल लेकर बाबा धाम के लिए रवाना हुए थे। देर रात भभौरा मोड़ के पास आजमगढ़ जिले से कांवड़ियों से भरी एक बोलेरो ने पैदल चल रहे कांवड़ियों के जत्थे को कुचलते हुए आगे बढ़ गई। हादसे में दो कांवड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई और तीन लोग घायल है।

ग्रामीणों की सूचना के बाद सीओ सैदपुर शेखर सेंगर भी वहां पहुंच गये। खानपुर और सैदपुर थाने की पुलिस मौके पर डटी रही। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर घायलों को इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल भेजा।

सीओ ने बताया कि मृतकों की शिनाख्त खानपुर थानांतर्गत अमेदा गांव निवासी मटरू उर्फ आदित्य (15) और कौशल राजभर (15) के रूप में हुई हैं। घायलों में आजमगढ़ जनपद के मेहनाजपुर थानांतर्गत निवासी उदराशिवका गांव निवासी सुन्दर पुत्र नरेश राजभर, साहिल व विकास पुत्र सुदर्शन शामिल हैं। सुन्दर की हालत गम्भीर होने पर उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया है।

lucknow

Jul 29 2024, 12:45

ड्रोन व हेलीकाप्टर से होगी कांवड़ यात्रा की निगरानी व पुष्प वर्षा : योगी आदित्यनाथ

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांवड़ियों से अपील की है कि व्यवस्था के साथ जुड़कर पूरी श्रद्धा व विश्वास के साथ आत्मानुशासन बनाये रखते हुए सावन मास की कांवड़ यात्रा सफलतापूर्वक आगे बढ़ाने में योगदान दें।

मुख्यमंत्री योगी ने सोमवार को कहा कि केन्द्र व प्रदेश शासन मिलकर श्रद्धालुजनों की सुरक्षा व उनकी सुगम यात्रा के लिए अनेक प्रबंध किये हैं। आवश्यकता के अनुसार ड्रोन व हेलीकाप्टर से निगरानी व पुष्प वर्षा की व्यवस्था की है। कहीं कोई अव्यवस्था न हो। कोई भी उनकी आस्था के साथ खिलवाड़ न करने पाये। इन सब बातों को ध्यान में रखकर उपाय किये गये हैं। सरकार बेहतरीन पेटरोलिंग के माध्यम से,स्वच्छता के माध्यम से,स्वास्थ्य के माध्यम से शिविर लगाकर अनेक प्रयास प्रारम्भ भी किये हैं।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देवाधिदेव महादेव का पावन मास सावन मास प्रारम्भ हो चुका है। सावन मास की कांवड़ यात्रा जग विख्यात है। पूरे भारत में खासकर उत्तर भारत में इस दौरान शिवभक्त महादेव के अनुष्ठान में लीन होकर सभी शिवालयों में जलाभिषेक के साथ अपनी असीम भक्ति का प्रदर्शन करते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी शिवभक्त हैं। महादेव की कृपा हम सब बनी है। कोई भी पर्व व त्यौहार, कोई भी साधना बिना आत्मानुशासन के पूरी नहीं होती। सुगम व सुरक्षित यात्रा के लिए हमें अपने अन्त:करण से बल्कि बाहरी रूप से भी पूरी प्रक्रिया के साथ लीन होना पड़ेगा। शिवोभूत्वा शिवं यजेत। शिव बनने के लिए शिव जैसी साधना भी चाहिए। उस प्रकार का आात्मानुशासन भी चाहिए। तब कांवड़ यात्रा न केवल श्रद्धा व विश्वास की प्रतीक के रूप में बल्कि आमजन के व्यापक विश्वास की प्रतीक बनकर उभरेगी। उन्हाेंने कहा कि असीम श्रद्धा व सेवाभाव के साथ आमजन उनकी सेवा के लिए तत्परता के साथ काम कर रहे हैं।

lucknow

Jul 28 2024, 17:25

मन की बात' राष्ट्रीय चेतना व जनजागरण का सशक्त माध्यम :  योगी
लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को देशवासियों से 'मन की बात' की। पीएम ने रविवार को अनेक मुद्दों पर अपनी राय रखी। मुख्यमंत्री ने अपने आॅफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर लिखकर 'मन की बात' की तारीफ की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' में उनके उद्बोधन को प्रेरणादायी बताया। सीएम योगी ने इंटरनेशनल मैथमेटिक्स ओलंपियाड में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली भारतीय टीम को भी शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' में इंटरनेशनल मैथमेटिक्स ओलंपियाड में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली भारतीय टीम के जज्बे का भी उल्लेख किया। प्रधानमंत्री ने 15 अगस्त 'स्वतंत्रता दिवस' के साथ जुड़े 'हर घर तिरंगा अभियान' को लेकर देशवासियों के अपार उत्साह की भी चर्चा की। इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश समेत समूचे देशवासियों से इस जनआह्वान से जुड़ने की अपील की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मन की बात कार्यक्रम राष्ट्रीय चेतना और जन-जागरण का एक अद्वितीय एवं सशक्त माध्यम है। यह न केवल देशवासियों के साथ सार्थक संवाद स्थापित करता है, बल्कि हम सभी में सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करता है।

सीएम ने लिखा कि इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री द्वारा उठाए गए विषय आज जन-आंदोलन का रूप लेकर समूचे भारत को नई-नई दिशाएं प्रदान कर रहे हैं। 'स्वच्छ भारत अभियान', 'वोकल फॉर लोकल', 'हर घर तिरंगा' और 'एक पेड़ माँ के नाम' जैसे अनेक अभियान इसके सशक्त प्रमाण हैं। आज उन्होंने कार्यक्रम में बढ़ते भारत और यहां विरासतों के संरक्षण की दिशा में हो रहे कार्यों पर प्रमुख रूप से चर्चा की है। इस विषय पर प्रेरणादायी उद्बोधन के लिए सीएम ने प्रधानमंत्री के प्रति हार्दिक आभार जताया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मन की बात कार्यक्रम में इंटरनेशनल मैथमेटिक्स ओलंपियाड में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली भारतीय टीम और उनके जज्बे व प्रतिभा का गौरवपूर्ण उल्लेख किया है।


सीएम योगी आदित्यनाथ ने 'एक्स' पर लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मन की बात कार्यक्रम में 'आत्मनिर्भर भारत' के संकल्प की सिद्धि की दिशा में स्वदेशी अभियान को नई ऊर्जा प्रदान करने वाली एक अभिनव पहल का आह्वान किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' में 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) पर 'हर घर तिरंगा' अभियान की भी चर्चा की। इससे जुड़ने का आह्वान करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर लिखकर राष्ट्रभक्तों की पावन स्मृतियों को नमन करने की अपील की।