ख़तौली में केक काटकर और पौधारोपण कर मनाया अखिलेश यादव का जन्मदिन
![]()
अरविंद सैनी,ख़तौली मुजफ्फरनगर ,समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन उत्तर प्रदेश के सभी जिलों ओर नगर में सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा उनका जन्मदिन मनाया जा रहा है इसी क्रम में खतौली बुढ़ाना रोड़ स्थित क़ाज़ी फार्म हाउस पर सपा नेता क़ाज़ी नबील अहमद के नेतृत्व में सपाइयों ने PDA पेड़ लगाओ कार्यक्रम के अंतर्गत पहले पौधा रोपण किया और फिर केक काटकर सादगी के साथ अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया। इसके साथ ही सपाइयों ने अपने नेता की लम्बी उम्र की कामना की।
क़ाज़ी नबील अहमद ने सभी को केक खिलाया और बताया की एक जुलाई को सपा प्रमुख अखिलेश यादव के जन्मदिन पर पार्टी की ओर से ”पीडीए पेड़” वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह अभियान पूरे प्रदेश में एक सप्ताह चलेगा। उन्होंने बताया कि समाजवादी पार्टी के सभी नेता एवं कार्यकर्ता मिलकर उत्तर प्रदेश के हर गांव में ”पीडीए पेड़” लगाएंगे। इस दौरान बरगद, पीपल और नीम के पौधे लगाए जाएंगे। ये पौधे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ सामाजिक न्याय के प्रतीक के रूप में सामाजिक समानता की प्राणवायु हर दिन देंगे।
कार्यक्रम में क़ाज़ी अदिल अहमद, वरिष्ठ सपा नेता हाजी यूसुफ, पूर्व नगर अध्यक्ष इरशाद जाट, मुब्बशीर हाश्मी, डॉक्टर अथर जमाल, नौशाद जाट, जावेद पठान, यूथ ब्रिगेड जिला उपाध्यक्ष अभिषेक गोयल (एडवोकेट), नौशाद सिद्दीकी, फैजान मुल्तानी, रववंक मलिक, गुफरान अंसारी आदि लोग मौजूद रहे।



आशीष कुमार ,मुजफ्फरनगर। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ द्वारा किया गया पुरकाजी बाईपास पुराने गुप्ता चाट भंडार पर पौधारोपण जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद गुप्ता जी वह समस्त कार्यकर्ता की उपस्थिति में पौधारोपण किया गया विनोद गुप्ता जी के पुरकाजी आगमन पर उनका पगड़ी व पटका पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया ।
ब्रह्म प्रकाश शर्मा ,जानसठ, मुजफ्फरनगर । कस्बे में अल्पसंख्यक सभा के अध्यक्ष व सपा नेता ने समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकतार्ओं के साथ मिलकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमन्त्री उत्तर प्रदेश के जन्मदिन पर केके काटकर बड़े ही धूमधाम साथ मनाया ।
Jul 02 2024, 16:45
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
3.7k