सिपाही भर्ती परीक्षा कराने वाली कंपनी पर बड़ी कार्रवाई
![]()
लखनऊ । सिपाही भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने परीक्षा कराने वाली अहमदाबाद की कंपनी एजूटेस्ट को ब्लैकलिस्ट कर दिया है। बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है। अब एजूटेस्ट को प्रदेश में किसी भी विभाग में भर्ती परीक्षा कराने का काम नहीं मिलेगा।
सिपाही भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने परीक्षा कराने वाली अहमदाबाद की कंपनी एजूटेस्ट को ब्लैकलिस्ट कर दिया है। बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है। अब एजूटेस्ट को प्रदेश में किसी भी विभाग में भर्ती परीक्षा कराने का काम नहीं मिलेगा। एसटीएफ के अधिकारियों के मुताबिक सिपाही भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद से वह अमेरिका चला गया था। इसके बाद से वह लौटा नहीं है।
सूत्रों की मानें तो यदि संचालक ने लखनऊ स्थित एसटीएफ मुख्यालय आकर बयान दर्ज नहीं कराया, तो उस पर कानूनी शिकंजा कसा जाएगा। दरअसल, एसटीएफ को सिपाही भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने के मामले में कंपनी की लापरवाही के पुख्ता प्रमाण मिले हैं। इसी आधार पर बीते चार माह से विनीत आर्या को पूछताछ के लिए बुलाया जा रहा है।
वहीं, पेपर लीक कराने में अहम भूमिका निभाने वाले प्रयागराज निवासी राजीव नयन मिश्रा के बयान के आधार पर एसटीएफ ने मास्टरमाइंड सुभाष प्रकाश की तलाश भी तेज कर दी है। अधिकारियों के मुताबिक सुभाष प्रकाश, राजीव नयन, रवि अत्री आदि का संगठित गिरोह है, जो प्रतियोगी परीक्षाओं का पेपर लीक कराते हैं।
अहमदाबाद में टीसीआई एक्सप्रेस ट्रांसपोर्ट कंपनी के वेयरहाउस से सिपाही भर्ती परीक्षा का पेपर लीक हुआ था। ट्रांसपोर्ट कंपनी के कर्मचारियों की मिलीभगत से वेयरहाउस में सेंध लगाई गई थी। पेपर का बॉक्स खोलने के लिए बिहार से डॉ. शुभम मंडल को दो बार बुलाया गया था। हालांकि एसटीएफ को ट्रांसपोर्ट कंपनी की पेपर लीक में संलिप्तता के प्रमाण नहीं मिले हैं। जांच में सामने आया है कि पेपर की सुरक्षा का जिम्मा एजूटेस्ट कंपनी को ही संभालना था, जिसमें वह नाकाम रही।


लखनऊ । सिपाही भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने परीक्षा कराने वाली अहमदाबाद की कंपनी एजूटेस्ट को ब्लैकलिस्ट कर दिया है। बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है। अब एजूटेस्ट को प्रदेश में किसी भी विभाग में भर्ती परीक्षा कराने का काम नहीं मिलेगा।




लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को अपने सरकारी आवास पर 'जनता दर्शन' किया। इस दौरान प्रदेश के विभिन्न कोनों से पहुंचे सैकड़ों लोगों ने मुख्यमंत्री को अपनी पीड़ा सुनाई। सीएम ने प्रत्येक पीड़ितों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को समयसीमा के अंदर समाधान के निर्देश दिए। जनता दर्शन कार्यक्रम में महिलाएं, पुरुष व युवाओं ने अपनी-अपनी समस्याओं से अवगत कराया।
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक में प्रदेश की प्रत्येक परिवार इकाई को जारी की जा रही 'परिवार आईडी' प्रक्रिया की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की। इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ सभी परिवारों को उपलब्ध कराए जाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच कई जिलों में बारिश ने लोगों को राहत की उम्मीद बंधाई है। लखनऊ में बुधवार देर रात कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई।वहीं, बहराइच में करीब एक घंटे तक मूसलाधार बारिश हुई है। इससे पूरे शहर की बिजली गुल हो गई। जिले में बिजली की समस्या से लोग परेशान हैं लेकिन रात में हुई बारिश ने राहत दी है।इसी तरह श्रावस्ती के कई इलाकों में तेज आंधी के साथ बारिश ने तपिश से राहत दी है।
Jun 20 2024, 19:41
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
5.1k