*बाग की रखवाली करने गए युवक संदिग्ध स्थिति में हुआ घायल, इलाज के लिए ले जाते समय तोड़ा दम* *कृष्णपाल (के डी सिंह)* सीतापुर- थाना क्षेत्र के कुतु
![]()
कृष्णपाल (के डी सिंह)
सीतापुर- थाना क्षेत्र के कुतुबनगर चौकी इलाके में तेजी पुरवा निवासी हेतराम पुत्र बड़कन्नू यादव इंद्रप्रकाश सिंह के आम के बाग की रखवाली करने गया था। हरदोइ निवासी सर्वेश और मन्नी ने आम की फसल को खरीद रक्खा था। बीती रात इनके साथी सर्वेश और मन्नी ने बताया की 10:30 बजे तक हम लोग बातचीत करते रहे और एक पास ही बैठे थे। उसके बाद हेतराम बाग के उस तरफ कोने पर चले गए हम लोग अपने-अपने जगह पर लेट गए। रात 11:30 बजे लगभग कुछ आहट हुई तो हम लोगों ने एक दूसरे को आवाज दी लेकिन हेतराम नहीं बोल तो हम लोगों ने जाकर देखा तो वह चारपाई के नीचे पड़े थे, बोलने की कोशिश की लेकिन वह मूर्क्षित अवस्था में थे। गले में कुछ कटा हुआ का निशान था और एक जगह छेद भी थी।
घटना को संदिग्ध मानते हुए तुरंत पुलिस को सूचना दी और घर वाले इनको लेकर जिला अस्पताल चले गए। लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। गंभीर हालत को देखते हुए जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाने के क्रम में रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी महोली अरुण कुमार सिंह इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह तोमर व फॉरेंसिक टीम मौजूद रही।










Jun 15 2024, 18:02
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2.1k