जनता की समस्या को हर हाल में दूर करें अधिकारी - मण्डलायुक्त
गोण्डा । शुक्रवार को नव नियुक्त देवीपाटन मण्डल के मंडलायुक्त शशि भूषण लाल सुशील ने मण्डलायुक्त सभागार में मंडल के सभी जिलाधिकारियों, मुख्य विकास अधिकारियों, पुलिस अधीक्षकों एवं अन्य मंडलीय स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों व कानून व्यवस्था की समीक्षा की।
सर्वप्रथम उन्होंने सभी अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया इसके बाद उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए की सभी अधिकारी जनता की सेवा करें। जनता द्वारा दिए जाने वाले प्रार्थना पत्र को व्यक्तिगत रूप से ध्यान देते हुए उनकी समस्या को हल करायें। उन्होंने राज्य व केन्द्र सरकार द्वारा संचालित सभी जन कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने मनरेगा, विद्युत, आवास सड़क, पेयजल आदि को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी विभागों में जमीनी स्तर पर काम हो।
उन्होंने कहा के चुनाव के बाद सभी विभाग अपने विभागीय कार्यों में गति को बढायें जनता की समस्या व जमीन संबंधी विवादों को मौके पर जाकर निस्तारण करायें। सभी जनपद में अधिक से अधिक वृक्षारोपण किया जाए स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं को बेहतर बनाया जाए। सभी अधिकारी अपने-अपने जिलों में विकास कार्यों की गति में तेजी लाएं जो विकास कार्य रुके हुए हैं उन्हें पुनः प्रारंभ करते हुए समय से पूर्ण कारण सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाया जाए। इस मौके पर मंडल के सभी जिलों के जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, पुलिस अधीक्षक व संबंधित सभी अधिकारीगण उपस्थित रहे।



लखनऊ। देश की सबसे हॉट वाराणसी लोकसभा सीट की मतगणना मंगलवार सुबह आठ बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हो गई है। मतगणना के शुरूआती रूझान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बढ़त बनाई। इसके बाद इंडी गठबंधन के प्रत्याशी अजय राय ने प्रधानमंत्री मोदी से 6223 मतों से बढ़त बना ली। मतगणना में अजय राय को 11480 मत,भाजपा के नरेंद्र मोदी को 5257 वोट मिले। वहीं रायबरेली से राहुल गांधी करीब 8900 से आगे ,मेरठ में अरुण गोविल 9841 वोटों से आगे हो गए हैं। सुनीता वर्मा करीब 10 हजार वोटों से पीछे चल रही हैं।
Jun 07 2024, 17:43
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.7k