आद्रा मंडल में विकास के कार्य हेतु अगामी 09 जून (रविवार) को ट्रैफीक -सह-पावर ब्लॉक के कारण ट्रेनों का विनियमन।*
Image 2Image 3

सरायकेला : आद्रा मंडल के बेरो-रामकनाली खंड के बीच LC गेट सं०-KA-145 के स्थान पर नार्मल हाइट सबवे के निर्माण हेतु प्रातः 09:30 से 17:45 तक 8 घंटे 15 मिनट तथा कांटाडीह-उर्मा के बीच स्तिथ रेलवे पुल सं०-391 पर shadow bridge block लगाने हेतु 06 धंटे 10 मिनट और चांडिल-नीमडीह के बीच स्तिथ रेलवे पुल सं०-345 पर bridge block लगाने हेतु 06 धंटे 40 मिनट तथा रामकनली में पैदल ऊपरी पुल हेतु 5:00 धंटे का ट्रेफिक -सह-पावर ब्लॉक 09.06.2024 लिया गया है। इस ट्रेफिक-सह-पावर ब्लॉक के कारण ट्रेनों का विनियमन आद्रा मंडल में नियोजित किया गया है । परिणामस्वरूप कोचिंग ट्रेनों पर प्रभाव इस प्रकार होगा। रदद् की गई ट्रेन (1) 13512/13511 (आसनसोल -टाटा-आसनसोल) एक्सप्रेस दिनांक-09.06.2024 को रद्द रहेगी। (2) 18183/18184 (टाटा-बक्सर-टाटा) एक्सप्रेस दिनांक-09.06.2024 को रद्द रहेगी। (3) 08659/08658 (आद्रा-आसनसोल-आद्रा) मेमू एक्सप्रेस दिनांक-09.06.2024 को रद्द रहेगी। (4) 08644/08643 (आसनसोल-आद्रा-आसनसोल) मेमू 09.06.2024 को रद्द रहेगी। (5) 03594/03593 (आसनसोल-पुरूलिया- आसनसोल) मेमू 09.06.2024 को रद्द रहेगी। (6) 08174/08173 (टाटा-आसनसोल-टाटा) मेमू -09.06.2024 को रद्द रहेगी। (7) 08657 (आद्रा-आसनसोल) मेमू 09.06.2024 को रद्द रहेगी। (8)08661/08660 (आद्रा-आसनसोल-आद्रा) मेमू 09 जून को रद्द रहेगी। ** शॉर्ट- टर्मिनेशन/ शॉर्ट- ओरिजिनेशन** (1) 08647/08648 (आद्रा-बाराभूम-आद्रा) मेमू दिनांक- 09.06.2024 को पुरुलिया में ही शॉर्ट-टर्मिनटेड / शॉर्ट- ओरिजिनेटेड होगी। इस दौरान इस ट्रेन की परिसेवा पुरुलिया-बाराभूम-पुरूलिया के मध्य रदद् रहेगी। (2) 08173 (आसनसोल-टाटा) मेंमु दिनांक-09.06.2024 को आद्रा में ही शॉर्ट-टर्मिनटेड / शॉर्ट- ओरिजिनेटेड होगी। इस दौरान इस ट्रेन की परिसेवा आद्रा-टाटा के मध्य रदद् रहेगी। (3)08652/08652 (आसनसोल-बाराभूम-आसनसोल) मेमू दिनांक-09.06.2024 को आद्रा से शॉर्ट-टर्मिनटेड / शॉर्ट- ओरिजिनेटेड होगी। इस दौरान इस ट्रेन की परिसेवा आसनसोल- आद्रा-आसनसोल के मध्य रदद् रहेगी। (4)18027/18028 (खड़गपुर-आसनसोल-खड़गपुर) एक्सप्रेस दिनांक-09.06.2024 आद्रा में ही शॉर्ट-टर्मिनटेड / शॉर्ट- ओरिजिनेटेड होगी। इस दौरान इस ट्रेन की परिसेवा आद्रा-आसनसोल-आद्रा के मध्य रदद् रहेगी। (5) 13301/13302 (धनबाद-टाटा-धनबाद स्वर्णरेखा रेखा एक्सप्रेस) दिनांक-09.06.2024 को आद्रा में ही शॉर्ट-टर्मिनटेड / शॉर्ट- ओरिजिनेटेड होगी। इस दौरान इस ट्रेन की परिसेवा आद्रा-टाटा-आद्रा के मध्य रदद् रहेगी। मार्ग परिवर्तन (1) 18601 (टाटा-हटिया) एक्सप्रेस दिनांक- 09.06.2024 को चांडिल- पुरूलिया- कोटशीला- मुरी के बजाय चांडिल-गुंडा बिहार -मुरी के रास्ते चलेगी। पुनः निर्धारित की गई ट्रेन (1) 03466 (दिघा-मालदा टाउन समर स्पेशल) दिनांक- 09.06.2024 को दिघा से 06 घंटे से पुनः निर्धारित होगी।
आद्रा मंडल में विकास के कार्य हेतु अगामी 09 जून (रविवार) को ट्रैफीक -सह-पावर ब्लॉक के कारण ट्रेनों का विनियमन।

आद्रा मंडल में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस ।"

Image 2Image 3

आद्रा: आद्रा मंडल में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। 

इस अवसर पर आद्रा मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में शपत ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मंडल रेल प्रबंधक सुमित नरूला सहित मंडल के विभिन्न विभागो के अधिकारिगण सहित मंडल कार्यालय के कर्मचारियों भी सम्मिलित हुए। 

इस अवसर पर मण्डल रेल प्रबंधक ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए, उन्हें पर्यावरण के संरक्षण के प्रति शपत ग्रहण करवाया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक ने पौधरोपण कार्यकर्म में हिस्सा लिया।

इस अवसर पर मण्डल के विभिन्न स्टेशनों, गुड-शेडो, विभागीय कार्यालयों, हेल्थ-यूनिट तथा आवासीय परिसरों पर बैनर के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया तथा बड़े पैमाने पर पौधरोपण (लगभग-20 हजार ) एवं स्वच्छता जैसी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। आमजन को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने हेतु नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न NGO संस्थानों ने भी स्वच्छता एवं पौधरोपण कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

सरायकेला : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में उपायुक्त ने किया वृक्षारोपण

Image 2Image 3

जलवायु परिवातर्तन से होने वाले दुष्प्रभाव से बचने हेतु वृक्षारोपण आवश्यक- उपायुक्त

सरायकेला : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला दण्डधिकारी -सह- उपायुक्त श्री रवि शंकर शुक्ला, उप-विकास आयुक्त श्री प्रभात कुमार बरदियार एवं प्रशिक्षु आईएएस श्री कुमार रजत (सहायक दण्डधिकारी एवं सहायक समहर्ता) के द्वारा संयुक्त रुप से समाहरणालय भवन परिसर में वृक्षारोपण किया गया।

 उपायुक्त के निदेशानुसार सभी अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अन्य विभाग के वरीय पदाधिकारीयों के द्वारा कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया।

इस दौरान उपायुक्त ने समस्त जिलेवासियों को विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं दी वही इस मौक़े पर सभी को अपने घर या अपने आस पास के क्षेत्र में वृक्षारोपण करने का अपील किया। उपायुक्त ने कहा वृक्षारोपण सिर्फ दिवस पर ही नहीं हमें हर समय करना है ताकि जलवायु में हो रहें परिवर्तन के दुष्प्रभाव को रोका जा सके, उससे बचा जा सकें।

मौक़े पर जिला भु-अर्जन पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहें।

नारायण आईटीआई लुपुंगडीह चांडिल परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया

Image 2Image 3

सरायकेला : नारायण आईटीआई लुपुंगडीह चांडिल परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया इस अवसर पर संस्थान के संस्थापक डॉक्टर जटाशंकर जी के नेत्व में नारायण आईटीआई में वृक्षारोपण का आयोजन किया गया ।

 इस अवसर संस्थान के संस्थापक डॉक्टर जटाशंकर पांडे जी ने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण हेतु पूरे विश्व में 5 जून को मनाया जाता है। वर्ष 1972 में पर्यावरण के प्रति वैश्विक स्तर पर राजनीतिक और सामाजिक जागृति लाने हेतु इस दिवस को मनाने की घोषणा संयुक्त राष्ट्र ने की थी।

 इसे 5 जून से 16 जून तक संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा आयोजित विश्व पर्यावरण सम्मेलन में चर्चा के बाद शुरू किया गया था। यह कई गैर-सरकारी संगठनों, व्यवसायों, सरकारी संस्थाओं द्वारा समर्थित है और पर्यावरण का समर्थन करने वाले संयुक्त राष्ट्र के प्राथमिक आउटरीच दिवस का प्रतिनिधित्व करता है। 

5 जून 1973 को पहला विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया।तभी से ही यह समुद्री प्रदूषण, अधिक जनसंख्या, ग्लोबल वार्मिंग, टिकाऊ विकास और वन्यजीव अपराध जैसे पर्यावरणीय मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाने का एक मंच रहा है।विश्व पर्यावरण दिवस सार्वजनिक आउटरीच के लिए एक वैश्विक मंच है, जिसमें सालाना 143 से अधिक देशों की भागीदारी होती है। प्रत्येक वर्ष, कार्यक्रम ने पर्यावरणीय कारणों की वकालत करने के लिए व्यवसायों, गैर सरकारी संगठनों, समुदायों, सरकारों और मशहूर हस्तियों के लिए एक थीम और मंच प्रदान किया है।

वृक्षारोपण निम्न लोगों ने भाग लिऐ आदरणीय रवींद्र नाथ महतो, समाज सेवी उत्तम दास, समाज सेवी बिद्धाधर गोप, समाज सेवी प्रशांत गोप, समाज सेवी समीर मंडल, समाज सेवी भास्कर दास, श्री पद मंडल, निर्मल गोप, और संस्थान के सभी शिक्षक गण उपस्थित रहे।

झारखंड आंदोलनकारी रहे स्व०गोलक बिहारी मांझी के 8 वें पुण्यतिथि पर दी गयी श्रद्धांजलि

Image 2Image 3

सरायकेला : झारखंड आंदोलनकारी रहे स्व०गोलक बिहारी मांझी का 8 वें पुण्यतिथि पर चांडिल प्रखण्ड के मानिकुइ गांव में झारखंड आंदोलनकारी सह स्वच्छ चांडिल, स्वस्थ चांडिल के संस्थापक सुखराम हेंब्रम ने स्व० गोलक बिहारी मांझी के स्मृति पर श्राद्धासुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इस मौके पर स्व० गोलक बिहारी के धर्मपत्नी बिजली मांझी, केंद्रीय सदस्य चारुचांद किस्कू, मांझी पारगाना महाल के सचिव श्यामल मारडी,देश पारगाना रामेश्वर बेसरा,या योगेश्वर बेसरा, हाड़ीराम सोरेन,डोमन बास्के, महावीर हांसदा, राजेन टुडु,अजय सोरेन,मनोज सिंह,रही बेसरा, भास्कर टुडू, शंकर हांसदा, नारायण किस्कू, राजेश मांझी जगदीश माडी॑ आदि उपस्थित थे।

राजनगर निवासी चार्मी मुर्मू को जाना जाता है लेडी टार्जन के रूप में, उन्होंने अब तक लगभग 30 लाख पेड़ लगाया

Image 2Image 3

सरायकेला : जिला के राजनगर निवासी चार्मी मुर्मू लेडी टार्जन जिन्होंने अब तक लगभग 30 लाख पेड़ लगा चुकी है और हर वर्ष जो है कि एक लाख पेड़ लगती है अपने साथ महिला समूह की महिलाओं को भी हर वर्ष पेड़ लगाने का प्रेरणा देती है जिससे पर्यावरण भी बचेगा ओर जलावन के लिए लकड़ी ओर जंगल होने पर ज्यादा से ज्यादा वर्षा भी होगा।

 पर्यावरण बचेगा तो लोग बचेगे 

 विश्व पर्यावरण दिवस के अबसर पर राजनगर की रहने वाली पद्मश्री पुस्कार से नवाजी गई चार्मी मुर्मू महिला वनों की सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण की मजबूत करने के लिए अपने वन क्षेत्र में पहल से पेड़ लगाने का कार्य किया पेड़ लगाने से पहले जमीन पर रंगों की रंगोली बनाई फिर पेड़ लगया जिसमें वन समिति के अध्यक्ष की उपस्थिति में गांव के महिलाओ के द्वारा जंगल में वृक्षों की पूजा की गई ।

सभी ग्रामीणों ने पेड़ों की रक्षा का संकल्प लेते हुए पेड़ लगाया और लोगों ने शपथ ली कि न पेड़ काटेंगे न काटने देंगे। ग्रामीणों को पेड़ों की कटाई और जंगलों को हो रहे नुकसान से पर्यावरण पर पड़ रहे प्रतिकूल प्रभाव की जानकारी भी दी।

कहा कि जंगल में अगर पेड़ सुरक्षित नहीं होंगे तो बारिश कम होगी, और इसका सीधा प्रभाव हम सभी को होगा वायुमंडल में तापमान बढ़ते जायेगा। बर्तमान पूरी दुनिया में बढ़ते तापमान सभी ने एहसास किया है । इसे रोकने का सिर्फ एक ही उपाय है, अधिक से अधिक पेड़ लगाएं और पेड़ बचाएं। इस बारिश के मौसम में हर ग्रामीण कम से कम दो पेड़ लगाने का संकल्प भी लिया गया। 

रघुनाथपुर के टीम 13 ने विश्व पर्यावरण दिवस पर सैकड़ों पौधरोपण किया

Image 2Image 3

सरायकेला : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नीमडीह प्रखंड अंतर्गत रघुनाथपुर के टीम 13 के युवाओं ने पौधरोपण कर पर्यवारण बचाने का संकल्प लिया। इस दौरान टीम 13 के अनुप कुमार दास के नेतृत्व में टीम के सदस्यों ने रघुनाथपुर में सैकड़ों शाल, पीपल, नीम, जामुन आदि का पौधा लगाया और इसकी सुरक्षा का जिम्मेदारी लेकर पर्यावरण बचाने का संकल्प लेते हुए नारा दिया 'मानव जीवन है खतरे में इसमें है हम सबकी समझदारी पेड़ लगाएंगे और पेड़ बचाएंगे

 पर्यावरण सुरक्षा की ली जिम्मेदारी', 'सूरज की किरणे जब पड़ती है धरती पर तभी होता है सवेरा, पेड़ लगाओ धरती बचाओ तभी कर पाओगे इस पर बसेरा', 'पेड़ पौधों की हरियाली इसमें छुपी है हमारी खुशहाली', 'पेड़ लगाना है वरदान एक पेड़ दस पुत्र समान'। 

इस अवसर पर अनुप कुमार दास ने कहा कि आज विश्व पर्यावरण दिवस पर पेड़ लगाने का शुभारंम किया गया। ये मुहिम पुरे बारिश के मौसम तक चलता रहेगा। दास ने कहा कि 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस विश्व के 100 से अधिक देशों के लोग मनाते हैं। 1973 से विश्व पर्यावरण दिवस संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम द्वारा चलाया जाता है। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण के संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना है। दास ने कहा कि इसके अलावा ग्लोबल वार्मिंग के प्रभावों को रोकने के लिए पौधरोपण करना चाहिए। ग्लोबल वार्मिंग हमारे पर्यावरण की बर्बादी का मूल कारण है। 

इसलिए यह हमारा कर्तव्य है कि हम अपने पर्यावरण की रक्षा करें और इसे नष्ट करने वाले सभी शोषण को रोकें। शुद्ध वातावरण हमारे अस्तित्व और हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए हमारी बुनियादी जरूरत है।

जमशेदपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से झामुमो मोर्चा प्रत्याशी समीर मोहंती से भाजपा प्रत्याशी विधुत वरण महतो आगे

Image 2Image 3

मतगणना अपडेट- राउंड-6

1. प्रणव कुमार महतो, बहुजन समाज पार्टी- 1991

2. बिद्युत बरण महतो- भारतीय जनता पार्टी- 251337

3. समीर कुमार मोहंती, झारखण्ड मुक्ति मोर्चा- 104051

4. अंगद महतो, आमरा बंगाली पार्टी- 1481

5. अरुण कुमार शर्मा, भारतीय आजाद सेना- 581

6. अशोक कुमार- पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक)- 738

7. डोमन चन्द्र भकत, भागीदारी पार्टी (पी)- 396

8. धार्मू टुडू, अंबेडकराइट पार्टी ऑफ इंडिया- 1030 

9. मनोज गुप्ता, लोकहित अधिकार पार्टी- 959

10. महेश कुमार, राइट टू रिकॉल पार्टी- 683

11. शेख अखिरुद्दीन, बहुजन महा पार्टी- 683

12. सनका महतो, SUCI (कम्युनिस्ट)- 924

13. सुकुमार सोरेन, भारत आदिवासी पार्टी- 1314

14. अरुण महतो, निर्दलीय- 2205 

15. आनन्द मुखी, निर्दलीय- 2180

16. इंद्रदेव प्रसाद, निर्दलीय- 2643

17. जी. जयराम दास, निर्दलीय- 765

18. जितेंद्र सिंह, निर्दलीय- 1058

19. जुझार सोरेन, निर्दलीय- 1119

20. ज्ञान सागर प्रसाद, निर्दलीय- 308

21. पार्वती किस्कु, निर्दलीय- 317 

22. बब्लू प्रसाद दांगी, निर्दलीय- 412 

23. विश्वनाथ महतो, निर्दलीय- 3217 

24. साधु चरण पाल, निर्दलीय- 773 

25. सौरभ विष्णु, निर्दलीय- 723

26. NOTA- 2327

लोकसभा सिंहभूम मे 10 वें राउंड की गिनती में झामुमो के प्रत्याशी जोबा भाजपा 77759 वोट से भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा से आगे

Image 2Image 3

सिंह्भूम लोकसभा में 8वे राउंड कि गिनती में भाजपा के प्रत्याशी गीता कोड़ा को 142281 मिला , झामुमो प्रत्याशी जोबा माझी 220927 को मिला, झामुमो प्रत्याशी जोबा माझी 78646 से आगे l

 LOKSABHA BREAKING 

SINGHBHUM 

सिंगभूम लोकसभा में 9वे राउंड कि गिनती में भाजपा के प्रत्याशी गीता कोड़ा को 165497 मिला , झामुमो प्रत्याशी जोबा माझी 244706 को मिला, झामुमो प्रत्याशी जोबा माझी 77759 से आगे l

 LOKSABHA BREAKING -

SINGHBHUM 

सिंगभूम लोकसभा में 10वे राउंड कि गिनती में भाजपा के प्रत्याशी गीता कोड़ा को 188793 मिला , झामुमो प्रत्याशी जोबा माझी 266552 को मिला, झामुमो प्रत्याशी जोबा माझी 77759 से आगे l