मजदूरी मांगने पर गार्ड की पत्नी को मिली जान से मारने की धमकी
मलिहाबाद, लखनऊ। सुरक्षा गार्ड को जब प्रापर्टी डीलर ने मजदूरी के पैसे नहीं दिये तो उसकी पत्नी के द्वारा पैसे मांगने पर प्रापर्टी डीलर व उसकी पत्नी ने फोन पर गार्ड उसकी पत्नी व बच्चों को जान से मारने की धमकी दी। जिसकी तहरीर गार्ड की पत्नी ने रहीमाबाद थाने पर दी है।
रहीमाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम रुसैना निवासिनी किरन बाजपेयी ने थाने में दी गयी तहरीर में आरोप लगाया है कि उसका पति करन बाजपेई आगरा एक्सप्रेसवे मोहान रोड पर अमित इन्फ्राहाइट प्राइवेट लिमिटेड़ कमला प्लाजा पर काकोरी थाना क्षेत्र के ग्राम उदितखेड़ा निवासी संजय सिंह यादव के पास सुरक्षा गार्ड की नौकरी 16 हजार रुपये प्रतिमाह के हिसाब से विगत 24 फरवरी 2023 से 23 अप्रैल 2024 तक की थी।
जिसकी मजदूरी प्रापर्टी डीलर ने सिर्फ 24 हजार रुपये ही दी थी। बार-बार गार्ड के मांगने पर डीलर ने जब पैसे नहीं दिये तो गार्ड की पत्नी किरन बाजपेई ने 4 जून को उसके नम्बर 9454202222 पर फोन कर मजदूरी मांगी। जिसपर प्रापर्टी डीलर संजय सिंह यादव व उसकी पत्नी रेखा सिंह यादव ने गालियां देते हुऐ पति व बच्चों को जान से मारने की धमकी दे डाली। जिससे परेशान महिला ने रहीमाबाद पुलिस को तहरीर दे न्याय की गुहार लगाई है।






लखनऊ। लोकसभा चुनावों में उत्तर प्रदेश में 'इंडिया' गठबंधन ने आश्चर्यजनक जीत दर्ज की, जिसके बाद लखनऊ में कई महिलाएं कांग्रेस कार्यालय के बाहर कतार में खड़ी हो गईं और 'गारंटी कार्ड' की मांग करने लगीं, जिसका वादा पार्टी ने चुनाव प्रचार के दौरान किया था। चुनावों से पहले कांग्रेस ने कई घरों में 'गारंटी कार्ड' बांटे थे, जिसमें हर गरीब परिवार की महिला मुखिया को हर साल 1 लाख रुपए देने का वादा किया गया था।
लखनऊ। देश में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) की बड़ी जीत के बाद उत्साहित अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से मतदाताओं का धन्यवाद किया है।
लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा को पूर्वांचल में तगड़ा झटका लगा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कर्मभूमि होने के बावजूद पूर्वांचल में भाजपा की हार के कई मायने हैं।पूर्वांचल भाजपा के लिए इस चुनाव में भी अहम माना जा रहा था। 2019 में वाराणसी के आसपास की सीटें गाजीपुर, घोसी और लालगंज को छोड़कर भाजपा ने अच्छी बढ़त ली थी। लेकिन 2022 के विधानसभा चुनाव में जिस तरह भाजपा को पूर्वांचल में हार नसीब हुई थी, उसी तरह से 2024 लोकसभा चुनाव में भी पराजय मिली है।
Jun 06 2024, 09:04
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
23.9k