तीसरी बार बीड़ी राम को पलामू का सांसद बनने पर ओम प्रकाश केशरी ने दी शुभकामना


Image 2Image 3

रांची डेस्क

गढ़वा:- पलामू लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी विष्णु दयाल राम के तीसरी बार सांसद बनने पर भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह गढ़वा के पूर्व जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश केशरी ने शुभकामना और बधाई दिया। उन्होंने कहा कि पलामू संसदीय क्षेत्र के मतदाताओ व कार्यकर्ताओ के सहयोग से पलामू में ऐतिहासिक जीत हुई है। 

और देश में तीसरी बार नरेन्द्र मोदी की सरकार बनने जा रही है। इस अवसर पर नरेंद्र मोदी व पलामू संसदीय क्षेत्र के विजेता विष्णु दयाल राम को बधाई दी। 

उन्होंने बताया कि भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के चुनाव प्रभारी होने के नाते चुनाव संचालन समिति के कोर कमिटी के सदस्य के समन्वय बनाकर बूथ स्तर तक हमने मेहनत की। उन्होंने सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, शक्तिकेंद्र बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं व मतदाताओं के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहां की आप सभी ने इस चुनाव में तन मन से सहयोग कर के अपना बहुमूल्य समय दिया है।

 इस बार पलामू लोकसभा चुनाव में अप्रत्यासित मत दिलाने में आप सभी का काफी योगदान रहा है। इसके लिए मै अपनी ओर से आप सभी को जीत के अवसर पर बधाई व शुभकामनाएं देता हूँ।

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन कल्याणकारी योजना आत्मनिर्भर भारत विकसित भारत का लक्ष्य एवं मोदी की गारंटी पर विश्वास जताते हुए पलामू संसदीय क्षेत्र के मतदाताओं ने आपार मत देकर बीडी राम को विजयी बनाया है। इसके लिए पलामू की जनता को धन्यवाद दे रहा हु। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राजेश्वर ठाकुर जिला कार्यसमिति सदस्य सह सांसद प्रतिनिधि रूप निरंजन सिंहा मंडल महामंत्री विनय जायसवाल उपस्थित थे ।

खूंटी और लोहरदगा सीट से कांग्रेस के नए सांसद कालीचरण मुंडा एवं सुखदेव भगत का प्रदेश कांग्रेस भवन में किया गया अभिनंदन


Image 2Image 3

रांची : झारखंड में कांग्रेस कोटे से जीत का परचम लहराने वाले कालीचरण मुंडा और सुखदेव भगत का आज कांग्रेस भवन में प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने अभिनंदन किया। बता दे की कालीचरण मुंडा खूंटी संसदीय क्षेत्र से अर्जुन मुंडा को हराकर जीत हासिल किया है। वही सुखदेव भगत लोहरदगा संसदीय क्षेत्र से अपने प्रतिद्वंदी समीर उरांव को शिकस्त देकर जीत हासिल की है। 

उनके इसी जीत की खुशी में झारखंड कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में अभिनंदन किया गया।

 

 इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मिर उपस्थित थे। इस अवसर पर दोनों सांसदों को गुलदस्ता व माला पहनाकर और संविधान का प्रतीक देकर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर गुलाम अहमद मिर ने कहा कि इस बार के चुनाव में इंडिया गठबंधन का जो मुद्दा रहा वह आम आदमी के लिए था, उनके अधिकारों को बचाने की लड़ाई थी, संविधान की रक्षा की लड़ाई थी, हमने आपके सहयोग से सभी सीटों पर अच्छी लड़ाई लड़ी, हमें उम्मीद ज्यादा थी लेकिन हम थोड़े कम रहे, इस पर विचार करेंगे और खामियों को भविष्य में दूर करेंगे। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में जिन जिन को जिम्मेवारियां दी गई थी उसकी पूरी समीक्षा की जाएगी और जो जिम्मेवारियों को निर्वहन में सफल नहीं रहे उस पर भी संज्ञान लिया जाएगा। जिन लोगों ने चुनाव में अच्छा कार्य किया है उनको चिह्नित करके उन्हें उचित सम्मान दिया जाएगा। 

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि झारखंड की जनता ने हमें सम्मान दिया है। देश की संसद में अपनी आवाज बुलंद करने के लिए कांग्रेस के नुमाइंदों को अपना प्रतिनिधि चुना है और सर्व समाज की अवधारणा को मजबूत करते हुए सिर्फ क्षेत्र विशेष की नहीं बल्कि पूरे झारखंड की जनता की ये आवाज बनेंगे। हमारी उम्मीद से संख्या बल थोड़ा कम मिला, लेकिन जो भी मिला पूरा मजबूत मिला। इंडिया गठबंधन मजबूती के साथ जनता के हक की आवाज उठाती रहेगी 

सुखदेव भगत ने कहा कि यह जीत जनता की जीत है,राहुल गांधी जी के प्रयासों के जीत है। चुनाव एक जंग की तरह है और सबके सामूहिक प्रयास से तथा प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में इस चुनाव में हमने सफलता पाई है। उन्होंने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जितनी बड़ी जीत होती है उतनी बड़ी जिम्मेवारी होती है। 

खूंटी के कालीचरण मुंडा ने कहा कि मैं कांग्रेसी हूं और कांग्रेस पार्टी ने मुझे बहुत कुछ दिया है ,कांग्रेस के दिए सम्मान को मैं भूल नहीं सकता और अब जो जिम्मेदारी मुझे मिली है उसे निभाने में कोई कसर नहीं छोडूंगा। खूंटी की जनता का सामाजिक संगठनों का खूंटी के नेताओं कार्यकर्ताओं का इंडिया गठबंधन के साथियों का मैं आभार व्यक्त करता हूं। 

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की शहजादा अनवर, मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव, विधायक शिल्पी नेहा तिर्की, इरफान अंसारी,राजेश कच्छप अनवर महासचिव अमूल्य नीरज खलको, राकेश सिंह, सतीश पौल मुजनी, राजीव रंजन प्रसाद, रविंद्र सिंह, मानस सिन्हा, समेत अनेक लोग उपस्थित थे।

लोकसभा चुनाव-2024 के परिणाम घोषित, रांची लोकसभा सीट से भाजपा के संजय सेठ ने मारी बाजी, आदिवासी वोटरों को रिझाने मे भाजपा विफल


Image 2Image 3

लोकसभा चुनाव-2024 के परिणाम पूर्णतः घोषित हो चुके हैं। जहां देश में NDA गठबंधन को 292 सीट मिली तो INDIA गंठबंधन को 234 सीटो पर जीत हासिल हुआ। सरकार बनाने का आंकड़ा तो पर कर ली है। लेकिन पिछले चुनाव से मुकाबला की बात की जाए तो पूरे देश के साथ-साथ झारखंड में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। झारखंड में पिछले चुनाव में 11 सीट जीतनेवाली भाजपा को तीन सीटों का नुकसान हुआ है। लोकसभा की 14 सीटों में भाजपा आठ सीटों में ही सिमट कर रही गयी। 

रांची लोकसभा सीट पर संजय सेठ ने एक लाख से अधिक मतों से जीत दर्ज की। इस बार भाजपा के संजय सेठ और कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय के बीच सीधा मुकाबला था। भाजपा का गढ़ कहे जाने वाले रांची लोकसभा सीट को संजय सेठ भाजपा के झोली में ढालने में कामयाब रहे। हालाकि पिछले 2019 के मुकाबले जीत का अंतर काफी कम रहा। 2019 के चुनाव में संजय सेठ ने सुबिधकांत सहाय को लगभग 2 लाख 83 हजार वोट से हराया था जो इस वर्ष 2024 में संजय सेठ ने कांग्रेस के यशस्विनी सहाय को लगभग 1लाख 20 हजार वोट से हराया। तो इससे कहीं ना कहीं यह प्रतीत होता दिख रहा है कि जनता संजय सेठ के कार्यों से खुश नजर नहीं आ रही है। फिर भी जीत तो आखिर जीत ही होती है।

दूसरी ओर यह भी कह सकते हैं कि भाजपा इस बार झारखंड के आदिवासियों को अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब नहीं हो पाई। जिसका खामियाजा यह हुआ कि झारखंड की सभी 5 एसटी सीटें भाजपा हार गयी।

झारखंड की सबसे हाई प्रोफाइल खूंटी सीट से भाजपा के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को बड़ी हार हुई। शिबू सोरेन की बड़ी बहू सीता सोरेन झामुमो छोड़ भाजपा में शामिल हो कर दुमका सीट से प्रत्याशी थीं। उन्हें भी झामुमो के नलिन सोरेन से सिकस्थ मिली। इसी तरह भाजपा के ताला मरांडी और गीता कोड़ा को भी हार का सामना करना पड़ा।

जोबा मांझी सिंहभूम सीट पर बनायीं लगातार बढ़त,16 वें राउंड में 130363 से आगे


Image 2Image 3

LOKSABHA BREAKING ----

SINGHBHUM 

सिंगभूम लोकसभा में 11वे राउंड कि गिनती में भाजपा के प्रत्याशी गीता कोड़ा को 210728 मिला , झामुमो प्रत्याशी जोबा माझी 291121 को मिला, झामुमो प्रत्याशी जोबा माझी 80393 से आगे 

LOKSABHA BREAKING ----

SINGHBHUM 

सिंगभूम लोकसभा में 12वे राउंड कि गिनती में भाजपा के प्रत्याशी गीता कोड़ा को 227056 मिला , झामुमो प्रत्याशी जोबा माझी 316885 को मिला, झामुमो प्रत्याशी जोबा माझी 89829 से आगे।

LOKSABHA BREAKING ----

SINGHBHUM 

सिंगभूम लोकसभा में 13वे राउंड कि गिनती में भाजपा के प्रत्याशी गीता कोड़ा को 241574 मिला , झामुमो प्रत्याशी जोबा माझी 346006 को मिला, झामुमो प्रत्याशी जोबा माझी 104432 से आगे l

LOKSABHA BREAKING ----

SINGHBHUM 

सिंगभूम लोकसभा में 14वे राउंड कि गिनती में भाजपा के प्रत्याशी गीता कोड़ा को 258500 मिला , झामुमो प्रत्याशी जोबा माझी 371304 को मिला, झामुमो प्रत्याशी जोबा माझी 112804 से आगे

सिंहभूम लोकसभा, झारखण्ड 

16 वां , राउंड  

सिंहभूम से झामुमो से जोबा माझी अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के गीता कोड़ा से 130363 मतों से आगे चल रहे हैं ।

जोबा माझी, जेएमएम - 426158

गीता कोड़ा, बीजेपी - 295795

जोबा माझी -130363 से आगे

झारखंड की 14 सीटों पर काउंटिंग:बीजेपी के दिग्गज अर्जुन मुंडा पीछे; जेएमएम तीन सीट पर आगे, कांग्रेस ने 2 पर बनाई बढ़त


Image 2Image 3

झारखंड की 14 लोकसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती जारी है। यहां NDA और इंडिया गठबंधन के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। गिनती के रुझान के अनुसार एनडीए 9 तो इंडिया गठबंधन 5 सीटों पर आगे चल रही है। इनमें बीजेपी को 8, आजसू को 1, झामुमो को 2 और कांग्रेस 3 सीट पर आगे चल रही है। अगले 3 घंटे में नई सरकार की स्थिति लगभग साफ हो सकती कि सरकार किस पार्टी की बनेगी।

चतरा से BJP प्रत्याशी कालीचरण सिंह 64727 से आगे, धनबाद से भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो 112276

दुमका से जेएमएम प्रत्याशी नलिन सोरेन 3729 वोट से आगे।

गिरिडीह से आजसू प्रत्याशी चंद्र प्रकाश चौधरी 57006 से आगे

गोडा से भाजपा प्रत्याशी निशिकांत दुबे 46500 वोट से आगे।

हजारीबाग से भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल 126885

जमशेदपुर से भाजपा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो 144111 वोट से आगे

खूंटी से कांग्रेस प्रत्याशी कालीचरण मुंडा 113720 से बढ़त।

कोडरमा से भाजपा प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी 119033 वोट से आगे

लोहरदगा से कांग्रेस प्रत्याशी सुखदेव भगत 53512 वोट से बढ़त बनाए हुए है।

पलामू से भाजपा प्रत्याशी विष्णु दयाल राम 205010

राजमहल से जेएमएम प्रत्याशी विजय कुमार हंसदा 44612

रांची से भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ 107230 वोट से बढ़त बनाए हुए है 

और सिंहभूम से जेएमएम प्रत्याशी जोबा मांझी आगे चल रहे हैं।

रांची में भाजपा प्रदेश कार्यालय में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, अफरा तफरी का माहोल


Image 2Image 3

रांची के हरमू रोड स्थित भाजपा कार्यालय में मंगलवार दोपहर अचानक आग लग गई। एक और जहां पूरे देश में मतगणना की ओर पूरे देश की निगाहें टिकी हुई है वही दूसरी ओर एक दुखद घटना सामने आई। 

प्रदेश भाजपा कार्यालय में शॉर्ट सर्किट लगने से आग लग गई। जिसके कारण थोड़ी देरी के लिए कार्यालय में अफरा तफरी का माहौल बन गया। कार्यालय में मौजूद सभी लोग बाहर निकलने लगे।

 वहीं जिस समय कार्यालय में आग लगी उस समय प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी भी कार्यालय में लोकसभा चुनाव के परिणाम के मंथन कर रहे थे। हालांकि थोड़ी देर में ही आग पर काबू पा लिया गया। कुछ देर के लिए पूरा कार्यालय धुआ धुआं हो गया। जिससे लोग डर गए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बताया कि बिजली के उपकरणों में शॉर्ट सर्किट के कारण मामूली आग लगी थी, जिस पर बिजली काटकर काबू पा लिया गया। भाजपा कार्यालय में सब कुछ ठीक है।

बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम आज घोषित हो रहे हैं। इसे लेकर भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता प्रदेश कार्यालय पहुंचे थे। इसी दौरान यह घटना हुई।

झारखंड के 14 लोकसभा सीटों पर फिलहाल 9 सीटों पर बीजेपी आगे वहीं कांग्रेस 2 सीटों पर चल रही है कौन


Image 2Image 3

चतरा से BJP प्रत्याशी कालीचरण सिंह, धनबाद से भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो, 

दुमका से भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन, 

गिरिडीह से आजसू प्रत्याशी चंद्र प्रकाश चौधरी, 

गोडा से भाजपा प्रत्याशी निशिकांत दुबे, 

हजारीबाग से भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल, 

जमशेदपुर से भाजपा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो, 

खूंटी से कांग्रेस प्रत्याशी कालीचरण मुंडा, 

कोडरमा से भाजपा प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी, 

लोहरदगा से कांग्रेस प्रत्याशी सुखदेव भगत, 

पलामू से भाजपा प्रत्याशी विष्णु दयाल राम, 

राजमहल से जेएमएम प्रत्याशी विजय कुमार हंसदा, 

रांची से भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ , 

और सिंहभूम से जेएमएम प्रत्याशी जोबा मांझी आगे चल रहे हैं।

राज्य के सरकारी विद्यालयों में लगाए जाएंगे 5 लाख फलदार वृक्ष,


Image 2Image 3

प्रोजेक्ट इंपैक्ट के तहत् ईको क्लब के जिम्मे होगा वृक्षों और पौधों की देखभाल

रांची: वित्तीय वर्ष 2024-25 में समग्र शिक्षा अंतर्गत राज्य के सरकारी विद्यालयों में ईको क्लब के तहत गतिविधियों के संचालन और ग्रीन कैंपस के कार्यान्वयन हेतु अनुदान राशि उपलब्ध करा दी गयी है।  

विद्यालय अपनी आवश्यकतानुसार ईको क्लब के मद से प्राप्त राशि का विभिन्न गतिविधियों में उपयोग कर सकेंगे। ईको क्लब की गतिविधियों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले टॉप 1000 विद्यालयों को प्रोत्साहित किया जाएगा। 

 ईको क्लब के माध्यम से सभी विद्यालयों में वृक्षारोपण किया जाएगा। इस वित्तीय वर्ष में 5 लाख वृक्ष लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए प्रत्येक प्राथमिक विद्यालय में कम से कम 10 पौधा, मध्य विद्यालयों में 20 पौधा और उच्च विद्यालयों में कम से कम 30 पौधा लगाना अनिवार्य है। 

विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को सभी विद्यालयों में ईको क्लब के माध्यम से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाएगा। विश्व पर्यावरण दिवस के दिन आयोजित होने वाली गतिविधियों में छात्रों की संख्या, कितने पौधे लगाए गए, पौधे किस स्थान पर लगाए गए, किस प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया गया, आदि जानकारी शिक्षा पदाधिकारियों को उपलब्ध कराना होगा। 

 स्कूलों को निर्देश दिया गया है कि बड़े आकार के ग्राफ्टेड पेड़ के साथ साथ फलदार लगाए। ताकि मध्याहन भोजन में इनका उपयोग किया जा सके। इन पेड़ो की सुरक्षा, देखभाल, पानी, खाद आदि सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी हाउस और ईको क्लब के ऊपर होगी। 

वर्षा जल संरक्षण में ईको क्लब की भूमिका अहम 

वर्तमान में सरकारी विद्यालयों में प्रोजेक्ट इंपैक्ट के तहत कई पर्यावरण संबंधी गतिविधियां की जा रही है। इनमे वर्षा जल संरक्षण महत्वपूर्ण है। इस ओर ध्यान आकृष्ट करते हुए विद्यालयों को वर्षा जल से संगृहीत जल की मात्रा को ट्रैक करने हेतु तंत्र विकसित करने का निर्देश दिया गया है। इसके लिए ईको क्लब के सदस्यों को प्रोजेक्ट वर्क दिया जाएगा। इसके माध्यम से यह पता लगाया जाएगा कि कितना वर्षा जल संरक्षित किया गया अथवा संरक्षित वर्षा जल का उपयोग शौचालयों, बागवानी आदि में करने का निर्देश भी दिया गया है। 

 इन गतिविधियों की शुरुआत 5 जून, को होगी जो 12 जून, 2024 तक चलेगी। इस वर्ष के लिए विश्व पर्यावरण दिवस की थीम 'Land Restoration, desertification and drought resilience' रखा गया है। मिशन लाइफ के सात थीमों में से प्रत्येक को सात दिनों तक विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से कराया जाना सुनिश्चित करने हेतु विद्यालयों को आवश्यक दिशा निर्देश उपलब्ध कराया गया है। जिन सात थीमों पर गतिविधियां आयोजित होंगी उनमे स्वस्थ जीवनशैली अपनाना, संधारणीय खाद्य प्रणाली अपनाना, ई कचरे को कम करना, अपशिष्ट कम करना, ऊर्जा संरक्षण करना, पानी बचाना और सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग के खिलाफ जागरूकता फैलाना शामिल है।

आईएएस मनीष रंजन पहुंचे ईडी कार्यालय, आज, टेंडर कमीशन मामले में दूसरी बार पूछताछ कर रही है ईडी

Image 2Image 3

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समन पर एक बार फिर झारखंड के आईएएस अधिकारी मनीष रंजन पहुंचे रांची स्थित ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय में। मनीष रंजन से टेंडर में कमीशनखोरी के मामले में ईडी के अधिकारी पूछताछ कर रहे है।

इस मामले में उनसे आज दूसरी बार पूछताछ हो रही है। इससे पहले मनीष रंजन से 28 मई को पूछताछ हो चुकी है। पहली बार उन्हें 24 मई को ईडी ने समन भेज कर पूछताछ के लिए हाजिर होने का निर्देश दिया था। पिछली पूछताछ में मनीष रंजन, मंत्री आलमगीर आलम से जुड़े सवालों में उलझ गए थे और कई सवालों पर चुप्पी भी साध रखी थी। इतना ही नहीं गिरफ्तार चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम से मिली सूचना के आधार पर जब सवाल किए गए तब भी उन्होंने चुप्पी साध ली।

दरअसल ईडी ने 6 मई को मंत्री आलमगीर आलम के पीएस संजीव लाल और उससे जुड़े लोगों के ठिकानों पर रेड मारी थी। जिसमे 32 करोड़ 20 लाख रुपये कैश की बरामदगी हुई थी। पैसे की बरामदगी पीएस संजीव लाल के सहायक जहांगीर आलम के यहां से मिली थी। जिसके बाद दोनो को गिरफ्तार कर लिया। दो दिन के पूछताछ के बाद आलमगीर आलम को भी ईडी ने गिरफ्तार किया था। 

मंत्री आलमगीर आलम के रिमांड अवधि के दौरान ईडी ने एक डायरी भी कोर्ट के सामने रखी। इसमें कई तरह के कोड वर्ड लिखे हुए थे। जिसमें लिखे कई कोड वर्ड में से एक शब्द 'एम' भी लिखा हुआ था। इसी शब्द के आधार पर ग्रामीण विकास विभाग में सचिव रह चुके आईएएस अधिकारी मनीष रंजन को ईडी ने समन भेजा है। उन्हें दोबारा पूछताछ के लिए बुलाया है। अब देखने वाली बात यह होगी कि मनीष रंजन ईडी के सवालों पर कितना सहयोग करते है।

रांची के बंबू इंटरनेशनल स्पा में पुलिस का छापा, स्थानीय लोगों ने की थी शिकायत

Image 2Image 3

राजधानी रांची के लालपुर क्षेत्र में पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई स्पा सेंटर पर की छापेमारी। लालपुर चौक स्थिति बैंबू इंटरनेशनल स्पा सेंटर में पुलिस ने दी दबिश और कुछ युवक-युवतियों को हिरासत में लिया है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस को इस स्पा सेंटर से कुछ आपत्तिजनक चीजें भी बरामद हुई है।

यहां स्थानीय लोगों की शिकायत थी कि आए दिन युवक-युवतियों की भीड़ यहां लगी रहती है। इसके पीछे यहां जिस्मफरोसी का धंधा की आशंका उन लोगो ने जताई थी। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। लालपुर चौक स्थिति बैंबू इंटरनेशनल स्पा सेंटर वैसे तो वेलनेस सेंटर के रूप में प्रमोट किया गया है पर पुलिस ने स्थानीय लोगों की शिकायत पर कार्रवाई की।

इसी क्रम में लालपुर चौक के पास के बैंबू स्पा सेंटर से कुछ युवक-युवतियों को हिरासत में लिया गया है। युवकों से लालपुर और युवतियों से महिला थाने में पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने फिलहाल मामला दर्ज नहीं किया है।