लोकसभा चुनाव परिणाम : यूपी में सपा-कांग्रेस गठबंधन को 43, भाजपा के खाते में आई 33 सीटें
![]()
लखनऊ। देश में हुए लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे बेहद चौकाने वाले आए हैं। नतीजों में उत्तर प्रदेश के नतीजों में सपा सबसे बड़ी पार्टी उभर कर सामने आई है। उप्र में सपा ने 37 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं विपक्षी गठबंधन में सपा के कांग्रेस को भी बढ़त मिली है और छह सीटों पर विजयी परचम लहराया है। जबकि 33 सीटों पर भाजपा का कमल खिला है।इसके अलावा रालोद के खाते में 2, अपना दल (सोने लाल) और आजाद समाज पार्टी ने एक-एक सीट जीती।वहीं शिवपाल यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने जो कहा वो और नेताजी के सपने को हमने सच करके दिखाया। उन्होंने जनता और पार्टी के कार्यकर्ताओं की मेहनत को जीत की बधाई दी।
2004 के 35 सीटों के रिकार्ड को तोड़ते हुए सपा ने 37 सीटों पर किया कब्जा
लोकसभा 2024 के चुनाव में मंगलवार को देर रात तक हुई मतगणना के बाद परिणाम में भाजपा को तीसरी बार जनाधार मिलने की तस्वीर साफ हो गई है। चुनाव नतीजों के बाद तीसरी बार भाजपा केन्द्र में मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाने जा रही है। इस परिणाम में उप्र राज्य से भाजपा को भारी क्षति उठानी पड़ी है। यहां पर कई चुनावों में हार का मुहं देख रही सपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। सपा को 37 सीटों पर विजयी मिली है। जबकि गठबंधन में कांग्रेस पार्टी को बड़ी बढ़त मिली और रायबरेली और अमेठी समेत छह सीटों पर कब्जा करने में सफल हुई है।
भाजपा के लिए उप्र का चुनाव परिणाम बेहद निराशाजनक रहा
भाजपा के लिए उप्र का चुनाव परिणाम बेहद निराशाजनक रहा और 33 सीटों से ही संतोष करना पड़ा है। वहीं एनडीए के सहयोगी दलों में रालोद के खाते में दो और अपना दल (एस) ने एक सीट पर जीत दर्ज की है। वहीं एक सीट पर भीम आर्मी ने जीत दर्ज कर चौंकाने का काम किया है। चुनाव आयोग द्वारा कई सीटों के नतीजों को घोषित न किए जाने से एक-दो सीटों के जीत के आंकड़ों के बदलाव होने की संभवाना है।
यादव परिवार ने सभी सीटों पर जीत की दर्ज
लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के परिवार से पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव कन्नौज, डिंपल यादव मैनपुरी, आजमगढ़ से धर्मेन्द्र यादव, फिरोजाबाद से अक्षय यादव, बदायूं से आदित्य यादव ने जीत दर्ज की है।
अखिलेश ने कहा, जनता को प्रणाम, जनमत को सलाम
चुनाव परिणाम को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि उप्र की जागरूक जनता ने देश को एक बार फिर से नयी राह दिखायी है, नयी आस जगायी है। ये संविधान, लोकतंत्र और आरक्षण बचाने की और सामाजिक न्याय सुनिश्चित करवाने की जीत है। उप्र की प्रगतिशील जनता के विचार ही वोट के रूप में हमें मिले हैं। ये बंटवारे की नकारात्मक राजनीति के ख़िलाफ़, सौहार्द-भाईचारे और सकारात्मक राजनीति की जीत है। ये इंडिया गठबंधन और पीडीए की एकता की जीत है। सबको हृदय से धन्यवाद, दिल से शुक्रिया।
उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों के नतीजे निर्वाचन आयोग ने जारी किए
यूपी की 80 में से 37सीटों पर सपा ने दर्ज की जीत।
यूपी की 80 में से 33 सीटों पर भाजपा ने दर्ज की जीत।
कांग्रेस ने 6 सीट पर जीत दर्ज की।
RLD ने 2 सीट पर जीत दर्ज की ।
वहीं 1 सीट आजाद समाज पार्टी ने जीती,
1 सीट पर अपना दल ने जीत दर्ज की।
उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने 33 लोकसभा सीटें जीती
अमरोहा से कंवर सिंह तंवर 28670 वोट से जीते
मेरठ से अरुण गोविल 10585 वोटों से जीते
गाजियाबाद से अतुल गर्ग 336965 वोट से जीते
मथुरा से हेमामालिनी 293407 वोटों से जीतीं
गौतमबुद्धनगर से महेश शर्मा 559472 वोट से जीते
हाथरस से अनूप वाल्मीकि 247318 वोट से जीते
बुलंदशहर से भोला सिंह 275134 वोटों से जीते
आगरा से एसपी सिंह बघेल 271294 वोट से जीते
फतेहपुर सिकरी से राजकुमार चाहर 43405 वोट से जीते
बरेली से छत्रपाल सिंह गंगवार 34804 वोटों से जीते
पीलीभीत से जितिन प्रसाद 164935 वोटों से जीते
हरदोई से जयप्रकाश रावत 27856 वोटों से जीते
उन्नाव से साक्षी महाराज 35818 वोटों से जीते
लखनऊ से राजनाथ सिंह 135159 वोट से जीते
फर्रुखाबाद से मुकेश राजपूत 2678 वोटों से जीते
कानपुर से रमेश अवस्थी 20968 वोटों से जीते
अकबरपुर से देवेंद्र सिंह 44345 वोटों से जीते
झांसी से अनुराग शर्मा 102614 वोटों से जीते
वाराणसी से पीएम मोदी 152513 वोटों से जीते
कैसरगंज से करण भूषण 148843 वोट से जीते
डुमरियागंज से जगदंबिका पाल 42728 वोट से जीते
बहराइच से आनंद कुमार 64227 वोटों से जीते
महराजगंज से पंकज चौधरी 35451 वोट से जीते
गोरखपुर से रवि किशन 103626 वोट से जीते
कुशीनगर से विजय कुमार 81790 वोट से जीते
देवरिया से शशांकमणि त्रिपाठी 34842 वोट से जीते
बांसगांव से कमलेश पासवान 3150 वोटों से जीते
गोंडा से कीर्तिवर्धन सिंह 46224 वोटों से जीते
फूलपुर से प्रवीण पटेल 4332 वोटों से जीते
भदोही से विनोद बिंद 44072 वोटों से जीते
अलीगढ़ से सतीश गौतम 15647 वोटों से जीते
शाहजहांपुर से अरुण सागर 55379 वोट से जीते
मिश्रिख से अशोक रावत 33406 वोटों से जीते.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 37 सीटों पर सपा ने जीत दर्ज की
कन्नौज से अखिलेश यादव 170922 वोटों से जीते
मैनपुरी से डिंपल यादव 221639 वोट से जीतीं
आजमगढ़ से धर्मेंद्र यादव 161035 वोटों से जीते
गाजीपुर से अफजाल अंसारी 124861 वोटों से जीते
कैराना से इकरा हसन 69116 वोटों से जीतीं
मुजफ्फरनगर से हरेंद्र मलिक 24672 वोटों से जीते
रामपुर से मुहिबुल्ला 87434 वोटों से जीते
मुरादाबाद से रुचिवीरा 105762 वोटों से जीतीं
संभल से जियाउर्रहमान बर्क 121494 वोट से जीते
फिरोजाबाद से अक्षय यादव 89312 वोट से जीते
आंवला से नीरज मौर्य 15969 वोटों से जीते
खीरी से उत्कर्ष वर्मा 34329 वोटों से जीते
बदायूं से आदित्य यादव 34991 वोटों से जीते
धौरहरा से आनंद भदौरिया 4449 वोटों से जीते
मोहनलालगंज से आरके चौधरी 70292 वोट से जीते
सुल्तानपुर से रामभुआल निषाद 43174 वोट से जीते
प्रतापगढ़ से शिवपाल सिंह पटेल 66206 वोट से जीते
इटावा से जितेंद्र कुमार दोहरे 58419 वोट से जीते
जालौन से नारायण अहिरवार 53898 वोट से जीते
बांदा से कृष्णा पटेल 71210 वोटों से जीतीं
फतेहपुर से नरेश उत्तम पटेल 33199 वोटों से जीते
कौशांबी से पुष्पेंद्र सरोज 103944 वोटों से जीते
बस्ती से राम प्रसाद चौधरी 100993 वोट से जीते
फैजाबाद से अवधेश प्रसाद 54567 वोट से जीते
अंबेडकरनगर से लालजी वर्मा 137247 वोट से जीते
श्रावस्ती से रामशिरोमणि वर्मा 76673 वोट से जीते
लालगंज से दारोगा प्रसाद सरोज 115023 वोट से जीते
संतकबीरनगर से पप्पू निषाद 92170 वोट से जीते
घोसी लोकसभा से राजीव राय 162943 वोट से जीते
बलिया से सनातन पांडेय 43384 वोटों से जीते
जौनपुर से बाबूसिंह कुशवाहा 99335 वोटों से जीते
मछलीशहर से प्रिया सरोज 35850 वोटों से जीतीं
चंदौली से चौधरी बिरेंद्र सिंह 21565 वोटों से जीते
रॉबर्ट्सगंज से छोटे लाल 129234 वोटों से जीते
एटा लोकसभा से देवेश शाक्य 28052 वोटों से जीते
सलेमपुर से रमाशंकर राजभर 3573 वोटों से जीते।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने 33 लोकसभा सीटें जीती
अमरोहा से कंवर सिंह तंवर 28670 वोट से जीते
मेरठ से अरुण गोविल 10585 वोटों से जीते
गाजियाबाद से अतुल गर्ग 336965 वोट से जीते
मथुरा से हेमामालिनी 293407 वोटों से जीतीं
गौतमबुद्धनगर से महेश शर्मा 559472 वोट से जीते
हाथरस से अनूप वाल्मीकि 247318 वोट से जीते
बुलंदशहर से भोला सिंह 275134 वोटों से जीते
आगरा से एसपी सिंह बघेल 271294 वोट से जीते
फतेहपुर सिकरी से राजकुमार चाहर 43405 वोट से जीते
बरेली से छत्रपाल सिंह गंगवार 34804 वोटों से जीते
पीलीभीत से जितिन प्रसाद 164935 वोटों से जीते
हरदोई से जयप्रकाश रावत 27856 वोटों से जीते
उन्नाव से साक्षी महाराज 35818 वोटों से जीते
लखनऊ से राजनाथ सिंह 135159 वोट से जीते
फर्रुखाबाद से मुकेश राजपूत 2678 वोटों से जीते
कानपुर से रमेश अवस्थी 20968 वोटों से जीते
अकबरपुर से देवेंद्र सिंह 44345 वोटों से जीते
झांसी से अनुराग शर्मा 102614 वोटों से जीते
वाराणसी से पीएम मोदी 152513 वोटों से जीते
कैसरगंज से करण भूषण 148843 वोट से जीते
डुमरियागंज से जगदंबिका पाल 42728 वोट से जीते
बहराइच से आनंद कुमार 64227 वोटों से जीते
महराजगंज से पंकज चौधरी 35451 वोट से जीते
गोरखपुर से रवि किशन 103626 वोट से जीते
कुशीनगर से विजय कुमार 81790 वोट से जीते
देवरिया से शशांकमणि त्रिपाठी 34842 वोट से जीते
बांसगांव से कमलेश पासवान 3150 वोटों से जीते
गोंडा से कीर्तिवर्धन सिंह 46224 वोटों से जीते
फूलपुर से प्रवीण पटेल 4332 वोटों से जीते
भदोही से विनोद बिंद 44072 वोटों से जीते
अलीगढ़ से सतीश गौतम 15647 वोटों से जीते
शाहजहांपुर से अरुण सागर 55379 वोट से जीते
मिश्रिख से अशोक रावत 33406 वोटों से जीते।
यूपी में 6 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस जीती
सहारनपुर से इमरान मसूद 64542 वोट से जीते
सीतापुर से राकेश राठौर 89641 वोट से जीते
रायबरेली से राहुल गांधी 390030 वोट से जीते
अमेठी से केएल शर्मा 167196 वोट से जीते
इलाहाबाद से उज्ज्वल रमण 58795 वोट से जीते
बाराबंकी से तनुज पुनिया 215704 वोट से जीते


लखनऊ। देश में हुए लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे बेहद चौकाने वाले आए हैं। नतीजों में उत्तर प्रदेश के नतीजों में सपा सबसे बड़ी पार्टी उभर कर सामने आई है। उप्र में सपा ने 37 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं विपक्षी गठबंधन में सपा के कांग्रेस को भी बढ़त मिली है और छह सीटों पर विजयी परचम लहराया है। जबकि 33 सीटों पर भाजपा का कमल खिला है।इसके अलावा रालोद के खाते में 2, अपना दल (सोने लाल) और आजाद समाज पार्टी ने एक-एक सीट जीती।वहीं शिवपाल यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने जो कहा वो और नेताजी के सपने को हमने सच करके दिखाया। उन्होंने जनता और पार्टी के कार्यकर्ताओं की मेहनत को जीत की बधाई दी।




लखनऊ। देश की सबसे हाई प्रोफाइल वाराणसी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लगातार तीसरी बार जीत हासिल की है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अजय राय को 1,52,513 मतों से पराजित कर दिया। प्रधानमंत्री मोदी की जीत का अंतर 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव के मुकाबले जहां काफी कम रहा, वहीं लोकसभा चुनाव 2019 के मुकाबले उन्हें मत भी कम मिले।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार डिंपल यादव चुनाव जीत गई हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार जयवीर सिंह को 2,21,639 मतों के अंतर से हराया। डिंपल को कुल 5,98,526 और जयवीर सिंह को 3,76,887 मत मिले।
लखनऊ ।आजादी के बाद पहली बार बस्ती सीट पर सपा ने जीत दर्ज की है। इंडिया गठबंधन के राम प्रसाद चौधरी ने एकतरफा जीत दर्ज की है। इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी राम प्रसाद चौधरी ने पहले ही राउंड से राम प्रसाद चौधरी ने बढ़त बना रखी थी। राम प्रसाद चौधरी ने भाजपा के प्रत्याशी को 100958 वोटों से हराया है। इंडिया गठबंधन को 524756, भाजपा को 423798 और बीएसपी को 120964 वोट मिले। वहीं अयोध्या से सपा के अवधेश प्रसाद 31800 से जीत हासिल की है। इन्होंने भाजपा प्रत्याशी लल्लू सिंह को हराया है।
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वाराणसी लोकसभा सीट से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी इंडी गठबंधन के अजय राय से 1,50,857 मतों से आगे चल रहे हैं।चुनाव आयोग के मुताबिक मतगणना के 26वें राउंड में नरेन्द्र मोदी को 5,75,970 और अजय राय को 4,25,113 मत मिले हैं।
Jun 05 2024, 09:48
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
38.3k