अपडेट: संजय सेठ ने पूरे शाही अंदाज में पहुंचे नामांकन के लिए,समर्थकों पर जेसीवी से वरसाए गये पुष्प,रैली में युवाओं में था उत्साह
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जानता से किया अपील,भारत को मज़बूत बनाने के लिए सेठ को एक बार फिर दें मौका
रांची लोकसभा सीट के लिए भाजपा प्रत्याशी सांसद संजय सेठ ने पुन: पर्चा दाखिल किया।
नामांकन से पहले मोरहाबादी मैदान में हजारों समर्थकजुटे। यहां से रैली निकली और समाहरणालय तक पहुंची। रैली के दौरान जेसीबी मशीन से से समर्थकों के उपर फूलों की वर्षा की गई।
जेसीबी पर बड़ी-बड़ी टोकरियों में भरकर फूलों की पंखुड़ियां रखी गयी थी। जिसे उस मशीन के सहारे रैली में निकले समर्थको पर बरसाया गया।
संजय सेठ के नामांकन में शामिल होने के लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रांची आए थे। उन्होंने अपील किया कि रांची की जनता एक बार फिर्। संजय सेठ को रांची से विजयी बनाकर लोकसभा भेजें, ताकि पीएम मोदी का हाथ मजबूत हो और देश का और तेजी से विकास हो सके।
संजय सेठ के नामांकन में एवं मोराबादी सभा में भारी भीड़ जुटी। इस अवसर पर युवाओं में भरपूर जोश दिखा। पूरे रांची लोकसभा क्षेत्र से हजारों लोग मोरहाबादी में पहुंचे थे
संजय सेठ के नामांकन में आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो भी शामिल हुए. उन्होंने कहा कि देश की जनता उन्हीं लोगों को वोट देगी, जो 10 साल से देश को विकसित भारत बनाने के लिए काम कर रहे हैं।
सुदेश महतो ने मोदी विरोधी गठबंधन I.N.D.I.A. पर तंज कसते हुए कहा कि इनकी बारात तैयार है. लेकिन, दूल्हे का पता नहीं है. उन्होंने कहा कि इस गठबंधन ने सिर्फ अपना नाम बदला है. चेहरे आज भी वही हैं।


















May 02 2024, 17:05
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
27.7k