कोडरमा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अनपूर्णा देवी ने किया नामांकन, चुनावी सभा को युपी के उप्मुख्य् मंत्री केशव प्रसाद मौर्य किया सम्बोधित
झारखंड डेस्क
कोडरमा लोकसभा की प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी ने आज गिरिडीह समाहरणालय में अपना नामांकन दाखिल किया। उनके नामांकन में बाबूलाल मरांडी भी शामिल हुए।
उसके बाद सर्कस मैदान में उनके चुनावी सभा को केशव प्रसाद मौर्य ने संबोधित किया।
अनपूर्णा देवी वर्तमान में केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री हैं।पिछले चुनाव में वे कोडरमा से भारी मतों से जीती थी।इस बार भी भाजपा ने इनपर भरोसा जताया है।
आज् वे गुरुवार (2 मई) को गिरिडीह समाहरणालय पहुंचकर डीसी सह निर्वाची पदाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा के समक्ष अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया।
इस दौरान अन्नपूर्णा देवी के साथ मुख्य रूप से पूर्व मुख्यमंत्री सह झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, जमुआ विधायक केदार हाजरा, कोडरमा विधायक नीरा यादव, पूर्व आईजी सह भाजपा नेता लक्ष्मण प्रसाद सिंह, अशोक उपाध्याय, मुकेश जालान समेत कई भाजपा नेता शमिल हुए।
उधर, नामांकन के बाद शहर के सर्कस मैदान में चुनावी सभा का आयोजन किया गया। इस सभा में मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता कर्मवीर सिंह समेत कई अन्य नेता शामिल हुए।














May 02 2024, 17:03
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
57.8k