Jharkhand

May 02 2024, 13:34

*जानिए झारखंड राज्य में लोकसभा चुनाव 2024 के चुनाव में अब तक कितने आचार सहिंता उल्लंघन के मामले हुए दर्ज़,कितनी हुई जब्ती...?*

झारखंड डेस्क: राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने राज्य में लोकसभा चुनाव 2024 में आचार सहिंता के दर्ज मामले और जब्ती की जानकारी दी। उन्होने कहा है कि अब तक झारखंड में आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के 41 मामले दर्ज हो चुके हैं। इसमें सबसे अधिक पलामू, हजारीबाग और रांची में 6-6 मामले दर्ज हुए हैं। धनबाद में 5, सरायकेला खारसावां में 4, गढ़वा और गिरिडीह में 3-3, सिमडेगा में 2 और साहेबगंज व खूंटी में 1-1 मामले दर्ज हुए हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी धुर्वा में मीडिया से बात कर रहे थे। मुख्‍य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि पांचवें चरण के चुनाव के लिए अब तक 25 नामांकन पत्र दाखिल किये गए हैं। उनमें चतरा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से 12, कोडरमा से 7 और हजारीबाग से 6 नामांकन दर्ज हुए हैं। गाण्डेय विधानसभा उपचुनाव के लिए अब तक 3 नामांकन पत्र दाखिल किए गये हैं। छठे चरण के चुनाव के लिए अब तक 14 नामांकन किये गए हैं। उनमें गिरिडीह लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से 3, धनबाद से 5, रांची से 2 और जमशेदपुर लोकसभा निर्वाचन सीट के लिए 4 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। रवि कुमार ने बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक विभिन्न कैटेगरी में 71 करोड़ 30 लाख रुपये के सामान और नकदी भी जब्त किये गये हैं।

Jharkhand

May 02 2024, 13:33

आज रांची लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ कर रहे हैँ नामांकन,उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के अलावे प्रदेश के कई बड़े नेता हैं साथ

झारखंड डेस्क:आज रांची लोकसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार संजय सेठ नॉमिनेशन रहें हैँ। उनके नामांकन में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल हो रहे हैँ नामांकन से पहले मोरहाबादी मैदान् में एक विशाल जनसभा हो रही है, जिसमें भाजपा ने दावा किया है कि 50 हजार से अधिक कार्यकर्ता शामिल हो रहे हैँ। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी , आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो , जनता दल यूनाइटेड के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में भाजपा के कई सांसद, विधायक एवं प्रदेश भाजपा के पदाधिकारी शामिल होंगे। इस लोकसभा क्षेत्र में 6 विधानसभा क्षेत्र के मतदाता रांची लोकसभा क्षेत्र में 6 विधानसभा ईचागढ़, सिल्ली, खिजरी (ST), रांची, हटिया और कांके (SC) आते हैं। रांची लोकसभा सीट पर 21.88 लाख वोटर हैं, जो अपने सांसद का चुनाव करते हैं। इनमें 11.08 लाख पुरुष और 10.80 लाख महिला मतदाता हैं. रांची लोकसभा सीट पर 69 थर्ड जेंडर वोटर भी हैं, जिन्होंने मतदान के लिए अपना नाम पंजीकृत करवाया है। छठे चरण में 25 मई को होगी वोटिंग रांची लोकसभा सीट पर छठे चरण में 25 मई को वोटिंग होगी। उस दिन गिरिडीह, धनबाद और जमशेदपुर संसदीय सीट पर भी मतदान होंगे। रांची, धनबाद, गिरिडीह और जमशेदपुर लोकसभा सीट के लिए 29 अप्रैल से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हुई, जो 6 मई तक चलेगी। 7 मई को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 9 मई तक उम्मीदवार अपने नाम वापस ले सकेंगे। विदित् हो कि रांची लोकसभा क्षेत्र के चुनाव की अधिसूचना साेमवार काे जारी कर दी गई है। इसी के साथ नामांकन पत्राें की बिक्री और पर्चा दाखिल करने की प्रक्रिया भी शुरू हाे गई। पहले ही दिन भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ, निर्दलीय मनाेरंजन भट्टाचार्य और मनाेज कुमार, एसयूसीआई के मिंटू पासवान, एपीआई के रामहरि गाेप, भारतीय जनतंत्र माेर्चा के धर्मेंद्र तिवारी, लाेकहित अधिकार पार्टी के हरिनाथ साहू, पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक के पंकज कुमार रवि ने नामांकन पत्र खरीदा। वहीं मिंटू पासवान ने पहले ही दिन पर्चा दाखिल भी कर दिया।

Jharkhand

May 02 2024, 13:00

झारखंड में कोंग्रेस पार्टी के अंदर अंतर्कलह आया सामने, जानिये झारखंड युवा कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव ने दिया क्यों इस्तीफा...?

झारखंड डेस्क: कांग्रेस में चल रहा अंतर्कलह सामने आ गया है ।झारखंड युवा कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव मुकेश राणा ने झरिया में पत्रकार वार्ता कर अपने सभी पदों से इस्तीफा देने की घोषणा की। उनके समर्थकों ने भी त्याग पत्र दिया। इस घोषणा से कांग्रेस पार्टी में हलचल और तेजी आ गई है। पत्रकार वार्ता में मुकेश ने कहा कि 12 वर्षों तक यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता के रूप में काम किया। वर्षों तक पार्टी में बिना पद पर रहते हुए सेवा का मौका मिला।

बीते तीन वर्षों से झारखंड यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष का रवैया मेरे प्रति ठीक नहीं रहा है। उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के बातचीत करने के तरीके व कार्यशैली से झारखंड यूथ कांग्रेस के कई कार्यकर्ता उनसे नाराज हैं।

यह पार्टी हित के लिए सही नहीं है। मुकेश ने कहा कि मैं उनसे काफी दुखी होकर अपने पद व पार्टी से इस्तीफा दे रहा हूं। इसकी जानकारी मैंने यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास व झारखंड यूथ कांग्रेस प्रभारी इशिता सेढ़ा को दे दी है। इस दौरान निखिल शर्मा, शक्ति मिसरा, निखिल महतो, विजय कुमार, रिशु कुमार, काली प्रधान मौजूद थे।

Jharkhand

May 02 2024, 12:59

*शिबू सोरेन की बेटी अंजनी सोरेन भी लड़ेगी लोकसभा चुनाव,JMM ने उसे उड़ीसा के मयूरभंज सीट से उतारा है,2019 में रही थी वह तीसरे स्थान पर

झारखंड डेस्क: शिबू सोरेन की बेटी अंजनी सोरेन भी लोकसभा लड़ेंगी।झारखंड मुक्ति मोर्चा, JMM ने ओडिशा के मयूरभंज लोकसभा सीट से पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन की बेटी और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की बहन अंजनी सोरेन को चुनाव मैदान में उतारा है। पार्टी ने बुधवार को इसकी घोषणा कर दी है।

पिछली बार भी उन्हें इसी सीट से प्रत्याशी बनाया गया था। इस सीट पर अंजनी सोरेन का मुकाबला भाजपा के नबा चरण माझी और बीजद के सुदाम मरांडी से है। दिलचस्प बात यह है कि सुदाम मरांडी कभी ओडिशा में JMM की कमान संभालते थे। ऐसे में अब झामुमो ने मयूरभंज से सुदाम के खिलाफ हेमंत सोरेन की बहन को उतारा है। बता दें कि भाजपा ने इस बार मयूरभंज सीट से मौजूदा सांसद और केंद्रीय मंत्री विश्वेश्वर टुडू को हटाकर नबा चरण माझी को प्रत्याशी बनाया है।

पिछली बार मिली थी हार पिछली बार के लोकसभा चुनाव में अंजनी सोरेन को 1,35,552 वोट मिले थे और वह तीसरे स्थान पर रहीं। इस सीट पर भाजपा के बिशेश्वर टुडू ने जीत हासिल किया था। उन्हें कुल 42.1 फीसदी वोट मिले थे। वहीं दूसरे नंबर पर बीजद के प्रत्याशी रहे। पिछले चुनाव में मयूरभंज सीट से कांग्रेस ने कोई उम्मीदवार नहीं उतारा था। ऐसे में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए झामुमो ने दोबारा अंजनी को टिकट दिया है। वहीं भाजपा ने अपना प्रत्याशी बदल दिया है।

Jharkhand

May 02 2024, 12:42

झारखंड में तापमान पहुंचा 45 डिग्री सेल्शियस तक,मौसम विभाग ने किया अलर्ट*

रांची। झारखंड में गर्मी बढ़ती जा रही है। मई का महीना शुरू हो गया है। अब अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से पार हो गया है। कई जिलों के तापमान 40 डिग्री से अधिक हो गए हैं। मौसम केंद्र के अनुसार राज्‍य में अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में कोई बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले 2 से 3 दिनों में इसमें 2 से 3 डिग्री की गिरावट हो सकती है। आम तौर पर दिन की शुरुआत होने के बाद लोगों को अपने जिले के तापमान के बारे में जानने की लालसा रहती है। वह जानना चाहते हैं कि आज सुबह में उनके यहां का पारा कितना रहा। इसके बाद वे दिन-भर में गर्मी-सर्दी आकलन आम तौर पर कर लेते हैं। रांची मौसम केंद्र के अनुसार आज सुबह 10 बजे राज्‍य में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से पार हो गया है। सबसे अधिक तापमान सरायकेला में दर्ज किया गया। यहां का अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम केंद्र के अनुसार जमशेदपुर, डालटेनगंज, बोकारो, चाईबासा, देवघर, गढ़वा, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, पलामू, सरायकेला, पश्चिम सिंहभूम सहित कई जिले का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। मौसम केंद्र के अनुसार 2 मई को सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, बोकारो, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा, साहिबगंज में कहीं-कहीं लू की स्थिति देखी जा सकती है। गर्मी के प्रकोप से बचने के लिए लोग सावधानी बरतें। सुरक्षा के उपाय अपनाएं। खासकर बच्चों का विशेष ख्याल रखें। यात्रा करने के दौरान अपने साथ बोतल में पानी जरूर लेकर चलें। एक छतरी, टोपी या गमछा का इस्तेमाल अपने सिर, चेहरे को ढकने के लिए करें।

Jharkhand

May 02 2024, 11:57

निमियाघाट तथा पारसनाथ के बीच ट्रेन से गिर कर एक यात्री घायल,एसएनएमएमसीएच में किया गया भर्ती*

गोमो ,धनबाद : अप आसनसोल-वाराणसी ईएमयू से मंगलवार को निमियाघाट तथा पारसनाथ के बीच एक यात्री गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच, धनबाद भेजा दिया गया. जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल के कुल्टी निवासी घायल यात्री मनीष कुमार मंडल (20 वर्ष) अपने भाईग् साहिल मंडल के साथ इस ट्रेन में सफर कर रहा था. साहिल ने पुलिस को बताया कि मनीष कोच के दरवाजे पर खड़ा होकर सफर कर रहा था. इस दौरान मनीष चलती ट्रेन से गिर गया. घटना की सूचना पाते ही निमियाघाट में ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ के प्रधान आरक्षी एसपी बासुकी तथा आरक्षी दीपक कुमार तुरंत घटनास्थल पहुंचे. घटनास्थल पोल संख्या 212/11 के निकट की है. आरपीएफ जवानों ने घायल यात्री को डाउन गया-आसनसोल ईएमयू ट्रेन से लेकर गोमो पहुंचे. गोमो में ड्यूटी में तैनात आरपीएफ के सउनि प्रभात सिंह तथा राजकीय रेल पुलिस सउनि अजय कुमार जवानों के सहयोग से रेलवे स्वास्थ्य केंद्र (मुख्य) ले गये. चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद मनीष को बेहतर इलाज के लिए भाई साहिल के साथ एंबुलेंस से एसएनएमएमसीएच भेज दिया.

Jharkhand

May 02 2024, 11:52

*गुमला में पिकअप वाहन के पलटने से तीन लोगों की मौत 29 लोग घायल*

गुमला : जिले के जारी थाना क्षेत्र स्थित जरडा गांव के समीप भीषण सड़क हादसा हुआ है. पिकअप वाहन के पलटने से तीन लोगों की मौत हो गयी, जबकि 29 लोग घायल हो गये हैं. बताया गया कि जारी की गोविंदपुर पंचायत स्थित सरंगाडीह गांव में शादी समारोह में शामिल होने डुमरी थाना के कटारी गांव से लोग आये हुए थे. शादी समारोह में शामिल होने के बाद वापस जा रहे थे. इस दौरान पिकअप वैन जरडा गांव के समीप सड़क किनारे लगे सिग्नल बोर्ड को धक्का मारा. जिसके बाद गाड़ी तीन बार पलट गयी.

Jharkhand

May 01 2024, 17:13

आज धनबाद लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी,अनुपमा और मासस प्रत्याशी जगदीश रवानी ने किया नामांकन,दोनो ने जुटाये भीड़


झारखंड डेस्क

धनबाद : आज धनबाद लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह ने अपना नामांकन दर्ज़ किया। नामांकन करने के समय उनके साथ झरिया की विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह भी थी।

 इसके अलावे आज मासस प्रत्याशी जगदीश रवानी ने भी नामांकन किया। दो दिनों से धनबाद में नामांकन को लेकर गहमागहमी रही, सोमवार को अधिसूचना जारी हुई, उसके बाद से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हुई है। धनबाद में नामांकन के बहाने भीड़ जुटा कर अपने प्रतिद्वंदियों पर मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने की कोशिश भी की जा रही है।

मंगलवार को ढुल्लू महतो ने भी यही किया और आज अनुपमा सिंह भी यही कर रही तो। मासस के जगदीश रवानी भी नामांकन के बहाने अपनी "ताकत" दिखाई तो। धनबाद लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो ने मंगलवार को नामांकन किया था।

उनके नामांकन के समय पांच लोग जिला निर्वाचित पदाधिकारी के सामने उपस्थित हैं। इनमें प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, निवर्तमान सांसद पशुपतिनाथ सिंह, विधायक राज सिन्हा , प्रत्याशी ढुल्लू महतो और उनके अधिवक्ता शामिल थे।

 भाजपा ने बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो को उम्मीदवार बनाया है तो कांग्रेस ने बेरमो के विधायक अनूप सिंह की पत्नी अनुपमा सिंह को उम्मीदवार घोषित किया है। दोनों धनबाद लोकसभा क्षेत्र के बाहर के हैं। ढुल्लू महतो बाघमारा विधानसभा क्षेत्र के रहने वाले हैं, जो कि गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र में पड़ता है । जबकि अनुपमा सिंह बेरमो विधानसभा क्षेत्र की रहने वाली हैं। यह भी इलाका गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र में पड़ता है।

 ऐसे में धनबाद के वोटरों को साधने के लिए प्रयास करने होंगे। दोनों उम्मीदवार प्रत्यक्ष अथवा अ प्रत्यक्ष रूप से कोयला मजदूरों की यूनियन से जुड़े हुए हैं। कोयला मजदूर भी धनबाद लोकसभा क्षेत्र में काफी संख्या में वोटर तो।

Jharkhand

May 01 2024, 13:51

आज धनबाद में कोंग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह भी लोकसभा के लिए के लिए करेगी नामांकन,सीएम चम्पाई सोरेन और कल्पना सोरेन भी रहेगी मौज़ूद


झारखंड डेस्क

धनबाद में कल भाजपा प्रत्याशी ढूलू महतो ने नामांकन पूरे तामझाम के साथ किया नामांकन। आज दिन 1 बजे कोंग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह करेंगी अपना नामांकन दाखिल, सीएम चंपाई सोरेन और कल्पना सोरेन होंगे शामिल - 

 नामांकन के बाद जनसभा का भी आयोजन किया गया है।जनसभा में सीएम चंपाई सोरेन और अन्य मंत्रियों के साथ कल्पना सोरेन भी शामिल होंगी।

नामांकन के बाद मेमको से गोल्फ ग्राउंड तक रोड शो का आयोजन किया गया है।गोल्फ ग्राउंड में जनसभा का भी आयोजन किया गया है, इसमें झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन और पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन भी शामिल होगी। 

साथ ही राज्य सरकार के मंत्री सत्यानंद भोक्ता और आलमगीर आलम भी जनसभा में मौजूद रहेंगे।

जिला अध्यक्ष संतोष सिंह के अनुसार जनसभा में इंडिया गठबंधन के सभी दलों के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। 

जिला अध्यक्ष संतोष सिंह के अनुसार सीएम चंपाई सोरेन और राज्य सरकार के मंत्री सत्यानंद भोक्ता और आलमगीर आलम रांची से हेलीकॉप्टर से उड़ान भरेंगे। उनका हेलीकॉप्टर बरवाअड्डा एयरपोर्ट पर उतरेगा।यहां से वे वाहन से गोल्फ ग्राउंड के लिए रवाना होंगे। कल्पना सोरेन सड़क मार्ग से धनबाद पहुंचेंगी। वह गोल्फ ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगी।

जनसभा के जरिए जीत सुनिश्चित करने के लिए सभी को एक मंच पर लाने की कोशिश होगी. साथ ही भाजपा को यह दिखाने की कोशिश होगी कि उसकी पार्टी के लोग एकजुट हैं।

आपको बता दें कि धनबाद लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर अनुपमा सिंह के नाम की घोषणा के बाद पार्टी के अंदर ही विरोध के स्वर सुनाई देने लगे थे। उन्हें बाहरी बताते हुए पार्टी नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर और प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर का पुतला भी फूंका था।अनुपमा सिंह बेरमो विधानसभा से आती हैं।उनके पति जय मंगल सिंह उर्फ ​​अनूप सिंह बेरमो के विधायक हैं। वे दिवंगत राजेंद्र सिंह की बहू हैं।राजेंद्र सिंह मजदूरों के कद्दावर नेता थे. मजदूर वर्ग में उनकी अच्छी पकड़ वह।

Jharkhand

May 01 2024, 12:55

झारखंड के पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने कहा-नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मिलकर देश से आरक्षण को खत्म करने की साजिश कर रही है

झारखंड डेस्क

पूर्व मंत्री, झारखण्ड सरकार की समन्वय समिति के सदस्य एवं झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा है कि केन्द्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ ही सभी भाजपा नेता और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मिलकर देश से आरक्षण को खत्म करने की साजिश कर रही है. 

श्री तिर्की ने कहा कि भाजपा की यह चाल बहुत अधिक खतरनाक है क्योंकि इसका सीधा-सीधा नुकसान आदिवासियों, अनुसूचित जातियों, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और अल्पसंख्यकों के साथ ही देश के सभी लोगों को उठाना पड़ेगा.

 चान्हो के वीर बुधु भगत इंटर कॉलेज के मैदान में लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार सुखदेव भगत के समर्थन में आयोजित एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए श्री तिर्की ने कहा कि भारतीय संविधान में सभी लोगों को समान रूप से चुनाव में एक-एक मत देने का अधिकार दिया गया है और इस अधिकार का उपयोग करने की जिम्मेदारी हम सभी की है. 

उन्होंने सभी लोगों से आह्वान किया कि 10 साल के मोदी सरकार के कुशासन को देखने के बाद जरूरत इस बात की है कि ईवीएम में हाथ का बटन दबाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को रिप्लेस कर दिया जाये.

तिर्की ने कहा कि कोई चाहे कितना भी कुछ कह ले लेकिन आज सच्चाई की कसौटी पर परखी हुई बात यही है कि गारंटी की बात केवल और केवल कांग्रेस करती है जबकि भारतीय जनता पार्टी पूरी तरीके से जुमलाबाज पार्टी है. इस मामले में उन्होंने भाजपा के प्रतिवर्ष 2 करोड़ रोजगार देने और हर एक के खाते में 15 लाख जमा करने के वायदे की चर्चा करते हुए कहा कि अब स्थिति बहुत अधिक चिंताजनक है. उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा है कि नरेन्द्र मोदी वैसी परिस्थिति तैयार कर रहे हैं जब 2024 के बाद चुनाव ही नहीं होगा और अपना जन प्रतिनिधि चुनने का हमारा वह हक हमसे छीन लिया जायेगा जो भारतीय संविधान में हमें दिया गया है. श्री तिर्की ने कहा कि जल, जंगल, जमीन की रक्षा के साथ ही अपने जीवन, अपने बच्चों की पढ़ाई-लिखाई, उनके अच्छे भविष्य, आवास, राशन आदि का एकमात्र उपाय केवल यही है कि एक-एक व्यक्ति 13 मई को मतदान करे और कांग्रेस प्रत्याशी सुखदेव भगत की जीत सुनिश्चित करे.

वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने लोगों से आह्वान किया कि वह बिना किसी के बहकावे और प्रलोभन के सिर्फ सच के पक्ष में अपना मतदान करें और आज कांग्रेस ही वैसी पार्टी है जो केवल मुद्दों की बात कर चुनाव लड़ रही है. दूसरी और भारतीय जनता पार्टी केवल लोगों की धार्मिक भावनाएं भड़काकर ध्रुवीकरण के आधार पर चुनाव जीतना चाहती है. लेकिन अब ऐसा नहीं चलने वाला. श्री तिर्की ने कहा कि आज से 40 साल पहले दिशुम गुरु शिबू सोरेन ने लोकसभा में आदिवासियों के ऊपर जिस खतरे की आशंका जतायी थी वह आज पूरी तरीके से सही साबित हो रही है और आज न केवल आदिवासियों के जीवन बल्कि, उनकी धर्म-संस्कृति पर भी खतरा है. श्री तिर्की ने कहा कि छत्तीसगढ़ में चुनाव जीतने के लिये भाजपा ने डीलिस्टिंग की बात जोर-जोर से की तब वहाँ के लोग उन बातों को नहीं समझ सके और अब स्थिति यह है कि छत्तीसगढ़ के हसदेव जंगल की 1 लाख 70 हज़ार हेक्टेयर जमीन पर अब बड़े पूंजीपतियों की नजर है. 

उन्होंने कहा कि वन संरक्षण संशोधन कानून के तहत आदिवासियों की परंपरागत ग्राम सभा के अधिकार छीनने के कारण आदिवासियों को नुकसान उठाना पड़ रहा है. उन्होंने दोहराया कि यदि मोदी सरकार को नहीं हटाया गया तो आनेवाले दिनों में आदिवासियों की परंपरागत जीवन पद्धति, उनके संवैधानिक अधिकार और उनकी संस्कृति पर वैसा खतरा होगा जो अब तक कभी भी नहीं हुआ. 4 साल की केन्द्र सरकार की अग्निवीर योजना और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा चुनाव के बीच मंगलसूत्र जैसे मुद्दे को उछालने की श्री तिर्की ने कड़ी आलोचना की और कहा कि अबकी बार आर-पार की लड़ाई है.

इस अवसर पर अपने संबोधन में मांडर की विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि 138 साल पुरानी कांग्रेस पार्टी ने देश के लिये न केवल आज़ादी की लड़ाई लड़ी बल्कि उसने देश को संवैधानिक, आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक दृष्टिकोण से भी मजबूत बनाने का काम किया. 

श्रीमती तिर्की ने कहा कि केन्द्र सरकार आदिवासियों के अधिकारों को छीनने के साथ ही झारखण्ड के हित के खिलाफ भी काम कर रही है. इसके कारण ही उसने 8 लाख प्रधानमंत्री आवास को झारखण्ड की बजाय उत्तर प्रदेश में स्थानांतरित कर दिया. लेकिन तत्कालीन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने स्तर पर झारखण्ड के गरीब और वंचित ग्रामीणों के हित में 8 लाख अबुआ आवास देने की घोषणा की. श्रीमती तिर्की ने कहा कि आज प्रत्येक लक्षित परिवार को 5 किलोग्राम अनाज, विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन जैसी सभी योजनायें कांग्रेस सरकार की ही देन है.

इस अवसर पर अपने संबोधन में झारखण्ड कृषि विपणन परिषद के अध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस नेता रविन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि देश में संविधान रहेगा तभी लोकतंत्र भी रहेगा. लेकिन आज मोदी सरकार अपने अधिकारों का अतिक्रमण करते हुए सभी को तो नुकसान पहुँचा ही रही है पर अब उसके कारण संविधान पर भी खतरा है. श्री सिंह ने सभी लोगों से कहा कि वे कांग्रेस के घोषणा पत्र में कहे गये पाँच न्याय के साथ ही 25 गारंटी पर भी अपना ध्यान केंद्रित करें और तब उन्हें स्वयं ही समझ में आ जायेगा कि लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी सुखदेव भगत को जीत दिलवाना कितना अधिक जरूरी है क्योंकि यह उक्त कांग्रेस प्रत्याशी की बजाय सभी लोगों की जीत होगी.

आज की चुनावी सभा को चान्हो प्रखण्ड कांग्रेस अध्यक्ष इश्तियाक अंसारी, मो. मोज़ीबुल्लाह, बेलस तिर्की, मौलाना कलाम, दिनेश राम, शिव उरांव, अजीत कुमार सिंह, मन्ना उरांव, दिलीप सिंह सुशील मिंज, प्रियंका उरांव, जीवन मिंज, अब्दुल्लाह अंसारी, हफीजुल अंसारी, कुर्बान अंसारी, नूर मोहम्मद, जुल्फिकार अंसारी, जावेद अहमद, चरवा उरांव, अल्फ्रेड मिंज, राम उरांव, सन्नी उरांव, सुजीत शाही, महादेव उरांव, जमील मलिक, सरिता देवी, आलोक मिंज, शशि साहू, दिलीप सिंह, मंगलेश्वर उरांव, सरिता उरांव, आबिद मोहम्मद सहित अनेक कांग्रेस नेताओं ने सम्बोधित किया.