कृषि वैज्ञानिक राम चेत चौधरी को नई दिल्ली राष्ट्र भवन में राष्ट्रपति द्रौपति मुर्मू के हाथों पद्मश्री 2024 से सम्मानित किया गया
दिलीप उपाध्याय,संतकबीरनगर जिले के झिंगुरापर गांव के रहने वाले कृषि वैज्ञानिक राम चेत चौधरी को नई दिल्ली राष्ट्र भवन में राष्ट्रपति द्रौपति मुर्मू के हाथो पद्मश्री 2024 से सम्मानित किया गया।
कृषि वैज्ञानिक राम चेत चौधरी ने 50 से ज्यादा दुर्लभ प्रजाति धान पर विकाश रिसर्च किया, डॉ राम चेत चौधरी ने गौतम बुद्ध की नगरी सिद्धार्थनगर में काला नमक चावल पर रिसर्च किया, विलुप्त हो रहे काला नमक चावल पर रिसर्च कर आज इस कदर पैदावार बढ़ा कर एक नई क्रांति ला दिए ,आज किसान बहुत सरल उपाय से काला नमक चावल की अच्छी खासी पैदावार कर सकते।
अपना दल एस व्यापार मंच के प्रदेश अध्यक्ष पुष्कर चौधरी ने बताया कि डॉ राम चेत चौधरी हमारे बड़े पिता है जब बड़े पिता जी का नाम पद्मश्री 2024 भेजा गया था,तो संतकबीरनगर जिले का नाम रोशन होता देख छोटे बड़े बुजुर्ग सभी खुश हुए ,कि एक किसान का बेटा अपने किसान भाइयों के जीवन में खुशहाली लाने बहुत कठिन परिश्रम किए है, आज वह दिन आ भी गया जब नई दिल्ली राष्ट्र भवन में राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हो रहे थे, घर ज्वार सभी की निगाहे टीवी चैनल गड़ी रही,बड़े पिता को सम्मानित होता देख खुद को गर्वनीत महसूस हो रहा है।
Apr 30 2024, 13:51